224123
अयोध्या में (भाकियू) ने सौंपा सात सूत्रीय मांग पत्र
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की जिला इकाई ने प्रदर्शन किया। महिला जिला अध्यक्ष सुमन पांडे के नेतृत्व में सात सूत्रीय मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार मिश्रा को सौंपा गया। यह मांग पत्र प्रधानमंत्री को संबोधित है। कार्यक्रम सदर तहसील स्थित तिकोनिया पार्क के धरना स्थल पर आयोजित किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नवल सागर पार्क का सौंदर्यीकरण: बूंदी पर्यटन केंद्र बनेगा प्रशासन
Noida, Uttar Pradesh:हरफूल सिंह यादव जिला कलेक्टर बूंदीबून्दी नवल सागर पार्क का होगा सौंदर्यीकरण, बूंदी को पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी तेज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओएसडी राजेश गोयल ने गुरुवार को नवल सागर पार्क के सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क को देशी-विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाने के निर्देश दिए। साथ ही पार्किंग सुविधा विकसित करने और स्थानीय उत्पादों के लिए लघु बाजार स्थापित करने पर जोर दिया। नवल_sागर झील में गंदे नालों का पानी रोकने, लाइट एंड साउंड शो शुरू करवाने तथा झील किनारे रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इंटरलॉकिंग, फूड कोर्ट और अन्य विकास कार्यों को भी गति देने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव सहित अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
पुलिस के डराने धमकाने से चुनाव प्रभावित नहीं: डोटासरा का तंज
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ पंचायतीराज चुनाव में पुलिस का रूतबा ओर डराने धमकाने की कुचेष्टा सफल नहीं होने देंगे।- डोटासरा पंचायतीराज चुनाव को लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का दूसरा दिन भी लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में दौरा रहा. डोटासरा ने भोजासर बड़ा बलारां और खीवाससर गांव में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया. पंचायतीराज चुनाव के दौरान जिला परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 47 से भाजपा की ओर से डीआईजी के रिश्तेदार को प्रत्याशी बनाए जाने पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बलारां गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस के रूतबे ओर डराने धमकाने किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने ने कहा कि डीआईजी के रिश्तेदार को अगर कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी बना देती तो भाजपा सरकार उसे निलंबित कर देती. किसी भी मतदाता को डरने की आवश्यकता नहीं है निर्भीक होकर भय मुक्त मतदान करें.0
0
Report
दौसा-गंगापुर रेल लाइन पर अधेड़ शव क्षत-विक्षत; पुलिस जांच जारी
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा गंगापुर दौसा रेल लाइन पर रालावास गांव के समीप मिला शव सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर डीडवाना निवासी विनोद पुत्र रामस्वरूप रैगर के रूप में हुई शव की पहचान शव को रखवाया गया रामगढ़ पचवारा उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव होगा परिजनों के सुपुर्द मामले को लेकर पुलिस जुटी जांच पड़ताल में राहुवास थाना क्षेत्र का है मामला दौसा जिले के राहुवास थाना क्षेत्र में रालावास गांव के समीप दौसा गंगापुर रेलवे ट्रैक के समीप एक अधेड़ का शव क्षतविक्षत हालत में पड़े होने की सूचना पुलिस और जीआरपी को मिली तो मौके पर पहुंचे घटनास्थल का मौका मुआना किया गया मृतक का एक पैर कटा हुआ था साथ ही सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से भी क्षतिग्रस्त मिले मृतक के शव की पहचान डीडवाना निवासी विनोद पुत्र रामस्वरूप रैगर के रूप में हुई पुलिस ने शव को रामगढ़ पचवारा उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जहां कल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा अब यह हादसा है या आत्महत्या है या और कोई वजह है इसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है परिजनों को जब मौत की खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया0
0
Report
Advertisement
सीकर में अंतिम चरण: 4 लाख मतदाता 12 जिला परिषद पदों के लिए मतदान करेंगे
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर शेखावाटी सीकर सीकर में पंचायत चुनाव का अंतिम चरण 14 नवंबर से:4.1 लाख वोटर्स चुनेंगे 12 जिला परिषद, 75 पंचायत समिति सदस्य और 123 सरपंच लक्ष्मगगढ़ व सीकर केविधानसभा क्षैत्र मे चुनावी प्रचार मे दिनभर जुटे मंत्री पूर्व सासंद IPS राज्य पुलिस में DIG के पद पर तैनात अरशद अली खान की पत्नी जरीना खान चुनावीप्रचारमेपहुचें मंत्री झांबर सिंह खर्रा वार्ड 47 से भाजपा से चुनाव लड़ रही जरीना खांन सीकर में पंचायती राज चुनावों का अंतिम चरण 14 नवंबर से शुरू होगा। इस चरण में जिले के 4,01,124 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर 12 जिला परिषद सदस्य, 75 पंचायत समिति सदस्य और 123 सरपंच चुनेंगे。 युडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने फतेहपुर व लक्ष्मणगढ़जिला परिषद व पचांयत समिति सदस्य के लिए प्रचार किया। बेसवा गांव मे मंत्रीझाबसंरसिहपहुचे。 IPS राज्य पुलिस में DIG के पद पर तैनात अरशद अली खान की पत्नी जरीना खान सीकर जिलापरिषद के वार्ड 47 से चुनाव लड़ रही है।जिला परिषद के वार्ड नंबर 47 से भाजपा ने बेसवा सरपंच जरीना खान के चुनावी सभा मे मंत्री झांर सिंहखर्रानेपुहचेंकर वोट मांगे वही पूर्वसीकर सासंद सुबेधानन्द सरस्वती,भाजपा नेता मधसूदन भिंडा, भाजपानेता श्रवण चौधरीसहितअनेक लोग सभा मे पहुचे。 अंतिम चरण में 5 पंचायत समिति क्षेत्रों में चुनाव होंगे। सीकर की बलारां, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, नेछवा और रामगढ़ शेखावाटी पंचायत समिति क्षेत्रों की 123 ग्राम पंचायत के वोटर्स मतदान करेंगे। 14 नवंबर को जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोटिंग होगी। वहीं 16 नवंबर को पंच-सरपंच के लिए मतदान होंगे。 बाइट— झाबर सिंह खर्रा0
0
Report
ड्राइवर आंदोलन: कोरिया व एमसीबी मुख्यालयों पर प्रदर्शन, ड्राइवर आयोग की मांग
Muju, Jeonbuk State:कोरिया जिला और एमसीबी जिला मुख्यालय में छत्तीसगढ़ ड्राइवर एसोसिएशन के आह्वान पर ड्राइवरों ने अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। संपूर्ण भारत में चलाए जा रहे स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन के तहत ड्राइवर सड़क पर उतरकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद कर रहे हैं। ड्राइवरों की प्रमुख मांगों में ड्राइवर आयोग का गठन, ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू करने और वेलफेयर बोर्ड का गठन शामिल है। आंदोलन के दौरान NH-43 पर निजी वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों को रोका जा रहा है। हाईवे पर बड़ी संख्या में गाड़ियां खड़ी हो गई हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। वहीं बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है।0
0
Report
कांग्रेस ने 10 दिन के विधानसभा सत्र की मांग, विपक्ष-सरकार टकराव का संकेत
Begun, Rajasthan:रायपुर विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर कांग्रेस ने उठाई मांग 4 दिन के विधानसभा सत्र को बढ़ाकर 10 दिन करने की मांग धान खरीदी, किसानों की समस्याओं और रोजगार के मुद्दे पर चर्चा चाहती है कांग्रेस कानून व्यवस्था और शिक्षकों की कमी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे भी सदन में उठाने की तैयारी कांग्रेस का आरोप- विपक्ष इन मुद्दों पर चर्चा करना चाहता है, लेकिन सत्ता पक्ष चर्चा से बचना चाहता है कांग्रेस ने कहा- कम से कम 10 दिन का होना चाहिए विधानसभा का शीतकालीन सत्र0
0
Report
Advertisement
उज्जैन बनी देश की स्वच्छता मिसाल; 3-10 लाख आबादी वाले शहरों में पहला स्थान
Ujjain, Madhya Pradesh:दिल्ली से सम्मान लेकर सीधे महाकाल मंदिर पहुंचे महापौर, निगम आयुक्त और सफाई मित्र, 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में उज्जैन को मिला पहला स्थान उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन ने स्वच्छता के क्षेत्र में पूरे देश में अपना नाम रोशन किया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में उज्जैन ने पहला स्थान हासिल किया है। चंडीगढ़ और गुंटूर जैसे शहरों को पीछे छोड़कर मिले इस राष्ट्रीय सम्मान को लेकर शहर में खुशी का माहौल है। इस बड़ी उपलब्धि के बाद गुरुवार को दिल्ली से पुरस्कार लेकर लौटे महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा और अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व सफाई मित्र शाम 4 बजे नीलकंठ द्वार पर एकत्रित हुए। यहां से सभी सम्मान लेकर श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल के चरणों में पुरस्कार समर्पित किया। इस दौरान सफाई मित्रों की टीम भी मौजूद रही। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे उज्जैन की मेहनत का परिणाम है। सफाई मित्रों के परिश्रम, जनप्रतिनिधियों के प्रोत्साहन, मीडिया की जागरूकता और शहरवासियों के सहयोग से यह मुकाम हासिल हुआ है। उन्होंने बताया कि एमआर-5 और गोंडिया क्षेत्र में कचरे के बड़े ढेर हटाना भी स्वच्छता सर्वेक्षण में उज्जैन के लिए महत्वपूर्ण रहा। वहीं महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि इस सम्मान का सबसे बड़ा श्रेय सफाई मित्रों को जाता है, जिनकी दिन-रात की मेहनत से उज्जैन को देश में पहला स्थान मिला है। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और शहर के प्रत्येक नागरिक का भी आभार जताया। महापौर ने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से उज्जैन को यह उपलब्धि मिली है, इसलिए सबसे पहले यह सम्मान उनके चरणों में अर्पित किया गया है। नगर निगम आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की कि वे कचरा इधर-उधर न फेंकें, डस्टबिन का इस्तेमाल करें और कचरा केवल कचरा गाड़ी में ही डालें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि लगातार चलने वाली जिम्मेदारी है। वहीं महापौर ने आने वाले सिंहस्थ-2028 को लेकर भी स्वच्छता बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से उज्जैन को आगे भी स्वच्छता में नंबर वन बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा। इस राष्ट्रीय सम्मान ने एक बार फिर साबित किया है कि सफाई मित्रों की मेहनत और शहरवासियों की भागीदारी से उज्जैन देश के सामने स्वच्छता की मिसाल पेश कर सकता है। बाइट - निगम कमिशनर अभिलाष मिश्रा बाइट - निगम सभापति कलावती यादव0
0
Report
जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर, अचानक हुई फायरिंग से मची अफरा-तफरी, लाइव वीडियो
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी। जनपद मैनपुरी में जमीन के एक टुकड़े को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पूरा मामला थाना ओंछा क्षेत्र के नगला कंचन गांव का है। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी दौरान अचानक फायरिंग होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो पक्षों के बीच हुए विवाद और पथराव की घटना दिखाई दे रही है। फायरिंग की आवाज से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि जमीन के एक टुकड़े को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट व पथराव शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर भी घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों की पहचान कर घटना में शामिल लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने में जुटी है।0
0
Report
नोएडा EcoTech-2 फैक्टरी में भीषण आग, दमकल ने करीब तीन घंटे में काबू पाया
Greater Noida, Uttar Pradesh:सेंट्रल नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के ईकोटेक-2 स्थित उद्योग केंद्र में बृहस्पतिवार दोपहर एक इंटीरियर फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग गोपाला इंटीरियर नाम की कंपनी की बाहरी बिल्डिंग में लगी थी। कुछ ही देर में आग विकराल रूप ले ली। आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने स्थानीय पुलिस बल की मदद से आग पर करीब साढ़े तीन घंटे बाद पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। उद्योग विहार एक्सटेंशन स्थित फैक्टरी में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3:30 बजे आग लगी। आग की लपटें और धुआं उठता देखकर आसपास की फैक्टरियों में काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सभी लोग किसी तरह से बाहर आए और आग का वीडियो बनाने लगे। जानकारी मिलते ही EcoTech-3 Fire Station के अलावा अन्य फायर स्टेशन से दमकल टीम मौके पर पहुंचीं। आग फैलने की आशंका को देखते हुए आसपास की फैक्टरियों को भी खाली करा लिया गया ताकि कर्मचारियों की चपेट में न आए। सीएफओ ने बताया कि आग लगने की सूचना पर दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं। पुलिस बल के सहयोग से आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की स्पष्ट पुष्टि नहीं हो सकी है; जांच की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
खैरथल तिजारा के जिन्दोली में पुलिस चौकी के पास कबाड़ गोदाम में भीषण आग
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के जिन्दोली में पुलिस चौकी के बिल्कुल नजदीक कबाड़ के एक गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। गोदाम से उठती आग की लपटों को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पूरी आगजनी पुलिस चौकी से महज चंद कदमों की दूरी पर हुई है। वहीं आगजनी के बाद मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़िया आग बुझाने के प्रयास में लगी हुई है।0
0
Report
खरगोन में विशेष पुनरीक्षण: मतदाता 14 लाख, वृद्धि 24 हजार, अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी
Khargone, Madhya Pradesh:भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत जिले में प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 12 नवंबर को किया गया। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गुरु प्रसाद की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं प्रेस-मीडिया की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रारूप निर्वाचक नामावली के प्रकाशन के साथ ही दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। नागरिक 11 दिसंबर 2026 तक अपने दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके पश्चात 4 जनवरी 2027 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया गया कि जिले में कुल 14 लाख 35 हजार 220 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 7 लाख 26 हजार 350 पुरुष, 7 लाख 8 हजार 854 महिला एवं 16 अन्य मतदाता शामिल हैं। जिले में कुल 1 हजार 828 मतदान केंद्र हैं। जिले का ईपी रेशियो 61.90 प्रतिशत तथा जेंडर रेशियो 976 दर्ज किया गया है। जिले का जेंडर रेशियो राज्य के औसत 941 से 35 अंक अधिक है। बैठक में बताया गया कि 23 दिसंबर 2025 की मतदाता सूची में जिले में 13 लाख 98 हजार 232 मतदाता थे, जबकि 21 फरवरी 2026 की अंतिम मतदाता सूची में यह संख्या 14 लाख 10 हजार 615 थी। वर्तमान प्रारूप मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 14 लाख 35 हजार 220 हो गई है। इस प्रकार फरवरी 2026 की तुलना में 24 हजार 605 मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है।0
0
Report
इंदौर महापौर कार्यालय बम धमकी: सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, सर्चिंग जारी
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में एक बात फिर महापौर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी इंदौर में 15 नवंबर को दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले धमकियों का सिलसिला जारी इंदौर महापौर कार्यालय को बम से उड़ाने की लगातार मिल रही धमकियां धमकियों के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट गुरुवार शाम बीडीएस की टीम महापौर सचिवालय पहुंची बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड ने पूरे सचिवालय में चलाया सर्चिंग अभियान बम एस्कॉर्ट टीम और डॉग स्क्वॉड भी जांच में रहे शामिल सचिवालय के चप्पे-चप्पे की बारीकी से की गई तलाशी धमकियों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क जांच जारी0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में संगरिया क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण, शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन सतर्क
Hanumangarh, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर हनुमानगढ़, राजस्थान के संगरिया क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया. जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव और जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने संगरिया क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों एवं चुनाव तैयारी का अवलोकन किया. उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान सतर्कता बरतने, आदर्श आचार संहिता की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने तथा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान संपन्न करवाने के निर्देश दिए. कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की चुनाव संबंधी गड़बड़ी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।0
0
Report
जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चों का फरार, सुरक्षा पर सवाल
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के वृंदावन स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चों के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना धनतेरस के दिन की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, संप्रेक्षण गृह में पूजा के दौरान बच्चों ने निर्माणाधीन भवन की खिड़की का ग्रिल तोड़ दिया और मौका पाकर वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बोधघाट थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस की टीम फरार बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना ने बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
इटावा में नहरी पेट्रोलिंग के दौरान CAD इंजीनियर पर हमला, तीन के खिलाफ मामला
Kota, Rajasthan:नहरी पानी के रेगुलेशन की पेट्रोलिंग के दौरान सीएडी के कनिष्ठ अभियंता के साथ मारपीट, इटावा थाने में तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज , पुलिस जुटी जांच में इटावा मांगरोल सब डिविजन की अयाना ब्रांच केनाल में नहरी पानी के रेगुलेशन की पेट्रोलिंग के दौरान सीएडी मांगरोल के कनिष्ठ अभियंता सुरेश चौधरी के साथ पीपल्दा माइनर पर तीन जनों ने मारपीट की ओर राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला कनिष्ठ अभियंता ने अधिकारियों के साथ गुरुवार को इटावा थाने में दर्ज कराया है। इटावा पुलिस ने मारपीट व राजकार्य बाधा की धारा 126(2),115(2)121(1)132,352,3 (5),3में मामला दर्ज किया है। कनिष्ठ अभियंता सुरेश चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बुधवार रात्रि को वह नहरी पानी के रेगुलेशन की पेट्रोलिंग करते हुए लक्ष्मीपुरा वितरिका के पीपल्दा हेड पर पहुंचे थे रात्रि को करीब 11 बजे के आसपास का समय था। इस दौरान लाल कार में सवार महेंद्र मीना, कोमल मीना व रामभगत मीना निवासी रोण आए और उन्होंने आते ही गाली गलौच करते हुए हाथपाई कर मारपीट शुरू कर दी तो हम बचाव करते हुए सरकारी वाहन में बैठकर वहां से जाने लगे तो हमारे पीछे वाहन लगा दी हम जैसे तैसे गंडावद पहुंचे जहाँ अयाना पुलिस आई ओर हमें सुरक्षा अयाना थाना लेकर गई। इस मामले की जानकारी गुरुवार को अधिकारी को दी थाना क्षेत्र इटावा होने पर इटावा थाने में मामला दर्ज कराया। इस मामले में इटावा थाना अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अयाना ब्रांच केनाल में पानी का प्रवाह किया बंद ------------- कोटा दाई मुख्य नहर से निकली अयाना ब्रांच केनाल के कनिष्ठ अभियंता सुरेश चौधरी के साथ मारपीट के मामले में कार्यवाही की मांग लेकर तकनीकी कर्मचारियों ने अयाना ब्रांच केनाल में पानी का प्रवाह बंद कर दिया है। वहीं कर्मचारी रेगुलेशन के दौरान सुरक्षा की भी मांग कर रहे हैं। मांगरोल सब डिविजन के सहायक अभियंता गुलाब सैनी ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता व टीम साथ हुई मारपीट करने वालों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
