Back
Azamgarh में छठ महापर्व: हजारों भक्त सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर जुटे
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Oct 28, 2025 02:16:00
Azamgarh, Uttar Pradesh
स्थान - Azamgarh
आस्था का महापर्व सूर्यषष्ठी (छठ पर्व) को लेकर रही रौनक, उगते सूर्य भगवान को अर्घ्य देने की ललक व्रती महिलाओं के साथ उनके परिजन।
आजमगढ़ जिले में प्रशासन व संगठनों द्वारा घाटों पर अर्घ्य के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को देखते हुए इंतजाम किये गये। जिले में करीब 900 स्थानों समेत शहर के नगर पालिका क्षेत्र में 14 प्रमुख स्थानों पर नदी के घाट, तालाबों पर छठ का पर्व मनाया जा रहा। हर जगह छठ को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। जहाँ गली-मोहल्लों में छठ गीत गूंज रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में नदी व पोखरों के घाट को जाने वाले रास्ते खचाखच भरे रहे। पुरुष सिर पर बांस की टोकरी में फलों को सजा कर ले जा रहे थे, जबकि व्रती महिलाओं के चेहरे पर भगवान को अर्घ्य देते संतुष्टि झलक रही है। इस उत्सव के केंद्र में छठ व्रत जो की एक कठिन तपस्या की तरह है। यह प्राय: महिलाओं द्वारा किया जाता किंतु पुरुष भी यह व्रत रखते हैं। चार दिनों के इस व्रत में व्रती 36 घंटे लगातार उपवास करते हैं, जिसका सूर्योदय के बाद समापन होता है। इस उत्सव में शामिल होने वाले लोग नये कपड़े पहनते। छठ पर्व को शुरू करने के बाद सालों साल तब तक करना होता है, जब तक कि अगली पीढ़ी की किसी विवाहित महिला को इसके लिए तैयार न कर लिया जाये। घर में किसी की मृत्यु हो जाने पर यह पर्व नहीं मनाया जाता है। विशेष रूप से ऐसी मान्यता है कि छठ पर्व पर व्रत करने वाली महिलाओं को पुत्र रत्न की प्राप्ति व पूरे परिवार की समृद्धि के लिए होती है। पुत्र की चाहत रखने वाली और पुत्र की कुशलता के लिए सामान्य तौर पर महिलाएं यह व्रत रखती हैं। किंतु पुरुष भी यह व्रत पूरी निष्ठा से रखते हैं। लोगों का मानना है कि छठ माता सबकी मनोकामना पूर्ण करती है। सुबह के समय पानी में खड़ा रहकर सूर्यदेव के उदय होने का इंतजार करना पड़ता है, इसके बाद परिवार के बड़े व छोटे हर लोग सूर्यदेव को अर्घ देते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowOct 28, 2025 04:53:410
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowOct 28, 2025 04:53:240
Report
NPNavratan Prajapat
FollowOct 28, 2025 04:52:580
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowOct 28, 2025 04:52:330
Report
0
Report
TTTUSHAR TAPASE
FollowOct 28, 2025 04:52:170
Report
SSSUNIL SINGH
FollowOct 28, 2025 04:51:560
Report
CRCHANDAN RAI
FollowOct 28, 2025 04:51:430
Report
ARAarti Rai
FollowOct 28, 2025 04:50:540
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowOct 28, 2025 04:50:410
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowOct 28, 2025 04:50:220
Report
NTNagendra Tripathi
FollowOct 28, 2025 04:49:551
Report
GLGautam Lenin
FollowOct 28, 2025 04:49:361
Report
AAASHISH AMBADE
FollowOct 28, 2025 04:49:210
Report
VKVISHAL KAROLE
FollowOct 28, 2025 04:48:310
Report
