224120
Barabanki: रुदौली के अलहवाना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की गई जान
Rudauli, Uttar Pradesh:कोतवाली रुदौली के अलहवाना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी की जान चली गई। सुबह जब परिजन किशोरी को जगाने गए तो उन्हें संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का शव मिला। परिजनों के अनुसार, किशोरी शाम को चौका-बर्तन और खाना-पीना करने के बाद छत पर बने कमरे में सोने गई थी। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राज्यपाल के आदेश से मतांतरण रोकथाम के लिए सेल बनाने का स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:मतांतरण कॉलेज में रोकने के लिए सेल बनाने की माननीय राज्यपाल महोदया जी के आदेश का स्वागत है।शिशिर चतुर्वेदी राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिल भारत हिन्दू महासभा0
0
Report
पीयूष गोयल ने मोदी सरकार की उन्नति की नई ऊँचाइयों पर प्रकाश डाला
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है और देश में विकास तेजी से हो रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का वर्चस्व बढ़ रहा है... मैं बहुत बधाई देता हूं कि वे भारत के सबसे लंबे समय तक चुने जाने वाले प्रधानमंत्री हैं...0
0
Report
तेज रफ्तार डम्फर ने युवक को रौंदा मौत
Kanpur, Uttar Pradesh:Unnao : उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार युवक की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार डंपर ने युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के पिण्डोखा गांव के पास देवारा शंकरपुर मार्ग पर हुआ। राख लादकर जा रहा एक डंपर तेज गति से सड़क पर दौड़ रहा था, तभी उसकी चपेट में ई-रिक्शा सवार युवक आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान देवारा कला गांव निवासी 20 वर्षीय आकाश पुत्र स्वर्गीय पुषु के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचित किया। गंगाघाट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर काफी तेज रफ्तार में था।0
0
Report
Advertisement
12 साल में किसानों की आय बढ़ी: पीएम मोदी के निर्देशों से कृषि में क्रांतिकारी बदलाव
Noida, Uttar Pradesh:Pushkar Singh Dhami आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 12 वर्षों में भारतीय कृषि क्षेत्र ने अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है। पीएम-किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, सिंचाई और कृषि में तकनीक के बढ़ते उपयोग ने किसानों को सशक्त बनाने का कार्य किया है। अन्नदाता की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लिए गए निर्णयों ने करोड़ों किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार भी किसान कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हाउस ऑफ हिमालयाज के माध्यम से पर्वतीय उत्पादों को national और वैश्विक बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि बागवानी, प्राकृतिक खेती, मोटे अनाज, कृषि यंत्रीकरण और सीमांत क्षेत्रों के किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए अनेक पहलें की जा रही हैं। उत्तराखंड के किसान को समृद्ध बनाते हुए कृषि को राज्य की अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बनाने हेतु हमारी सरकार संकल्पबद्ध है। #12YearsOfKisanSamriddhi0
0
Report
जोधपुर में जमीन कब्ज़ा वीडियो पर तहकीकात, महिला सुरक्षा और पुलिस जवाबदेही पर सवाल
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के सूरसागर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें किसी जमीन पर स्टे होने के बावजूद भी कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने की बात सामने आई है झगड़े की सूचना पर सूरसागर थाना पुलिस की 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और उसके बाद परिवादी को ही पुलिस अधिकारी धमकाते वीडियो में नजर आ रहे हैं। पुलिस की इस कार्य प्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि किसी महिला के साथ इस तरह किसी अधिकारी द्वारा धमकाना कहां तक उचित है और झगड़े की सूचना पर अगर पुलिस मौके पर पहुंची तो साथ में महिला कांस्टेबल या महिला अधिकारी क्यों नहीं थे इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं फिलहाल पीड़ित पक्ष ने सूरसागर थाने में कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी है और पुलिस इस मामले में जांच कर रही है लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल होता जा रहा है। जोकि चर्चा का विषय बना हुआ है। वही पीड़ित पक्ष द्वारा बुधवार शाम को पुलिस को रिपोर्ट देने के बाद देर रात को फिर कब्जा करने वाले लोगों ने हमला कर दिया जिससे पीड़ित परिवार अब घबराया हुआ है वही इस मामले को लेकर अब उच्च अधिकारियों के खिलाफ शिकायत करने की बात कर रहा है0
0
Report
चमोली पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर 4 मोटरसाइकिलें बरामद कीं
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर चमोली जिले में वाहन चोरी की घटनाओं में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों का सफल अनावरण कर चोरी की कुल 04 मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफलता हासिल की है। एक ओर जहां अंतरराज्यीय एवं नेपाल लिंक वाले संगठित वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं दूसरी ओर बद्रीनाथ धाम से चोरी हुई मोटरसाइकिल को 24 घंटे के भीतर बरामद कर चमोली पुलिस ने एक किशोर को संरक्षण में लिया गया। पहले मामले में नेपाल लिंक वाले बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ और चार गिरफ्तारी; KTM RC-200 और Pulsar RS-200 चोरी होने की घटनाओं की पुष्टि। आरोपियों ने चोरी की मोटरसाइकिलें नैनीताल और अल्मोड़ा क्षेत्र में छिपाकर रखने की बात कबूल की। मुख्य अभियुक्त देव भण्डारा (नेपाल) और साथी प्रेम बहादुर (नेपाल) को गिरफ्तार किया गया और इनके कब्जे से बरामदगी की गई। अन्य सदस्य नेटवर्क की भी छानबीन जारी है। दूसरे मामले में बद्रीनाथ धाम से चोरी की क्रूर घटना: 14 वर्षीय किशोर ने हरिद्वार से एक मोटरसाइकिल चोरी कर बद्रीनाथ ले गया और माणा क्षेत्र में उसे चाबी से स्टार्ट कर दूसरी चोरी की; किशोर संरक्षण में लिया गया और धारा 317(2) बीएनएस बढ़ी।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ में तेज डंपर की चपेट में आकर 12वीं की छात्रा श्रद्धा यादव की मौत
Pratapgarh, Rajasthan:ब्रेकिंग प्रतापगढ़.... जेठवारा-कानूपुर मार्ग कानूपुर तिराहे पर तेज रफ्तार डंपर ने 12वीं की छात्रा को कुचला। कानूपुर नगरिया निवासी 17 वर्षीय श्रद्धा यादव की मौके पर ही मौत。 श्रद्धा कानूपुर केडी क्लासेज में कोचिंग करती थी, गुरुवार सुबह हादसा。 घटना के बाद परिजन-ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दोषी चालक पर कार्रवाई की मांग की。 पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा。 ग्रामीणों का आरोप, भारी वाहनों की तेज रफ्तार से क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसे。 मामला जेठवारा-कानूपुर मार्ग कानूपुर तिराहे का。0
0
Report
यमुनानगर में बारिश ने गर्मी घटाई, किसानों को धान रोपाई में राहत
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में बीती रात हुई बारिश और आज सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, इस बारिश से किसानों को भी फायदा पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक मौसम में बदलाव बना रह सकता है। यमुनानगर में पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस के बीच बीती रात हुई बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आई। सुबह के समय भी हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी रहा, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। बारिश के बाद तापमान में कमी आई और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं, यह बारिश किसानों के लिए भी लाभदायक साबित होती दिख रही है। इस समय धान की रोपाई और फसल की तैयारी का समय होता है। किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की आवश्यकता होती है। ऐसे में हुई बारिश से खेतों की नमी बढ़ी है, जिससे किसानों को सिंचाई में कुछ राहत मिलेगी और पानी की बचत भी होगी। समय पर होने वाली बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद मानी जाती है। हालांकि, लगातार भारी बारिश की स्थिति न बने तो यह खेती के लिए और अधिक लाभकारी मानी जाती है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगले 24 घंटे तक मौसम में बदलाव बना रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के बीच सावधानी बरतने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।0
0
Report
धर्मांतरण पत्र पर शिया धर्मगुरु बोले: निष्पक्ष जांच जरूरी, झूठ नहीं चलेगा
Lucknow, Uttar Pradesh:राज्यपाल के धर्मांतरण को लेकर जारी किए गए पत्र पर शिया मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि हम इसका स्वागत करते हैं लेकिन जांच निष्पक्ष होनी चाहिए हमेशा लड़के की गलती नहीं होती कई सालों तक एक साथ रहने के बाद अचानक से आरोप लगा दिया जाता है यह समझ में नहीं आता। जो लोग नाम बदलकर पहचान छुपा कर मोहब्बत करते हैं इस्लाम इसके खिलाफ है हमारे धर्म में झूठ की कोई जगह नहीं है उनके खिलाफ तो सख्त कार्रवाई होनी ही चाहिए।0
0
Report
Advertisement
तेजाजी मंदिर चोरी: दान पात्र तोड़, डेढ़ लाख रुपए और दो चांदी छत्र चुरा
Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह (टोंक) चोरों ने तेजाजी मंदिर को निशाना बनाया लांबा हरि सिंह नगर पालिका के गुलगांव गांव में बुधवार रात को तेजाजी मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। ग्रामीण नौरत जांगिड़ ने बताया कि चोरों ने रात को तेजाजी मंदिर परिसर में लगे दो दान पात्रों को तोड़ करीब डेढ़ लाख नगदी और वजनी दो चांदी के छत्र चुरा ले गए। घटना का सुबह पता चला जब पुजारी मंदिर पूजा करने पहुंचा सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। गौरतलब है कि मंदिर पर जिले समेत आसपास के जिले के दर्शनार्थियों का महीने में दोज और दशमी को अधिक तांता लगा रहता है।0
0
Report
एटा में गौवंश की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के बाद ही कारण साफ
Etah, Uttar Pradesh:एटा में संदिग्ध परिस्थितियों में दो गौवंश की हुई मौत, गोवंश की मौत से गांव में मचा हड़कंप, गौपालक और ग्रामीणों ने नशीला पदार्थ देकर हत्या करने का लगाया आरोप, वहीं ग्रामीणों ने हत्या करने वाले आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सैंपल लेकर PM कराया और दोनों मृत गायों को जमीन में गड्ढा खुदवाकर दफन कराया, अब PM रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा मौत का कारण, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के नगला मडिया गांव की घटना, बाइट - अरविंद (गौ पालक) बाइट - नितिन सनातनी (गौ रक्षा दल एटा)0
0
Report
बंगरा में भीषण आग, पुलिस चौकी समेत 10 दुकानों में भारी नुकसान
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम बंगरा में देर रात हुए भीषण अग्निकांड ने भारी तबाही मचा दी। अज्ञात कारणों से लगी आग ने बंगरा पुलिस चौकी समेत करीब 10 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में डेढ़ करोड़ रुपए कीमत का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के दौरान एक दमकल का होमगार्ड गंभीर रूप झुलस कर घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वही इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में रखी 20 की ई बाइक जलकर नष्ट हो गई साथ ही पुलिस चौकी में रखी बाइक भी जलकर खाक हो गई, फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ में आंधी-तूफान से 7 घायल, 2 की हालत गंभीर
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ अलीगढ़ अलीगढ़ में तेज आंधी और तूफान ने कहर तेज़ आंधी और तूफान के कहर से 7 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर थाना गंगीरी के गांव हैदराबाद में छत की पटिया गिरने से 2 लोग घायल थाना छर्रा के गांव सिहावली से 5 लोग हुए घायल जिसमें दो की हालत गंभीर प्राथमिक इलाज के बाद 2 लोगों मेडिकल कॉलेज किया रेफर घटना की सूचना पर पहुंचे SDM अतरौली ने मौके का किया निरीक्षण 5 घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व 2 का मेडिकल में इलाज जारीें बाइट: डॉक्टर आशुतोष शर्मा (इमरजेंसी प्रभारी)0
0
Report
आजमगढ़: SIT के मदरसा फर्जीवाड़े में 25 हजार के इनामिया गिरफ्तार
Azamgarh, Uttar Pradesh:SIT जांच में मदरसा पोर्टल पर फर्जी अभिलेख अपलोड कर शासकीय धनराशि के गबन के प्रयास के मामले में 25 हजार रुपये के इनामिया आरोपी अनीश को गिरफ्तार किया गया। शहर कोतवाली में मुकदमा सं. 69/2025 धारा 409, 420, 467, 468, 471 पंजीकृत है। मदरसा मदरसतुल निस्वां अवैध व फर्जी पाया गया, जिसमें मदरसा पोर्टल पर भवन, छात्र संख्या और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं फर्जी रूप से अपलोड की गईं, जिससे अनुदान की राशि का गलत इस्तेमाल करने के आरोप थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अनीश को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया, ताकि उसे जेल भेजा जा सके।0
0
Report
खोड़ा में सूर्य चौक बना, वार्ड 13 के नाम से याद रखा गया
Ghaziabad, Uttar Pradesh:खोड़ा में हुई सूर्य की मौत के बाद अब वहां के लोगों ने चौक का नाम सूर्य चौक रख दिया है। चौक पर सूर्य के नाम का बोर्ड लगा दिया गया है। बॉर्डर पर लिखा है कि सूर्य चौक वार्ड नंबर-13। सूर्य की मौत के बाद जहां परिवार उसकी हत्या के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा था तो वहीं दूसरी तरफ अब सूर्य को हमेशा याद रखने के लिए यह बोर्ड लगाया गया है。0
0
Report
Advertisement
