सांसद अवधेश प्रसाद ने मिल्कीपुर क्षेत्र में 3 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से 24 सड़कों का किया शिलान्यास
Ayodhya, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय एवं सांसद आवास पर धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद अवधेश प्रसाद रहे। इस अवसर पर फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद द्वारा मिल्कीपुर क्षेत्र में 3 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत 24 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
