icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
224133
Anand Kumar DubeyAnand Kumar DubeyFollow16 Nov 2024, 03:54 am

नवाबगंज में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं बिगड़ी, आयुष्मान अरोग्य मंदिरों पर नदारद हैं CHO और ANM

Faizabad, Uttar Pradesh:

गोंडा के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति गंभीर हो गई है। यहां के आयुष्मान अरोग्य मंदिरों और सीएचओ भवनों में सीएचओ और एएनएम का नदारद रहना स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह से प्रभावित कर रहा है। शासन द्वारा निर्देश दिए गए थे कि इन केंद्रों पर स्वास्थ्य अधिकारी रात्रि निवास करेंगे लेकिन बैजलपुर गांव सहित कई अन्य गांवों में बने अरोग्य केंद्रों पर ताले लटके मिले। अरोग्य केंद्र के गेट पर बिस्तर सूखते हुए नजर आए जिससे साफ है कि इन केंद्रों में कोई भी स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद नहीं था।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भगवंत मान की समीक्षा बैठक में ड्रग नियंत्रण पर चर्चा; पत्रकारों के सवालों को लेकर प्रधानमंत्री पर सवाल

Noida, Uttar Pradesh:PHILLAUR (PUNJAB): BHAGWANT MANN (PUNJAB CHIEF MINISTER) ON REVIEW MEETING WITH DCS, SSPS AND SENIOR OFFICIALS ON ANTI-DRUG MEASURES / AMIT SHAH’S REMARKS BSF इनके कंट्रोल में है 50 किलोमीटर की रेंज अगर पाकिस्तान से नशा आ रहा है तो ब्सफ़ किसके अंडर आती है , इनके में गुफ्रत में किसके अंडर है , बीजेपी की सरकार है मैं प्रधानमंत्री जी से अपील करना चाहूंगा की एक प्रेस कांफ्रेंस तो कर लो 12.5 साल हो गए पत्रकारों के सवालो से क्यों भाग रहे हो मैं तो एक दिन में 3-3 PC करता हूँ प्रधानमंत्री PC क्यों नहीं करते कभी कॉकरोच पार्टी की पिटाई कर दो किसी पार्टी की पिटाई कर देते है छोटे छोटे बच्चों से डर रहे है प्रधानमंत्री
0
0
Report

ललितपुर अपर पुलिस अधीक्षक के द्वारा परामर्श केंद्र द्वारा जागृति के तहत 23 दम्पत्ती को किया सम्मानित

AKAshok KumarFollow4m ago
Lalitpur, Uttar Pradesh:मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ललितपुर व परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा मिशन जागृति के तहत सफलतापूर्वक निस्तारित कराये गये पारिवारिक प्रकरणों से संबंधित 23 दम्पत्ती को किया गया सम्मानित ललितपुर मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर कालू सिंह एवं परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा मिशन जागृति के तहत सफलतापूर्वक निस्तारित कराये गये पारिवारिक प्रकरणों से संबंधित कुल 23 दम्पत्ती को रिजर्व पुलिस लाइन्स, ललितपुर में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संबंधित जोड़ों एवं उनके परिजनों से पारिवारिक प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया तथा उनकी कुशलक्षेम पूछी गई। परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा सफलतापूर्वक निस्तारित कराये गये प्रकरणों से संबंधित परिवारों से संवाद स्थापित कर उनकी स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई।
0
0
Report
Advertisement

हाई कोर्ट के एडवोकेट के घर में चोरी: परिवार सदमे में

New Delhi, Delhi:हाई कोर्ट के एडवोकेट के घर में सबकी मौजूदगी में चोरी की घटना ने परिवार को सदमे में डाल दिया। घटना संगम विहार दक्षिण दिल्ली के भीतर की है। CCTV फुटेज मौके पर दर्ज हुई है और इसमें चोरी की पूरी घटना कैद दिख रही है। रिपोर्ट के अनुसार घर के अंदर सो रहे थे और पिछले गेट से घुसकर दुकान और ऑफिस से रुपए, सोना और दस्तावेज लेकर चोर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि वह अतुल कुमार हैं, जो हाई कोर्ट में एडवोकेट हैं, और परिवार में बुजुर्ग माता-पिता रहते हैं। घटना 15 तारीख की रात लगभग 3:00 से 4:00 के बीच की है। लुटेरों ने घर के अंदर कैमरे देखकर भी चोरी की घटना को अंजाम दिया और अब परिवार जल्द से जल्द इस मामले की सुनवाई और चोर की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। संगम विहार रतिया मार्ग के रोड पर स्थित इस घर के आसपास चहल-पहल होने के बावजूद चोरी बड़ी सफाई से अंजाम दी गई। आगे की विवरणी के लिए जानकारी प्राप्त की जा रही है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

आगरा गिरोह ने जानवर की आवाज से सिग्नल देकर चोरी, 6 गिरफ्तार

Agra, Uttar Pradesh:आगरा जानवर की आवाज में चोरी का सिगनल देने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा 6 शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार चोरी किए हुए सोने चांदी के आभूषण और नगदी बरामद 5-5 लोगों का गिरोह बनाकर चोरी की घटनाओं को देते थे अंजाम गिरोह में लगभग 20 लोग है शामिल एक बार में गाँव के 2 से ज्यादा घरों में करते थे चोरी अपने साथियों को जानवर की आवाज निकाल कर देते थे सिग्नल किराए की लक्जरी कार से दूसरे जिलों में करते थे प्रवेश हाईवे किनारे स्थित देहात या फिर बॉर्डर पर बने गांव के घरों को बनाते थे निशाना गिरोह के मास्टरमाइंड़ के खिलाफ दर्ज है 15 से ज्यादा मुक़दमे गाजियाबाद, गोरखपुर, हरियाणा के अन्य जिलों में घटनाओं को दे चुके है अंजाम पुलिस ने सोने चांदी के आभूषण, नगदी बरामद आगरा की तीन चोरियों का हुआ खुलासा गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस थाना कागारौल, साइबर सैल और SOG पुलिस ने की कार्रवाई
0
0
Report

मथुरा के रंगेश्वर मार्केट में श्याम जनरल स्टोर में आग, सामान जलकर खाक

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के रंगेश्वर मार्केट स्थित श्याम जनरल स्टोर में शुक्रवार सुबह आग लग गई। वार्ड नंबर 18 में स्थित दुकान में आग तेजी से फैल गई, जिससे अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान पूरी तरह जल चुका था। घटना से दुकानदार को नुकसान हुआ है। हालांकि, नुकसान की राशि का आकलन नहीं हो सका है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आग लगने की वजह सामने आ सकेगी।
0
0
Report

देवरिया की चार छात्राओं ने जिलाधिकारी की भूमिका निभाकर दिखाया आत्मविश्वास

Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की पहल पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बैतालपुर की चार छात्राओं को एक दिन के जिलाधिकारी की सांकेतिक भूमिका निभाने का अवसर मिला। छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली और जनसुनवाई की प्रक्रिया को करीब से समझा। इसमें कक्षा सात की रानीका पाण्डे, कक्षा आठ की मानवी पटेल और पलक पटेल तथा कक्षा नौ की रागिनी यादव ने शिकायतों के पंजीकरण, संबंधित विभागों को भेजने, कार्रवाई की निगरानी और समयबद्ध निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता विकसित होती है। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा और प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया。
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली जंतर-मंतर के समर्थन में भिवंडी के वकीलों ने किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

Thane, Maharashtra:दिल्लीतील जंतर-मंतर आंदोलनाला भिवंडीतील वकिलांचा पाठिंबा...दिल्लीतील जंतर-मंतर येथे सुरू असलेल्या आंदोलनाच्या पार्श्वभूमीवर भिवंडी शहरातही त्याचे पडसाद उमटले आहेत. भिवंडी शहरातील शहीद अमर जवान स्मारका परिसरात वकिलांकडून निषेध व्यक्त करत, आंदोलनाला पाठिंबा दर्शवण्यात आला. दिल्लीतील जंतर-मंतर येथे सुरू असलेल्या आंदोलनाच्या पार्श्वभूमीवर भिवंडी शहरातही त्याचे पडसाद उमटले आहेत. भिवंडीतील वकिलांनी शहीद अमर जवान स्मारक येथे एकत्र येत दिल्लीतील आंदोलनातील अभिजित रंका, सौरभ दास, अभिजित दीपके आणि नेहा बोरा यांच्याशी पोलिसांकडून करण्यात येत असलेल्या वागणुकीचा निषेध केला आहे. दिल्ली आणि मुंबई येथील आंदोलनात प्रत्यक्ष उपस्थित राहता आले नसले तरी, भिवंडीतून काही वकिलांनी आपली वैयक्तिक भूमिका मांडत आंदोलनकर्त्यांना पाठिंबा दर्शवला आहे. भारतीय संविधानाच्या चौकटीत आणि लोकशाही मार्गाने आंदोलनकर्त्यांच्या मागण्या मान्य कराव्यात, अशी मागणी यावेळी वकिलांनी केली आहे.लोकशाही आणि भारतीय संविधानाच्या मार्गाने प्रश्न सोडवावेत असे आवाहन करत ‘जय हिंद, जय महाराष्ट्र’ या घोषणेसह वकिलांनी आपला पाठिंबा दर्शवला.
0
0
Report

पंढरपुर में जल संकट गहरा, एक दिन बाद पानी आपूर्ति शुरू

Pandharpur, Maharashtra:Anchor- — पंढरपूरकरांवर पाणीटंचाईचे सावट, एक दिवसाआड पाणीपुरवठा सुरू पंढरपूर शहरात आता दुष्काळाचे चटके जाणवू लागले आहेत. शहराला पाणीपुरवठा करणाऱ्या बंधाऱ्यातील पाणीसाठा जपून वापरण्याच्या सूचना जिल्हा प्रशासनाने दिल्यानंतर नगरपालिका प्रशासनाने एक दिवसाआड पाणीपुरवठा करण्याचा निर्णय घेतला आहे. उजनी धरणातून भीमा नदीत पाणी सोडण्याबाबत अद्याप निर्णय झालेला नसल्याने उपलब्ध पाणीसाठ्याचे नियोजन करण्यावर प्रशासनाचा भर आहे. त्यामुळे पंढरपूरकरांना आता पाणी जपून वापरावे लागणार असून, आगामी काळात पाणीटंचाईचे संकट अधिक गडद होण्याची शक्यता आहे.
0
0
Report

हांसी में चीनी के दाम अचानक बढ़े, त्योहारों से पहले आम आदमी की परेशनियाँ बढ़ीं

Hansi, Haryana:हांसी हांसी में चीनी के दामों में अचानक उछाल, 53 से 62 रुपये किलो पहुंची कीमत दशहरे व दीपावली से पहले महंगी हुई चीनी, आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ा; मिठाई कारोबारियों की लागत भी बढ़ी चाय की दुकानों पर भी इसका असर दिखाई हांसी त्योहारों से पहले चीनी के दामों में अचानक तेजी आने से आम आदमी की चिंता बढ़ गई है। कुछ समय पहले करीब 53 रुपये प्रति किलो बिकने वाली चीनी के थोक भाव बढ़कर 62 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं, फुटकर बाजार में परिवहन और अन्य खर्च जुड़ने के बाद चीनी करीब 64 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। कुछ दुकानों पर खुदरा भाव इससे भी अधिक बताए जा रहे हैं। पिछले दो से तीन दिनों में आई तेजी का असर सीधे लोगों की रसोई के बजट पर पड़ रहा है。 चीनी के दाम बढ़ने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ हलवाइयों, मिठाई कारोबारियों और चाय की दुकानों पर भी लागत का दबाव बढ़ गया है। दशहरे और दीपावली जैसे त्योहारों के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के कारण कारोबारियों की चिंता और बढ़ गई है。 वहीं चाय की दुकानों पर भी इसका असर दिखाई देने लगा है। चाय विक्रेता भप्पी जैन का कहना है कि चीनी महंगी होने से चाय की लागत बढ़ गई है और ग्राहक भी कम आने लगे हैं। उनका कहना है कि रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं के लगातार महंगे होने का सीधा असर छोटे दुकानदारों के कारोबार पर पड़ रहा है। हांसी के चीनी थोक व्यापारी दिनेश सिंगला के अनुसार, चीनी के भाव में अचानक तेजी आई है। थोक बाजार में ही कीमतें बढ़कर करीब 62 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं। परिवहन और अन्य खर्च जोड़ने के बाद फुटकर बाजार में चीनी करीब 64 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। उन्होंने बताया कि बाजार में आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में त्योहारों के दौरान कीमतों पर और दबाव पड़ सकता है। बाजार में चीनी के दाम बढ़ने के पीछे मिलों में पुराने स्टॉक की उपलब्धता कम होने और नई चीनी की आवक सीमित रहने की बात कही जा रही है। इसके अलावा गन्ने से बनने वाले एथेनॉल के उत्पादन को भी चीनी की उपलब्धता से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, कीमतों में तेजी के वास्तविक कारणों और आपूर्ति की स्थिति को लेकर संबंधित आंकड़ों की पुष्टि जरूरी है। चीनी महंगी होने का असर केवल चाय और दूध तक सीमित नहीं है। मिठाइयां बनाने वाले हलवाइयों और छोटे कारोबारियों की उत्पादन लागत भी बढ़ रही है। चीनी के दामों में लगातार तेजी रही तो बूरा, खांड, बताशे और अन्य मिठाइयों की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है। पहले से ही आटा, दाल, तेल और सब्जियों की कीमतों से परेशान लोगों के लिए चीनी का महंगा होना एक और झटका है। अब त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद बाजार में चीनी की आपूर्ति सामान्य होने और कीमतों में स्थिरता आने पर टिकी है。
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली: मॉडल टाउन और मुखर्जी नगर के चेन स्नैचर गिरफ्तार, पुलिस ने पकड़ लिया

New Delhi, Delhi:मॉडल टाउन और मुखर्जी नगर इलाके में वारदात करने वाले दो चेन स्नैचर गिरफ्तार, सुबह-सुबह पार्क में घूमने वालों को निशाना बनाते थे. उत्तर-पश्चिमी दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. मॉडल टाउन और मुखर्जी नगर इलाके में सुबह चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो लुटेरों को पब्लिक और पुलिस की मदद से पीछा कर गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने सबसे पहले मुखर्जी नगर में जिम से लौट रही एक महिला को निशाना बना कर उसकी चेन लूटी. इसके बाद मॉडल टाउन इलाके में सुबह पार्क में टहलने वालों को निशाना बनाने पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने 56 वर्षीय बुजुर्ग से चाकू की नोक पर चेन लूटी. लूट के बाद भागते हुए आरोपियों का लोगों ने पीछा किया और पुलिस के साथ मिलकर उसे धर दबोचा. मोहम्मद शमीम - जखीरा का रहने वाला (मुख्य आरोपी) रोहित - उसका साथी. दोनों पहले भी चोरी, स्नैचिंग और लूट के मामलों में शामिल रहे हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो सोने की चेन, एक NTorq स्कूटी, एक मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है. दोनों से आगे की पूछताछ जारी है और जल्द कई अन्य मामले सुलझाने का दावा किया जा रहा है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top