Back
आजमगढ़ अस्पताल में डॉक्टर-परिजनों से मारपीट; डिप्टी CM ने जांच के आदेश दिए
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 14, 2026 08:11:21
Azamgarh, Uttar Pradesh
मंडलीय/जिला अस्पताल में एक्स-रे कराने की बात पर मां से दुर्व्यवहार को लेकर विवाद, बेटे का आरोप डॉक्टर ने जड़ा थप्पड़ व सुरक्षाकर्मियों ने की मारपीट, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद डिप्टी सीएम ने लिया संज्ञान में। आजमगढ़ जिले के मंडलीय/जिला अस्पताल में एक व्यक्ति ने डॉक्टर व सुरक्षाकर्मी पर अपने साथ मारपीट और अपनी 85 वर्षीय बुजुर्ग मां के साथ हाथ मरोड़ने व दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। बताया गया कि वह केवल मां के हाथ का एक्स-रे कराने की बात कही, जिस पर विवाद बढ़ गया। इस मामले को लेकर करीब दो घंटे तक अस्पताल परिसर में गहमा-गहमी तथा तनाव बना रहा। वहीं इस वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने संज्ञान में लिया और इसकी जांच रिपोर्ट मांगी है। हालांकि इस मामले में फिलहाल सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी हटा दी गई है। बात दें की आजमगढ़ जिले में सिधारी थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी देवेंद्र सिंह परिहार की मां सावित्री देवी एक दुर्घटना में घायल हो गई थीं, जिससे उनके हाथ में चोट लग गई। देवेंद्र सिंह अपनी मां को लेकर मंडलीय/जिला अस्पताल के कमरा नंबर 26 में मौजूद डॉक्टर विनोद को दिखाने पहुंचे। आरोप के मुताबिक डॉक्टर ने मरीज को ठीक से देखे बिना प्लास्टर कराने के लिए कहा। जिस पर उन्होंने डॉक्टर से कहा पहले हाथ का एक्स-रे करा लिया जाए, उसके बाद ही प्लास्टर किया जाये। इतना कहते ही डॉक्टर नाराज हो गए और उन्हें वहां से भगा देने की बात कहने लगे। जब उन्होंने कहा कि आप इमरजेंसी के डॉक्टर हैं तो मरीज को क्यों भगा रहे हैं, तभी डॉक्टर ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी भी पहुंच गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। देवेंद्र का यह भी आरोप रहा कि उस दौरान उनकी 85 वर्षीय मां सावित्री देवी के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया और उनका हाथ मरोड़ दिया गया, जिससे उन्हें और दर्द होने लगा। जहां घटना के दौरान अस्पताल परिसर में करीब दो घंटे तक हंगामे जैसी स्थिति बनी थी। प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने आजमगढ़ के मंडलीय/जिला चिकित्सालय में वृद्ध महिला व तीमारदार के साथ अभद्र व्यवहार संबंधी वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान में लेते हुए इस प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत अपर निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग को मौके पर पहुंचकर मामले की जांच, सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने एवं 3 दिन में जांच आख्या उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मरीजों व तीमारदारों के साथ अभद्र व्यवहार की घटना कतई स्वीकार नहीं है। प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अस्पताल में आने वाला प्रत्येक मरीज हमारे लिए भगवान का रूप है। इस प्रकरण की जांच आख्या एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 14, 2026 09:34:010
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 14, 2026 09:33:460
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 14, 2026 09:33:320
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 14, 2026 09:33:190
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 14, 2026 09:33:050
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 14, 2026 09:32:530
Report
KCKashiram Choudhary
FollowMar 14, 2026 09:32:380
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 14, 2026 09:32:300
Report
SKSudarshan Khillare
FollowMar 14, 2026 09:32:100
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 14, 2026 09:31:33Noida, Uttar Pradesh:RAIPUR (CHHATTISGARH): CHHATTISGARH CM VISHNU DEO SAI MEETS INDIAN WOMEN'S CRICKET TEAM'S PHYSIOTHERAPIST AKANKSHA SATYAVANSHI AT CHIEF MINISTER'S RESIDENCE VISUALS
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 14, 2026 09:31:190
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 14, 2026 09:30:470
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 14, 2026 09:30:29Noida, Uttar Pradesh:BHUBANESWAR (ODISHA): PRATAP KESHARI DEB (BJD) ON HIS APPOINTMENT AS PARTY AGENT FOR RAJYA SABHA ELECTION
0
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 14, 2026 09:30:190
Report