224229
अयोध्या में सरयू नदी में डूबी युवती की तलाश आठ दिन बाद भी है जारी
Akma, Uttar Pradesh:अयोध्या की सरयू नदी में श्रद्धालुओं को नौका विहार करा रही एक नाव पलट गई। हादसे में नाव में सवार 9 लोग नदी में गिर गए। स्थानीय गोताखोरों और जल पुलिस ने 8 लोगों को सुरक्षित बचा लिया। मेघालय से आई 29 वर्षीय कशिश की तलाश अभी जारी है। आठ दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं से जयपुर स्वर्ण पंचायत के लिए विप्रबंधु बड़ी संख्या में रवाना
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं — झुंझुनूं से बड़ी संख्या में जयपुर की स्वर्ण पंचायत में जाएंगे विप्रबंधु। ईडब्ल्यूएस आरक्षण की मांग को लेकर विप्र फाउंडेशन का जनसंपर्क अभियान चल रहा है। एंकर — ईडब्ल्यूएस आरक्षण, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और आयोग गठन की मांग को लेकर 9 अगस्त को जयपुर में होने वाली स्वर्ण पंचायत में झुंझुनूं जिले से बड़ी संख्या में विप्रबंधु शामिल होंगे। इसके लिए विप्र फाउंडेशन जिलेभर में जनसंपर्क अभियान चलाकर समाज के लोगों से अधिकाधिक संख्या में जयपुर पहुंचने की अपील करेगा।0
0
Report
झ Jhunjhunu: माली सैनी समाज ने चौथे चरण में 150 पौधे लगाए
Jhunjhunu, Rajasthan:भोमपुरा, झुंझुनूं — माली सैनी समाज संस्था का अभियान जारी, 150 पौधे लगाए — बीएल सैनी के नेतृत्व में पौधारोपण, 31 हजार पौधों का लक्ष्य एंकर— विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर माली सैनी समाज संस्था ने जिला उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त एसआई बीएल सैनी के नेतृत्व में पौधारोपण अभियान का चौथा चरण शुरू किया। भोमपुरा में 150 फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। संस्था ने इस वर्ष जिलेभर में 31 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।0
0
Report
झुंझुनूं नागरिक मंच ने एएसपी ममता सारस्वत का भव्य स्वागत किया
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं नागरिक मंच ने एएसपी ममता सारस्वत का किया भव्य स्वागत पहले झुंझुनूं आगमन पर एएसपी ममता सारस्वत का अभिनंदन बीकानेर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ममता सारस्वत के झुंझुनूं आगमन पर झुंझुनूं नागरिक मंच ने उनका माल्यार्पण, दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। मंच पदाधिकारियों ने उनके झुंझुनूं में डीएसपी रहते हुए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए जनसेवा और संवेदनशील कार्यशैली की प्रशंसा की。0
0
Report
Advertisement
बगड़ में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विधायक राजेंद्र भांबू के नेतृत्व में पुरस्कार वितरण
Jhunjhunu, Rajasthan:बगड़, झुंझुनूं बगड़ में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विधायक राजेंद्र भांबू रहे मुख्य आकर्षण राजेंद्र भांबू बोले- शिक्षा, संस्कार और सेवा ही समाज की असली पूंजी झुंझुनूं के बगड़ में अभिनव वेलफेयर ट्रस्ट एवं आरसी रुंगटा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में विधायक राजेंद्र भांबू ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षा, संस्कार और सामाजिक सेवा को समाज की वास्तविक पूंजी बताते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रोत्साहन राशि, पौधे और कपड़े के बैग भी वितरित किए गए।0
0
Report
संविधान से समझौता नहीं, राष्ट्रहित पर राजनीति नहीं — VSHF ने सरकार से मांगा जवाब
Siyana, Uttar Pradesh:स्याना। विश्व सनातन हिन्दू फाउंडेशन (VSHF) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश चौहान के नेतृत्व में आज उपजिलाधिकारी, स्याना के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रपति के नाम एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में संविधान की मूल भावना, सामाजिक समरसता, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, समान अवसर तथा राष्ट्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर ज्ञानेश चौहान ने कहा कि "यदि देश में संविधान की मूल भावना, समान अवसर और सामाजिक समरसता पर निरंतर प्रश्नचिह्न खड़े होते रहेंगे, तो यह किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह कानून का निष्पक्ष पालन सुनिश्चित करे और किसी भी प्रकार की जातीय घृणा, सामाजिक वैमनस्य अथवा राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के प्रति कठोर एवं समान कार्रवाई करे।" उन्होंने कहा कि देश का कानून सभी नागरिकों के लिए समान है और कानून के समक्ष किसी भी व्यक्ति, संगठन या समूह को विशेष संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। यदि हाल के घटनाक्रमों में किसी भी स्तर पर घृणा फैलाने, समाज को बांटने, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के संकेत मिले हैं, तो उनकी निष्पक्ष, उच्चस्तरीय एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जानी चाहिए। ज्ञापन में वर्तमान आरक्षण व्यवस्था की व्यापक समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय आयोग के गठन, आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर परिवारों के लिए प्रभावी अवसर सुनिश्चित करने, शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुख बनाने तथा सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने के लिए ठोस एवं दीर्घकालिक नीति लागू करने की मांग की गई। ज्ञानेश चौहान ने कहा कि सरकार को इस ज्ञापन को केवल एक औपचारिक पत्र न मानकर देश के लाखों नागरिकों की संवैधानिक अपेक्षाओं की अभिव्यक्ति के रूप में देखना चाहिए। यदि जनहित एवं राष्ट्रहित से जुड़े इन गंभीर विषयों पर समय रहते ठोस निर्णय नहीं लिए गए, तो संगठन लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में रहकर जनजागरण अभियान चलाने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विश्व सनातन हिन्दू फाउंडेशन का उद्देश्य किसी जाति, धर्म या समुदाय का विरोध करना नहीं, बल्कि संविधान की गरिमा, समान अधिकार, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित की रक्षा करना है। संगठन ने सरकार से अपेक्षा की कि ज्ञापन में उठाए गए प्रत्येक बिंदु पर गंभीरतापूर्वक विचार कर की गई कार्रवाई से संगठन को लिखित रूप में भी अवगत कराया जाए। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री नवनीत सिंह, जिला अध्यक्ष श्री गिरीश चौहान, उपाध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार, श्री अनिल लोधी, श्री महेश शर्मा, श्री देविन कुमार, श्री मन्नू चौधरी, श्री कृष्ण कुमार स्याना तहसील अध्यक्ष जितेंद्र कुमार,मूलचंद,ललित कुमार,सुभाष,श्री आशीष चौहान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।0
0
Report
फर्रुखाबाद में कलयुगी बेटे ने मां की ईंट से हत्या कर दी
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामूली विवाद इतना बढ़ा कि बेटे ने मां को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। दिल दहला देने वाली यह घटना फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के खुडना वैध गांव की है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर मां और बेटे के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने आपा खो दिया और ईंट उठाकर अपनी मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। पुलिस घटना के कारणों की गहनता से जांच कर रही है और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। मां, जो अपने बेटे के लिए पूरी जिंदगी कुर्बानियां देती है, उसी बेटे के हाथों उसकी हत्या की यह घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक बेटा अपनी ही मां का कातिल बन बैठा? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
डिंडोरी में तेज बारिश से साकुल नदी उफान, कई गांव संपर्क से कटे; बांध के गेट खुले
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी जिले में बीते कुछ घंटों से हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। शहपुरा इलाके में तेज बारिश के बाद साकुल नदी उफान पर आ गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का शहपुरा मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को जरूरी काम के लिए उफनती नदी पार करने का जोखिम उठाना पड़ रहा है। तस्वीरें शहपुरा इलाके की हैं, जहां साकुल नदी में तेज बहाव देखने को मिल रहा है। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इसके बावजूद लोग मजबूरी में उफनती नदी को पार करते नजर आ रहे हैं, जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। वहीं लगातार हो रही बारिश का असर जिले के सबसे बड़े बिलगढ़ा बांध पर भी देखने को मिल रहा है। कैचमेंट एरिया में लगातार पानी की आवक बढ़ने के कारण बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। हालात को देखते हुए बांध के दो गेट खोल दिए गए हैं। बांध के गेट खुलने के बाद सिलगी नदी का जलस्तर भी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन की ओर से निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से सिलगी नदी एवं उसके आसपास के क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। फिलहाल जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन की नजर नदी-नालों और बांधों के जलस्तर पर बनी हुई है।0
0
Report
पटना के ISKCON मंदिर में मॉक ड्रिल: 3 हथियारबंद संदिग्ध, सुरक्षा बलों का अलर्ट
Patna, Bihar:पटना के ISKCON मंदिर में मॉक ड्रिल का आयोजन। मंदिर परिसर में घुसे 3 हथियारबंद संदिग्ध। मंदिर परिसर को सुरक्षा बलों ने चारों ओर से घेरा। उच्च अलर्ट जारी, पुलिस- ATS मौके पर मौजूद। ऑपरेशन जारी, लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील。0
0
Report
फतेहगढ़ स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की मौत
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय युवक की सुबह दौड़ लगाने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द उठने के बाद युवक जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्टेडियम में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, जबकि परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम की है। बताया जा रहा है कि राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव शेराखार निवासी 18 वर्षीय शिवनारायण पुत्र मुनेश्वर सिंह रोज की तरह सुबह स्टेडियम में दौड़ लगाने पहुंचे थे। शिवनारायण अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे थे और अपनी फिटनेस के लिए नियमित अभ्यास करते थे। दौड़ के दौरान अचानक शिवनारायण को चक्कर आया और सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, वह जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां बेटे का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि शिवनारायण तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और उनका सपना अग्निवीर बनकर देश की सेवा करना था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। एक होनहार युवक की अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। फिलहाल युवक की मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। लेकिन दौड़ के दौरान हुई इस अचानक मौत ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। फतेहगढ़ के ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में घटी इस घटना के बाद खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। बड़े सवाल इस बच्चे की ट्रेनर पर भी सवाल क्या युवक को पहले से कोई प्रॉब्लम थी क्या युवक के बॉडी स्किल कोच ने नोट की क्या कोच सरकारी स्टेडियम से कोचिंग दे रहा था0
0
Report
Advertisement
फूलियाकलां में आमरण अनशन: डॉक्टर भर्ती, पेयजल संकट और खनन पर रोक की मांग
Noida, Uttar Pradesh:फूलियाकलां में डॉक्टरों की स्थायी नियुक्ति, पेयजल संकट, अवैध खनन पर रोक, एमजीजी स्कूल भवन व श्री कल्याण विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति सहित प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन तेज फूलियाकलां (के.एम. कुरैशी) क्षेत्र की लम्बे अरसे से लंबित जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर फूलियाकलां में बुधवार से आमजन का आंदोलन शुरू हो गया। प्रशासन को कई बार ज्ञापन देने, जनकल्याण ग्रामीण सेवा शिविरों तथा फॉलो-अप शिविरों में समस्याएं उठाने के बावजूद समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने अब आंदोलन का रास्ता अपनाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर के बाहर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया। छात्र नेता शिवराज आचार्य एवं दिनेश कुमार माली के नेतृत्व में शुरू हुए इस शांतिपूर्ण आंदोलन से पूर्व उपखंड अधिकारी, फूलियाकलां को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन को अपनी मांगों से अवगत कराया गया। इसके बाद बुधवार सुबह 9 बजे से दो छात्र नेता शिवराज दिनेश कुमार माली ने सीएचसी परिसर के बाहर आमरण अनशन करते हुए0
0
Report
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर जिलाधिकारियों ने मलबा हटाने के निर्देश दिए
Noida, Uttar Pradesh:केदारनाथ यात्रा मार्ग पर डीएम का निरीक्षण। स्थान: सिल्ली, 29 जुलाई 26 लगातार हो रही बारिश के बीच केदारनाथ यात्रा मार्ग पर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। देर रात से सुबह तक हुई बारिश के चलते रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन और बोल्डर गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। हालात का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं मौके पर पहुंचे। लगातार बारिश के कारण रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन और भारी बोल्डर गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। स्थिति का निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और मौके पर राहत एवं बहाली कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी मार्ग बाधित है, वहां युद्धस्तर पर मलबा हटाने का कार्य किया जाए ताकि यात्रा सुचारु बनी रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में मार्ग पर यातायात संचालित हो रहा है, हालांकि कुछ स्थानों पर बड़े बोल्डर होने के कारण तकनीकी टीमों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए लगाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी बनी हुई है और किसी भी अवरोध को न्यूनतम समय में हटाकर यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु रखने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
रामगढ़ में युवक की हत्या: चाकू से वार कर खून से लथपथ शव बरामद
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़ में युवक की चाकू मारकर हत्या, बगीचा मे खून से लथपथ शव बरामद रामगढ़ थाना क्षेत्र के बगीचा बस्ती से दामोदर नदी जाने वाले रास्ते में आज सुबह खून से लथपथ एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान झंडा चौक निवासी सुमित अग्रवाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि बगीचा से दामादोर नदी जाने वाले रास्ते पर एक युवक का शव खून से लथपथ पड़ा है। सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। रामगढ़ सदर डीएसपी अकरम रजा ने बताया कि प्रथम दृष्टया सुमित अग्रवाल की हत्या चाकू से वार कर की गई है। घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहा है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, मृतक के युवक पूर्व में जेल जा चुका है बेल पर बाहर था । घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों तक पहुंचने के लिए साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।0
0
Report
Advertisement
पटना जू में चार नए बाघ, नाम रुद्र, पूर्णिमा, तेजस और सृष्टि, कुल 10
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर पटना जू को मिली बड़ी सौगात। चार नए बाघों का नामकरण कर जनता के लिए खोला गया। नए बाघों के नाम – रुद्र, पूर्णिमा, तेजस और सृष्टि। मंत्री ने किया चारों बाघों का लोकार्पण और नामकरण किया गया। पटना जू में अब बाघों की कुल संख्या बढ़कर 10 हुई। पर्यटकों को अब चार और बाघों को देखने का मिलेगा मौका। बाघों की संख्या बढ़ने से पटना जू का आकर्षण और बढ़ा। वही पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विवाह के मंत्री ने कहा आज बुद्ध पूर्णिमा है इस अवसर पर हम लोगों ने चार बाग के बच्चों का नामकरण किया है। वही पटना जू में टॉय ट्रेन चलने को लेकर कहा ट्रेन के सभी डब्बे पुराने हो गए हैं उसको फिर से बनाया जा रहा है और जल्द ही इसकी शुरुआत होगी। डॉ. रामचंद्र प्रसाद, मंत्री पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग0
0
Report
तालेड़ा सीएचसी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर नाराजगी
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी तालेड़ा सीएचसी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी बूंदी - जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेने बुधवार को सीएमएचओ डॉ. ओ.पी. सामर ने तालेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया..... निरीक्षण के दौरान लेबोरेट्री, वार्ड और लेबर रूम में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई..... सीएमएचओ ने चिकित्सा अधिकारी प्रभारी सहित संबंधित प्रभारियों को तीन दिन में सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए..... उन्होंने चेतावनी दी कि सुधार नहीं होने पर संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। अस्पताल के बाहर मुख्य मार्ग पर कचरे से भरी जाम नाली मिलने पर भी उन्होंने तत्काल सफाई के निर्देश दिए...0
0
Report
CM साय का दिल्ली दौरा और बाढ़ अलर्ट पर बयान; गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं
Begun, Rajasthan:रायपुर CM विष्णु देव साय रायगढ़ के लिए रवाना रवाना होने से पहले CM साय ने दी गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं, समस्त छग वासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं. हर वर्ष बनोरा आश्रम जाते हैं, पूज्य बाबा का आशीर्वाद लेते हैं. 30 से ज्यादा वर्षों से पूज्य श्री संत नारायण तपस्या में लगे हैं, उनका भी आशीर्वाद लेते हैं. दिल्ली दौरे को लेकर CM का बयान- आज दिल्ली जा रहे हैं.. हमारे बस्तर क्षेत्र के मांझी, चालकी मुड़िया लोग हैं. बस्तर दशहरा विश्व का सबसे बड़ा दशहरा रहता है. उसमें उनका विशेष रोल रहता है. राष्ट्रपति महोदया उनसे मिलने का समय दी हैं. राष्ट्रपति महोदय से हम भी मुलाकात करेंगे. प्रदेश में हो रही बारिश से नदी नाले उफान और बाढ़ के खतरे पर सीएम साय का बयान- अपने प्रदेश में सबको अलर्ट करके रखे हैं. सभी कलेक्टरों को अलर्ट करके रखे हैं.. अगर कहीं भी बाढ़ की स्थिति बनती है तो सहायता जरूरतमंदों को पहुंचाया जाए.. बाइट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री0
0
Report
Advertisement
