224123
अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की
Ayodhya, Uttar Pradesh:हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास आज मुंबई के सहयाद्री अतिथि गृह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे थे। मुलाकात के बाद राजू दास ने बताया कि चुनाव के पहले वह देवेंद्र फडणवीस से मिले थे और तब उन्होंने यह मनोकामना जाहिर की थी कि महाराष्ट्र में सनातन की सरकार बननी चाहिए और ठीक वैसा ही हुआ। जिन लोगों ने सनातन के खिलाफ काम किया उनका जनता ने महाराष्ट्र के चुनाव में जय सियाराम कर दिया। जिन्होंने राष्ट्रवाद और सनातन की बात की वह आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं। आज मुख्यमंत्री से मिलकर उनको शुभकामनाएं भी दी और उन्हें अयोध्या आने का निमंत्रण भी दिया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Park City, UT में सुबह की धुंध और सूर्योदय से आकाश दमक उठा
Noida, Uttar Pradesh:Check out this incredible morning view from Park City, UT. Dense fog settled into the basin below as the morning colors from the sunrise lit up the sky. Fog is common in the mountains of Utah in late fall and early winter due to temperature inversions.0
0
Report
जालौन के कोंच में ट्रैफिक व्यवस्था फेल, भीषण जाम से लोग परेशान
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन के कोंच नगर में यातायात व्यवस्था की खुली पोल, ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई, ट्रैफिक पुलिस नदारत रहने से भीषण जाम के झाम में फसी जनता, भारी और ओवरलोड वाहनों के शहर में प्रवेश से जाम की समस्या, भीषण जाम के बीच फसे स्कूली वाहन और स्थानीय लोग, अवैध रूप से सड़कों पर दौड़ रही मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियां, आएदिन लगते भीषण जाम के चलते लोगों को करना पड़ता परेशानियों का सामना, भीषण जाम की तस्वीरें सामने आने से शहर की ट्रैफिक पुलिस पर सवाल, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के कोंच नगर का मामला।0
0
Report
प्रेमिका के ब्लैकमेल के बाद युवक ने प्रेमिका के घर से आत्मघाती कदम उठाया
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ध्यानचंद स्टेडियम के सामने गली से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेमिका के मकान में एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। दोनों के बीच फोन पर बातचीत के बाद युवक अपने घर से चला गया। रात के समय प्रेमिका ने युवक के बड़े भाई को कॉल कर बताया अमृत फांसी लगा रहा है। बड़ा भाई पहुंचा तो ऊपर की मंजिल पर बना कमरा अंदर से बंद था और युवक अमृत निगम फंदे पर लटका हुआ था। मौके पर प्रेमिका नहीं थी। वह अपने दूसरे वाले घर पर थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतर कर पोस्टमार्टम भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वी/ओ.1- मृतक के चाचा विजय ने बताया दोनों के बीच कई साल से अफेयर चल रहा था। प्रेमिका की सूचना पर जैसे हम लोग उसके घर पहुंचे तो ऊपर की मंजिल पर बने कमरे के अंदर अमृत पंखे से चुनरी के सहारे बने फंदे पर लटका था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह दरवाजा तोड़ा। लेकिन तब तक अमृत की मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा लड़की शादी का झांसा देकर मुकर गई। भतीजे अमृत को ब्लैकमेल करके लाखों रुपए और सामान भी ले चुकी है। एक महीने पहले ही एक लाख कीमत का मोबाइल दिलाया था। उसी की वजह से भतीजे ने सुसाइड किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। युवक का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया गया है। फिलहाल पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल और चैट की भी जांच कर रही है ताकि पूरी घटना की सच्चाई सामने आ सके。0
0
Report
Advertisement
बरेली में किसान नेता सुधीर बालियान ने मोबाइल टॉवर चढ़कर मचाया हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग बरेली। मोबाइल टॉवर पर चढ़े युवक से मचा हड़कंप, किसान नेता सुधीर बालियान चढ़े मोबाइल टॉवर पर, छुट्टा पशुओं और खनन के विरोध में चढ़ा टॉवर पर, मीरगंज तहसील अध्यक्ष है टिकैत ग्रुप से, बरेली के मीरगंज तहसील की घटना0
0
Report
करहल सीट: 2027 में जातीय समीकरण क्या बदलेगा?
Mainpuri, Uttar Pradesh:करहल विधानसभा सीट... यूपी की उन चर्चित सीटों में शामिल है, जहाँ चुनावी मुकाबला सिर्फ राजनीतिक दलों के बीच नहीं, बल्कि सियासी विरासत, जातीय समीकरण और स्थानीय मुद्दों के इर्द-गिर्द भी घूमता है। करहल को लंबे समय से समाजवादी पार्टी का मजबूत राजनीतिक आधार माना जाता रहा है। इस सीट का सैफई परिवार से भी पुराना रिश्ता रहा है। मुलायम सिंह यादव करहल के जैन इंटर कॉलेज में शिक्षक रहे और यहीं से उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत से जुड़ी यादें भी रही हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने करहल से चुनाव लड़कर बड़ी जीत दर्ज की। बाद में उनके लोकसभा जाने के बाद 2024 में हुए उपचुनाव में सपा ने तेज प्रताप यादव को मैदान में उतारा और उन्होंने भी सीट पर सपा का कब्जा बरकरार रखा। लेकिन 2024 के उपचुनाव में भाजपा ने भी अपनी पूरी ताकत लगाई। भाजपा ने सैफई परिवार के रिश्तेदार अनुजेश प्रताप यादव को प्रत्याशी बनाकर चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया। नतीजे में तेज प्रताप यादव ने करीब 14,700 वोटों से जीत दर्ज की। करहल की सियासत में मुलायम सिंह यादव की विरासत से लेकर अखिलेश यादव और तेज प्रताप यादव तक का राजनीतिक सफर दिखाई देता है। लेकिन सवाल है कि क्या 2027 में भी यह विरासत मतदाताओं के बीच पहले जैसा प्रभाव बनाए रख पाएगी या बदलते सामाजिक और राजनीतिक समीकरण चुनाव की दिशा तय करेंगे? जातीय समीकरण करहल विधानसभा का चुनावी गणित समझने के लिए यहाँ के जातीय समीकरण को समझना भी जरूरी है। करहल विधानसभा में करीब 3 लाख 71 हजार मतदाता हैं। इनमें लगभग 1 लाख 25 हजार यादव, 35 हजार शाक्य, 30 हजार बघेल, 30 हजार क्षत्रिय, 22 हजार अनुसूचित जाति, 18 हजार मुस्लिम, 16 हजार ब्राह्मण और करीब 15-15 हजार लोधी तथा वैश्य मतदाता बताए जाते हैं। यानि यादव मतदाता यहां सबसे बड़ा सामाजिक समूह है, लेकिन दूसरे समाजों की भूमिका भी चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकती है। भाजपा ने 2024 के उपचुनाव में यादव प्रत्याशी उतारकर सपा के पारंपरिक सामाजिक आधार में सेंध लगाने की कोशिश की थी। हालांकि भाजपा प्रत्याशी को जीत नहीं मिली, लेकिन मुकाबले का अंतर कम हुआ। अनुजेश प्रताप यादव, भाजपा प्रत्याशी (2024 उपचुनाव) करहल की राजनीति में सपा की मजबूत पकड़ रही है, लेकिन यह सीट हमेशा एकतरफा नहीं रही। 2002 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यहां जीत दर्ज की थी। 2024 के उपचुनाव में भी भाजपा ने जिस तरह मुकाबला किया, उससे यह स्पष्ट हुआ कि करहल में अलग-अलग सामाजिक समूहों और स्थानीय प्रभाव रखने वाले नेताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव और भाजपा प्रत्याशी अनुजेश प्रताप यादव के बीच पारिवारिक रिश्तों की चर्चा भी चुनाव के दौरान सुर्खियों में रही। ऐसे में करहल का मुकाबला राजनीतिक दलों के साथ-साथ स्थानीय सामाजिक समीकरणों के नजरिए से भी महत्वपूर्ण हो जाता है। स्थानीय मुद्दे और जनता का रुख अब बात उन मुद्दों की, जो करहल के मतदाताओं के लिए सीधे मायने रखते हैं। करहल विधानसभा के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रोजगार, सड़क, नाली, जल निकासी, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, किसानों की समस्याएं और छुट्टा गोवंश जैसे मुद्दों पर जनता की राय जानना भी जरूरी है। इस बाहर के चुनाव में किसका पलड़ा भारी है? क्षेत्र में क्या समस्या है? लोग क्या बदलाव चाहते हैं? मौजूदा विधायक के काम से कितना खुश हैं? जनता के विचार जानने के लिए जी मीडिया ने करहल के अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर लोगों से बातचीत की। 1. अविनाश शाक्य– स्थानीय मतदाता 2. विमल चतुर्वेदी, स्थानीय मतदाता 3. आशीष प्रजापति– स्थानीय मतदाता 4. रघुनन्दन – स्थानीय मतदाता करहल में 2027 के चुनाव को लेकर सियासी दलों की तैयारियां भी महत्वपूर्ण हैं। समाजवादी पार्टी इस सीट को अपनी राजनीतिक विरासत और मजबूत जनाधार से जोड़कर देखती है, वहीं भाजपा यहाँ अपने संगठन, सरकार के कामकाज और सामाजिक समीकरणों के आधार पर चुनावी रणनीति तैयार कर रही है। करहल की सियासत को लेकर राजनीतिक जानकारों की नजर भी 2027 के विधानसभा चुनाव पर टिकी है। सवाल कई हैं... क्या सपा का पारंपरिक यादव वोट बैंक उसके साथ मजबूती से बना रहेगा? क्या भाजपा दूसरे सामाजिक समूहों को अपने साथ जोड़ने में कामयाब होगी? क्या स्थानीय विकास और विधायक का रिपोर्ट कार्ड जातीय समीकरणों पर प्रभाव डालेगा? और क्या इस बार नए राजनीतिक मुद्दे करहल की चुनावी तस्वीर बदल सकते हैं? राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक चुनाव में जातीय समीकरण के साथ-साथ प्रत्याशी की छवि, स्थानीय संपर्क, विकास कार्य और राष्ट्रीय-प्रदेश स्तर के राजनीतिक मुद्दों की भी भूमिका रहेगी। 2027 के विधानसभा चुनाव में मतदाता किन मुद्दों को प्राथमिकता देंगे, यह आने वाला वक्त बताएगा। क्या करहल की राजनीति में पुराना सियासी समीकरण कायम रहेगा या मतदाता नए मुद्दों और नए चेहरों के आधार पर अपनी राय बनाएंगे?0
0
Report
क्षेत्र के अमृत सरोवर में सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने खोला निर्जला व्रत
Gazipur, Uttar Pradesh:बुक्कनपुर गोंडा लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे दिन सोमवार की सुबह क्षेत्र के अमर शहीद सरदार भगत सिंह अमृत सरोवर बुक्कनपुर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का निर्जला व्रत खोला और परिवार की सुख-समृद्धि व संतान की दीर्घायु की कामना की। भोर से ही सरोवर परिसर में व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। व्रती महिलाएं सूप में ठेकुआ, फल, गन्ना, नारियल और अन्य पूजन सामग्री लेकर घाट पर पहुंचीं। जैसे ही सूर्य की पहली किरण निकली, व्रतियों ने सरोवर के पवित्र जल में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। पूरा परिसर “जय छठी मैया” के जयकारों और छठ गीतों से गूंज उठा।अर्घ्य के बाद व्रतियों ने एक-दूसरे को प्रसाद बांटा और बड़ों का आशीर्वाद लिया। घाट पर परिजनों ने व्रतियों को जल पिलाकर व्रत का पारण कराया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कन्हैया बक्श सिंह की ओर से साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल और घाट पर समुचित व्यवस्था कराई गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना छपिया की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही, जिससे प्रातःकालीन अर्घ्य का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर: बरौली में हत्या के बाद मतदान शुरू, महिला ने पहली बार वोट डाला
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: बरौली मतदान केंद्र पर आखिर शुरू हुआ मतदान, महिला ने की शुरुआत धौलपुर जिले के सरमथुरा उपखंड के बरौली गांव में कल देर शाम हत्या के बाद आज सोमवार दिनभर सूना पड़ा रहा मतदान आखिरकार देर शाम शुरू हो गया है। बीती शाम गांव में युवक की हत्या के बाद गांव में शोक और तनाव के चलते सुबह से दोपहर 4 बजे तक एक भी मतदाता वोट डालने नहीं पहुंचा था। मतदान दल पूरे दिन बूथ पर मतदाताओं का इंतजार करता रहा। सबसे पहले एक महिला मतदाता ने बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और मतदान की शुरुआत की। उसके बाद एक बुजुर्ग मतदाता भी वोट डालने के लिए आया। मतदान शुरू होते ही बूथ पर रौनक लौट आई है। अब बूथों पर मतदाताओं की लाइन देखने को मिल रही महिला व पुरुष अपनी वोट करने के लिए लाइन में अपनी बारी का इंतजार करने लगे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है0
0
Report
जालौर गुंदाऊ में सरपंच चुनाव दौरान दो गुटों की हिंसक झड़प, पुलिस तैनात
Jalore, Rajasthan:जालोर से बड़ी खबर रानीवाड़ा क्षेत्र के गुंदाऊ ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव के दौरान हंगामा दो गुटों में हिंसक झड़प सरपंच चुनाव के दौरान दो गुटों के दर्ज़नों लोगों में आपसी मारपीट की घटना हालात बेकाबू होने पर पुलिस ने संभाला मोर्चा, गुंदाऊ गांव मे तनावपूर्ण माहौल मतदान के दौरान तीखी नोकझोंक के बाद दो गुट आमने-सामने, इलाके में मची अफरा-तफरी सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और अतिरिक्त पुलिस जाब्ता मौके पर किया तैनात गुंदाऊ में मतदान प्रक्रिया के दौरान हुई इस झड़प के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील0
0
Report
झज्जर बाबरा में महेंद्र हत्या: गिरफ्तारी न होने पर शव सड़क पर प्रदर्शन
Jhajjar, Haryana:हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए बाबरा के ग्रामीणों ने झज्जर में छोटे बाईपास के पास मृतक के शव को रखा बीच सड़क पर. पुलिस पहुंची मौके पर, ग्रामीण और मृतक के परिजनों को समझाने का किया जा रहा है प्रयास. झगड़े में गंभीर रूप से जख्मी हुए 55 वर्षीय महेंद्र ने इलाज के दौरान तोड़ा था दम. छोटी दिवाली के दिन पड़ोसियों के साथ हुआ था 55 वर्षीय मृतक महेंद्र के परिवार का झगड़ा. आरोपीयों की गिरफ्तारी न होने तक मृतक के शव का संस्कार न करने की दी गई चेतावनी. मृतक के परिजन और ग्रामीण साथ मिलकर जता रहे हैं महेंद्र की हत्या को लेकर रोष. पीड़ित परिवार बोला साजिश के तहत की गई है महेंद्र की हत्या. झज्जर के गांव बाबरा का है मामला.0
0
Report
Advertisement
ताइवान के फेंग त्सान हुआंग ने बाइक काइट बना दी; 2 मीटर ऊँची, 0.8 किग्रा
Noida, Uttar Pradesh:After working as a kite maker for over 30 years, Feng Tsan Huang of Taiwan has created his masterpiece: the bike kite. It's 2 meters tall and weighs just 0.8 kg, thanks to carbon fiber beam and polyester panels.0
0
Report
कानपुर में छठ पूजा के दौरान नहर में मृत गाय मिलने से हंगामा
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर छठ पूजा के दौरान नहर में पानी में तैरती मिली मृत गाय जिस समय महिलाएं डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य दे रही थी उसी समय नहर में मृत बहती हुई जाती दिखाई दी गाय पूजा में व्यवधान लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर किया वायरल जिम्मेदारों पर खड़े हुए सवाल अरमापुर नहर का मामला0
0
Report
जोधपुर के कुएं में करंट से वानर की मौत, बैकुटी यात्रा साथ दाह संस्कार
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर विजय चौक स्थित जीवनदास जी के कुएं में करंट से वानर की मौत समाजसेवियों ने वानर की बैकुटी निकालकर किया दाह संस्कार दाह संस्कार से पूर्व वानर को करवाया गया स्नान बैंड बाजे के साथ निकाली गई बैकुटी यात्रा बैकुटी में कई स्थानीय लोग रहे मौजूद0
0
Report
Advertisement
बुर्का पहने मिली हिन्दू युवती जबरन बुरखा पहनांकर होटल ले जाने का आरोप (वीडियो वायरल)
Shamli Rural, Uttar Pradesh:शामली... रिपोर्ट:- अमित तरार उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में ऊँचा गांव मठ के पीठाधीश्वर योगी डॉक्टर गौतमनाथ ने दो गैर समुदाय के लड़कों को पकड़ा, उनके साथ एक हिंदू युवती बुर्खा पहने मिली...योगी ने युवती को बरगलाकर बुर्खा पहनाने व नाम बदलकर होटल ले जाने का आरोप...बीच सड़क पर योगी व उसके सहयोगियों ने आरोपी युवकों की पिटाई...पिटाई का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल...योगी दोनों युवकों व युवती को लेकर थाने पहुंचे...कैराना कोतवाली क्षेत्र का मामला।0
0
Report
उदयपुर के बंजारवाड़ा में लाखों के चोरी को लेकर अधिकारी-ग्रामीणों की वार्ता
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के बंजारवाड़ा में चार दिन पूर्व हुई लाखों की चोरी को लेकर ऋषभदेव डिप्टी अर्जुन सिंह राठौर एवम् ci राजेश मीणा की मौजूदगी में पूर्व जिला प्रमुख केवल चंद लबाना ओर गांव के वरिष्ठ मोतबिरानो की मौजूदगी में बंजारवाड़ा सभा भवन में अधिकारियों ओर ग्रामीणों के बीच वार्तालाप हुई ,पूर्व जिला प्रमुख लबाना ने डिप्टी अर्जुन सिंह राठौर को चोरी ओर पूर्व की चोरी को लेकर पूरी बात कही, डिप्टी राठौर ने कहा कि पुलिस टीम गठित की गई है ओर सभी जगह दबिश देकर गहनता से जांच पड़ताल जारी है । डिप्टी के सामने महिलाओं ने पुलिस पर लगाए आरोप, पहाड़ा थाने के ASI सोमालाल मीणा को तुरंत है हटाने की मांग करने लगे,ओर तुरंत प्रभाव से ASI को हटाने ओर तुरन्त ही चोरी का खुलासा करने की बात कही ,ci द्वारा कहा कि चोरिया सब जगह होती रहती है ओर हो रही लेकिन रात को कोइ भी अज्ञात आए तो पुलिस को सूचना दे ओर कानून को हाथ में न लेवे, रात को ग्रामीणों ने दो लोगों को रात्रि को पकड़कर बाइक समेत सुपुर्द किया है उनकी पूरी जांच कर कार्रवाई करने की बात की0
0
Report
हनुमानगढ़ के मतदान केंद्रों में पुलिस-प्रशासन ने बनाए निष्पक्ष मतदान के सुरक्षा-बंध
Hanumangarh, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के मतदान के दौरान पुलिस एवं प्रशासन अलर्ट, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने किया विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण खबर हनुमानगढ़ से है,पंचायतीराज चुनाव-2026 के चौथे चरण के तहत आज मतदान के दौरान जिले में पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव तथा जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ बी. आदित्य ने हनुमानगढ़ टाउन एवं रावतसर पंचायत समितियों के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने हनुमानगढ़ टाउन पंचायत समिति के मतदान केंद्र 30,31 SSW एवं लखूवाली सहित रावतसर पंचायत समिति के मतदान केंद्र 29 DWD, धनासर और 16-17 KWD सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस जाब्ते की तैनाती, मतदान प्रक्रिया एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने, आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालना करवाने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने संवेदनशील गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने, किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने तथा मतदाताओं को निर्भीक एवं स्वतंत्र रूप से मतदान करने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया。0
0
Report
Advertisement
