224123
Faizabad - दो दिवसीय CTET केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा संपन्न
Ayodhya, Uttar Pradesh:शहर के 18 केंद्रों पर संपन्न हुई सीटेट परीक्षा, 8000 अभ्यर्थियों ने दी सीटेट परीक्षा, सीबीएसई बोर्ड के सदस्यों ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, अभ्यर्थी बोले पेपर आसान व अच्छा हुआ, यूट्यूब से की थी तैयारी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा विधानसभा: जरनैल सिंह को व्हिप उल्लंघन पर नोटिस
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह को व्हिप उल्लंघन और सत्ता पक्ष के साथ नारेबाजी पर कारण बताओ नोटिस जारी हरियाणा कांग्रेस चीफ व्हिप बीबी बत्रा ने जरनैल सिंह को 10वीं अनुसूची के तहत अयोग्यता का कारण बताओ नोटिस भेजा। विधायक जरनैल सिंह ने एडजर्नमेंट मोशन पर व्हिप मानने से इनकार किया, सत्ता पक्ष के साथ पोस्टर लेकर नारेबाजी की। निलंबित कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप, 30 दिन में जवाब मांगा गया सदन में कांग्रेस के खिलाफ सत्तापक्ष के मंत्रियों के साथ नारेबाजी करने वाले जरनैल सिंह को नोटिस कांग्रेस विधायक दल ने जरनैल सिंह को व्हिप अवहेलना और ट्रेजरी बेंच में जाने पर अयोग्यता का नोटिस जारी किया जरनैल सिंह को पूर्व निलंबन के बावजूद पार्टी निर्देशों की अवहेलना पर कारण बताओ नोटिस भेजा गया है कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ दसवीं अनुसूची के तहत कार्रवाई की तैयारी में है0
0
Report
जनेश्वर पार्क विवाद में युवती को कार से टक्कर, आरोपी फरार
Noida, Uttar Pradesh:जनेश्वर मिश्रा पार्क के पास विवाद के दौरान युवती को कार से टक्कर मारने का आरोप। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार बताया जा रहा है .. पीड़ित अनामिका सिंह और आरोपी शाहनवाज दोनों के आपसी संबंध 1 साल से थे आज शाहनवाज अपने किसी महिला मित्र के साथ चाय पीने से जनेश्वर पार्क पहुंचा तभी पुरानी परिचित अनामिका सिंह ने इन दोनों को देख लिया दोनों का आपस में विवाद हुआ शाहनवाज अपनी महिला मित्र के साथ वहां से भागने की कोशिश किया लेकिन अनामिका सिंह गाड़ी के सामने आ गई और रोकने की कोशिश करने लगी मामले में पुलिस ने अनामिका को मेडिकल करवाने के लिए भेज दिया है आगे की विधिक कार्रवाई चल रही है0
0
Report
राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए रेखा देवी ने नामांकन दाखिल किया
Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 35 से निर्वाचित पार्षद रेखा देवी ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीना के समक्ष नामांकन पर्चा प्रस्तुत किया। इस दौरान नगरपालिका चुनाव प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। चुनाव प्रभारी रामकुमार वर्मा ने रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीना को भाजपा का अधिकृत सिंबल सौंपा। वर्मा ने बताया कि भाजपा ने रेखा देवी को नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया है और पार्टी को अच्छे परिणाम की उम्मीद है। गौरतलब है कि राजगढ़ नगरपालिका के 40 वार्डों में भाजपा के 6, कांग्रेस के 3 और निर्दलीय 31 पार्षद चुनाव जीतकर आए हैं। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की रेखा देवी के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी धर्मचंद सैनी और राजकुमार सैनी ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है। ऐसे में अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प हो गया है। निर्दलीय पार्षदों की संख्या अधिक होने के कारण अध्यक्ष पद के चुनाव में उनका समर्थन निर्णायक भूमिका निभा सकता है। कांग्रेस की ओर से किसी निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन दिए जाने की संभावना भी चर्चा में है। बाइट— रामकुमार वर्मा, नगरपालिका चुनाव प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद0
0
Report
Advertisement
मधुबनी में जाली नोट तस्कर 'चाची' गिरफ्तार, करोड़ों संपत्ति की जांच शुरू
Madhubani, Bihar:भारत-नेपाल बॉर्डर के पास मधुबनी पुलिस और एसएसबी द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। बासोपट्टी थाना के दुहबी बाजार निवासी कथित कुख्यात महिला तस्कर हीरा देवी महासेठ उर्फ ‘चाची’ को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया चाची लंबे समय से जाली भारतीय मुद्रा और अन्य प्रतिबंधित सामानों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क में सक्रिय थी जिसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। उसका पति भी जाली नोट मामले में पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। चाची दम्पति के पास भारत-नेपाल में करोड़ों की संपत्ति होने की जांच की जा रही है। चाची दम्पति के पास करीब 200 करोड़ रुपये की संपत्ति की बात सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद होगी। कुख्यात महिला तस्कर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और जांच एजेंसीं उसके पूरे नेटवर्क और संपत्ति को खंगालने में जुट गयी है।0
0
Report
दारुल उलूम के प्रवक्ता सुफियान निजामी: मक्का-मदीना के हूती हमलों की निंदा
Lucknow, Uttar Pradesh:Lucknow हरमैंन मक्के मदीने मे हुतियों द्वारा हमले किये जानें पर इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया दारुल उलूम के प्रवक्ता मौलाना सुफियान निजामी का बयान होती बागियो द्वारा जिस तरीके से हमले किए जा रहे हैं हालात पैदा किए गए इसकी हर अमन पसंद लोग मुखालफत करता है हरमन शरीफ को निशाना बनाने की कोशिश की जाएगी जहां जो मुसलमान है वह तमाम लोग इसकी निंदा करेंगे मक्के और मदीना में जो हमला किया गया इसके लिए हम निंदा करते हैं हूती द्वारा जो मक्का मदीना में हमले किए गए उनको इस हरकत से बाज़ आना चाहिए . बाइट मौलाना सुफियान निजामी प्रवक्ता दारुल उलूम इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया0
0
Report
राजन रिजवी के खिलाफ बैंक कर्मी से पीछा-रेकी मामले में मुकदमा दर्ज
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा थाना कोतवाली पर एक महिला बैंक कर्मी द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उसके द्वारा बताया गया कि एक बैंक ग्राहक जिसका नाम राजन रिजवी है, उसके द्वारा उसे लगातार परेशान किया जा रहा है, उसका निजी मोबाइल नंबर प्राप्त कर लिया गया है तथा उस पर आपत्तिजनक मैसेजेस किए जा रहे हैं । साथ ही साथ इस व्यक्ति द्वारा उसका पीछा किया जा रहा है और उसके घर के आसपास रेकी की जा रही है । इस प्रार्थना पत्र पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है और मुकदमा पंजीकृत किया गया है तथा इसमें आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
बिसरख में तेज रफ्तार कार ने pedestrian को टक्कर दी, चालक गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:Noida (Uttar Pradesh) Car Hits Pedestrian While Crossing Road In Bisrakh Area, Leaving Him Seriously Injured, Driver Arrested, Car At Police Station. ज्योति क्या हुआ था आपके हस्बैंड के साथ क्या इंसिडेंट था वो बताइए और क्या पुलिस की जो कार्रवाई उससे आप संतुष्ट हैं और क्या आपकी डिमांड है? हम केक लेके आ रहे थे, हिमांशु केक लेके आ रहा था, मैं कार में बैठी हुई थी, केक जो है? हम एक मूर्ति से पिक कर रहे थे और जो केक राइडर था, जो डिलीवरी बॉय था, वो के वो रोड के दूसरे साइड पे था। तो हिमांशु गए और उन्होंने वहां पे केक पिक किया। वापस आते हुए वो कार बहुत हाई स्पीड में थी। आपको सारा वहां पे रिकॉर्डिंग में दिखेगा। कार बहुत हाई स्पीड में थी और उसने हिमांशु को टक्कर मारी। इतनी तेज टक्कर थी कि हिमांशु 100 मीटर दूर गिरे हुए थे। पुलिस की कार्रवाई स्लो है। जो अभी तक मुझे कुछ ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है? कि कुछ भी स्ट्रिक्ट एक्शंस लिए गए हैं। तो मेरा डिमांड यही है? कि आगे एक फ्यूचर किसी और के साथ ना हो या फिर मेरी फैमिली के साथ दोबारा ना हो। तो मेरा यही है? कि आप प्लीज आप लोग ये कवर कीजिए और जो भी कल्प्लिट है? उसको सजा मिलनी चाहिए क्योंकि रैश ड्राइविंग है? फ्राइडे नाइट था मोस्ट प्रोबेबली ही वಾಸ ड्रंक। द ड्राइवर वास ड्रंक। सो अगर पुलिस ने उसी टाइम पर उसको पकड़ा होता तो वो भी रिपोर्ट्स में आ जाते हैं, बट अब टेस्ट में वो आना बहुत मुश्किल है बिकॉज़ ऑफ़ दिस स्लो प्रोसेस जो भी चल रहा है इन्वेस्टिगेशन का। राइट? तो मेरा यही है कि उसको कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए जो भी कल्प्रिट है कि आगे किसी और के साथ ये सेम इंसिडेंट ना हो।0
0
Report
कोई खबर उपलब्ध नहीं है
Betul, Madhya Pradesh:0
0
Report
हरियाणा में मानसून विदाई से तीन दिन पहले बारिश की उम्मीद, किसानों के लिए संजीवनी
Hisar, Haryana:हरियाणा में मानसून की रुखसती से ठीक तीन दिन पहले मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है, जिससे सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए उम्मीद की एक नई किरण जगी है। 17 और 18 सितंबर को प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश के आसार हैं। एचएयू के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने हमसे एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि IMD के अनुसार 19 सितंबर को राजस्थान से मानसून की आधिकारिक विदाई संभव है, लेकिन उससे ठीक पहले होने वाली यह बारिश फसलों के लिए किसी संजीवनी से कम साबित नहीं होगी। हालांका, इस मानसून में राज्य के 12 से 13 जिलों में बारिश का कोटा अधूरा रहा है, जबकि हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद और भिवानी जैसे 5 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। ऐसे में अंतिम दौर की यह बारिश विशेष रूप से इन जल-संकटग्रस्त जिलों के किसानों के चेहरे पर रौनक वापस ला सकती है।0
0
Report
Advertisement
पटना: जदयू कार्यालय के बाहर ANM नर्सों का प्रदर्शन मांगों के समर्थन में
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR) ANM NURSES PROTEST AT JDU OFFICE OVER DEMANDS0
0
Report
युवती को कार से टक्कर: लखनऊ के पार्क के पास आरोपी फरार
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग लखनऊ जनेश्वर मिश्र पार्क के पास विवाद के दौरान युवती को कार से टक्कर मारने का आरोप लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास विवाद के दौरान युवती को कार से टक्कर मारने का आरोप घटना के बाद कार सवार मौके से फरार होने की बात सामने आई युवती के घायल होने की सूचना, मौके पर लोगों की भीड़ जुटी सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी पुलिस कार और आरोपी की तलाश में जुटी, घटना के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
धारदार हथियार लेकर धमकी देने वाले युवक की गिरफ्तारी: पंडरिया में पुलिस कार्रवाई
Kawardha, Chhattisgarh:तलवार लेकर रिल बनाना पड़ युवक को महंगा, पुलिस ने रियाल कारवाई कर आरोपी को सिखाया सबक कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया में धारदार हथियार लहराकर लोगों को धमकाने और सोशल मीडिया पर धमकी भरी रील बनाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार फरसा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को पंडरिया पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड नंबर-3 गोपीबंदपारा निवासी हेमंत कुमार धावलकर (27) धारदार हथियार लेकर नगर क्षेत्र में घूम रहा है। आरोपी द्वारा इंस्टाग्राम पर रील बनाकर पंडरिया आने वाले लोगों को धमकी दिए जाने की शिकायत भी पुलिस को मिली थी। सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। डीएसपी भूपत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। टीम ने कुकदूर रोड स्थित शराब भट्ठी के पास आरोपी को धारदार हथियार लहराते हुए लोगों को धमकाते हुए पकड़ा। पुलिस ने हथियार रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए आरोपी को धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस दिया। आरोपी द्वारा हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं होना बताए जाने पर पुलिस ने उसके कब्जे से धारदार फरसा जब्त कर लिया। पंडरिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं धारा 351(3) BNS के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।0
0
Report
Advertisement
इंदौर के प्रमुख फूड आउटलेट्स में खाद्य सुरक्षा निरीक्षण, Domino’s में चूहे का अवशेष मिला
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में खाद्य विभाग ने खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर शहर के प्रमुख फूड आउटलेट्स पर जांच कार्रवाई की। विभाग की टीम ने Subway, Pizza Hut और Domino’s के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान तीनों संस्थानों में खाद्य सामग्री के रखरखाव और स्वच्छता से जुड़ी कई खामियां सामने आईं। Subway में वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री एक साथ रखी मिली। इससे खाद्य सामग्री के सुरक्षित और निर्धारित तरीके से रखरखाव को लेकर सवाल उठे। वहीं Pizza Hut में खाद्य सामग्री के आसपास मक्खियां मिलीं। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और कीट नियंत्रण व्यवस्था में भी कमियां पाई गईं। सबसे गंभीर मामला Domino’s में सामने आया, जहां जांच के दौरान चूहे का अवशेष मिलने की बात सामने आई। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने खाद्य सामग्री के रखरखाव और परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर संस्थान को आवश्यक निर्देश दिए। जांच में तीनों संस्थानों में जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी लापरवाही भी सामने आई। खाद्य विभाग ने तीनों प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना और नोटिस जारी किए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा में कमियां दूर नहीं की गईं तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
जेएच कॉलेज में गणेशोत्सव: दो दशक से चलती परंपरा, परीक्षा के बीच उत्साह
Betul, Madhya Pradesh:एंकर -बैठूल के सबसे बड़े सरकारी कॉलेज जेएच कॉलेज में गणेशोत्सव की परंपरा करीब 20 वर्षों से चली आ रही है। हर साल कॉलेज के छात्र मिलकर परिसर में भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित करते हैं और पूरे उत्साह के साथ गणेशोत्सव मनाते हैं। जेएच कॉलेज में 12 हजार से ज्यादा छात्र अध्ययनरत हैं और गणेशोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में छात्र इस आयोजन से जुड़ते हैं। कॉलेज परिसर में दिन में तीन बार भगवान गणेश की आरती और पूजा-अर्चना की जाती है,जिसमें सैकड़ों छात्र शामिल होते हैं। खास बात यह है कि फिलहाल कॉलेज में परीक्षाएं भी चल रही हैं। ऐसे में आयोजन से जुड़े छात्र इस बात का विशेष ध्यान रख रहे हैं कि गणेशोत्सव के कार्यक्रमों से परीक्षा प्रभावित न हो। पूजा और अन्य आयोजनों के दौरान अनुशासन और शैक्षणिक गतिविधियों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। छात्राओं द्वारा कॉलेज परिसर में आकर्षक पंडाल تیار किया जाता है। गणेश प्रतिमा की स्थापना के बाद पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। इन आयोजनों में कॉलेज के छात्रों के साथ शहर के आम लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। गणेशोत्सव के दौरान जेएच कॉलेज का पंडाल आकर्षण का केंद्र बनता है। छात्र कई दिनों की मेहनत से इसे तैयार करते हैं और इसे देखने जिलेभर से लोग पहुंचते हैं। वहीं गणेश विसर्जन के दौरान जेएच कॉलेज से भव्य चल समारोह भी निकाला जाता है। इसमें हजारों छात्र शामिल होते हैं और ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी जाती है। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की मौजूदगी को देखते हुए कॉलेज स्तर पर सुरक्षा और व्यवस्था के इंतजाम किए जाते हैं। वहीं विसर्जन जुलूस के दौरान प्रशासन और पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहती है। यानी जेएच कॉलेज का गणेशोत्सव सिर्फ पूजा तक सीमित नहीं है,बल्कि करीब दो दशक से चली आ रही यह परंपरा छात्रों की आस्था, सहभागिता और उत्साह का बड़ा उत्सव बन चुकी है।0
0
Report
SDM ने भगवानपुर हाट स्कूल में अनुशासन और शिक्षकों लापरवाही की जांच तेज की
Siwan, Bihar:सीवान के भगवानपुर हाट प्रखंड के सरकारी स्कूल में थप्पड़ मारने को लेकर छात्रों ने जमकर बवाल काटा है।छात्र प्रधानाचार्य के खिलाफ स्कूल के गेट पर धरने पर बैठ गए थे।जिसको लेकर महाराजगंज एसडीएम अनीता सिन्हा स्कूल पहुंचीं और खुद मोर्चा संभाला।स्कूल के शौचालय में अमर्यादित शब्द लिखने और लंबे बाल को लेकर प्रधानाचार्य ने छात्र के खिलाफ कार्रवाई की थी।पूरा मामला भगवानपुर हाट के एसएस हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज का है। बताया जा रहा है कि शौचालय में अमर्यादित शब्द लिखने और लंबे बाल रखने को लेकर प्रधानाचार्य लालबाबू कुमार ने एक छात्र को थप्पड़ और डांट लगाया था।इसी घटना के बाद छात्रों में नाराजगी बढ़ी और छात्र स्कूल के गेट पर धरने पर बैठ गए। प्रधानाचार्य और छात्रों के बीच कहासुनी के बाद मामला और गरमा गया। विवाद के बाद महराजगंज SDM अनीता सिन्हा स्कूल पहुंचीं। SDM ने कक्षा 8वीं से 12वीं तक के छात्रों से पूरे मामले की जानकारी ली। छात्रों से स्कूल में पढ़ाई, शिक्षकों की कार्यशैली और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल किए गए। जांच के दौरान कुछ शिक्षकों की लापरवाही सामने आने पर SDM ने कड़ी फटकार लगाई।वहीं प्रधानाचार्य का कहना है कि स्कूल में अनुशासन बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है।जिसको लेकर लंबे बाल रखने और शौचालय में अमर्यादित शब्द लिखने पर एक छात्र को डांट लगाया था।फिलहाल SDM की जांच और सख्त रुख के बाद स्कूल प्रशासन में हलचल है。0
0
Report
Advertisement
