Back
आजमगढ़ दौरे में केशव मौर्य का हमला- विपक्ष पर निशाना
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Jan 22, 2026 13:06:07
Azamgarh, Uttar Pradesh
कांग्रेस का अता-पता नहीं, सपा की परिवारवाद, गुंडागर्दी व तुष्टिकरण की राजनीति अब सफल नहीं, जहां लाल टोपी और जालीदार टोपी दोनों गायब-डिप्टी सीएम। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आजमगढ़ जिले में दौरा रहा, जहां जिले के हरिऔध कला केंद्र में ब्रह्मर्षि स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा न्यास व महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल हुए। इसके बाद जिले के शाहगढ़ में स्वयं सहायता समूह के कार्यक्रम तथा जन चौपाल को संबोधित किया। इसके बाद जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों के समीक्षा करते हुए उन्होंने जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ससमय पात्र व्यक्तियों को देने एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय मे पूर्ण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। वहीं कलेक्ट्रेट में प्रेसवार्ता के दौरान डिप्टी केशव प्रसाद मौर्य जहां कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी पर हमला हमलावर रहे। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा का ग्राफ बढ़ रहा जहां जनाधार भी बढ़ रहा है और बिना भेदभाव के सबका साथ सबका विकास किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि आने वाले 2027 में चुनाव जो 2017 से भी बड़ी विजय हासिल करेंगे और समाजवादी पार्टी के फर्जी PDA की धज्जियां उड़ेंगी। समाजवादी पर हमलावर होते हुए कहा कि उनके परिवारवाद, गुंडागर्दी तथा तुष्टिकरण की राजनीति अब सफल होने वाले नहीं है। कांग्रेस का जहां कोई अता-पता नहीं है। लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार और दिल्ली जैसे प्रदेश में जीत के बाद कहने में कोई संकोच नहीं है कि समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए लाल टोपी और जालीदार टोपी दोनों गायब हो गये। आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में भी भाजपा चुनाव जीतेगी। केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम, उत्तर प्रदेश, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के द्वारा कहे गए की जब सत्ता में भाजपा का जुल्म बढ़ता है तो कलयुग आ जाता है के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव जी बिहार में चुनाव पराजय के बाद बौखलाहट में है। उनको बिहार चुनाव में लग रहा था कि आरजेडी की सरकार आ जाएगी और उत्तर प्रदेश में समाजवादी की सरकार आ जाएगी। उनको भी पता हो गया है कि 2047 तक ना कांग्रेस, ना समाजवादी और ना ही आरजेडी की सरकार आने वाली है। और पश्चिम बंगाल में टीएमसी और तमिलनाडु में डीएमके भी जाने वाला है। यूजीसी को लेकर संवर्ण समाज के नाराज के सवाल पर कहा कि कोई संवर्ण समाज नाराज नहीं है, बीजेपी अगड़ी जाति, पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति सबको सम्मान देती है। जो पीछे छूट गये हों उनको आगे बढ़ाने के लिए जो आवश्यक कदम आगे बढ़ायेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि गांव के विकास में जो रोड मैप है पूरा रहेगा। श्रमिकों का कोई रोजगार छिनने वाला नहीं है। मनरेगा के माध्यम से जो भी सेवाएं लगी है, उसके दायित्व में कोई कमी नहीं आएगी। पहले जो 90 हजार करोड़ का बजट हुआ करता था, अब वह एक लाख 51 हजार करोड़ का बजट होने वाला है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MMMAYANK MAYANK
FollowMar 11, 2026 23:16:260
Report
CSCharan Singh
FollowMar 11, 2026 23:16:080
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 11, 2026 23:15:570
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 11, 2026 23:15:420
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 11, 2026 23:15:330
Report
0
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 11, 2026 19:00:360
Report
KKKamal Kumar
FollowMar 11, 2026 19:00:230
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 11, 2026 18:49:390
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowMar 11, 2026 18:49:260
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:560
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:47:550
Report
0
Report