बागपत में पुलिस पर हमले के 12 घंटे में 11 आरोपी गिरफ्तार
Ramala, Uttar Pradesh:बागपत में पुलिस पर हमले के मामले में एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। घटना के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने रात में पुलिस पार्टी पर हमला कर कार में तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 19 लोगों के खिलाफ नामजद और 20 से अधिक अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मांगा, मोनू, कासिम, सोनू, आजाद, अरमान, साहिल, उस्मान, शहजाद और बिल्लू शामिल हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
