अयोध्या में सरूरपुर गांव में दर्जनों राशन कार्ड धारकों का कार्ड काटे जाने का मामला
Ayodhya, Uttar Pradesh:मिल्कीपुर ब्लॉक क्षेत्र के सरूरपुर ग्राम पंचायत में एक दर्जन राशन कार्ड धारकों के राशन कार्ड अकारण ही काट दिए जाने का मामला सामने आया है। इस पर पीड़ित ग्रामीणों ने एसडीएम मिल्कीपुर को शिकायती पत्र देकर अपने गांव के कोटेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कोटेदार ने अपनी पत्नी और सरकारी पेंशनर मां के नाम पर अंत्योदय अन्न योजना के दो अलग-अलग राशन कार्ड जारी करवा लिए हैं, जिससे गांव के पात्र और गरीब लोगों के हक पर डाका डाला गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
