Back
अयोध्या में दीपोत्सव के बीच विश्व का पहला रामायण वैक्स म्यूज़ियम खुला
PKPravesh Kumar
Oct 16, 2025 09:20:12
Ayodhya, Uttar Pradesh
अयोध्या से बड़ी और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। भगवान श्रीराम की नगरी में दीपोत्सव के साथ एक और अनोखा अध्याय जुड़ने जा रहा है। भव्य राम मंदिर के बाद अब तैयार हुआ है दुनिया का पहला रामायण वैक्स म्यूजियम, जो आस्था, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में अयोध्या को नई पहचान देने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव के अवसर पर इस म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे और इसे जनता के लिए समर्पित करेंगे। करीब छह करोड़ रुपये की लागत से बने इस म्यूजियम में त्रेता युग की पूरी कथा को जीवंत करने के लिए श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, हनुमान, रावण और विभीषण सहित कुल पचास प्रमुख पात्रों की वैक्स प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। यह म्यूजियम दो मंजिला है और साउथ इंडियन वास्तु शैली में निर्मित किया गया है, जो दक्षिण भारत की पारंपरिक स्थापत्य कला का सुंदर संगम दर्शाता है। ग्राउंड फ्लोर पर रामलला के बाल रूप से लेकर सीता स्वयंवर तक की घटनाएं दर्शकों के सामने जीवंत होंगी, जबकि फर्स्ट फ्लोर पर वनवास, लंका दहन और राम-रावण युद्ध की भव्य झलक देखने को मिलेगी। म्यूजियम में प्रवेश करने वाले दर्शक त्रेत युग की महक, राम धुन और भक्ति भजनों की मधुर ध्वनि के साथ पूरी कहानी का अनुभव कर सकेंगे। एयर कंडीशन्ड हॉल में तापमान नियंत्रित रहेगा और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, गार्ड और चार इमरजेंसी गेट लगाए गए हैं। म्यूजियम की आय का 12 प्रतिशत हिस्सा नगर निगम को जाएगा, जिससे अयोध्या के विकास को भी मदद मिलेगी। इसके अलावा परिसर में पार्किंग, कॉफी हाउस, स्नैक्स जोन और इंटरटेनमेंट एरिया की व्यवस्था की गई है। यह म्यूजियम न केवल भक्तों के लिए आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि पर्यटकों और संस्कृति प्रेमियों के लिए वैश्विक स्तर का आकर्षण साबित होगा। दीपोत्सव की जगमगाती शाम में जब अयोध्या लाखों दीपों से रोशन होगी, तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस म्यूजियम को जनता को समर्पित करेंगे और अयोध्या के इतिहास में यह एक नया अध्याय जोड़ देगा।
5
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowOct 16, 2025 13:24:160
Report
HGHarish Gupta
FollowOct 16, 2025 13:24:050
Report
NMNitesh Mishra
FollowOct 16, 2025 13:23:530
Report
PKPrashant Kumar
FollowOct 16, 2025 13:23:370
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 16, 2025 13:23:030
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowOct 16, 2025 13:22:450
Report
ASANIMESH SINGH
FollowOct 16, 2025 13:22:230
Report
JSJitendra Soni
FollowOct 16, 2025 13:22:000
Report
ASAVNISH SINGH
FollowOct 16, 2025 13:21:370
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowOct 16, 2025 13:21:230
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 16, 2025 13:21:08Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या (यूपी): दीपोत्सव से पहले घाटों पर मिट्टी के दीपक सज रहे
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowOct 16, 2025 13:20:550
Report