Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ayodhya224123

जानिए, परिवहन विभाग ने क्यों चलाया एयरपोर्ट पर चेकिंग अभियान

Nov 17, 2025 12:19:28
Ayodhya, Uttar Pradesh
महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या पर ऐसे वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया गया, जो प्राइवेट रूप में पंजीकृत थे, किंतु व्यावसायिक उपयोग में लाए जा रहे थे। अभियान में ऐसे 7 वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम, 1988 तथा उत्तर प्रदेश कराधान अधिनियम, 1997 की सुसंगत धाराओं में बंद किए जाने की कार्रवाई की गई।
139
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VKVishwas Kumar
Nov 17, 2025 14:07:00
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले से पुलिस प्रताड़ना से परेशान अनुभव नाम के नाबालिग छात्र द्वारा कथित आत्महत्या का गंभीर मामला सामने आया है, गुस्साए परिजनों ने जिला अस्पताल और बशीर पुलिस चौकी पर धरना लगाते हुए संगरिया टिब्बी रोड पर जमा लगा दिया और पुलिस पर अनुभव को प्रताड़ित करने और एनकाउंटर करने के गंभीर आरोप भी लगाये है। मामला टिब्बी थाना क्षेत्र के अधीन आने वाली बशीर पुलिस चौकी के गिलवाला गांव का है, पुलिस के अनुसार अनुभव नाम के छात्र ने अपनी इस्टाग्राम आईडी पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट की थी। जिसके बाद जाँच शुरू की गई, वही परिजनों का कहना है की पुलिस उनके घर आई थी और अनुभव को थाने मे पेश करने की बात कही थी, करने मे मामले मे गिरफ्तार किया था। जिसके बाद डरते हुए उसने पहले तो ब्लेंड से हाथ काट आत्महत्या का प्रयास किया और फिर घर पर पड़ी स्प्रे पी ली, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर प्रताड़ना और अनुभव को एनकांउटर की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाये है। और परिजनों और ग्रामीणों ने दोषी पुलिसकर्मियों पर शीघ्र मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, और सुनवाई नही होने तक शव नही लेने और अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया है, वही दूसरे दिन भी अनुभव का शव जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में पड़ा है
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Nov 17, 2025 14:06:31
Jaipur, Rajasthan:जयपुर की श्याम नगर थाना पुलिस की कार्रवाई नीट परीक्षा में पास करवाकर एमबीबीएस में एडमीशन दिलवाने के नाम पर करोडों रूपयो की ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार विवेक उर्फ विनीत जोशी हुआ गिरफ्तार आरोपी नीट परीक्षा में सलैक्शन कमेटी का सदस्य होने का झांसा देकर करता था ठगी आरोपी अलग-अलग नाम बदलकर बड़े अधिकारीयों से संबंध होने की बात कहकर करता था ठगी। सिलेक्शन नहीं होने पर परिवादी द्वारा पैसे वापिस मांगने पर सी.बी.आई अधिकारी का फर्जी आईडी कार्ड भेजकर धमकाता था आरोपी। आरोपी राजस्थान के अलावा उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, गुरुग्राम मध्यप्रदेश में भी कर चुका है ठगी। आरोपी ने ठगी की राशि को 100 से ज्यादा अकाउंट में किया है ट्रांसफर
0
comment0
Report
HBHemang Barua
Nov 17, 2025 14:06:06
Noida, Uttar Pradesh:यमुना घाटों पर छठ पूजा के सफल आयोजन के बाद "आप" नेता राजनीतिक रूप से असंतुलित हो गए हैं, और जब भी मुख्य नालों से गंदा पानी आने के कारण यमुना में सफेद झाग बनता है, वे राजनीतिक बयानबाज़ी शुरू कर देते हैं — वीरेंद्र सचदेवा दिल्ली सरकार 37 एसटीपी के साथ-साथ नालों की सफाई का काम शुरू कर चुकी है और जल्द ही दिल्लीवासियों को स्वच्छ और पावन यमुना मिलने वाली है — वीरेंद्र सचदेवा नई दिल्ली, 17 नवंबर : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह हैरान करने वाला है कि आम आदमी पार्टी के नेता नवगठित दिल्ली भाजपा सरकार पर यमुना में गंदगी और झाग को लेकर आरोप लगा रहे हैं, जबकि यह तथ्य नजरअंदाज़ कर रहे हैं कि यमुना को नाले में बदलने के लिए उनकी ही सरकार की लापरवाही ज़िम्मेदार है। श्री सचदेवा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों तक आम आदमी पार्टी की सरकार ने यमुना सफाई के कार्य पर कोई ध्यान नहीं दिया। न आवश्यक सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए, न ही नजफगढ़ नाले या पूर्वी दिल्ली के बड़े नालों पर कोई काम किया। वास्तव में, कई एनजीओज़ ने आरोप लगाया है कि "आप" सरकार ने 2015 से 2023 के बीच यमुना सफाई के नाम पर 6500 करोड़ रुपये से अधिक की गड़बड़ी की। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 10 वर्षों में AAP सरकार न तो यमुना की आंशिक सफाई कर सकी और न ही यमुना घाटों पर छठ पूजा का आयोजन कर सकी। लेकिन भाजपा की श्रीमती रेखा गुप्ता की सरकार ने कुछ ही महीनों में न केवल यमुना नदी की सफाई करवाई बल्कि यमुना घाटों पर छठ पूजा का सफल आयोजन भी किया। यमुना घाटों पर छठ पूजा के सफल आयोजन के बाद "आप" नेता राजनीतिक रूप से असंतुलित हो गए हैं और जब भी मुख्य नालों से गंदा पानी आने के कारण यमुना में सफेद झाग बनता है, वे भाजपा पर यमुना की सफाई में विफल रहने के आरोप लगाते हुए राजनीतिक बयानबाज़ी शुरू कर देते हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यमुना में आज दिखाई देने वाली गंदगी और झाग, अरविंद केजरीवाल एवं उनकी टीम के 10 वर्षों की विफलता का परिणाम है। लेकिन वे इसे नजरअंदाज़ कर भाजपा पर अनर्गल आरोप लगाते रहते हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली सरकार 37 एसटीपी पर काम शुरू कर चुकी है, साथ ही नालों की सफाई का कार्य भी तेजी से चल रहा है और जल्द ही दिल्लीवासियों को स्वच्छ एवं पवित्र यमुना मिलने वाली है।
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Nov 17, 2025 14:05:48
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान एटीएस की गिरफ्त में आए मौलवी ओसामा से पूछताछ में कई गंभीर जानकारियाँ सामने आई हैं।ओसामा अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क से जुड़ाव रखने के संदेह में पकड़ा गया था, और शुरुआती पूछताछ में उसके संपर्क कई संदिग्ध तत्वों तक पहुँचते दिख रहे हैं। ATS अधिकारियों ने बताया कि ओसामा अफगानिस्तान आधारित वैश्विक आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के सीधे संपर्क में था। जांच एजेंसियाँ उसकी डिजिटल गतिविधियों, कॉल डिटेल्स और विदेश संपर्कों की कड़ियों की गहन जांच कर रही हैं। इस मामले में एक और बड़ा खुलासा यह हुआ है कि ओसामा की बातचीत लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संदिग्ध सैफुल्लाह से भी हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कई बार संपर्क बना। हालांकि, यह भी सामने आया है कि सैफुल्लाह पिछले दिनों मारा गया था।इसके अलावा आतंकी संगठन TTP के टॉप कमांडर्स से ओसामा की सीधी बातचीत होती थी। वो दुबई के रास्ते अफगानिस्तान भागने वाला था और पूरी तरह आतंकी बनने की राह पर था। इसके अलावा उसने राजस्थान में भी चार लोगों को कट्टर आतंकी बनाने की साजिश की थी। देश के अलग अलग हिस्सों में ओसामा युवाओं को कट्टर बनाता रहा था। एटीएस इस पूरे नेटवर्क की जाँच कर रही है कि ओसामा की क्या भूमिका थी, किस उद्देश्य के लिए संपर्क साधा गया था और क्या राजस्थान या देश में किसी गतिविधि को अंजाम देने की तैयारी चल रही थी। एटीएस सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Nov 17, 2025 14:05:22
Bareilly, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Nov 17, 2025 14:04:55
Noida, Uttar Pradesh:लाल किले के पास कार बम धमाके की जांच में NIA को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। एजेंसी ने धमाके में शामिल आतंकियों के एक और करीबी साथी को गिरफ्तार किया है। NIA की टीम ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से जासिर बिलाल वानी उर्फ दानिश को गिरफ्तार किया। वह भी कश्मीर का ही रहने वाला है और मामले में उसकी तलाश चल रही थी। जांच में NIA को पता चला है कि जासिर ने आतंकियों को तकनीकी मदद दी थी। वह ड्रोन में बदलाव करके उन्हें हमलों के लायक बनाने और धमाके से पहले रॉकेट बनाने की कोशिश जैसी गतिविधियों में शामिल था। इसी कार बम धमाके में 10 लोगों की मौत हुई थी और 32 लोग घायल हुए थे। जासिर कश्मीर के अनंतनाग जिले के काज़ीगुंड का रहने वाला है। एजेंसी के मुताबिक वह इस हमले की साज़िश में सक्रिय रूप से शामिल था और मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी के साथ मिलकर इस आतंकवादी वारदात की तैयारी करता था। NIA अभी भी इस धमाके की पूरी साज़िश को समझने के लिए कई अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। विभिन्न राज्यों में टीमों को भेजकर छापेमारी की जा रही है। NIA की टीम दिल्ली लेकर आ रही है। एनआईए की जांच में ड्रोन बम और राकेट बम्ब से धमाके करने की योजना का खुलासा हुआ। ड्रोन को हथियार की तरह इस्तेमाल करने की कोशिश सहित जांच जारी है।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Nov 17, 2025 14:04:34
Jaipur, Rajasthan:जयपुर , दीपक गोयल नवनियुक्त सीएस के पदभार संभालने के साथ सुधांश पंत रिलीव。 सेंट्रल डेपुटेशन के लिए राज्य सरकार ने किया रिलीव。 सुधांश पंत होंगे अब सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट मंत्रालय के नए सचिव。 अमित यादव की जगह सुधांश पंत करेंगे जॉइन。 अमित यादव 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे。 सुधांश पंत को फिलहाल कैबिनेट सचिवालय में सचिव रैंक के विशेषाधिकारी के रूप में नियुक्त किया。 सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट मंत्रालय में सचिव पद का कार्यभार संभालने तक OSD के रूप में करेंगे कार्य。 राजस्थान सरकार ने सुधांश पंत की सेवाएं केंद्र के लिए उपलब्ध कराई。 राजस्थान में दो साल की पारी के बाद अब केंद्र में कमान。
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Nov 17, 2025 14:04:10
Morena, Madhya Pradesh:हजीरा थाना क्षेत्र के चार शहर का नाका इलाके में रहने वाली एक युवती के साथ उसके भाई के दोस्त ने पिछले दो महीने से लगातार दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।दरअसल चार शहर का नाका इलाके में रहने वाली पीडिता के भाई का दोस्त विश्वजीत उर्फ गोलू राजावत का युवती के घर आना जाना था. पिछले महीने एक दिन गोलू राजावत युवती के घर पहुंच गया उस समय घर में कोई भी नहीं था.उसने जबरन युवती की मांग में सिंदूर भर दिया और बोला वह उसे पसंद करता है और शादी करेगा। युवती ने कहा कि पहले वह उसके माता-पिता से बात करे उसके बाद ही शादी हो सकेगी. लेकिन गोलू ने किसी तरह युवती को बातों में लगाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया इसके बाद उसने 10 अक्टूबर 25 अक्टूबर और 28 अक्टूबर को युवती को होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।बार-बार युवती को दुष्कर्म के लिए बुलाने और शादी नहीं करने से परेशान इस पीड़िता ने पुलिस थाने में गोलू राजावत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई फिलहाल आरोपी विश्वजीत उर्फ गोलू राजावत फरार है. पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Nov 17, 2025 14:02:20
Jalabaria, West Bengal:দক্ষিণ ২৪ পরগনার উস্থি থানার সংগ্রামপুরের ইসলামপুর কলোনি পাড়ায় নাবালিকাকে ধর্ষণ করে খুন। ঘটনায় গ্রেফতার অভিযুক্ত যুবক হাবিবুল লস্করকে। শনিবার সকালে অভিযুক্তের বাড়ির সামনে থেকে নাবালিকার রক্তাক্ত দেহ উদ্ধার হলে এলাকায় চাঞ্চল্য ছড়ায়। জানাযায় , শুক্রবার নাবালিকার বাবা-মা চিকিৎসার কাজে বাইরে গেলে তার কাকার ছেলে হাবিবুল লস্কর সেই সুযোগ নিয়ে নাবালিকাকে ঘরে ডাকেন। অভিযোগ, প্রথমে ধর্ষণ এবং পরে দ্বিতীয়বার ধর্ষণের চেষ্টা করলে বাধা দেয় মেয়েটি। সেই সময় তাকে শ্বাসরোধ করে খুন করা হয়। মৃত্যু নিশ্চিত করতে গলায় দড়ির ফাঁস লাগানো হয়। এমনকি নাবালিকার একটি চোখ উপড়ে নেওয়া হয়েছে বলেও অভিযোগ। অভিযুক্ত যুবক তার বাড়িতে একাই থাকতেন। শুক্রবার সন্ধ্যা থেকে নাবালিকাকে খুঁজে না পেয়ে পরিবার উদ্বিগ্ন হয়ে পড়ে। পরে শনিবার সকালে স্থানীয়রা অভিযুক্তের বাড়ির সামনে রক্তাক্ত দেহ দেখে পুলিশকে খবর দেন। পুলিশ এসে দেহ উদ্ধার করে ও ঘটনাস্থল ঘিরে ফেলে। এলাকায় মোতায়েন করা হয় পুলিশ। নিহত নাবালিকার পরিবারের লোকজন অভিযুক্ত যুবকের কঠোর শাস্তির দাবি জানিয়েছেন। ঘটনায় মিতুন কুমার দে বলেন, অভিযুক্তকে গ্রেফতার করা হয়েছে। অভিযুক্ত যাতে সর্বোচ্চ সাজা পায় সেই চেষ্টা করা হচ্ছে। ধৃতকে আদালতে পেশ করে পুলিশ হেফাজতে নেওয়া হয়েছে। মিতুন কুমার দে, অতিরিক্ত পুলিশ সুপার, ডায়মন্ড হারবার পুলিশ জেলা
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Nov 17, 2025 14:02:03
Baran, Rajasthan:किसानों की मांगों को लेकर नव निर्वाचित अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया के नेतृत्व में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन बारां जिले के किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर अन्ता से नव निर्वाचित विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी बारां द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाकर ज्ञापन सौंपा गया है। बारां जिले के किसानों की इस वर्ष भारी अतिवृष्टि के कारण फसलें बर्बाद हो चुकी है तथा जो उपज निकली है वह भी केवल नाममात्र की निकली है जिसके कारण उनकी लागत भी नही निकल पाई है। भाजपा सरकार द्वारा किसानों की अतिवृष्टि के कारण खराब हुई फसलों का मुआवजा नही दिया जा रहा है। यही नही पिछले वर्ष की फसलों का मुआवजा भी सरकार द्वारा नही दिया गया जबकि किसानों से बडी राशि प्रीमियम के नाम पर काटी जा रही है। इसी के साथ-साथ किसानों को अपनी फसलों के लिए डीएपी व यूरिया खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नही हो पा रहा है, किसानों को बिजली विभाग द्वारा डिपियां उपलब्ध नही करवायी जा रही है। किसानों को खाद के साथ जबरदस्ती अटेचमेन्ट दिया जा रहा है। किसानों की मांगों को लेकर प्रमोद जैन भाया विधायक एवं पूर्व मंत्री के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कलेक्टरेट कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा। जहां किसानों की मांगों का जल्द निराकरण करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा, जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया, पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल, करणसिंह राठौड, श्रीमति निर्मला सहरिया सहरिया सहित जिले के कांग्रेस संगठन पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Nov 17, 2025 14:01:00
Bhilwara, Rajasthan:प्रधान पद से हटाई गईं सीता देवी गुर्जर, 5 साल के लिए चुनाव लड़ने पर भी रोक जहाजपुर, राजस्थान सरकार ने पंचायत समिति की प्रधान (निलंबित) सीता देवी गुर्जर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके पद से हटा दिया है तथा आगामी 5 वर्षों तक पंचायती राज चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। यह निर्णय राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 38(1)(ख) एवं 38(3) के तहत लिया गया है। आरोप प्रमाणित, कार्रवाई तय सीता देवी गुर्जर के विरुद्ध प्राप्त शिकायत प्रतिवेदन की जांच मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद अजमेर तथा बाद में अतिरिक्त जिला कलक्टर भीलवाड़ा द्वारा की गई। दोनों जांचों में यह पाया गया कि उन्होंने अपने लगभग 48 माह के कार्यकाल में पंचायत समिति की सिर्फ 06 बैठकें आयोजित कीं, जबकि कानून अनुसार हर माह कम से कम एक बैठक अनिवार्य है। साधारण सभा की सिर्फ 04 बैठकें हुईं, जो स्पष्ट रूप से अधिनियम का उल्लंघन है। विभाग द्वारा कई बार नोटिस एवं स्मरण पत्र भेजने के बावजूद उन्होंने स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया। सुनवाई के अवसर भी दिया गया, परंतु वे एक भी बार उपस्थित नहीं हुईं। जांच में दोष सिद्ध अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में यह स्पष्ट कहा गया कि उनके द्वारा कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया गया। आचरण अवचार एवं अपकीर्तिकर पाया गया। शिकायत प्रतिवेदन में दर्ज आरोप पूर्णतः प्रमाणित हैं। सरकार का आदेश इन सभी तथ्यों के आधार पर राज्य सरकार ने निर्णय लिया कि सीता देवी गुर्जर को प्रधान पद से तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। अगले 05 वर्षों तक वे किसी भी पंचायती राज संस्था के चुनाव में भाग नहीं ले सकेंगी। गौरतलब है कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद राज्य सरकार ने प्रधान सीता देवी गुर्जर को पुनः पद भार ग्रहण करने के आदेश जारी किए थे लेकिन राज्य सरकार के आदेश के बाद फिर आज नया आदेश आने से राजनीतिक हलचल फिर तेज़ हो गई।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top