224123
Faizabad - डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पहुंचे अयोध्या, हनुमानगढ़ी का किया दर्शन
Ayodhya, Uttar Pradesh:डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पहुंचे अयोध्या, हनुमानगढ़ी का किया दर्शन पूजन, हाईवे पर जनौरा स्थित एक होटल का किया उद्घाटन, अयोध्या एयरपोर्ट पर मीडिया से की बातचीत.उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि मिल्कीपुर में जब भी उपचुनाव होंगे, भाजपा की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर प्रदेश के कल्याण और विकास के साथ लोगों के हित के लिए प्रभु हनुमंतलला के चरणों में कामना की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
SECL कुसमुण्डा खदान हादसे में डंपर पलटकर चालक गंभीर घायल
Korba, Chhattisgarh:कोरबा ब्रेकिंग- SECL कुसमुण्डा खदान में हादसा, मिट्टी अनलोडिंग के दौरान डम्पर गिरा 150 फीट नीचे, गिरकर पलट गया डम्पर, डंपर के पलटने से डंपर चालक सत्यनारायण गंभीर रूप से हुआ घायल, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे SECL कर्मी व अधिकारी, एम्बुलেন্স की मदद से घायल डंपर चालक को अस्पताल लें लाने का किया जा रहा था प्रयास, लेकिन ऑपरेटर ने तोड़ दिया दम, प्रबंधन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खड़े हो रहे सवाल, SECL कुसमुण्डा खदान की घटना...0
0
Report
नीट यूजी 2026: जयपुर के एग्जाम सेंटर में सुरक्षा लापरवाही, छात्रा पकड़ी
Jaipur, Rajasthan:रविवार क़ो आयोजित हुए नीट यूजी री एग्जाम 2026 के दौरान जयपुर के बिंदायका में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एग्जाम सेंटर में रविवार को सुरक्षा में बड़ी लापरवाही हुई और एक छात्रा मोबाइल लेकर परीक्षा रूम में पहुंच गई। हालांकि एग्जाम खत्म होने से 15 मिनट पहले फोटो खींचते हुए उसे पकड़ लिया गया, छात्रा के मोबाइल में नीट पेपर के फोटो मिले हैं जो उसने क्लिक किए।हालांकि एग्जाम सेंटर पर जैमर लगे होने के चलते पेपर बाहर नहीं भेजा जा सका। छात्रा ने पुलिस पूछताछ में - कहा कि वह एआई से आंसर ढूंढने के लिए मोबाइल लाई थी। ये भी जानकारी में आया है कि नीट का उसका ये तीसरा अटेम्पट था। बिंदायका थाने में छात्रा, ड्यूटी स्टाफ सहित अन्य कर्मचारियों से देर रात - तक पूछताछ जारी रही। फिलहाल छात्रा को - गिरफ्तार कर लिया गया है।छात्रा के मोबाइल की एफएसएल जांच करवाई जाएगी।छात्रा अपने अंडरगारमेंट्स के हुक में मोबाइल छुपाकर एग्जाम रूम तक लेकर पहुंची थी।एंट्री गेट से परीक्षा हॉल तक जांच के दौरान दो बार मेटल डिटेक्टर ने अलर्ट दिया था। छात्रा ने यह कहकर गुमराह किया कि अंडरगारमेंट्स के हुक के कारण ऐसा हो रहा। लेकिन जांच करने वालों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।0
0
Report
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 ग्राम एमडी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 4 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में 19 जून को थाना प्रतापगढ़ प्रभारी कमलचंद उप निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार नाकाबंदी के दौरान अस्पताल की ओर से एक व्यक्ति टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और उसकी मोटरसाइकिल पुलिस दल के समीप पहुंचते ही बंद हो गई। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। उसने अपना नाम आशिक उर्फ काशी पुत्र अल्लाउदीन घोसी, निवासी इंदिरा कॉलोनी, प्रतापगढ़ बताया। विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी की पेंट की जेब से 4 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद हुई। पुलिस ने नियमानुसार मादक पदार्थ और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना प्रतापगढ़ में प्रकरण NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी को 20 जून को न्यायालय में पेश कर उसका पुलिस रिमांड प्राप्त किया। मामले में पुलिस एक अन्य फरार आरोपी सम्मु उर्फ सलमान पुत्र शेरबादशाह खान पठान निवासी अखेपुर थाना प्रतापगढ़ की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
NDPS मामले में छह माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, 133 किलो डोडाचूरा बरामद
Pratapgarh, Rajasthan:opरेशन त्रिनेत्र के तहत प्रतापगढ़ पुलिस को सफलता मिली है। छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने NDPS एक्ट के एक मामले में पिछले छह माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 133 किलोग्राम डोडाचूरा बरामदगी प्रकरण में वांछित था और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। छोटीसादड़ी थानाधिकारी प्रवीण टांक ने बताया कि NDPS एक्ट में फरार चल रहे भंवरलाल पुत्र वरदीचंद्र जणवा निवासी अरनेड़, थाना डूंगला, जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार 24 दिसंबर 2025 की अलसुबह सरहद गोमाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान स्वरूपगंज की ओर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध अल्टो कार दिखाई दी। पुलिस ने चालक को वाहन रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक वाहन को चौहानखेड़ा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर ले गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने अल्टो कार की तलाशी ली तो उसमें रखे आठ कट्टों में कुल 133 किलोग्राम डोडाचूरा भरा हुआ मिला। पुलिस ने मादक पदार्थ को नियमानुसार जब्त कर वाहन को कब्जे में लिया और थाना छोटीसादड़ी में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मामले में संलिप्त आरोपी भंवरलाल की पहचान की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अन्य संभावित कड़ियाँ और नेटवर्क की जांच जारी है.0
0
Report
कोचबिहार में क्लब दखल के विवाद में दो गुटों की गोलीबारी, भारी तनाव
Cooch Behar, West Bengal:কোচবিহার : ক্লাব দখলকে কেন্দ্র করে দুই গোষ্ঠীর সংঘর্ষ। চললো গুলি। রবিবার বিকেলে পুন্ডিবাড়ি থানার টাকাগাছ গ্রামের ঘটনা। এলাকার কিছু যবুক বহিরাগতদের নিয়ে ক্লাব দখলের চেষ্টা করলে স্থানীয়রা বাধা দেয়। প্রথমে বচসা ও পরে হাতাহাতি। এরইমধ্যে এক দুস্কৃতী হঠাৎই শূন্যে গুলি চালিয়ে পালিয়ে যায় বলে অভিযোগ। ৪ জনকে আটক করে রেখেছে বাসিন্দারা। ঘটনাস্থলে পুন্ডিবাড়ি থানার পুলিশ。0
0
Report
जालगांव विधान परिषद चुनाव: मतगणना शुरू, महायुति बनाम महाविकास आघाडी के बीच कड़ा मुकाबला
Jalgaon, Maharashtra:जळगांव जळगाव विधान परिषद निवडणुकीच्या मतमोजणीकडे जिल्ह्याचे लक्ष जळगाव स्थानिक स्वराज्य संस्था मतदारसंघाच्या विधान परिषद निवडणुकीचा निकाल आज लागणार असून संपूर्ण जिल्ह्याचे लक्ष मतमोजणीकडे लागले आहे. जिल्हाधिकारी कार्यालयातील अल्प बचत भवन येथे अवघ्या काही मिनिटांत मतमोजणीला सुरुवात होणार आहे. महायुतीचे उमेदवार नंदकिशोर महाजन आणि उद्धव बाळासाहेब ठाकरे शिवसेनेचे शरद तायडे यांच्यात थेट लढत रंगली असून कोणाच्या गळ्यात विजयाची माळ पडणार याबाबत उत्सुकता शिगेला पोहोचली आहे. या निवडणुकीच्या रिंगणात सुरुवातीला अपक्ष उमेदवार अनिल चौधरी आणि रेश्मा काळे यांचाही समावेश होता. मात्र, दोघांनीही निवडणुकीतून माघार घेतल्याने सामना मुख्यतः महायुती आणि महाविकास आघाडी यांच्यातच रंगला. निवडणुकीसाठी पात्र असलेल्या ६३० मतदारांपैकी तब्बल ६१६ जणांनी मतदानाचा हक्क बजावला, त्यामुळे मतदानाची टक्केवारीही लक्षणीय राहिली आहे. मतमोजणीसाठी प्रशासनाने तीन स्वतंत्र टेबलांची व्यवस्था केली असून संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण होण्यासाठी सुमारे चार तासांचा कालावधी लागण्याची शक्यता आहे. दरम्यान, मतमोजणी केंद्र परिसरात कोणताही अनुचित प्रकार घडू नये यासाठी कडक पोलीस बंदोबस्त तैनात करण्यात आला आहे. उमेदवारांचे समर्थक, राजकीय पदाधिकारी आणि कार्यकर्त्यांची सकाळपासूनच मतमोजणी केंद्राबाहेर गर्दी होण्याची शक्यता असून विजयाचा गुलाल कोण उधळणार याकडे संपूर्ण जळगाव जिल्ह्याचे लक्ष लागून आहे.0
0
Report
Advertisement
बिहार में IAS तबादलों की नई सूची जारी, कई विभागों में बदले नए सचिव
Patna, Bihar:बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला। बिहार सरकार ने कई IAS अधिकारियों का किया तबादला। अभिनेम कुमार पराशर को नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। शीर्षत कपिल अशोक बने कम्फेड के नए प्रबंध निदेशक। निलेश रामचंद्र देवरे को नगर विकास एवं आवास विभाग का विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार। नवल किशोर चौधरी बने बिहार राज्य सहकारी फेडरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक। नवदीप शुक्ला को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी… बांका के पूर्व डीएम नवदीप शुक्ला बने युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के विशेष सचिव। गोपालगंज के पूर्व डीएम पवन कुमार सिन्हा को उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी। दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी सौरभ जोरवाल को बिहार राज्य पथ विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार। पूर्णिया नगर आयुक्त कुमार मंगलम बने राजस्व परिषद के सचिव। प्रशांत कुमार सी.एच. को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के परियोजना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार। किशनगंज के पूर्व डीएम विशाल राज बने बिहार राज्य पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक। स्पर्श गुप्ता बने राज्य स्वास्थ्य समिति, पटना के अपर कार्यपालक निदेशक। श्रेय अनुपम को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी। अभिषेक पलासिया बने पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव। प्रदीप सिंह को पर्यटन विभाग में संयुक्त सचिव पद पर तैनाती। कुमार निशांत विवेक बने प्राथमिक शिक्षा के नए निदेशक। अनन्या सिंह बनीं जीविका (ग्रामीण विकास विभाग) की अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी। अनन्या सिंह को मनरेगा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया। सामान्य प्रशासन विभाग ने IAS अधिकारियों के तबादले एवं नई पदस्थापनाओं की अधिसूचना जारी की।0
0
Report
विकासनगर टोल प्लाजा पर नशे में कार सवारों ने कर्मी को पीटा; वीडियो वायरल
Dehradun, Uttarakhand:मोंo मुजम्मिल ( विकासनगर ) स्लग :--- टोल प्लाजा पर दबंगई...जमकर चले लात घुसे...विडिओ वायरल...! देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से टोल प्लाजा पर दबंगई का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ कार सवार टोल कर्मी के साथ जमकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं... पूरी घटना विकासनगर के धर्मावाला क्षेत्र में लगे नए टोल प्लाजा की है... वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है,की कुछ युवक और एक युवती हिमाचल प्रदेश की ओर से देहरादून में आते वक्त टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा करते हैं... हिमाचल प्रदेश नंबर की इस कार में सवार ये सभी नशे में धुत नजर आ रहे हैं... किसी बात पर कहा सुनी के बाद कार सवार नशे मे धुत ये युवक टोल कर्मी के ऊपर टूट पड़ते हैं... नशे मे धुत नजर आ रहे ये इन युवको ने गाली गलौज करते हुए टोलकर्मी को इतना पीटा की वो लहू लुहान हो गया... इस पूरी घटना को अंजाम देने के बाद कार सवार हिमाचल नंबर की इस कार में बैठकर फरार हो गए... खुलेआम कानून को चुनौती देती दबंगई की इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अब कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं...!0
0
Report
कानपुर में आवारा कुत्तों ने 8 साल के बच्चे पर हमला, बड़ा भाई भी घायल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चकेरी थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी फेज-1 में शनिवार रात सड़क पर साइकिल चला रहे 8 साल के मासूम पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। छोटे भाई को बचाने पहुंचे बड़े भाई पर भी कुत्ते टूट पड़े। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाके में दहशत फैल गई। बचाने पहुंचे बड़े भाई को भी काटा। इलाकाई लोगों के आने पर बाल बाल बची जान.0
0
Report
Advertisement
गंगा एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीड के खिलाफ अमरोहा पुलिस का अभियान, चालान जारी
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर के अनुसार अमरोहा जनपद के हसनपुर क्षेत्र से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ गंगा एक्सप्रेसवे पर निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे। इस दौरान ट्रैफिक प्रभारी राजेंद्र सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर वाहन चालकों से अपील की कि वे अपनी और दूसरों की जान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित स्पीड लिमिट का पालन करें। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि उनकी जान बचाना है। यदि वाहन चालक सामान्य गति से वाहन चलाएंगे तो सड़क हादसों में कमी आएगी और यात्राएं सुरक्षित बन सकेंगी। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित सफर को प्राथमिकता देने की अपील की।0
0
Report
गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर: 16 साल के युवक ने परिवार को मार डाला
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर 16 साल के नाबालिग भाई अपने ही बड़े भाई, भाभी और 3 साल के मासूम भतीजे की हत्या की घटना बांसगांव थाना क्षेत्र में सुबह 3 बजे की है वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी दक्षिणी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और कत्ल में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। मृतकों की पहचान अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और बेटे रेयांश गुप्ता के रूप में हुई है। अमित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।0
0
Report
गोलबाजार में बच्ची के साथ चेन स्नेचिंग; CCTV में अज्ञात महिला चेन उतारती दिखी
Begun, Rajasthan:रायपुर गोलबाजार में बच्ची के साथ चेन स्नेचिंग. खरीदारी करने अपने माता पिता के साथ आई थी गोलबाजार. CCTV में चेन उतारती हुई अज्ञात आरोपी महिला आई नजर. 1 तोला वजनी चेन लूटकर हुई फरार. डेढ़ लाख रुपये कीमती बताई जा रही चेन. गोलबाजार थाना इलाके का मामला.0
0
Report
Advertisement
कानपुर में बुजुर्ग महिला के लिए इलाज और मदद की मांग तेज
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग बेबस लाचार गरीब बुजुर्ग महिला का नहीं कोई मददगार। पति और बेटों की मौत के बाद से छोटे से कमरे में जीवन यापन करने पर मजबूर। कमर में फ्रैक्चर होने के चलते काम करने में असमर्थ। छोटे से कमरे में रहने वाली बुजुर्ग महिला को चूहों ने शरीर में कई जगह जख्म दिए। बुजुर्ग महिला ने बताया पड़ोस के लोग खाना पानी दे जाते हैं जिससे वह जिंदा है। बुजुर्ग महिला ने वृद्धा पेंशन के लिए अधिकारियों के यहां लगाए चक्कर, पैसे भी हुए बर्बाद, काम भी नहीं हुआ। एनजीओ संचालिका अनीता दुआ ने बुजुर्ग महिला के लिए आवाज उठाई। गोविंद नगर विधायक से बात कर बुजुर्ग महिला की हालत के बारे में अवगत कराया गया। विधायक ने बुजुर्ग का इलाज करवाने का आश्वासन दिया। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के डीवीएस कॉलेज के सामने कच्ची बस्ती का मामला।0
0
Report
सीतापुर में चाकू से हमला: युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक दबंगों के हौसले बुलंद मामूली कहां सुनी को लेकर देर रात महिला अस्पताल चौराहे पर युवक पर चाकू से हमला हुआ। दबंग ने युवक के गर्दन पर कई बार हमला किया। गंभीर रूप से अस्पताल में कराया गया भर्ती भारी पुलिस बल मौके पर जांच में जुटी पुलिस शहर कोतवाली क्षेत्र के महिला अस्पताल चौराहे के पास का मामला।0
0
Report
औरंगाबाद में तेज कार ने बाइक सवार दो की मौत, गांववालों ने NH जाम
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद में बेकाबू कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइकसवार दो दोस्तों की मौत हो गई।घटना एन एच -139 पर अंबा थाना क्षेत्र धनीबार के पास की है।मृतकों की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के धनीबार निवासी 17 वर्षीय राजा कुमार और 16 वर्षीय संदीप कुमार के रूप में की गई है।तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने एक को कुटुंबा रेफरल अस्पताल तथा दूसरे को औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने इसकी वजह पास स्थित सड़क निर्माण की एक ठेका कंपनी के बेस कैंप पर लगाते हुए सड़क को जाम कर दिया जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। उनका कहना था कि कैंप के पास दोनों तरफ बड़े-बड़े वाहनों के खड़े रहने की वजह से अक्सर यहां पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।हालांकि,प्रशासनिक तथा पुलिस के अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया।इस बीच लगभग तीन घंटे तक एन एच जाम रहा。0
0
Report
Advertisement
