224123
अयोध्या में कृषि मंत्री के नेतृत्व में भाजपा ने निकाली तिरंगा रैली
Ayodhya, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के नेतृत्व में अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के कुमारगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान लोगों से स्वतंत्रता दिवस मनाने की अपील की गई। रैली में भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अरावली संरक्षण पर हाई लेवल कमीटी: खनन माफियाओं पर गर्म बहस
Alwar, Rajasthan: Alber Aravalli पर्वतमाला के पहाड़ों की 100 मीटर की नई परिभाषा तय होने के बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई लेवल कमेटी सर्किट हाउस पहुंची। कमेटी ने अरावली संरक्षण और खनन को लेकर आमजन के विचार सुने, जनसुनवाई के दौरान माहौल उस वक्त बदल गया, जब सरिस्का क्षेत्र के ग्रामीण और कुछ खनन व्यवसायी आपس में उलझ गए। मामला इतना बढ़ा कि डीएसपी सहित पुलिसकर्मियों को बीच में आकर खड़ा होना पड़ा। पर्यावरणविद राजेश कृष्ण सिद्ध ने अपनी बात रखते हुए कहा माइंस लॉबी सीधा सीधा अरावली और पर्मीयावरण को नुकसान पहुंचा रहे है उन्होंने खनन माफियाओं और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप लगाये। उन्होंने कहा अरावली की परिभाषा में बदलाव केवल खनन माफियाओं को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। वहीं खनन से जुड़े लोगों ने कहा कि देश की तरक्की के लिए क्रिटिकल मिनरल जरूरी है। अवैध खनन को रोकना चाहिए। वैध खनन को बढ़ावा देने से पर्यावरण पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। अभी केवल 1 प्रतिशत अरावली के क्षेत्र में खनन हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगो ने खनन लॉबी पर निशाना साधते हुए कहा कि माफिया कमाने के लिए और स्थानीय लोग अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं। नियमों को ठेंगा दिखाकर खनन हो रहा है, लेपर्ड मारे जा रहे हैं और अवैध-वैध खनन में सैकड़ों जानें जा चुकी हैं। हमारे बचाए जंगलों की बदौलत ही दिल्ली के लोग शुद्ध हवा में सांस ले पा रहे हैं । अरावली अमीर-गरीब में भेद नहीं करती। लोग कोरोना के ऑक्सीजन संकट को भूल गए हैं, जो अरावली को खत्म करने की कल्पना कर रहे हैं। हम सादे घरों में रह लेंगे, लेकिन अरावली को तबाह होते नहीं देख सकते। गांव में न पीने का साफ पानी बचा है और न ही पशुओं के लिए चारा सीमेंट फैक्ट्री के कारण प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि बीते 4 वर्षों में 45 लोगों की जान जा चुकी है। एक स्थानीय युवक ने चेतावनी देते हुए कहा कि अरावली के जंगलों को छेड़ा तो वन्यजीव गलियों और मोहल्लों में घूमते नजर आएंगे। यह कमेटी द्वारा पांच राज्यों में सर्वे के बाद 31 अगस्त तक कोर्ट को रिपोर्ट सौंपी जाएगी, कमेटी सदस्य कंचन देवी ने बताया कि आमजन और सभी पक्षों के विचार सुने गए हैं। अब कमेटी अजमेर और उदयपुर में भी बैठकें करेगी और प्रभावित गांवों का दौरा करेगी। CTH से जुड़े मामले फिलहाल अदालत में विचाराधीन हैं, इसलिए निष्कर्ष सीधे सुप्रीम कोर्ट के समक्ष ही रखा जाएगा कमेटी के अन्य सदस्यों ने स्पष्ट किया कि रिपोर्ट तैयार करने में मल्टी-डिसिप्लिनरी पहलुओं को शामिल किया जाएगा। कमेटी को 31 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करनी है। इसमें कुछ बदलाव भी हो सकता है।0
0
Report
बड़कागांव जोभिया घाटी में अपराधियों ने पिकअप वैन आग लगाकर बैटरी चुरा ली
Hazaribagh, Jharkhand:बड़कागांव उरीमारी पथ के तलसवार पंचायत स्थित जोभिया घाटी में शुक्रवार को अज्ञात अपराधियों के द्वारा एक पिकअप वैन गाड़ी संख्या जेएच 02बी वाई 2244 को आग के हवाले करने की बात सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल से तीन अज्ञात अपराधियों आया और पिकअप वैन को ओवरटेक रोका तथा गाड़ी में लगे बैटरी को निकाल लिया। तत्पश्चात गाड़ी में आग लगाकर बैटरी को अपने साथ ले भागा वहीं सूचना के बाद स्थानीय पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंची और सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पिकअप वैन गाड़ी बड़कागांव बसरिया मोहल्ला निवासी विकास प्रजापति का बता जा रहा है।0
0
Report
महुआडीह थाना क्षेत्र के लीलापुर जिओ पंप के बगल बगीचे में स्थित कुएं में डूबने से एक युवक की मौत।
Mahuadih, Uttar Pradesh:महुआडीह देवरिया।महुआडीह थाना क्षेत्र के लीलापुर जिओ पंप के बगल बगीचे में स्थित कुएं में डूबने से एक युवक की मौत। सोने के दौरान करवट लेते समय कुएं में गिरा युवक सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जिसका पहचान सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से युवक की फोटो साझा कर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
हिंडौन में समरसता संकल्प यात्रा का स्वागत, सामाजिक एकता का संदेश फैलाया गया
Karauli, Rajasthan:समरसता संकल्प अभियान के तहत निकली संकल्प यात्रा का हिंडौन मे हुआ स्वागत, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - संत शिरोमणि श्रीरविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय समरसता संकल्प अभियान के तहत निकली संकल्प रथ यात्रा का हिंडौन विधानसभा क्षेत्र में स्वागत किया गया। विधानसभा की सीमा पर कौड़िया की बगीची में कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर रथ का स्वागत किया और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। संकल्प रथ कौड़िया की बगीची से विभिन्न धार्मिक स्थलों तक पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रा देवनारायण मंदिर, भगवान महावीर स्वामी मंदिर (श्रीमहावीरजी), पटोंदा स्थित छारी वाले हनुमान मंदिर और हिंडौन सिटी के टीका कुंड हनुमान मंदिर सहित अन्य स्थानों पर पहुंची। प्रत्येक स्थल पर समरसता संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए गए और समाज में समानता, सद्भाव तथा सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, पूर्व जिला अध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया, जिला उपाध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर, जिला मंत्री जगपाल सिंह सोलंकी, गोपाल गुर्जर, कपिलेश शर्मा, देवेंद्र कंदरोली, ईश्वर सिंह गुर्जर, बबली चतुर्वेदी, सत्यवीर तिगरिया, शिव गणेश सिंह, विभांशु मोदी, युवराज बोहरा, हाकिम सिंह, विक्रम सिंह, साहब सिंह जाटव सहित भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संत रविदास महाराज के बताए समरसता, समानता और सामाजिक सौहार्द के संदेश को अपनाने तथा समाज में एकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।0
0
Report
108 एंबुलेंस की रफ्तार से बाइक सवार युवक गंभीर घायल
Alwar, Rajasthan:तेज रफ्तार 108 एंबुलेंस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में बदीपुरा पुलिया के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार 108 एंबुलेंस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ जब अलवर से गढ़ीसवाईराम की ओर जा रही खाली एंबुलेंस ने सामने से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बंदीपुरा गांव निवासी सलामुद्दीन खान अपने गांव से मालाखेड़ा की ओर निजी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान बदीपुरा पुलिया के पास तेज गति से आ रही एंबुलेंस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में सलामुद्दीन खान के मुंह, हाथ सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद एंबुलेंस मौके से आगे बढ़ने लगी, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे रुकवा लिया। इसके बाद घायल युवक को उसी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायल युवक की स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है। बाइट: परिजन0
0
Report
लातूर स्मारक विवाद: चाकूरकर के स्मारक को लेकर भाजपा-कांग्रेस में तकरार
Latur, Maharashtra:स्किप्ट :- शिवराज पाटील चाकूरकरांच्या स्मारकावरून लातूरचं राजकारण तापलं... स्मारकावरून काँग्रेस-भाजप आमनेसामने... AC ::- माजी केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटील चाकूरकर यांच्या स्मारकावरून लातूरचं राजकारण चांगलंच तापलं आहे... पण या वादामागे आणखी मोठं राजकारण दडलं आहेका ? अशी चर्चा सध्या सुरू झाली आहे. महापालिका आवारात भविष्यात माजी मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख यांचा पुतळा उभारण्यासाठीच चाकूरकरांच्या स्मारकाला आदर्श कॉलनीत हलवण्याचा डाव असल्याचा आरोप विरोधक करत هستند. काँग्रेस हे आरोप फेटाळत असली तरी स्मारकाच्या जागेवरून आता आरोप-प्रत्यारोपांची ठिणगी पडली आहे. अखेर या वादामागचं राजकारण काय ? पाहूया... स्पेशल रिपोर्ट... ग्राफिक्स... लातूरात चाकूरकरांच्या स्मारकावरून नवं राजकारण... महापालिकेच्या आवारात चाकूरकर ऐवजी विलासरावांच्या पुतळ्यासाठी डाव ?... भाजपाच्या आरोपानंतर काँग्रेस ही आक्रमक .... VO 01 ::- स्वर्गीय विलासराव देशमुख आणि माजी केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटील चाकूरकर... लातूरच्या राजकारणावर अनेक वर्षे प्रभाव टाकणारी काँग्रेसची दोन मोठी नावं. लातूर महानगरपालिका निवडणुकीच्या प्रचारासाठी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लातूरमध्ये आले असताना, शिवराज पाटील चाकूरकर यांचं स्मारक महापालिका आवारात उभारण्याची मागणी लातूरकरांनी केली होती. त्यानंतर भाजप आमदार संभाजी पाटील निलंगेकर यांनीही ही मागणी मुख्यमंत्र्यांसमोर लावून धरली. त्यावर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी चाकूरकर यांच्या भव्य स्मारकासाठी आवश्यक निधी देण्याची घोषणा केली. त्यानंतर या स्मारकाचा विषय महानगरपालिकेच्या सर्वसाधारण सभेच्या अजेंड्यावर आला. मात्र महापालिका आवाराऐवजी आदर्श कॉलनीत स्मारक उभारण्याचा प्रस्ताव मांडण्यात आल्यानंतर या मुद्द्याला राजकीय वळण लागलं. बाईट ::– आमदार संभाजी पाटील बाईट ::- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस VO 02 ::- महानगरपालिकेच्या सर्वसाधारण सभेच्या अजेंड्यावर स्मारकाचा विषय आला... मात्र इथूनच राजकारणाला नवं वळण मिळालं. महापालिका आवाराऐवजी आदर्श कॉलनीतील ग्रीन बेल्टमध्ये स्मारक उभारण्याचा प्रस्ताव मांडण्यात आला. यालाच महायुतीने जोरदार विरोध केला. विरोधकांचा आरोप आहे की, चाकूरकर यांच्या स्मारकाला महापालिका आवारातून दूर नेण्यामागे केवळ जागेचा प्रश्न नसून, भविष्यात महापालिका परिसरात स्वर्गीय विलासराव देशमुख यांचा पुतळा उभारण्याचं राजकीय नियोजन आहे. याच आरोपावरून गांधी चौकात ठिय्या आंदोलन करत महायुतीने काँग्रेसविरोधात घोषणाबाजी केली आणि चाकूरकर यांचं स्मारक महापालिका आवारातच व्हावं, अशी ठाम मागणी केली. बाईट ::- विक्रांत गोजमगुंडे ( नगरसेवक NCB ) बाईट ::- अजित पाटील कव्हेकर ( भाजपा ) VO 03 ::- दरम्यान, महायुतीच्या या आरोपांना काँग्रेसने जोरदार प्रत्युत्तर दिलं आहे. शिवराज पाटील चाकूरकर हे काँग्रेसचे ज्येष्ठ नेते असून त्यांच्या स्मारकाला विरोध करण्याचा प्रश्नच उद्भवत नसल्याचं काँग्रेसचं म्हणणं आहे. शिवाय, स्मारकाच्या जागेबाबत अंतिम निर्णय चाकूरकर कुटुंबीयांशी चर्चा करूनच घेतला जाईल, असंही काँग्रेसने स्पष्ट केलं आहे. बाईट ::- कोंग्रेस VO END ::- एका स्मारकाच्या जागेपासून सुरू झालेला हा वाद आता लातूरच्या राजकारणातील प्रतिष्ठेची लढाई ठरला आहे. एका बाजूला महायुती महापालिका आवारातच स्मारक उभारण्याच्या मागणीवर ठाम आहे... तर दुसऱ्या बाजूला चाकूरकर कुटुंबीयांशी चर्चा करूनच अंतिम निर्णय घेतला जाईल, अशी काँग्रेसची भूमिका आहे. मात्र या वादामुळे स्वर्गीय विलासराव देशमुख आणि शिवराज पाटील चाकूरकर या काँग्रेसच्या दोन दिग्गज नेत्यांची नावं पुन्हा एकदा राजकारणाच्या केंद्रस्थानी आली आहेत. आता हा वाद स्मारकाच्या जागेपर्यंतच मर्यादित राहतो... की नवा राजकीय मुद्दा बनतो... हे पाहणं महत्त्वाचं ठरणार आहे....0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद के मुरादनगर में कांवड़ यात्रा ने मुस्लिम-हिंदू एकता की मिसाल पेश की
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मुरादनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। मुस्लिम समाज के लोगों ने बस स्टैंड और मस्जिद के सामने कांवड़ मार्ग से गुजर रहे शिवभक्तों पर फूलों की वर्षा की, उन्हें पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा फल वितरित किए। इस दौरान 'भारत माता की जय', 'हर-हर महादेव' और 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में दोनों समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आपसी भाईचारे व सामाजिक एकता का संदेश दिया। स्थानीय पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौके पर तैनात रही।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शन: भूजल दोहन और मिलावटी खाद्य पदार्थ
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने शुक्रवार दोपहर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन गौतम बुद्ध नगर में बड़े पैमाने पर हो रहे भूजल दोहन और धड़ल्ले से बिक रही नकली खाद्य सामग्री के विरोध में था। संगठन ने इन समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी अरुण कुमार को सौंपा。 करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और आलोक नागर ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में निजी बिल्डर बड़े पैमाने पर भूजल का दोहन कर रहे हैं, जिससे प्राकृतिक जल स्रोत नष्ट हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद जिला प्रशासन और भूजल विभाग भूजल संरक्षण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है。 चौधरी प्रवीण भारतीय ने यह भी बताया कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रामीण क्षेत्रों में नकली दूध, घी, पनीर, खोया, मिठाइयां और अन्य मिलावटी तथा दूषित खाद्य पदार्थ बड़े स्तर पर बेचे जा रहे हैं। इन मिलावटी उत्पादों के कारण लोगों का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है। मास्टर दिनेश नागर ने जानकारी दी कि दादरी, सूरजपुर, बिलासपुर, दनकौर, रबूपुरा, जेवर, नोएडा के विभिन्न सेक्टरों, ग्रेटर नोएडा, तुगलपुर, कासना, जगत फार्म और जनपद के कई अन्य क्षेत्रों में मिलावटी खाद्य सामग्री खुलेआम बेची जा रही है। इन खाद्य पदार्थों के सेवन से आम नागरिकों, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। संगठन ने बताया कि यह प्रदर्शन 'अगस्त क्रांति 2026' आंदोलन का हिस्सा है। करप्शन फ्री इंडिया संगठन पूरे अगस्त महीने में विभिन्न सरकारी विभागों के खिलाफ अलग-अलग मुद्दों पर प्रदर्शन करेगा।0
0
Report
फैन एक्सपो इंडिया 2026 में स्पीडो इलेक्ट्रिक का स्टॉल चर्चा का केंद्र
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में फैन एक्सपो इंडिया 2026 का आयोजन हो रहा है जिसमें अलग-अलग कंपनियों अपने उत्पादों का प्रचार कर रही है, इसी में स्पीडो इलेक्ट्रिक ने भी अपना स्टॉल लगाया है जहां पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। स्पीडो इलेक्ट्रिक के डायरेक्टर राकेश बजाज ने बताया कि हम लोग कलर बनाते हैं और उसी का स्टालहमने फैन एक्सपो इंडिया में लगाया है, यहां पर हमें बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, हमारे कलर की बहुत ज्यादा डिमांड है हम 4000 से लेकर 12000 तक का कलर अपने उपभोक्ताओं को देते हैं। हम कलर ब्लेड्स के लिए काफी फेमस है और अब कुलर में भी हमारी बहुतडिमांड है। बाइट राकेश बजाज डायरेक्टर स्पीडो इंडिया हम क्वालिटी पर बहुत ध्यान देते हैं हम चाहते हैं कि हमारे ग्राहक को कम पैसे में अच्छी क्वालिटी मिले और इसीलिए हम कूलर उनके लिए तैयार करते हैं, उन्होंने कहा कि आजकल बिजली खपत बहुत ज्यादा होती है तो हम उसी को देखकर क Coolर तैयार करते हैं हमारे कुलर में स्टांपिंग बहुत अच्छी होती है जिसकी वजह से बिजली की खपत नहीं होती है और बहुत कम बिजली के खर्चे में हमारा कुलर चढ़ सकता है और ज़्यादातर हमारे कुलर इनवर्टर कुलर है। हमारा प्लांट अभी बवाना में हमने एक जगह और प्लांट लगाया है क्योंकि पिछली बार हमारी माल की डिमांड इतनी ज्यादा हो गई की हम पूरी नहीं कर पाए तो इसलिए हम ज्यादा से ज्यादा कूलर तैयार कर रहे हैं। महाराष्ट्र में हमारी बहुत अच्छी पकड़ है और हम चाहते हैं कि दिल्ली एनसीआर के लोग भी हमारे कुलर को एक बार इस्तेमाल करें तो उन्हें पता चलेगा कि औरों से कैसे हमारा कुलर अलग है।0
0
Report
Advertisement
भदोही में पिता ने लकड़ी से बेटी के सिर पर वार किया, गिरफ्तार
Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:भदोही में 17 साल की बेटी की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि पारिवारिक विवाद के दौरान पिता ने लकड़ी के टुकड़े से बेटी के सिर पर वार कर दिया था, गंभीर चोट लगने के बाद इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही घटना में इस्तेमाल लकड़ी का टुकड़ा भी बरामद किया है. मामला चौरी थाना क्षेत्र के वेदमनपुर गांव का है, पुलिस के मुताबिक, 5 अगस्त की शाम रानी यादव अपने पुराने घर से लकड़ी लेने गई थीं, इसी दौरान वहां मौजूद उनके भाई राजेश यादव से विवाद और गाली-गलौज हो गई बताया गया है कि विवाद के दौरान राजेश यादव ने लकड़ी से हमला करने का प्रयास किया. इसी बीच उसकी 17 वर्षीय बेटी बीच-बचाव करने पहुंची. आरोप है कि गुस्से में राजेश यादव ने लकड़ी के टुकड़े से बेटी के सिर पर वार कर दिया, सिर में गंभीर चोट लगने के बाद किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर थाना चौरी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, और आरोपी राजेश यादव की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार दबिश दे रही थी वहीं मुखबिर की सूचना पर थाना चौरी पुलिस ने रेलवे स्टेशन परसीपुर के वन विभाग के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का टुकड़ा भी बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी राजेश यादव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया.0
0
Report
कटनी के पटवारी: हड़ताल तीन माह में मांगों पर विचार के साथ स्थगित
Katni, Madhya Pradesh:पटवारियों ने स्थगित की हड़ताल. सुंदरकांड का पाठ करके मांगी सदबुद्धि. प्रदेश सरकार ने तीन माह का समय लेकर पटवारी की मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया है जिसके चलते कटनी जिला पटवारी संघ ने अपनी हड़ताल को स्थगित कर दिया है. हड़ताल स्थगित करने के बाद पटवारी ने सुंदरकांड का पाठ किया और प्रशासन और सरकार को सद्बुद्धि आए. जिला पटवारी संघ की सदस्य कंचन गुप्ता ने बताया कि सरकार ने आश्वासन दिया है कि तीन माह के अंदर उनकी मांगों पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा, जिससे हमारी लंबित मांगों को पूरी किया जाए.0
0
Report
टीकमगढ़ में मंत्री कृष्णा गौर के काफिले के पायलट वाहन के खराब होने पर सवाल
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले में प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर के दौरे के दौरान मंत्री के काफिले में शामिल पुलिस का पायलट वाहन अचानक हुआ खराब, वाहन खराब होने के बाद पुलिसकर्मी उसे पीछे से धक्का लगाते नजर आ रहे है, पुलिसकर्मी का धक्का लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, दरअसल टीकमगढ़ जिले में प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर के दौरे के दौरान उनका काफिला रवाना हुआ था, काफिले की सुरक्षा व्यवस्था में आगे चलने वाला पुलिस का पायलट वाहन रास्ते में ही अचानक खराब हो गया, वाहन के खराब होने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे चालू कराने के लिए पीछे से धक्का लगाया, जिसका वीडियो अब सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी पायलट वाहन को धक्का लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं, बताया जा रहा है की पायलट वाहन खराब होने के बाद प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर का काफिला बिना पायलट वाहन के ही आगे रवाना हो गया, घटना ने पुलिस की वाहन व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
कृष्णा गौर ने लिधौरा में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की शुरुआत की
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले के लिधौरा कस्बे में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने की शुरुआत, अभियान के तहत मध्य प्रदेश सरकार का उद्देश्य है की आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनना और उनका त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से मौके पर ही उनका निराकरण किया जाए, इसी कड़ी में जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर लिधौरा पहुंचीं और ग्रामीणों एवं नगरवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं, लिधौरा में आयोजित जनविश्वास अभियान में बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे, जिन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर के समक्ष प्रस्तुत किए, इनमें सड़क, पानी, बिजली, आवास, राजस्व, पेंशन सहित अन्य स्थानीय समस्याएं शामिल रहीं, प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए, उन्होंने कहा की सरकार की प्राथमिकता आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान करना है, वही प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने कहा की मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के जरिए प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है, अभियान के दौरान अधिकारियों से कहा गया की प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का नियमानुसार जल्द से जल्द निराकरण सुनिश्चित किया जाए, इस अभियान का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का समाधान कर शासन और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करना है।0
0
Report
पामेड़ की छात्राओं ने कलेक्टर से हॉस्टल की मांग, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Vijayapura, Karnataka:बीजापुर: पामेड़ की छात्राओं ने कलेक्टर से लगाई गुहार, हॉस्टल नहीं होने से पढ़ाई पर संकट बीजापुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित पामेड़ क्षेत्र की दो दर्जन से अधिक स्कूली छात्राएं शुक्रवार को टैक्सी से बीजापुर पहुंचीं और कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं। छात्राओं ने मांग की कि पामेड़ में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं के लिए स्थायी छात्रावास (हॉस्टल) की व्यवस्था की जाए। छात्राओं ने बताया कि पामेड़ में हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर की छात्राओं के लिए कोई हॉस्टल नहीं है। इस कारण आसपास के कवरगट्टा, धर्माराम, जीडपल्ली, सपेड़, मीनागट्टा, उड़तमल्ला और रासपल्ली जैसे गांवों की छात्राओं को प्रतिदिन 15 से 20 किलोमीटर तक पैदल चलकर स्कूल पहुंचना पड़ता है। क्षेत्र में अब तक पक्की सड़क नहीं बनने से कच्चे और दुर्गम रास्तों पर सफर करना उनकी मजबूरी है, जिससे उन्हें रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। छात्राओं का कहना है कि लंबी दूरी और कठिन रास्तों की वजह से उनकी पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है। कई बार समय पर स्कूल पहुंचना संभव नहीं हो पाता और घर लौटने में भी काफी मुश्किल होती है। इसी कारण कई अभिभावक अपनी बेटियों की पढ़ाई छुड़ाने को मजबूर हो रहे हैं, जबकि कई छात्राएं पहले ही स्कूल छोड़ चुकी हैं। छात्राओं ने प्रशासन से मांग की कि पामेड़ में जल्द से जल्द स्थायी हॉस्टल का निर्माण कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि स्थायी व्यवस्था होने में समय लगता है, तो फिलहाल वैकल्पिक रूप से उपलब्ध छात्रावासों में उन्हें रहने की व्यवस्था दी जाए, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो और वे अपने भविष्य को बेहतर बना सकें।0
0
Report
विदिशा स्टेडियम में विकासखंडस्तरीय एथलेटिक्स: युवा प्रतिभाओं का जलवा
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा के खेल स्टेडियम में विकासखंड स्तरीय शासकीय एवं अशासकीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में शासकीय और निजी विद्यालयों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसी कई एथलेटिक्स स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इस प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट खिलाड़ियों को आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यह विकासखंड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विदिशा ब्लॉक के समस्त शासकीय और अशासकीय विद्यालय भाग ले रहे हैं। इसमें ट्रिनिटी कॉन्वेंट, वात्सल्य, सेंट मैरी, मगधम इंटरनेशनल और शासकीय स्कूलों में संदीपनी, सीएम राइज़ जैसे समस्त स्कूल शामिल हैं। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, लॉन्ग जंप और हाई जंप जैसी स्पर्धाएं हो रही हैं। यह एक दिवसीय चयन ट्रायल है, जिसमें प्रथम और द्वितीय स्थान पर आने वाले बच्चे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आज खेल स्टेडियम में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसमें ब्लॉक के तीनों आयु वर्ग के बच्चे आए हुए हैं और प्रतियोगिता सुचारू रूप से संचालित हो रही है। एथलेटिक्स के सभी इवेंट्स इसमें संपन्न कराए जा रहे हैं। आयोजन के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का एक बेहतर मंच मिला, जिसे लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला,0
0
Report
Advertisement
