224001
Faizabad: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Faizabad, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को अकबरपुर हवाईपट्टी पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। DM अविनाश सिंह की उपस्थिति में छात्रों ने रंगोली और अन्य गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर युवाओं ने अधिकारियों के साथ मिलकर निष्पक्ष मतदाता बनने का संकल्प भी लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सोनभद्र के पिपरी में तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना, 3 युवकों की मौत
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में तेज रफ्तार एक बार फिर तीन परिवारों की खुशियां छीन ले गई। पिपरी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र स्थित मड़ैयाकुरली हवाई पट्टी के समीप उस समय चीख-पुकार मच गई, जब तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू की और हादसे की जानकारी परिजनों को दी। दुर्घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी। मामले में क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पांडे ने बताया कि बाइक सवार तीनों युवक तेज गति से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
योगी आदित्यनाथ के बांदा दौरे में विकास योजनाओं का शिलान्यास – जनता के मायने क्या रहे
Banda, Uttar Pradesh:सेंटर - बांदा समाचार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने बांदा दौरे पर थे जहाँ उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया और साथ ही कई करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। विकास को लेकर उनके विचार क्या हैं, 9 साल में कितना बदलाव आया, इसे लेकर लोगों का क्या कहना है?0
0
Report
चंदौली के इटवा गांव में कथित धर्म परिवर्तन पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की
Chandauli, Uttar Pradesh:- सकलडीहा के इटवा गांव में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई - धार्मिक सभा की सूचना पर पुलिस का छापा - पूछताछ के लिए आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया - मौके से धार्मिक साहित्य व अन्य सामग्री कब्जे में लेकर जांच शुरू - पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच में जुटी, अभी आरोपों की पुष्टि होना बाकी - सीओ सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा— जांच में यदि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि या कानून का उल्लंघन सामने आता है, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। - क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क - सकलडीहा थाना क्षेत्र के इटवा गांव का बताया जा रहा मामला0
0
Report
Advertisement
बारिश के बीच ग्रेटर नोएडा में निर्माण कार्य पर सवाल, शिकायत के बाद रोक दिया गया
Noida, Uttar Pradesh:बारिश से शहर बेहाल है... सड़कें पानी में डूबी हैं... लेकिन इसी बीच ग्रेटर नोएडा से सामने आया एक वीडियो कई सवाल खड़े कर रहा है... वीडियो में बारिश के पानी से भरी सड़क पर ही निर्माण का काम होता दिखाई दे रहा है... बारिश के बीच सड़क निर्माण का यह वीडियो सिर्फ एक वायरल क्लिप नहीं... बल्कि सरकारी कामकाज की गुणवत्ता पर उठते सवालों की तस्वीर भी है...हालांकि राहत की बात यह है कि शिकायत के बाद काम रोक दिया गया..0
0
Report
देवघर में नशे के कारोबार के दो आरोपी गिरफ्तार, 13 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद
Deoghar, Jharkhand:देवघर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से नकद राशि, मोबाइल फोन और एक पिकअप वाहन भी जब्त किया है।8 जुलाई 2026 की रात मोहनपुर की ओर से देवघर आ रही एक पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से करीब 13 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि ब्राउन शुगर की आपूर्ति कहां से हो रही थी तथा इसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। देवघर पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
बिहार में एक करोड़ नये राशन कार्ड बनाने निर्देश, PDS मजबूत करने पर जोर
Patna, Bihar:रजनीश पटना एक करोड़ नये राशन कार्ड बनाने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय उपभोक्ता मामले,खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी की उपस्थिति में विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई सभी खाद्यान्न गोदामों में विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ बुनियादी सुविधायें उपलब्ध करना सुनिश्चित करें मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि विभाग की सभी योजनाओं के लाभार्थियों का सटीक एवं अद्यतन डेटाबेस तैयार किया जाए। राशन वितरण व्यवस्था की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रत्येक पात्र लाभार्थी को सम्मानपूर्वक एवं बिना किसी बाधा के खाद्यान्न उपलब्ध हो सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'गरीब कल्याण विद डिग्निटी' के संकल्प को धरातल पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य के सभी वेयरहाउसों की गुणवत्ता, क्षमता, सुरक्षा एवं रखरखाव को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश। ऑनलाइन सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के प्रभावी संचालन में बिहार के बेहतर प्रदर्शन की सराहना की गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरूवार को लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी के साथ विभागीय योजनाओं एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में खाद्य सुरक्षा को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव रविशंकर, बिहार सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव दीपक आनंद ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग के कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभाग की सभी योजनाओं के लाभार्थियों का व्यापक एवं अद्यतन डेटाबेस तैयार किया जाए, ताकि पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुँच सके। एक करोड़ नये राशन कार्ड बनाने के लक्ष्य को जल्द प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि बिहार की ऑनलाइन सार्वजनिक वितरण प्रणाली का प्रदर्शन सराहनीय है और इसे और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाए। बैठक में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के सफल क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए स्मार्ट वेयरहाउसिंग विकसित करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही 'सार्थक PDS' मॉडल, उसके विभिन्न मॉड्यूल, तकनीकी संरचना एवं लागत साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राशन वितरण व्यवस्था की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रत्येक पात्र लाभार्थी को सम्मानपूर्वक एवं बिना किसी बाधा के खाद्यान्न उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के 'गरीब कल्याण विद डिग्निटी के संकल्प को धरातल पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि राज्य के सभी खाद्यान्न गोदामों (वेयरहाउस) की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे खाद्यान्न का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित हो तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली और अधिक मजबूत एवं विश्वसनीय बन सके। सभी खाद्यान्न गोदामों में विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ बुनियादी सुविधायें उपलब्ध करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के जो सुझाव प्राप्त हुये हैं उसके आलोक में विभाग समन्वय बनाकर तेजी से लक्ष्य को प्राप्त करे। केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी जी ने बिहार आकर योजनाओं की समीक्षा की और बिहार की तरक्की के लिये जो सहयोग का आश्वासन दिया है उसके लिये आभार व्यक्त करते हैं। बैठक में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी, बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव रविशंकर, बिहार सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभगा के सचिव दीपक आनंद सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।0
0
Report
Advertisement
भिवंडी टीईटी पेपर लीक: अब तक 12 गिरफ्तार, आगरा से दो नए आरोपी
Thane, Maharashtra:TET पेपर फुटी प्रकरणात आज आणखी मोठी कारवाई. भिवंडी पोलिसांनी या प्रकरणातील आणखी दोन आरोपींना अटक केली आहे. त्यामुळे आतापर्यंत अटक झालेल्यांची संख्या 12 वर पोहोचली आहे. नव्याने अटक झालेल्या दोन्हांनाही उत्तर प्रदेशातील आग्रा येथून ताब्यात घेण्यात आलं. पोलिसांनी दिलेल्या माहितीनुसार आज अटक करण्यात आलेले आरोपी पवन यादव आणि हरिओम सिंग या दोघांना उत्तर प्रदेशातील आग्रा जिल्ह्यातून अटक करण्यात आले. या दोघांवर पेपर फुटल्यानंतर तिकीट बनवणे आणि आर्थिक व्यवहार केल्याचा आरोप आहे. तपासात समोर आले की हे दोघेही या प्रकरणातील मुख्य आरोपी तसेच इतर साथीदारांच्या थेट संपर्कात होते. आज एकूण 8 आरोपींना भिवंडी न्यायालयात हजर करण्यात आलं. यापैकी 4 जणांना न्यायालयीन कोठडी सुनावण्यात आली. तर कपिल दहिया आणि संजय कुमार शर्मा यांना 11 जुलै पर्यंत पोलीस कोठडी देण्यात आली आहे. नव्याने अटक झालेल्या पवन यादव आणि हरिओम सिंग यांना 13 जुलै पर्यंत पोलीस कोठडी ठोठावण्यात आली आहे. दरम्यान या प्रकरणात आतापर्यंत एकूण 12 जणांना अटक झाली आहे. भिवंडी पोलीस इतर फरार आरोपींचा शोध घेत आहेत. पेपर फुटीचे संपूर्ण रॅकेट उद्ध्वस्त करण्यावर पोलिसांचा भर आहे. TET पेपर फुटीमुळे हजारो विद्यार्थ्यांचं भविष्य धोक्यात आलं होतं. या रॅकेटमधील आणखी कोणाचा सहभाग आहे याचा तपास सुरू आहे.0
0
Report
रिश्ते के मामू ने दो भांजियों को बेरहमी से पीटा वीडियो वायरल मुकदमा दर्ज
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली मे रिश्ते के मामू ने अपनी दो भांजियों को बेरहमी से पीटा वीडियो वायरल; मामला ऊंचाहार थाना इलाके के मुग़लपुर का है। यहां के रहने वालें मोहम्मद कदीर की बेटियों को वहीं का निवासी रिश्ते मे मामू हारुन नाम का व्यक्ति पीट रहा है। पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित दोनों बेटियों हिरा और इरम का कहना है कि तीन साल पहले एक विवाद के दौरान रिश्ते के मामू से समझौता हो गया था। उसी मामले मे आज फिर उसके मामू ने समझौता की शर्तो को तोड़ते हुए दोनों बहनों को पीट दिया। फिलहाल दोनों बहनों ने ऊंचाहार कोतवाली मे तहरीर दे दी है। ऊंचाहार एस ओ ओम प्रकाश राय का कहना है कि मामले मे मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
SATYA PRAKASH के YouTube वीडियो ने मचाई हलचल
Raipur, Chhattisgarh:0
0
Report
Advertisement
योगी आदित्यनाथ चित्रकूट पहुंचे, 5 किमी परिक्रमा के बाद आशीर्वाद प्राप्त
Satna, Madhya Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को धार्मिक नगरी चित्रकूट पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान कामतानाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और कामदगिरि पर्वत की पावन 5 किलोमीटर लंबी परिक्रमा पूरी तरह पैदल चलकर पूरी की। मुख्यमंत्री ने बहरा हनुमान मंदिर और श्री रघुवर किशोर राम-जानकी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। परिक्रमा मार्ग पर उमड़ी भारी भीड़ ने पुष्पवर्षा कर और ‘योगी-योगी’ के जयकारे लगाकर उनका भव्य स्वागत किया। वीआईपी दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। मुख्यमंत्री के चित्रकूट दौरे और आगामी कार्यक्रमों पर प्रशासनिक अधिकारियों की पैनी नजर रही।0
0
Report
विदिशा में संभागायुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा कर गड्ढा मरम्मत के निर्देश दिए
Vidisha, Madhya Pradesh:एंकर: विदिशा पहुंचे भोपाल संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने जिले के विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समय-सीमा में योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने, दिसंबर तक हितग्राही योजनाओं का शत-प्रतिशत वित्तीय लक्ष्य पूरा करने और बारिश के मौसम में सड़कों के गड्ढों की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। वीओ-1: कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों के जल्द निराकरण और जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। वीओ-2: संभागायुक्त ने कहा कि बारिश के दौरान सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। सभी प्रमुख और ग्रामीण सड़कों का निरीक्षण कर गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि दुर्घटनाओं की स्थिति न बने। उन्होंने दूषित पेयजल से बचाव के लिए संबंधित विभागों को संयुक्त अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। वीओ-3: कृषि विभाग की समीक्षा में किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने, कस्टम हायरिंग सेंटरों में कृषि उपकरण बढ़ाने और हितग्राही योजनाओं के वित्तीय लक्ष्य समय पर पूरे करने पर भी जोर दिया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने कार्यों की प्रगति प्रस्तुत की।0
0
Report
गोरखपुर में फर्जी दस्तावेज़ से दो पासपोर्ट बनवाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए दो पासपोर्ट बनवाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नाम, पता और जन्मतिथि बदलकर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी अल्ताफ, निवासी ग्राम बड़गो थाना गगहा, ने नाम, पता और जन्मतिथि में बदलाव कर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवा लिए थे। मामले की शिकायत मिलने पर थाना गगहा में मुकदमा संख्या 209/2026 दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धोखाधड़ी, जालसाजी और कूटरचित दस्तावेजों के इस्तेमाल से संबंधित धाराओं के साथ पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12(1)(बी) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
सरायकेला चांडिल में गोलीबारी: हिस्ट्रीशीटर गोल्डन ने काना बाबू को गोली मारी, आरोपी फरार
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र के तमोलिया केला गोदाम के समीप गुरुवार को गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई. जहां हिस्ट्रीशीटर अपराधी जाहिद अंसारी उर्फ गोल्डन ने काना बाबू नामक युवक को गोली मार दी. गनीमत रही कि गोली काना बाबू के पैर को छूते हुए निकल गई, जिससे उसकी जान बच गई. घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा- तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर कपाली ओपी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल काना बाबू को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है. इधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जाहिद अंसारी उर्फ गोल्डन मौके से फरार हो गया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी रंजिश समेत अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा.0
0
Report
17 जुलाई को जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी मिलेगी
Panipat, Haryana:देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी तैयारियों में जुटी सरकार रैली में डीजल-पेट्रोल वाहनों का न्यूनतम उपयोग, ईवी, सीएनजी और साइकिल को मिलेगा बढ़ावा पानीपत। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने गुरुवार को जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने 17 जुलाई को जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे और देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ को लेकर जानकारी दी। साथ ही उन्होंने चौटाला परिवार के हालिया बयानों पर भी तीखा हमला बोला। शिक्षा मंत्री ने कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि ट्रेन का ट्रायल सफल रहा है और यह भारत के वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि है। ढांडा ने कहा कि जर्मनी और अमेरिका में हाइड्रोजन तकनीक आधारित ट्रेनें अपेक्षाकृत कम क्षमता की हैं, जबकि भारत के वैज्ञानिकों ने स्वदेशी तकनीक के आधार पर अधिक क्षमता वाली प्रणाली विकसित की है। उन्होंने इसे विकसित भारत और विकसित हरियाणा के संकल्प की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से सरकार ने निर्णय लिया है कि कार्यक्रम में डीजल और पेट्रोल वाहनों کا उपयोग न्यूनतम रखा जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन, सीएनजी वाहन अथवा साइकिल का उपयोग कर कार्यक्रम में पहुंचें। वहीं चौटाला परिवार के भाजपा पर दिए जा रहे बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा ने उन्हें सत्ता में रहने और काम करने का अवसर दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि भाजपा ने कोई गलत काम कराया है तो उसे सार्वजनिक रूप से बताया जाए। ढांडा ने कहा कि भाजपा में रहकर ईमानदारी और विकास की राजनीति सीखने का अवसर मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग केवल सत्ता हासिल करने के लिए जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चौटाला परिवार पहले भी भाजपा के साथ मिलकर सरकार चला चुका है, इसलिए आज भाजपा पर आरोप लगाना जनता को गुमराह करने का प्रयास है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता विकास की राजनीति को समझती है और वही तय करेगी कि प्रदेश और देश को किस दिशा में आगे बढ़ाना है। बाइट महिपाल ढांडा शिक्षा मंत्री0
0
Report
कटनी के माधवनगर में चोरों ने एमईएस कॉलोनी के घर से लाखों चुरा लिए
Katni, Madhya Pradesh:स्लग चोरी माधवनगर इलाके के एमईएस कॉलोनी में कॉस्मेटिक कारोबारी के घर चोरों का धावा, आलमारी तोड़कर ले गए लाखों का माल माधवनगर थाना क्षेत्र के माधवनगर में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घर से लाख रुपए की नकदी समेत सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है। पीड़ित अनिल कलवानी कॉस्मेटिक व्यापारी ने बताया कि परिवार सहित ससुराल से लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला आलमारी में रखे 1 लाख 95 हजार रुपए नकद, सोने की चैन, लॉकेट, कान की बालियां सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लें गए माधवनगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित के अनुसार चोरी गए नकदी और जेवरात सहित कुल नुकसान लगभग 5 लाख रुपए का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल माधवनगर पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा पूरे मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
