icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
250611
Kuldeep ChauhanKuldeep ChauhanFollow31 Jul 2024, 01:10 pm

बागपत पहुंची 301 फुट लम्बी तिरंगा कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, देश के शहीदो के लिए लाए हैं कांवड़

Baraut, Uttar Pradesh:

बागपत में आज एक अनोखी कांवड़ यात्रा ने प्रवेश किया जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी। इस यात्रा में 42 युवकों के समूह हरिद्वार से 301 फुट लंबी तिरंगा कांवड़ लेकर आया। इस कांवड़ में भगवान राम का झंडा भी लहराता हुआ दिखाई दिया। यात्रा का उद्देश्य शहीदों की याद में श्रद्धांजलि अर्पित करना व लोगों को नशे से दूर रखना। बागपत के काठा गांव के निवासी युवकों ने कांवड़ को विशेष रूप से तैयार किया, जिसमें 60 फुट लंबा श्रीराम का बैनर भी शामिल है। यह कांवड़ यात्रा बागपत में देखने के लिए लोग उमड़ पड़े।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बचेली में गोह शिकार वीडियो वायरल, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा जिले के वन परिक्षेत्र बचेली में वन विभाग ने वन्यजीव शिकार के मामले की बड़ी कार्रवाई की है। गोह यानी इंडियन मॉनिटर लिजार्ड की हत्या का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम रील पर वायरल करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर वन विभाग ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वन विभाग के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें तीन युवकों द्वारा गोह के शिकार किए जाने की जानकारी मिली। वीडियो सामने आते ही वन विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू की और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान एवं लोकेशन की जानकारी जुटाई। इसके बाद टीम गठित कर तलाशी अभियान चलाया गया। वन विभाग की टीम ने 26 August की सुबह करीब 7 बजे ग्राम खुटेपाल, थाना कुआकोंडा क्षेत्र से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हुंगा पिता दुला, उम्र 30 वर्ष, कोसा ओयाम पिता आयतु, उम्र 39 वर्ष और नंदा राम ओयामी पिता सोमडू, उम्र 36 वर्ष के रूप में हुई है। तीनों ग्राम खुटेपाल, थाना कुआकोंडा, जिला दंतेवाड़ा के निवासी बताए गए हैं। वन विभाग ने आरोपियों के कब्जे से गोह के शिकार में इस्तेमाल किए गए बण्डा 3 नग और धनुष 2 नग भी बरामद किए हैं। वन विभाग के मुताबिक गोह वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत संरक्षित वन्यजीव है। मामले में आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39(1)(घ), 48(क), 50, 51 और 52 तथा संशोधित अधिनियम 2022 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है。
0
0
Report

उत्तराखंड के अलकनंदा बेसिन में 219 हैंगिंग ग्लेशियर खतरे, 2030 तक आबादी बढ़ेगी

Noida, Uttar Pradesh:हाल ही में हुई एक वैज्ञानिक स्टडी में उत्तराखंड के अलकनन्दा नदी बेसिन में 219 अस्थिर लटकते ग्लेशियरों (हैंगिंग ग्लेशियर) की पहचान की गई है। इनसे माना गाँव और बद्रीनाथ समेत आस-पास के ऊँचे इलाकों को खतरा है। रिसर्चर्स ने लगभग 72 वर्ग किलोमीटर में फैले और 2.39 क्यूबिक किलोमीटर बर्फ की मात्रा वाले इन 219 लटकते ग्लेशियरों की मैपिंग की। तेजी से बढ़ती क्षेत्रीय गर्मी और खड़ी ढलानों के कारण इनमें से लगभग एक-तिहाई लटकते बर्फ के हिस्सों में भारी अस्थिरता देखी जा रही है। सिमुलेशन से पता चलता है कि संभावित बर्फ के हिमस्खलन (आइस एवलांच) का खतरा बद्रीनाथ, हनुमान चट्टी और नेशनल हाईवे 7 जैसे अहम इंफ्रास्ट्रक्चर पर बुरा असर डाल सकता है। टूरिज्म और कंस्ट्रक्शन बढ़ने के कारण, इन ज़्यादा जोखिम वाले इलाकों में इंसानों की मौजूदगी 2000 में 400 से भी कम थी, जो 2030 तक बढ़कर 8,500 से ज़yada हो जाने का अनुमान है।
0
0
Report

जांजगीर चाम्पा में एक लाख से अधिक राखी पहनाकर गोल्डन बुक में नाम दर्ज

Taga, Chhattisgarh:जांजगीर चाम्पा जिला में आज पुलिस विभाग द्वारा साइबर जागृति राखी अभियान का आयोजन किया गया जिसमें जिले के 432 ग्राम पंचायतों और शासकीय संस्थानों के साथ निजी कारखानों के कर्मचारियों को एक घंटे में एक लाख से अधिक साइबर जागृति राखी पहनाकर गोल्डन बुक ऑफ वल्ड रिकार्ड में नाम शामिल कराया गया। राखी के एक दिन पहले जांजगीर चाम्पा पुलिस अधीक्षक ने खास कार्यक्रम का आयोजन किया, और साइबर जागृति राखी अभियान का संचालन किया गया। कार्यक्रम जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत के साथ शासकीय स्कूल-कॉलेज, जेल के साथ शासकीय कार्यालय और जिले के प्लांट में 11 बजे से 12 बजे तक आयोजित किया गया, और जिला मुख्यालय के ऑडिटोरियम में ऑनलाइन विडियो के माध्यम से मॉनिटरिंग किया गया। साइबर जागृति राखी को गोल्डन बुक ऑफ वल्ड रिकार्ड में दर्ज करने के लिए छत्तीसगढ़ प्रभारी सोनल शर्मा ने कार्यक्रम पर निगरानी रखी और उन्होंने मंच से ही इसे ऐतिहासिक बताते हुए रिकॉर्ड में शामिल होने की घोषणा की। साइबर जागृति राखी के आयोजन के लिए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश भर में साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सात सप्ताह 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राखी त्योहार के कारण जांजगीर चाम्पा जिले के लोगों को साइबर जागृति अभियान से जोड़ने के लिए सभी ग्राम पंचायतों में पुलिस, कोटवार, फारेस्ट और महिला कमाण्डो को राखी के साथ तैनात किया गया, और लोगों को एक साथ बैठकर साइबर जागृति संदेश के साथ राखी पहनाने का निर्देश दिया गया था और सभी की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही थी। तय समय में एक लाख से अधिक लोगों ने एक दूसरे के हाथ में साइबर जागृति राखी पहनाया, जिससे जिले के एक लाख लोग एक साथ साइबर क्राइम के प्रति जागरूक हुए और जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वल्ड रिकार्ड में शामिल हो गया। जन्मेजय महोबे, कलेक्टर विजय कुमार पाण्डेय, एसपी जांजगीर चाम्पा ने कहा कि साइबर जागृति के लिए पूरे प्रदेश भर में अभियान चलाया जा रहा है, 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक जांजगीर चाम्पा जिले में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। साइबर जागृति के लिए जांजगीर में महिला समूहों से राखी निर्माण कराया गया और उन्हें उनका मेहनताना भी दिया गया। साथ ही जिला प्रशासन और जिला न्यायालय के साथ सभी कारखानों में इस मुहिम में शामिल होकर इतिहास बनाने में सहयोग किया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

चिपळूण के गोवळकोट बंदर पर नारळी पौर्णिमा उत्साह से मनाई गई

Ratnagiri, Maharashtra:चिपळूण: गोवळकोट बंदरात नारळी पौर्णिमा उत्साहात; वाशिष्ठी नदीला सोन्याचा नारळ अर्पण करून लावला 'आराज'... अँकर चिपळुणमधील ऐतिहासिक गोवळकोट बंदरावर नारळी पौर्णिमेचा सण पारंपरिक उत्साहात साजरा करण्यात आला.. वाशिष्ठी नदीच्या तीरावर स्थानिक कोळी बांधव आणि नागरिकांनी एकत्र येत नदी देवतेची विधिवत पूजा केली.. आगामी मासेमारी हंगामात सुरक्षितता आणि भरभराट लाभावी यासाठी नदीला सोन्याचा नारळ अर्पण करून प्रार्थना करण्यात आली व परंपरेनुसार 'आराज' लावण्यात आला.. यावेळी परिसरातील ग्रामस्थ मोठ्या संख्येने उपस्थित होते..
0
0
Report

उदय सामंत का आदित्य ठाकरे पर जोरदार पलटवार; वरळी के खड्डे और शौचालय मुद्दे

Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी.. ब्रेकिंग.. आधी वरळीतील प्रश्न सोडवा, मग दुसऱ्यांच्या मतदारसंघात या! : उदय सामंत यांचा आदित्य ठाकरेंवर जोरदार पलटवार.. अँकर रत्नागिरीत घेतलेल्या पत्रकार परिषदेत उद्योगमंत्री उदय सामंत यांनी ठाकरे गटावर आणि विशेषतः आदित्य ठाकरेंवर जोरदार निशाणा साधला.. माझ्यामुळे आणि भरत गोगावलेंमुळे आदित्य ठाकरे घरातून बाहेर पडायला लागले याचं समाधान आहे.. मात्र,आमच्यावर टीका करण्यापेक्षा त्यांनी आधी वरळीतील खड्डे,चाळी आणि शौचालयांचे प्रश्न सोडवून २०२९ ची तयारी करावी,असा थेट टोला सामंत यांनी लगावला.. ​तसेच नाणार बॉक्साईट सुनावणीबाबत बोलताना,स्थानिक जनता आणि आमदार किरण सामंत यांच्या भूमिकेनुसारच सरकार निर्णय घेईल,असे त्यांनी स्पष्ट केले.. मनोज जरांगे यांच्या ६ कलमी मागण्यांवर सकारात्मक काम सुरू असून,ओबीसी आरक्षणाला कोणताही धक्का लागणार नाही,अशी ग्वाही त्यांनी दिली.. दरम्यान,प्रकाश सुर्वे यांच्यावरील आरोपांना प्रत्युत्तर देताना, दादागिरी न करता १ लाख ६७ हजार परप्रांतीय चालकांना मराठी शिकवण्याचं कौतुक करण्याची दानत विरोधकांनी दाखवावी,असा टोलाही सामंत यांनी लगावला.. Bt मंत्री उदय सामंत
0
0
Report

राजगढ़ पुलिस की मनी ट्रेप कार्रवाई: 14 गिरफ्तार, ₹2 करोड़ ठगी का पर्दाफाश

Bhopal, Madhya Pradesh:राजगढ़ ऑपरेशन मनी ट्रेप में राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई ₹2 करोड़ की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश 14 आरोपी गिरफ्तार, 10 राज्यों में पुलिस ने दी दबिश करीब 30 हजार किलोमीटर तक आरोपियों का किया पीछा 35 दिनों तक लगातार चली पुलिस की कार्रवाई 3 हजार से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंची राजगढ़ पुलिस ठगी की रकम में से ₹1.73 करोड़ कैश बरामद 4 वाहन और 19 एंड्रॉयड मोबाइल जब्त कुल ₹2.92 करोड़ से ज्यादा का मशरूका बरामद पैसे दोगुने करने का झांसा देकर पीड़ित से लिए थे ₹2 करोड़ फर्जी कंपनी, ई-मेल, दस्तावेज और ₹4 करोड़ के RTGS का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर बनाया भरोसा भोपाल में ₹2 करोड़ कैश लेने के बाद फरार हो गया था गिरोह रकम को हवाला/आंगड़िया नेटवर्क के जरिए अलग-अलग राज्यों में पहुंचाया गया इंदौर में भी ठगी की अगली वारदात की योजना बना रहा था गिरोह पश्चिम बंगाल और दिल्ली में भी 50-50 लाख की ठगी की गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की तलाश में जांच जारी ब्यावरा सिटी थाना क्षेत्र का मामला विजुअल/ राजगढ़ पुलिस द्वारा जब्त किया मसरूका बाइट / अमित तोलानी राजगढ़ एसपी
0
0
Report
Advertisement

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड की बड़ी कार्रवाई: FIR, 28.91 करोड़ रिकवरी

Noida, Uttar Pradesh:मध्यप्रदेश वफ्फ बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, वक्फ की जमीन पर भाईजानो की कब्जा गैंग पर FIR, 28.91 करोड़ की रिकवरी का आदेश. नए वक्फ कानून के बाद देशभर में मध्यप्रदेश वफ्फ बोर्ड की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही. वफ्फ बोर्ड की जगह पर वर्षों से चल रहे अवैध इज्तेमा बाजार का संचालन करने वाले शाहिद अलीम एवं उसके अन्य साथियों पर दर्ज की एफआईआर साथ ही 28.91 करोड़ की आरआरसी (रिकवरी) जारी हुई. वफ्फ की शासकीय संपत्ति पर मालिकाना हक जताकर वर्षों किराये पर बेची जा रही थी सैकड़ों दुकानें, की जा रही थी करोड़ों की अवैध वसूली. मध्यप्रदेश वफ्फ बोर्ड द्वारा लड़ी जा रही लंबी कानून लड़ाई, फैसला बोर्ड तथा शासन के पक्ष में आने पर एमपी वफ्फ बोर्ड में उत्साह. अब कानून विधि सम्मत कार्यवाही के बाद संचालित होगा लोकप्रिय इजितिमा बाजार, लोगों को मिलेगी मूलभूत सुविधाएं. नये वफ्फ कानून लागू होने के बाद उम्मीद पोटल पर दर्ज वफ्फ संपत्तियों पर अवैध इजित्मा बाजार संचालित करने का खुलासा हुआ था. आगे इजित्मा बाजार का संचालन बाजार दरों पर संचालित किया जाएगा जिससे प्राप्त राजस्व आय का उपयोग यतीम बच्चों की शिक्षा, निकाह और यतीमों के उत्थान में खर्च करने पर जोर दिया जायेगा.
0
0
Report
Advertisement

सुल्तानगंज-तारापुर-देवघर मार्ग चौड़ीकरण के लिए भूमि सर्वे, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

Munger, Bihar:मुंगेर : सुल्तानगंज-तारापुर-देवघर मार्ग के चौड़ीकरण एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर द्वारा आज तारापुर बाजार स्थित एसएच-22 का स्थलीय निरीक्षण किया गया। मौके पर तारापुर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सड़क की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध भूमि, सड़क के दोनों ओर सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण तथा सड़क चौड़ीकरण की संभावनाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सड़क चौड़ीकरण से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए सड़क की भूमि एवं आसपास उपलब्ध सरकारी भूमि का विस्तृत सर्वे कराया जाए। सर्वे के दौरान सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को भी चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि चिन्हित सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की दिशा में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि सुल्तानगंज-तारापुर-देवघर मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सड़क मार्ग है। इसके चौड़ीकरण से आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित होने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा।
0
0
Report

गुरारू थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए; IG ने जीरो टॉलरेंस नीति लागू की

Gaya, Bihar:अवैध वसूली के आरोप में गुरारू थानाध्यक्ष को आईजी ने पद से हटाया गया है। गया जी में अवैध वसूली का आरोप लगाकर बड़ी कार्रवाई की गई है। मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव के निर्देश पर पर वरीय पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार ने गुरारू थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार को पद से हटा दिया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया गया। यह कार्रवाई शराब माफिया भालू माफिया मिट्टी लड़े बहनों से अवैध वसूली के आरोप के बाद हुई है। आवेदक रविशंकर अवस्थी ने एक शिकायत दी थी जिसमें तत्कालीन थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार और चौकीदार दुर्गा पासवान के पुत्र ललन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। इस शिकायत के बाद मामले की जांच पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दिव्यांजलि जैसवाल से कराई गई और गोपनीय सूचनाओं के माध्यम से तथ्यों की जानकारी जुटाई गई। इन तथ्यों के आधार पर थाना अध्यक्ष और चौकीदार के पुत्र ललन कुमार का आचरण सही पाया गया। विभागीय स्तर पर सामने आई रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने माना कि ऐसी परिस्थितियों में थाना अध्यक्ष के पद पर अखिलेश कुमार का बने रहना उचित नहीं है। इसके बाद तत्काल प्रभाव से उन्हें गुरारू थाना पद से हटा दिया गया। इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव ने बताया कि मगध क्षेत्र में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और अभी तक 12 से अधिक पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गई है ताकि पुलिस में भ्रष्टाचार समाप्त हो सके। गुरारू थानाध्यक्ष के विरुद्ध भी कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि उनके अवैध गतिविधियों में संलिप्तता है। ग्रामीण एसपी द्वारा जांच के आधार पर जो साक्ष्य मिला, वह संदेहास्पद था। प्रसाशनिक दृष्टिकोण से इस अवस्था में थानाध्यक्ष के पद पर रहना उचित नहीं माना गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top