Back
यमुना में झाग के बाद राजनीतिक घमासान: भाजपा ने AAP पर आरोप
HBHemang Barua
Nov 17, 2025 14:06:06
Noida, Uttar Pradesh
यमुना घाटों पर छठ पूजा के सफल आयोजन के बाद "आप" नेता राजनीतिक रूप से असंतुलित हो गए हैं, और जब भी मुख्य नालों से गंदा पानी आने के कारण यमुना में सफेद झाग बनता है, वे राजनीतिक बयानबाज़ी शुरू कर देते हैं — वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली सरकार 37 एसटीपी के साथ-साथ नालों की सफाई का काम शुरू कर चुकी है और जल्द ही दिल्लीवासियों को स्वच्छ और पावन यमुना मिलने वाली है — वीरेंद्र सचदेवा
नई दिल्ली, 17 नवंबर : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह हैरान करने वाला है कि आम आदमी पार्टी के नेता नवगठित दिल्ली भाजपा सरकार पर यमुना में गंदगी और झाग को लेकर आरोप लगा रहे हैं, जबकि यह तथ्य नजरअंदाज़ कर रहे हैं कि यमुना को नाले में बदलने के लिए उनकी ही सरकार की लापरवाही ज़िम्मेदार है।
श्री सचदेवा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों तक आम आदमी पार्टी की सरकार ने यमुना सफाई के कार्य पर कोई ध्यान नहीं दिया। न आवश्यक सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए, न ही नजफगढ़ नाले या पूर्वी दिल्ली के बड़े नालों पर कोई काम किया। वास्तव में, कई एनजीओज़ ने आरोप लगाया है कि "आप" सरकार ने 2015 से 2023 के बीच यमुना सफाई के नाम पर 6500 करोड़ रुपये से अधिक की गड़बड़ी की।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 10 वर्षों में AAP सरकार न तो यमुना की आंशिक सफाई कर सकी और न ही यमुना घाटों पर छठ पूजा का आयोजन कर सकी। लेकिन भाजपा की श्रीमती रेखा गुप्ता की सरकार ने कुछ ही महीनों में न केवल यमुना नदी की सफाई करवाई बल्कि यमुना घाटों पर छठ पूजा का सफल आयोजन भी किया।
यमुना घाटों पर छठ पूजा के सफल आयोजन के बाद "आप" नेता राजनीतिक रूप से असंतुलित हो गए हैं और जब भी मुख्य नालों से गंदा पानी आने के कारण यमुना में सफेद झाग बनता है, वे भाजपा पर यमुना की सफाई में विफल रहने के आरोप लगाते हुए राजनीतिक बयानबाज़ी शुरू कर देते हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यमुना में आज दिखाई देने वाली गंदगी और झाग, अरविंद केजरीवाल एवं उनकी टीम के 10 वर्षों की विफलता का परिणाम है। लेकिन वे इसे नजरअंदाज़ कर भाजपा पर अनर्गल आरोप लगाते रहते हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली सरकार 37 एसटीपी पर काम शुरू कर चुकी है, साथ ही नालों की सफाई का कार्य भी तेजी से चल रहा है और जल्द ही दिल्लीवासियों को स्वच्छ एवं पवित्र यमुना मिलने वाली है।
134
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPradeep Kumar
FollowNov 17, 2025 16:03:070
Report
NTNagendra Tripathi
FollowNov 17, 2025 16:02:530
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowNov 17, 2025 16:02:420
Report
BBBindu Bhushan
FollowNov 17, 2025 16:02:250
Report
DSDeepesh shah
FollowNov 17, 2025 16:01:590
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 17, 2025 16:00:300
Report
108
Report
108
Report
NMNilesh Mahajan
FollowNov 17, 2025 15:48:38Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर जिले में शीत लहर के चलते स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश कलेक्टर ने जारी किये हैं। तापमान में आई अचानक गिरावट से जिले की शासकीय और अशासकीय स्कूल जो सुबह की पाली में लगते हैं, उनका समय सुबह 9 बजे से किया गया है।
50
Report
DRDamodar Raigar
FollowNov 17, 2025 15:48:2745
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowNov 17, 2025 15:48:0694
Report
MDMahendra Dubey
FollowNov 17, 2025 15:47:5245
Report
VMVimlesh Mishra
FollowNov 17, 2025 15:47:4032
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 17, 2025 15:47:2189
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowNov 17, 2025 15:46:5395
Report