Back
अयोध्या में प्रतिष्ठा द्वादशी पर राजनाथ सिंह-योगी के साथ श्रद्धालुओं की भीड़
PKPravesh Kumar
Dec 27, 2025 09:52:37
Ayodhya, Uttar Pradesh
रामनगरी अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ को लेकर मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हो चुका है आगामी 31 दिसंबर 2025 को राम लला के प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी मनाया जाएगा। श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को संपन्न हुई थी, लेकिन वर्षगांठ का निर्धारण हिंदू पंचांग के अनुसार किया जा रहा है। इसी परंपरा के तहत पहली वर्षगांठ 11 जनवरी 2025 को मनाई गई थी। दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत आज 27 दिसंबर 2025 से शुभारंभ हो गयी है। प्रतिष्ठा द्वादशी का मुख्य समारोह 31 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा, जबकि पूजन-अनुष्ठान और अन्य धार्मिक कार्यक्रम 2 जनवरी 2026 तक चलते रहेंगे। इस भव्य आयोजन में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य यजमान के रूप में शामिल होंगे। तो वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। पूजन-अनुष्ठान जगद्गुरु मध्वाचार्य जी की देखरेख में संपन्न कराए जाएंगे। कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत 29 दिसंबर से सांस्कृतिक आयोजनों की शुरुआत होगी, जिसमें विविध धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुव्यवस्थित आवागमन को ध्यान में रखते हुए अंगद टीला तक पहुंचने के लिए सुग्रीव पथ से आने-जाने की व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में 31 दिसंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर में ध्वजारोहण भी करेंगे। वे प्रतिष्ठा द्वादशी कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में सहभागिता करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ उपस्थित रहेंगे। ऐसे में प्रतिष्ठा द्वादशी व नव वर्ष को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने की अनुमान है जिसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं बुधवार से लेकर बृहस्पतिवार तक तकरीबन 2.50 लाख श्रद्धालुओं ने राम लला का दर्शन किया तो शुक्रवार को भी 1.50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अयोध्या पहुँचे। श्रद्धालुओं के जनसैलाब को देखते हुए प्रशासन ने होल्डिंग एरिया भी बनाया है भारी भीड़ बढ़ने पर श्रद्धालुओं को वही रोका जायेगा उसके बाद धीरे धीरे श्रद्धालुओं को राम लला के दर्शन के लिए छोड़ा जायेगा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowDec 27, 2025 11:36:31Noida, Uttar Pradesh:मौलाना के बयान: इस्लाम में DJ हराम!
0
Report
PSPradeep Soni
FollowDec 27, 2025 11:36:230
Report
YSYeswent Sinha
FollowDec 27, 2025 11:36:120
Report
NMNitesh Mishra
FollowDec 27, 2025 11:35:580
Report
OBOrin Basu
FollowDec 27, 2025 11:35:440
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowDec 27, 2025 11:35:070
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowDec 27, 2025 11:34:480
Report
0
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowDec 27, 2025 11:34:350
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowDec 27, 2025 11:34:240
Report
VRVIJAY RANA
FollowDec 27, 2025 11:34:100
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowDec 27, 2025 11:33:110
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowDec 27, 2025 11:32:580
Report
WJWalmik Joshi
FollowDec 27, 2025 11:31:500
Report
BDBabulal Dhayal
FollowDec 27, 2025 11:31:350
Report