Back
आजमगढ़ में पवन सिंह शो के नाम पर 14 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार या जांच चला रही पुलिस
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Feb 20, 2026 12:33:48
Azamgarh, Uttar Pradesh
भोजपुरी फिल्म के स्टार पवन सिंह के नाम पर 14 लाख की ठगी, म्यूजिक शो के नाम पर फर्जी मेल भेजकर रचा गया खेल, पुलिस मुकदमा दर्जकर जांच तथा कार्यवाही में जुटी।
जनपद आजमगढ़ में भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह के म्यूजिक शो आयोजित कराने के नाम पर एक कलाकार से करीब 14 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। जहाँ ना तो कार्यक्रम हुआ और ना ही रुपए वापस किये गए। पीड़ित की तहरीर पर आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में अमेठी के रहने वाले दिव्यांश सिंह उर्फ कबीर ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर जानकारी दी की मैं म्यूजिक कलाकार हूं।
पीड़ित दिव्यांश के अनुसार लखनऊ में शो के दौरान उनकी मुलाकात मो. खुर्शीद अहमद और टीना भाई से हुई, जिन्होंने बड़े कलाकार का शो कराने का प्रस्ताव दिया। बातचीत में भोजपुरी गायक पवन सिंह के लिए बुक कराने की योजना बनी। जनपद आजमगढ़ के अतरौलिया के रहने वाले अपने मित्र निहाल सिंह से चर्चा की, जहां निहाल ने पड़ोसी व परिचितों में निशांत सिंह, नितिन सिंह और अमन सिंह से मुलाकात कराई। इन लोगों ने दावा किया कि उनका पवन सिंह से सीधा संपर्क है और 13 लाख रुपये में बुकिंग करवा देंगे, जिसमें 9 लाख रुपये एडवांस और 4 लाख शो के दिन देने की बात कही गई। पीड़ित के मुताबिक विभिन्न बैंक खातों के जरिए 14 लाख रुपए से अधिक दे दिये। उनके ई-मेल पर 18 दिसंबर 2024 को पवन सिंह के नाम से कन्फर्मेशन मेल प्राप्त हुआ, तो शो का व्यापक प्रचार-प्रसार शुरू किया गया। इसके बाद इंस्टाग्राम पोस्ट पर पवन सिंह के मैनेजर की ओर से संदेश आया कि लखनऊ में ऐसा कोई शो तय नहीं है और प्रचार फर्जी है। इसके बाद जब पीड़ित ने संबंधित लोगों से संपर्क किया तो पहले टालमटोल की गई और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। जब इस मामले में ठगी का एहसास हुआ तो अपना पैसा मांगने लगा। इस पूरे मामले में एसपी सिटी ने बताया कि शिकायत के आधार पर अतरौलिया थाने में मुकदमा अपराध सं. 61/26 धारा 316, 318, 336, 338, 340 BNS के तहत पंजीकृत किया गया है। जिसमें नामजद अभियुक्त निहाल सिंह तथा उनके साथ 4 अन्य लोग हैं, जिसकी विवेचना की जा रही जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 20, 2026 14:04:190
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 20, 2026 14:04:010
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 20, 2026 14:03:390
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 20, 2026 14:03:160
Report
0
Report
KYKaniram yadav
FollowFeb 20, 2026 14:02:560
Report
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 20, 2026 14:02:410
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 20, 2026 14:02:180
Report
APAshwini Pandey
FollowFeb 20, 2026 14:02:050
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 20, 2026 14:01:410
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 20, 2026 14:01:280
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 20, 2026 14:01:080
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 20, 2026 14:00:51Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल में 24 फरवरी 2026 को कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी एवं नेता प्रतिपक्ष आदि श्री राहुल गांधी जी, ट्रेड डील में किसानों के साथ हो रहे कुठाराघात के विरुद्ध किसानों के हितों के संरक्षण का नेतृत्व करेंगे और किसानों की आवाज़ बुलंद करेंगे।
0
Report
DTDinesh Tiwari
FollowFeb 20, 2026 14:00:150
Report