224123
अयोध्या में मंत्री रघुराज सिंह ने की मंडलीय समीक्षा
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में मंत्री रघुराज सिंह ने मंडलीय समीक्षा बैठक में कहा कि अटल आवासीय विद्यालय सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। सरकार गरीब मजदूरों के बच्चों को रोजगारपरक शिक्षा देकर उनका उत्थान करना चाहती है। प्रदेश के 18 मंडलों में 18 अटल आवासीय विद्यालय हैं, और अब इन्हें जनपद स्तर पर भी खोला जा रहा है। सरकार ने मजदूरों के बच्चों की शिक्षा पर 10 हजार करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भगहर गांव में 2000 लोग बाढ़ के बीच पुल की मांग, स्कूल 10 दिन से बंद
Gaya, Bihar:नेपाल में आई बाढ़ और झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब मगध प्रमंडल में भी साफ दिखने लगा है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से गया जिले के इमामगंज विधानसभा क्षेत्र का भगहर गांव एक बार फिर टापू बन गया है। करीब 2 हजार की आबादी चारों ओर पानी से घिरी हुई है। गांव तक पहुंचने का कोई सुरक्षित रास्ता नहीं बचा है। लोग जान जोखिम में डालकर उफनती मोरहर नदी पार कर रहे हैं। स्कूल में पिछले 10 दिनों से ताला लटका है, गैस और राशन की आपूर्ति ठप है और कोई बीमार पड़ जाए तो उसे खाट पर लादकर नदी पार कर अस्पताल ले जाना मजबूरी बन गई है। इस संबंध में स्थानीय युवा अंकित कुमार ने बताया कि उनका गांव तीन नदियों से घिरा हुआ है और ग्रामीण वर्षों से इसी परेशानी के बीच जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव में दवा, खाने-पीने का सामान, कॉपी-किताब जैसी बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। हर छोटी-बड़ी जरूरत के लिए इमामगंज बाजार जाना पड़ता है। नदी में पानी रहने के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर उसे पार करते हैं। जब जलस्तर ज्यादा बढ़ जाता है तो आवाजाही पूरी तरह बंद हो जाती है। हमेशा यह डर बना रहता है कि अचानक पानी का बहाव तेज हो गया तो कोई भी बह सकता है। इमामगंज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष रंजन पाण्डेय ने बताया कि भगहर गांव की सबसे बड़ी जरूरत पुल निर्माण है। इसकी जानकारी गया के जिलाधिकारी, आपदा विभाग, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन और विधायक दीपा मांझी को दी गई है। गांव के लोगों का ज्ञापन भी उच्च अधिकारियों तक भेजा गया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य टीम को गांव में लगाया गया है। शिक्षकों के गांव में ठहरने की व्यवस्था की जा रही है ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। गैस एजेंसियों से भी बात चल रही है। साथ ही, लोगों के आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था कराने की मांग भी उच्च अधिकारियों से की जाएगी। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीण वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस गांव में 2000 लोगों की जनसंख्या है जो आज तक किसी भी प्रकार से सरकार की ओर से कोई सुविधा कोई लाभ नहीं मिला है। वहीं उन्होंने बताया कि इस गांव में लोगों को गैस की भारी किल्लत हो गई है। लेकिन, किसी तरह से नदी में बह कर आने वाले लकड़ी को चुन कर जीवनयापन कर रहे है।उन्होंने कहा कि यहां पर समस्या का वर्णन ही नही किया जा सकता है। चूंकि समस्या ही समस्या है। कोई ऐसा अछूता नही है। समस्या से जो कोई वंचित है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आता है, तब बहुत सा बड़े-बड़े नेता विधायक या सांसद भी आकर वादा कर जाते है। लेकिन, इस पर कोई पहल अमल नही करते है।आजादी के बाद से हर तरह के असुविधाओं में जिंदगी गुजर रही है। वहीं उन्होंने सरकार से यह मांग किया है कि फिलहाल पुल अगर मिल जाता है तो आवागमन का सुविधा हो जाता। बच्चों के पढ़ाई लिखाई में किसी तरह का असुविधा नही होता। भगहर गांव की कहानी सिर्फ एक गांव की नहीं, बल्कि उन सैकड़ों ग्रामीण इलाकों की हकीकत है जहां हर बारिश के साथ लोगों की जिंदगी पानी में घिर जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि राहत सामग्री से ज्यादा उन्हें एक मजबूत पुल चाहिए, ताकि हर साल बाढ़ के साथ आने वाली यह त्रासदी हमेशा के लिए खत्म हो सके।0
0
Report
जमीन के विवाद में पिता को दो बेटों ने सड़क पर बेरहमी से पीटा, FIR दर्ज
Rui, Maharashtra:इंदापूरमें जमीन के विवाद के कारण पिताजी की बेटों ने प्रहार किया; घटना पुणे-सोलापूर राष्ट्रीय महामार्ग के बायपास के तरंगवाडी क्षेत्र के सलीम लॉन्स परिसर में हुई। 65 वर्षीय तुकाराम किसन राऊत अपने पत्नी अंजना के साथ व्यायाम कर रहे थे तभी उनके दो बेटे संजय और राजेंद्र ने उन्हें रास्ते में रोका। तुकाराम राऊत ने पत्नी के नाम पर 76 गुंठे जमीन बेची थी, जिसे लेकर बेटों ने उनसे सवाल किया और बहस मारपीट में बदल गई। दोनों बेटोंने अपने जन्मदात्या पिता को लकड़ी के डंडों से लात-घूंसे के साथ बेरहमी से पीटा। माँ बचाव में चिल्लाती रहीं, लेकिन आसपास खड़े लोग मदद के लिए आगे नहीं आए। किसी ने मोबाइल पर वीडियो शूट किया जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पीड़ित पिता ने बताया कि पत्नी की बीमारी के कारण जमीन बेची थी, और इससे पहले उन्होंने अपनी सारी संपत्ति दोनों बेटों में बाँट दी थी; इस मामले में न्यायालय में अब भी वाद चल रहा है। इसके बाद भी Father ने थाना पहुंचकर बेटों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है; पुलिस ने संजय तुकाराम राऊत और राजेंद्र तुकाराम राऊत के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। वरिष्ठ नागरिक कानून के तहत भी कार्रवाई की संभावना है।0
0
Report
कुशीनगर: 270 जीवित तोतों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराए गया
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - 270 जीवित तोते तस्करों के चंगुल से मुक्त - मस्जिद के पास छप्पर में छिपाकर रखे गए थे तोते - भोर में पूरी खेप पश्चिम बंगाल भेजने की थी तैयारी - वन विभाग और प्रवर्तन दल की संयुक्त कार्रवाई - मौके से एक तस्कर मुबारक गिरफ्तार - पूछताछ में पहले भी तोतों की खेप बंगाल भेजने का हुआ खुलासा - बरामद सभी तोतों को पड़रौना रेंज के सुपुर्द किया गया - स्वास्थ्य परीक्षण के बाद प्राकृतिक आवास में छोड़ने की तैयारी - आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत केस - नौरंगिया के अकबरपुर टोला बड़वा छापर0
0
Report
Advertisement
जैसलमेर में 73 ग्राम MD के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन- जैसलमेर 73 ग्राम एमडी के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, इंदौर से जैसलमेर पहुंची थी आरोपी जैसलमेर। जैसलमेर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोतवाली थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (DST) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 73 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी के साथ मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाल प्रेमाराम विश्नोई ने बताया कि डीएसटी प्रभारी भीमराव से सूचना मिली थी कि इंदौर निवासी शांताबाई पत्नी मानसिंह बैग में अवैध एमडी लेकर गांधी कॉलोनी स्थित अपने किराए के मकान की ओर जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांधी कॉलोनी में दबिश देकर संदिग्ध महिला को रोककर उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से करीब 73 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद हुआ। पुलिस ने एमडी को जब्त कर महिला को हिरासत में लिया और नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की सप्लाई, नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। शहर कोतवाल प्रेमाराम विश्नोई ने बताया कि जैसलमेर को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आमजन से मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री की सूचना पुलिस को गोपनीय रूप से देने की अपील की। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहकर अपने भविष्य और समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। बाइट- प्रेमाराम विश्नोई, शहर कोतवाल, जैसलमेर0
0
Report
पौंख के सरकारी स्कूल की बदहाली पर CJJP ने सरकार से जवाब मांगा
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं पौंख गांव के राजकीय महात्मा गांधी स्कूल का सीजेपी ने किया निरीक्षण राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने ग्रामीणों के साथ स्कूल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा जर्जर कक्षा-कक्ष, ओपन टॉयलेट और बदहाल खेल मैदान को लेकर सरकार से सवाल ग्रामीणों का दावा—7-8 साल पहले 800 विद्यार्थी, अब घटकर करीब 200 रह गए रांका बोले—बड़े दावों के बजाय ग्रामीण स्कूलों की जमीनी हकीकत पर ध्यान दे सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की उठाई मांग झुंझुनूं एंकर पौंख गांव के ग्रामीणों के साथ सीजेपी की टीम ने गांव स्थित राजकीय महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण किया। सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने ग्रामीणों के साथ स्कूल परिसर का जायजा लिया और विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर सरकार और शिक्षा विभाग से सवाल किये । निरीक्षण के बाद रांका ने कहा कि झुंझुनूं की पहचान शिक्षा के क्षेत्र में रही है, लेकिन पौंख के राजकीय महात्मा गांधी स्कूल की स्थिति दयनीय है। स्कूल के कक्षा कक्ष जर्जर स्थिति में हैं ।रांका ने स्कूल में छात्राओं के लिए टॉयलेट्स की स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्राओं के लिए ओपन टॉयलेट्स है। वहीं, खेल मैदान की स्थिति को लेकर कहा कि मैदान में जगह-जगह गड्ढे हैं तथा वह अव्यवस्थित नजर आ रहा है।रांका ने कहा कि सरकार बड़े स्तर पर शिक्षा, खेल और ओलंपिक जैसी योजनाओं की बात करती है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों की जमीनी स्थिति पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने स्कूल की समस्याओं को सार्वजनिक करने की जरूरत बताते हुए कहा कि ये बच्चे हमारे अपने हैं और उन्हें बेहतर शैक्षणिक एवं खेल सुविधाएं मिलनी चाहिए। ग्रामीणों ने बताया की करीब 7-8 वर्ष पहले स्कूल में लगभग 800 विद्यार्थी अध्ययनरत थे, जबकि अब यह संख्या घटकर करीब 200 रह गई है。 बाइट : आशुतोष रांका ,राष्ट्रीय प्रवक्ता सीजेपी0
0
Report
कोटपूतली नगर परिषद चुनाव: नामांकन वापसी के बाद 428 उम्मीदवार मैदान में
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली नगर परिषद चुनाव में नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। नामांकन दाखिल करने वाले कुल 566 उम्मीदवारों में से 138 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद अब 428 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। नामांकन वापसी के बाद कांग्रेस के 57 और भाजपा के 54 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं वार्ड नंबर 32 से कांग्रेस प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिससे इस वार्ड में मुकाबले की स्थिति बदली है। नामांकन वापसी के साथ ही अब सभी वार्डों में प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। इसके बाद उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। प्रत्याशी घर-घर जनसंपर्क कर मतदाताओं को अपने पक्ष में साधने में जुट गए हैं। नगर परिषद के वार्ड नंबर 34 और 35 में प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने के कारण दो-दो EVM मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसे में इन दोनों वार्डों में मतदाताओं को मतदान के दौरान दो मशीनों पर अपने पसंदीदा प्रत्याशी के सामने दिए गए चुनाव चिन्ह का चयन करना होगा। नामांकन वापसी के बाद अब कोटपूतली के सभी 60 वार्डों में चुनावी मुकाबला पूरी तरह स्पष्ट हो गया है और आने वाले दिनों में प्रचार अभियान के साथ राजनीतिक सरगर्मियां और तेज होने की संभावना है।0
0
Report
Advertisement
कोडरमा में पिता-पत्नी के दुष्कर्म मामले में गिरफ्तारी: जाँच जारी
Koderma, Jharkhand:कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई में पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक नाबालिग किशोरी ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित पिता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद किशोरी की मां ने इसका विरोध किया और मामले की सूचना कोडरमा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, पीड़िता का बयान दर्ज कराया जा रहा है और मामले की Various पहलुओं से जांच की जा रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया जा रहा है।0
0
Report
नीतीश कुमार ने दही हांडी का उद्घाटन किया, कृष्णोत्सव पटना में बना आकर्षण
Patna, Bihar:पटना के मिलर्स ग्राउंड में आयोजित कृष्णोत्सव में गुरुवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया। नीतीश कुमार ने दही हांडी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उनके पहुंचते ही आयोजन स्थल पर लोगों में उत्साह और बढ़ गया। दही हांडी प्रतियोगिता के लिए क्रेन की मदद से करीब 20 फीट की ऊंचाई पर हांडी लटकाई गई है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अलग-अलग टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। हांडी फोड़ने को लेकर प्रतिभागियों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने को देखते हुए आयोजन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं。 इससे पहले 2 सितंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कृष्णोत्सव का उद्घाटन किया था ,आज का दही हांडी आयोजन कृष्णोत्सव का प्रमुख आकर्षण बना हुआ है, कार्यक्रम में मंत्री अशोक चौधरी, सांसद शाम्भवी चौधरी, बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य सायन कुणाल, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और सांसद ललन सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे。 बाइट -- सायन कुणाल, बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य सायन कुणाल ने बताया कि इस बार कृष्णोत्सव का आयोजन फ्रेंचाइजी मॉडल के तहत किया गया है, इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पारंपरिक प्रथाओं को भी प्रदर्शित किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि कल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया था जबकि आज पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दही हांडी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया वहीं, कल बॉलीवुड सिंगर बी प्राक कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी प्रस्तुति देंगे जिसकी लेकर लोगों के नादर काफी उत्साह है0
0
Report
भुसावल में शिंदे गट प्रवेश से राजकीय समीकरण बदले, चुनावी हलचल तेज
Jalgaon, Maharashtra:भुसावळमध्ये राष्ट्रवादी काँग्रेस शरद पवार गटाला मोठा राजकीय धक्का बसला आहे. पक्षाचे माजी नगराध्यक्ष अनिल चौधरी आणि माजी नगराध्यक्षा गायत्री भंगाळे यांनी शिवसेना शिंदे गटात प्रवेश केला आहे. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांच्या उपस्थितीत मुंबईत हा पक्षप्रवेश पार पडला. विशेष म्हणजे, 2025 मध्ये झालेल्या भुसावळ नगरपरिषदेच्या निवडणुकीत गायत्री भंगाळे यांनी वस्त्रोद्योग मंत्री संजय सावकारे यांच्या पत्नी रजनी सावकारे यांचा पराभव करत नगराध्यक्षपदाची निवडणूक जिंकली होती. मात्र, त्यानंतर जात प्रमाणपत्र पडताळणी समितीने त्यांचे जात प्रमाणपत्र अवैध ठरवल्याने त्यांना नगराध्यक्षपदावरून अपात्र ठरवण्यात आलं होतं. आता भंगाळे आणि अनिल चौधरी यांच्या शिवसेना शिंदे गटातील प्रवेशामुळे भुसावळच्या राजकारणात नव्या समीकरणांची चर्चा सुरू झाली आहे.0
0
Report
Advertisement
अमेठी में जन्माष्टमी उत्साह: कान्हा की मूर्तियाँ और श्रृंगार सामग्री की खरीद तेज
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी:- भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर बाजार हुए गुलजार। श्रद्धालु लड्डू गोपाल की मूर्तियाँ, आकर्षक श्रृंगार सामग्री, वस्त्र, मुकुट और अन्य पूजन सामग्री की जमकर कर रहे खरीदारी। दुकानों पर कान्हा की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की अलग-अलग वैरायटी लोगों को कर रही आकर्षित। त्योहार को लेकर बाजारों में भीड़ बढ़ने के साथ पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के किए है पुख्ता इंतजाम। वहीं थानों और पुलिस लाइन गौरीगंज में भी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने की कि जा रही तैयारिय。0
0
Report
अमेठी पुलिस ने 55 लाख रुपये कीमत के 217 खोए मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को वापस किये
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - अमेठी पुलिस को मिली बड़ी सफलता , 55 लाख रुपए कीमत के 217 खोये हुए मोबाइल फोन किया बरामद, पुलिस ने खोये हुए मोबाइल फ़ोन के मालिकों को बुलाकर दिया फ़ोन, अपने मोबाइल को पाकर लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान अमेठी पुलिस का जताया आभार वहीं पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी ने सर्विलांस टीम की सराहनीय, अमेठी एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर लोगों को सौंपा फ़ोन,0
0
Report
मैनपुरी SBI ATM में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग एसबीआई बैंक के एटीएम में लगी भीषण आग आग की घटना से मौके पर मची अफरा तफरी शॉर्ट सर्किट के चलते एटीएम में आग लगने की आशंका मामले की जाँच पड़ताल में जुटी पुलिस कड़ी मसक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू शहर कोतवाली मैनपुरी इलाके के स्टेशन रोड का मामला0
0
Report
Advertisement
हेमा मालिनी: मथुरा के मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी की भीड़ और प्रशासन से भरोसा
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा, उत्तर प्रदेश: भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, "मैं सभी को कृष्ण जनमाष्टमी की शुभकामनाएं देती हूं... मथुरा में सभी मंदिरों में भीड़ रहती है। अब भीड़ बहुत ज्यादा होगी तो मुझे इसकी फिक्र भी रहती है लेकिन मेरा विश्वास है कि प्रशासन सभी चीजों को अच्छे से संचालित करेगा।"0
0
Report
आगर मालवा जन्माष्टमी पर मासूम बच्चों की भक्ति, प्रेम और भाईचारे की मिसाल बन गई
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्साह एक दिन पहले ही देखने को मिला... नन्हे-मुन्ने बच्चे कान्हा और राधा का रूप धरकर पहुंचे, तो पूरा माहौल कृष्णमय हो गया। कहीं नटखट बाल गोपाल ने माखन की मटकी फोड़ी, तो कहीं बच्चों ने भगवान कृष्ण के जीवन और उनके संदेशों को अपने अभिनय के जरिए लोगों तक पहुंचाया। लेकिन इन तस्वीरों की खूबसूरती सिर्फ कृष्ण की भक्ति तक सीमित नहीं थी... यहां मजहब की कोई दीवार नहीं थी। कोई आदिल कृष्ण बना तो कोई आदित्य कान्हा के रूप में नजर आया... किसी ने राधा का रूप धरा तो किसी ने कृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों को मंच पर जीवंत किया। इन नन्हे बच्चों ने अपने मासूम अंदाज में एक बड़ा संदेश दिया कि आस्था अलग हो सकती है, लेकिन इंसानियत, प्रेम और भाईचारा सबको जोड़ता है। आगर-मालवा की ये तस्वीरें जन्माष्टमी के उत्सव के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहज़ीब की भी शानदार मिसाल पेश करती नजर आईं।0
0
Report
बरगी डैम के 13 गेट खुले, जलस्तर बढ़ने से नर्मदा घाटों में बाढ़ का खतरा
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर बरगी डैम के दोबारा खोले गए 8 और गेट अब तक बरगी डैम के 13 गेट खोले गए बरगी डैम के 13 गेट लगभग 1.96 मीटर तक खोला गया 13 गेट खोलने से 3802 क्यूमेक जल निकासी की जा रही नर्मदा के घाटों पर जल स्तर में लगभग 7 से 8 फीट होगी वृद्धि प्रसासन ने अलर्ट किया जारी जबलपुर सहित बरगी डैम के केचमेंट एरिया में हो रही लगातार बारिश से नर्मदा नदी का बढ़ रहा था जलस्तर बरगी डेम में लगातार बढ़ रहा था पानी बरगी बांध का जल स्तर 422.35 मीटर एवं जल भराव 97.18 प्रतिशत माँ नर्मदा के घाटों/तटीय क्षेत्रो से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील0
0
Report
Advertisement
