Back
आजमगढ़ में होली-रमजान के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति-भाईचारा की अपील
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 01, 2026 18:30:42
Azamgarh, Uttar Pradesh
होली व रमजान को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, डीआईजी व एसएसपी ने शांति व्यवस्था का लिया जायजा, आमजन से भाईचारा की अपील, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई। इस दौरान अधिकारियों ने बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने और नियमित गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मिश्रित आबादी एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश भी दिये गए हैं। फ्लैग मार्च के दौरान एसपी सिटी, सीओ सिटी सहित अन्य अधिकारी, महिला पुलिस बल, थाना कोतवाली पुलिस एवं पीएसी के जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर होली और रमजान के दौरान आपसी भाईचारा, शांति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। लोगों को आश्वस्त किया कि जनपद की पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग, जबरन रंग लगाने या शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मस्जिदों एवं अन्य धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष सतर्कता बरती जाएगी तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग शासनादेश के अनुरूप निर्धारित मानकों के अनुसार ही किया जाना अनिवार्य होगा। सभी थाना प्रभारियों को निरंतर क्षेत्र भ्रमण कर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं और आमजन से दोनों पावन अवसरों को शांति, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASAmit Singh
FollowMar 01, 2026 18:45:520
Report
RKRohit Kumar
FollowMar 01, 2026 18:45:400
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 01, 2026 18:45:210
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 01, 2026 18:45:14Cooch Behar, West Bengal:কোচবिइহার সদর মহকুমা শাসকের দপ্তরে চূড়ান্ত তালিকা টানানো হল ।
0
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowMar 01, 2026 18:45:070
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 01, 2026 18:30:570
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 01, 2026 18:30:290
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 01, 2026 18:30:200
Report
0
Report
RKRaushan Kumar
FollowMar 01, 2026 18:15:410
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 01, 2026 18:15:330
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 01, 2026 18:15:270
Report
SLSanjay Lohani
FollowMar 01, 2026 18:15:110
Report
