Back
अखिलेश हत्याकांड का खुलासा: 24 घंटे में वरुण यादव उर्फ शेरू मुठभेड़ में गिरफ्तार
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Jan 02, 2026 09:02:04
Azamgarh, Uttar Pradesh
अखिलेश हत्याकांड का 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया खुलासा, वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल व गिरफ्तार। एक दिन पूर्व 31 दिसंबर की रात आजमगढ़ जिले में मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दरियापुर नवादा निवासी अखिलेश सोनकर अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर मेहनाजपुर से घर जा रहा था, जहां रास्ते में अज्ञात बाइक सवार लोग हमलावर हो गए और अखिलेश सोनकर को मरणावस्था में छोड़कर चले गये थे। उसकी मौत के बाद परिजन तथा स्थानीय लोग आक्रोशित होकर 3 घंटे रास्ता भी जाम किया था। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्जकर कार्रवाई में जुटी हुई थी। जहां आज जिले के मेहनाजपुर थाने की पुलिस मानिकपुर मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। तभी इस हत्याकांड में वांछित आरोपी वरुण यादव उर्फ शेरू पुलिस को देखकर भागने लगा। खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के उचहुआ गांव निवासी वरुण यादव उर्फ शेरू के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त वरूण ने बताया गया कि रंजिशन मैं अपने भाई अरूण यादव तथा साथी रवि यादव व लालू यादव समस्त निवासीगण उचहुआ, थाना चन्दवक जौनपुर के साथ मिलकर मारूका माता मंदिर के पास अखिलेश सोनकर को लाठी-डंडा से मारापीटा व सिर पर भी प्रहार किया और उसे घायल अवस्था में वहीं छोड़कर भाग गये थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
JSJagmeet Singh
FollowJan 02, 2026 10:42:520
Report
0
Report
DSDanvir Sahu
FollowJan 02, 2026 10:42:130
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowJan 02, 2026 10:42:060
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 02, 2026 10:41:310
Report
AAABHISHEK ADEPPA
FollowJan 02, 2026 10:41:15Solapur, Maharashtra:सोलापुर चुनाव कार्यालय में उमेदवारी आवेदन को लेकर हंगामा, भाजपा-अपक्ष में भिडंत
मध्यस्थीनाेें आईं पुलिस से भी बाचाबानी
गोंधळ के बाद भी अपक्ष उमेदवार ने उमेदवारी बनाए रखी
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowJan 02, 2026 10:40:500
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowJan 02, 2026 10:40:210
Report
KMKuldeep Malwar
FollowJan 02, 2026 10:39:420
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowJan 02, 2026 10:39:010
Report
PPPoonam Purohit
FollowJan 02, 2026 10:38:300
Report
MVManish Vani
FollowJan 02, 2026 10:38:100
Report
OTOP TIWARI
FollowJan 02, 2026 10:37:430
Report
YSYatnesh Sen
FollowJan 02, 2026 10:37:260
Report