224123
अयोध्या में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत सारी पूरे विजई पाठक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उम्मीद किरण सेवा संस्थान के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने अटल जी को श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि पारसनाथ पांडेय ने उन्हें भारतीय राजनीति का युग पुरुष बताया और उनके कार्यकाल में भारत को परमाणु शक्ति संपन्न बनने की याद दिलाई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी मायावती आवास के बाहर धरना, पुलिस ने मोर्चा संभाला
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का मायावती आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन। मायावती के आवास के बाहर महिला अभ्यर्थियों ने लगाए "मायावती बाहर आओ" के नारे। विरोध प्रदर्शन के दौरान मायावती अपने आवास में मौजूद रहीं। 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर बसों में बैठाया। हिरासत में लिए गए 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को इको गार्डन भेजा गया। मायावती आवास के बाहर 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पुलिस ने संभाला मोर्चा।0
0
Report
छत्तीसगढ़ में भाजपा ने सरकार-कार्यकर्ताओं के बीच तेज तालमेल के निर्देश दिए
Raipur, Chhattisgarh:प्रभारी मंत्रियों के लिए बीजेपी संगठन का निर्देश. छत्तीसगढ़ में सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल को लेकर निर्देश. प्रभारी मंत्रियों को जिला प्रभारी और जिला अध्यक्ष से समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश. कार्यकर्ताओं को तरजीह देकर विकास कार्यो और संगठन के कामों में गति लाने के निर्देश. प्रदेश कार्यालय के सहयोग केंद्र जैसी व्यवस्था को जिलों में भी प्रभावी बनाने पर भी जोर. इस मामले को लेकर भाजपा विधायक पुरन्दर मिश्रा का बयान, कहा- भाजपा में मंत्री, विधायक या सांसद सब संगठन के नीचे है. संगठन जो भी निर्देश देता है उसका पालन होता है, विकास में सबकी सहभागिता हो ये अच्छा है, कार्यकर्ता नाराज नहीं है, उसके काम हो रहे हैं, कांग्रेस भ्रम फैलाकर राजनीति करती है NEET मामले में कांग्रेस आज निकालेगी कैंडल मार्च. कांग्रेस के कैंडल मार्च पर बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा ने साधा निशाना, कहा- कैंडल मार्च तब किया जाता है जब श्रद्धांजलि दी जाती है. क्या कांग्रेस जिंदा लोगो को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च कर रही? कांग्रेस का कृत्य हमेशा संदेहास्पद रहता है. बीजेपी ने उस दिन शांति पूर्ण आंदोलन किया. बिना अनुमति के नेता प्रतिपक्ष प्रधानमंत्री कार्यालय में बैठ जाते हैं क्या उनको संविधान का ज्ञान नहीं था? बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने शराब की खाली बोतलें और पत्थर फेंककर मारा. कांग्रेस खुद पत्थर मारती है या दूसरों से यह काम करवाती है. कांग्रेसी घड़ियाली आंसू बहाकर कुछ भी कर रही है बाईट- पुरंदर मिश्रा, विधायक, भाजपा.......0
0
Report
बलुआ पुलिस ने की घेराबंदी,तस्कर पुल से कूदा,एक की मौत,एक घायल,एक हिरासत में
Bbrasi, Uttar Pradesh:पुलिस की घेराबंदी देख गंगा पुल से कूदे दो तस्कर, एक की मौत, एक गंभीर, तीसरा हिरासत में। चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के तीरगांवा-सैदपुर पुल से शनिवार की भोर में चेकिंग के दौरान 11 गोवंश से लदी एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया। पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्करों ने सैदपुर गंगा पुल से नीचे छलांग लगा दी, जिसमें दो तस्कर 24 वर्सीय काजू कुमार और 26 वर्सीय शिवांशु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वही एक 23 वर्सीय शक्ति कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया । चहनियां पीएचसी से दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया । जहां इलाज के दौरान एक तस्कर काजू की मौत हो गई, जबकि दूसरा शिवांशु कुमार जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। पुलिस आगामी कार्यवाही में जुट गई । बलुआ पुलिस आदि आधिकारिकरियो के निर्देशन पर मारुफपुर चौकी प्रभारी अमित सिंह पुलिस टीम के साथ तीरगांवा-सैदपुर पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान गोवंश से लदी एक संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस की घेराबंदी होते ही वाहन में सवार तस्करों ने भागने की कोशिश की। बचने के प्रयास में दो तस्कर सैदपुर गंगा पुल से नीचे कूद गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान काजू कुमार निवासी जनपद आजमगढ़ की मौत हो गई, जबकि शिवांशु कुमार का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं तीसरे आरोपी शक्ति कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी आजमगढ़ जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर उसमें लदे 11 गोवंश को सुरक्षित बरामद कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ गोवंश तस्करी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में एडिशनल एसपी चन्दौली अनंत चन्द्रशेखर ने बताया कि बलुआ पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से गोवंश तस्करी की बड़ी घटना को रोका गया है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है तथा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है। सुने बयान0
0
Report
Advertisement
कोटा में KDA की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई एयरपोर्ट सर्किल से विज्ञान नगर पुलिया तक
Kota, Rajasthan:कोटा कोटा में अतिक्रमण के खिलाफ KDA ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। एयरपोर्ट के सामने एरोड्रम सर्किल से लेकर विज्ञान नगर पुलिया तक अतिक्रमण हटाया जा रहा है। KDA की टीम और पुलिस बल मौके पर मौजूद है। सड़क और फुटपाथ पर किए गए अवैध निर्माण और दुकानों को जेसीबी से हटाया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि यातायात को सुगम बनाने और शहर को सुंदर बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा कोटा में KDA की बड़ी कार्रवाई। एयरपोर्ट के सामने एरोड्रम सर्किल से विज्ञान नगर पुलिया तक अतिक्रमण हटाया जा रहा। जेसीबी चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त, पुलिस बल तैनात。0
0
Report
सरयू नदी से मासूम का शव बरामद, कपकोट में दुखद अंत
Bageshwar, Uttarakhand:एंकर:बागेश्वर के कपकोट में सरयू नदी में बहे मासूम की तलाश आखिरकार दर्दनाक अंत पर पहुंची। चार दिन से चल रहे सर्च ऑपरेशन के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने शुक्रवार दोपहर उतरौड़ा के सामने सरयू नदी से बच्चे का शव बरामद कर लिया। शव मिलने की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को कपकोट के शिवालय के पास सरयू नदी में बहा मासूम शुक्रवार को असूं डिग्री कॉलेज से करीब 500 मीटर दूर उतरौड़ा के सामने नदी में मिला। पुलिस प्रशासन के निर्देशन में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार गोताखोरों और ड्रोन की मदद से खोज अभियान चला रही थीं।तभी टीम को नदी में शव दिखाई दिया, जिसे बाहर निकाल लिया गया。0
0
Report
यूपी में AIMIM के शौकत अली का बड़ा बयान: दलित- मुस्लिम जुड़ाव पर चर्चा
Ayodhya, Uttar Pradesh:सीताराम दास महंत अयोध्या की बाइट शौकत अली पर Aimim के यूपी अध्यक्ष शौकत अली का बड़ा बयान। -- बोले मुसलमान सपा का बंधुआ मजदूर नहीं है, पहले बीजेपी और जनसंघ को रोकने का ऑप्शन नहीं था आज AIMIM से दलित और मुस्लिम जुड़ रहे। -- वंदे मातरम् बिल को लेकर भड़के शौकत अली....हम सम्मान करते हैं लेकिन आप किसी पर थोप नहीं सकते, आप मुझसे जबरजस्ती गवाएंगे क्या?... मैं आपसे कहूं भैंस का गोश खाए तो आप खाएंगे क्या, ये कौनसी बात है आप जबरजस्ती थोड़ी ना गवा देंगे मुझसे -- कावड़ और मस्जिदों पर.....शौकत अली का एलान......सरकार बनी तो यूपी में सड़क से अलग बनेंगे कावड़ मार्ग, सड़के किनारे मस्जिदे बनेंगी ताकि लोग सड़क न पढ़कर मस्जिदों में नमाज पढ़ें।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के वसंत कुंज में नाले में गिरी कार, युवक की मौत, जांच जारी
New Delhi, Delhi:दिल्ली वसंत कुंज नांगल देवत के नाले मे गिरी कार नाले मे डूबने युवक की मौत पुलिस जांच मे जुटी दिल्ली मे खुला नाला फिर बना बडे हादसे का सवाल दिल्ली के साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के इलाके वसंत कुंज के नांगल देवत के नाले मे गिरी कार नाले मे डूबने युवक की मौत पुलिस जांच मे जुटी पुलिस द्वारा दी गईं जानकारी अनुसार 24.07.2026 को, वसंत कुंज साउथ थाने इलाके में एक जानलेवा सड़क एक्सीडेंट के बारे में एक PCR कॉल मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि यशवेंद्र (उम्र लगभग 20 साल) दिल्ली की अपनी एक महिला दोस्त के साथ कार चला रहा था। वे पिछली रात अपने दोस्त के घर रुके थे और सुबह उसके घर जा रहे थे। नांगल देवत रेड लाइट के पास, एक तेज़ मोड़ लेते समय, ड्राइवर ने कथित तौर पर फिसलन भरी सड़क की वजह से गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया। कार एक नाले में गिर गई और पलट गई। यशवेंद्र को चोटें आईं और बाद में उसकी मौत हो गई। कार को-पैसेंजर की थी लेकिन एक्सीडेंट के समय उसे यशवेंद्र चला रहा था मृतक यशवेंद्र और महिला को-पैसेंजर USA में एक ही इंस्टीट्यूशन में हायर एजुकेशन कर रहे स्टूडेंट हैं, जहाँ वे दोस्त बन गए। यशवेंद्र एक इंडियन आर्मी ऑफिसर का बेटे है। महिला को-पैसेंजर वसंत कुंज की रहने वाली है। उसके पिता ओखला में एक प्राइवेट फर्म में साइबर सिक्योरिटी सेक्टर में काम करते हैं, जबकि उसकी माँ होममेकर हैं। लड़की के बताए गये के बयान के अनुसार, एक्सीडेंट फिसलन भरी सड़क की वजह से हुआ। पुलिस आगे जांच मे जुटी आखिर गाड़ी गिरी कैसे0
0
Report
उज्जैन में सावन सोमवार के अवसर पर विद्यालय अवकाश पर चर्चा; प्रशासन निर्णय करेगा
Ujjain, Madhya Pradesh:हर वर्ष शहर के विद्यालयों में सोमवार को रहता है अवकाश, बदले में रविवार को लगती हैं कक्षाएं उज्जैन में सावन माह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 30 जुलाई से सावन की शुरुआत होगी, जबकि 3 अगस्त को भगवान महाकाल की पहली सवारी निकलेगी। इसी बीच सावन के सोमवार को शहर के समस्त विद्यालयों में अवकाश को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि सावन के सोमवार पर विद्यालयों के संबंध में विभिन्न स्तरों से मांगें प्राप्त हो रही हैं। शहर में महाकाल की सवारी और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण व्यापक ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहती है। इसे देखते हुए विद्यालयों के संबंध में अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन प्रशासन जल्द ही इस पर फैसला करेगा। उन्होंने बताया कि महाकाल की सवारी मार्ग की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और अगले दो-तीन दिनों में शेष कार्य भी पूर्ण कर लिया जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सवारी मार्ग का निरीक्षण भी किया जा चुका है तथा आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्षों में सावन के प्रत्येक सोमवार को उज्जैन शहर के शासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाता रहा है, जबकि इसकी भरपाई के लिए रविवार को विद्यालय संचालित किए जाते हैं। ऐसे में इस वर्ष भी प्रशासन के निर्णय का इंतजार किया जा रहा है। बाइट -कलेक्टर रोशन कुमार सिंह0
0
Report
14 साल बाद भी गुलाब सागर सिंचाई परियोजना पानी नहीं पहुंचा, किसान मायूस
Sidhi, Madhya Pradesh:सबहेड: 2012-13 में शुरू हुई परियोजना का उद्देश्य 80 गांवों की 7,500 हेक्टेयर भूमि तक सिंचाई पहुंचाना था। सात बार समय-सीमा बढ़ने के बाद भी काम अधूरा, जांच की तैयारी。 सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले की बहुप्रतीक्षित गुलाब सागर सिंचाई परियोजना अब सवालों के घेरे में है। वर्ष 2012-13 में शुरू हुई इस परियोजना पर अब तक ₹486.67 करोड़ से अधिक खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन करीब 14 साल बाद भी बहरी क्षेत्र के लगभग 80 गांवों के किसान नहर के पानी का इंतजार कर रहे हैं। खेत आज भी बारिश के भरोसे हैं, जबकि परियोजना का उद्देश्य 7,500 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना था। 67 किलोमीटर मुख्य नहर, 110 से ज्यादा माइनर नहरें... फिर भी खेतों तक नहीं पहुंचा पानी परियोजना के तहत करीब 67 किलोमीटर मुख्य नहर और 110 से अधिक माइनर नहरों का निर्माण प्रस्तावित था। बहरी परियोजना क्षेत्र में लगभग 25 किलोमीटर नहर निर्माण पर 84 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए। हालांकि, कई स्थानों पर नहर अधूरी है, कहीं निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं और जहां निर्माण पूरा हो चुका है, वहां भी किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा। ग्रामीणों का कहना है कि परियोजना के कुछ हिस्से 2018 में विभाग को सौंप दिए गए थे, लेकिन आज तक नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इसके अलावा नहर किनारे बनने वाली सर्विस रोड भी कई जगह अधूरी पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भी परेशानी हो रही है。 सात बार बढ़ी समय-सीमा, फिर भी अधूरी परियोजना परियोजना का दूसरा चरण वर्ष 2023 तक पूरा होना था, लेकिन निर्माण एजेंसी तय समय में काम पूरा नहीं कर सकी। जल संसाधन विभाग ने कंपनी को सात बार समय-सीमा बढ़ाकर दी, इसके बावजूद जुलाई 2026 तक परियोजना पूरी नहीं हो सकी। लगातार देरी के बाद अब जिम्मेदारी तय करने और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है。 किसानों ने लगाए गंभीर आरोप स्थानीय किसानों का आरोप है कि कागजों में नहर चालू दिखाई जाती है, लेकिन हकीकत में खेतों तक एक बूंद पानी नहीं पहुंचता। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद उन्हें सिंचाई का लाभ नहीं मिला और वे आज भी मानसून पर निर्भर हैं。 सांसद ने उठाया मुद्दा, उच्च स्तरीय जांच की मांग सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री को पत्र लिखकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और परियोजना का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है। उनका कहना है कि किसानों को सिंचाई का लाभ जल्द से जल्द मिलना चाहिए。 कलेक्टर बोले- तकनीकी खामियां सामने आईं सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा के अनुसार परियोजना में कई तकनीकी और निर्माण संबंधी खामियां सामने आई हैं। पूरे मामले में जिम्मेदारी तय करने के लिए शासन को उच्च स्तरीय जांच का प्रस्ताव भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。 प्रभारी मंत्री ने नहीं दिया जवाब वहीं, जब जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल से परियोजना और प्रस्तावित जांच को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया। इसे लेकर विपक्ष सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठा रहा है。 सबसे बड़ा सवाल करीब 14 साल, ₹486 करोड़ से अधिक खर्च, सात बार बढ़ी समय-सीमा और फिर भी किसानों के खेत सूखे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इस देरी और लापरवाही की जिम्मेदारी किसकी तय होगी और जिन किसानों के नाम पर यह परियोजना बनाई गई, उन्हें नहर का पानी आखिर कब मिलेगा?0
0
Report
Advertisement
रायसेन में ट्यूबवेल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, पुष्पराज शुकला गिरफ्तार
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन में लंबे समय से खेतों पर लगी ट्यूबवेल की मोटरें बिजली के वायर चोरी होने की घटनाएं हो रही हैं। ऐसे मामले पुलिस के पास प्रकरण भी दर्ज हैं आज जिले के देवनगर थाना के तहत ग्राम मुगालिया में ऐसे ही तीन लोगों को चोरी करते हुए गांव के लोगों ने पकड़ा। दो लोग छूट कर भाग गए एक को मोटर की वायर सहित पड़कर देवनगर पुलिस के हवाले किया है। देव नगर पुलिस कार्रवाई कर रही है। चोर का नाम पुष्पराज शुकला है। इनका एक बड़ा गिरोह है जो लगभग दो-तीन साल से क्षेत्र में किसानों के नलकूपों से मोटर एवं वायर चोरी कर रहा है। जिससे क्षेत्र के लोग बहुत परेशान थे।0
0
Report
RML अस्पताल में 21 साल की महिला की हालत सुधर, 72 घंटे बाद वेंटिलेटर हटाया
Noida, Uttar Pradesh:RML हॉस्पिटल (दिल्ली) ने हेल्थ अपडेट जारी किया है | विरोध-प्रदर्शन से जुड़ी एक घटना के बाद गंभीर हालत में नई दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) हॉस्पिटल में भर्ती कराई गई 21 साल की महिला मरीज़ की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। लगभग 72 घंटे पहले उन्हें सफलतापूर्वक एक्सट्यूबेट (वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाना) किया गया था और वह खुद से ठीक तरह से सांस ले पा रही हैं। मरीज़ होश में और सतर्क हैं, और निर्देशों का सही जवाब दे रही हैं। पिछले 24 घंटों में उन्हें मुंह से खाना (ओरल फ़ीड) देना भी शुरू कर दिया गया है, जिसे वह अच्छी तरह से ले पा रही हैं। फिलहाल उनकी मेडिकल हालत स्थिर है। हालांकि, उनकी रिकवरी जारी रखने के लिए उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया है और स्पेशलिस्ट्स की एक मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम की देखरेख में उन्हें पूरी देखभाल दी जा रही है।0
0
Report
नीट विवाद भाजपा ने विपक्ष पर तीखा हमला, छात्रों के भविष्य पर राजनीति रोकें
Dungarpur, Rajasthan:एंकर इंट्रो- नीट परीक्षा विवाद को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच डूंगरपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है। सीमलवाड़ा में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर छात्रों के भविष्य और उनकी वास्तविक चिंताओं की आड़ में राजनीति चमकाने और देश का माहौल खराब करने का गंभीर आरोप लगाया है | बॉडी- सीमलवाडा में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीनदयाल सिंह चौहान, चौरासी विधानसभा प्रत्याशी रहे व निवर्तमान प्रधान कारीलाल ननोमा, जिला महामंत्री ईश्वरलाल लबाना और जिला प्रवक्ता राजेश पाटीदार ने कहा कि यदि परीक्षा में किसी भी अभ्यर्थी के साथ अन्याय हुआ है, तो उसकी निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। नेताओं ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। दोषियों के खिलाफ जांच प्रक्रिया जारी है, लेकिन इसके बावजूद विपक्ष लगातार भ्रम फैलाकर आंदोलन को सामाजिक व साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहा है। भाजपा पदाधिकारी ने केंद्रीय शिक्षा मन्त्री और प्रधानमन्त्री के खिलाफ विपक्ष द्वारा की जा रही अमर्यादित टिप्पणियों की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के प्रति भाषा की मर्यादा बनी रहनी चाहिए। विपक्ष को तथ्यों के आधार पर बात करनी चाहिए, न कि व्यक्तिगत हमले करने चाहिए। प्रेस वार्ता में स्थानीय सांसद राजकुमार रोत को भी आड़े हाथों लिया गया। भाजपा नेताओं ने सवाल उठाया कि राजस्थान की पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में जब एक के बाद एक कई पेपर लीक हुए, तब सांसद रोत ने उस मुखरता से आवाज क्यों नहीं उठाई, जैसी वे आज केंद्र सरकार के खिलाफ उठा रहे हैं? नेताओं ने कहा कि यदि वास्तव में विद्यार्थियों की चिंता है, तो हर शासनकाल में निष्पक्ष आवाज उठानी चाहिए। भाजपा नेताओं ने अपील की कि विपक्ष छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने और धार्मिक या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश बंद करे। उन्होंने कहा कि देश का युवा सब समझता है और विपक्ष को राजनीति छोड़कर समाधान की दिशा में सरकार का रचनात्मक सहयोग करना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
देवसर अस्पताल में झाड़फूंक VIDEO से हड़कंप, सर्पदंश के मरीजों की हालत स्थिर
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग... अस्पताल बना अंधविश्वास का अखाड़ा! देवसर अस्पताल के वार्ड में सर्पदंश मरीज पर कथित झाड़फूंक का VIDEO वायरल... देवसर क्षेत्र में सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाएं आई सामने, दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर में कराया गया भर्ती... पहली घटना हर्राबीर्ती गांव निवासी कौशल्या यादव 16 वर्ष पिता मानिक राम यादव को सर्प ने डसा... गंभीर हालत में परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे... दूसरी घटना में जियावन बहेरा निवासी मोहम्मद इमरान 17 वर्ष पिता मोहम्मद इदरीश भी सर्पदंश के हुए शिकार... उन्हें भी उपचार के लिए CHC देवसर में कराया गया भर्ती... दोनों घायलो का इलाज है जारी और हालत है दोनो की स्थिर... इलाज के बीच झाड़फूंक की तस्वीरें सामने आने से मचा हड़कंप.... CMHO बोले- एंटी स्नेक वेनम दिया गया, मरीज खतरे से बाहर... सरकारी अस्पताल में अंधविश्वास की एंट्री पर उठे बड़े सवाल.... VIDEO वायरल, अब स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर नजर... एंकर.......मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के देवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सर्पदंश के मरीजों के इलाज के दौरान अस्पताल के वार्ड में कथित झाड़फूंक किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली चर्चा में है। जानकारी के मुताबिक हर्राबिर्ती गांव की 16 वर्षीय कौशल्या यादव को सांप काटने के बाद गंभीर हालत में देवसर अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों द्वारा इलाज शुरू किया गया, लेकिन इसी दौरान वार्ड के अंदर कथित झाड़फूंक किए जाने का वीडियो रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में मरीज के पास कुछ लोग पारंपरिक तरीके से उपचार करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं जियावन बहरा निवासी 17 वर्षीय मोहम्मद इमरान को भी सर्पदंश के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों मरीजों का इलाज जारी है और अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। वहीं पूरे मामले को लेकर सीएमएचओ पुष्पराज सिंह का कहना है कि मरीजों को समय पर एंटी स्नेक वेनम सहित जरूरी दवाएं दी गई हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता के बावजूद कई बार परिजन झाड़फूंक करने वालों को अस्पताल तक साथ लेकर पहुंच जाते हैं। हालांकि वायरल वीडियो के बाद अस्पताल परिसर में ऐसी गतिविधियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।... अस्पताल के वार्ड में इलाज और झाड़फूंक की यह तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर बहस का विषय बनी हुई हैं। बड़ा सवाल यह है कि आखिर सरकारी अस्पताल के भीतर ऐसी गतिविधियां कैसे हुईं और क्या स्वास्थ्य विभाग इस पूरे मामले की जांच कर कोई कार्रवाई करेगा? फिलहाल सभी की निगाहें विभागीय कदम पर टिकी हुई हैं。0
0
Report
युवती के घर पर चाकू दिखाकर धमकाने वाले आरोपी गिरफ्तार; इलाके में डर फैलाने वाला मामला पटाक्षेप
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग के कैंप 2, श्याम नगर में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवती के घर में घुसकर चाकू दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया, जिसके बाद पीड़िता ने फौरन इसकी लिखित शिकायत छावनी थाने में की. शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा. पूछताछ के दौरान IOYO ने पहले पुलिस को गुमराह किया, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती बरती तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरी घटना बताई. इसके बाद पुलिस ने न केवल आरोपियों को गिरफ्तार किया बल्कि जिस इलाके में उन्होंने दादागिरी दिखाई थी, वहीं उनका जुलूस भी निकाला. फिलहाल पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है.0
0
Report
हिसार: समाजसेवी नंदकिशोर गोयनका पर श्रद्धांजलि, गौसेवा और जनकल्याण के प्रतीक
Gurugram, Haryana:हिसार - नंदकिशोर गोयनका बहुत सरल सभाव के थे. समाज के लिए उन्होंने बहुत काम किया है - अरुण कुमार. हिसार के गोयनका सदन में आज आरएसएस के जॉइंट जनरल सेक्रेटरी अरुण कुमार स्वर्गीय नंदकिशोर गोयनका को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारे बीच से एक ऐसे समाज सेवक दूर चले गए हैं जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने समाज में तमाम जनकल्याण कार्य कर कर भी कभी अपने आप को कर्ता नहीं दर्शाया। ऐसे लोग धरती पर कम ही होते हैं जो मानव सेवा के साथ-साथ गौ सेवा को सबसे बड़ा कार्य मानते थे。0
0
Report
Advertisement
