icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

बिहार में AC फर्स्ट क्लास में 75 लीटर शराब के साथ युवती गिरफ्तार

Samastipur, Bihar:शराबबंदी वाले बिहार में शराब तस्करी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। AC फर्स्ट क्लास कोच में आराम से सफर कर रही 25 साल की युवती अपने साथ 75 लीटर विदेशी शराब लेकर जा रही थी। नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस जैसे ही समस्तीपुर जंक्शन पहुंची, गुप्त सूचना पर RPF, rail police और CIB की संयुक्त टीम ने AC फर्स्ट क्लास कोच में तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद होते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवती समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मामला 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के H-1 कोच का है। बताया गया कि बर्थ नंबर 7 पर एक युवती और युवक के शराब लेकर सफर करने की सूचना सुरक्षा एजेंसियों को मिली थी। ट्रेन के समस्तीपुर जंक्शन पहुंचते ही प्लेटफॉर्म नंबर एक पर संयुक्त टीम ने कोच की तलाशी शुरू की। जांच के दौरान बैग में छिपाकर रखी गई कुल 75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। शराब के साथ पकड़ी गई युवती की पहचान नेहा कुमारी (25 वर्ष), निवासी बारी, वार्ड नंबर 12, थाना सिंघिया, समस्तीपुर के रूप में हुई है। वहीं उसके साथ इशान कुमार (31 वर्ष), निवासी करनाल, हरियाणा को भी गिरफ्तार किया गया। RPF ने दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना पुलिस को सौंप दिया। रेल थाना पुलिस ने दोनों की मेडिकल जांच कराई और इसके बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि AC फर्स्ट क्लास में सफर कर रही युवती तक इतनी बड़ी मात्रा में शराब पहुंची कैसे? शराब कहां से खरीदी गई थी, इसे बिहार में किसे पहुंचाना था और इस तस्करी के पीछे कौन लोग शामिल हैं। समस्तीपुर में नशीले पदार्थों की तस्करी में महिलाओं के इस्तेमाल का मामला पहले भी सामने आ चुका है। करीब एक सप्ताह पहले नगर थाना पुलिस ने रेल परिसर से बेबी देवी नाम की महिला को 4.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर तीन युवकों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि शराबबंदी वाले बिहार में तस्करों ने क्या अब महिलाओं और AC फर्स्ट क्लास के सफर को भी शराब पहुंचाने का जरिया बना लिया है? रेल परिसर और ट्रेनों में लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं.
0
0
Report

जमुई के सिकंदरा में पहाड़ी रास्ते पर टेंपो पलटा, 7-8 यात्री घायल

Jamui, Bihar:जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में लछुआड़ के समीप पहाड़ी रास्ते से लौटने के दौरान एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार करीब 7-8 यात्री घायल हो गए। घायलों में सिकंदरा क्षेत्र के वरुणा गांव निवासी राकेश तांती, पत्नी खुशबू कुमारी, पुत्र राजन कुमार, पुत्री राधिका कुमारी और रिंकी कुमारी समेत अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं। घायल राकेश तांती ने बताया कि वे लोग टेंपो रिजर्व कर लछुआर जन्म स्थान स्थान घूमने गए थे। वापस लौटने के दौरान लछुआड़ में जन्म स्थान के पास पहाड़ पार करते समय हादसा हुआ। पहाड़ से नीचे उतरने के दौरान ढलान पर टेंपो की रफ्तार अचानक बढ़ गई। चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका, जिसके बाद टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए पहले सिकंदरा अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों की हालत गंभीर को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। राकेश पति ने बताया है कि मैं और मेरी पत्नी ज्यादा घायल होने की वजह से उन्हें सदा अस्पताल जमुई भेजा गया। अन्य घायलों को भी शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोट लगी है। परिजनों के मुताबिक टेंपो को उन्होंने सिकंदरा चौक से रिजर्व किया था। हादसे के बाद चालक भी अस्पताल में मौजूद रहा, लेकिन चालक का नाम और पता मालूम नहीं है। घटना के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report

सीतामढ़ी के भगवानपुर में शिक्षिका रंजीता कुमारी ने विद्यालय की तकदीर बदली

Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण शिक्षा के प्रति अटूट समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति से कैसे किसी विद्यालय की तकदीर बदली जा सकती है, इसकी एक अनूठी मिसाल बिहार के सीतामढ़ी में सोनबरसा प्रखंड के नवसृजित विद्यालय भगवानपुर में देखने को मिली है। यहाँ 17 फरवरी 2007 को पंचायत शिक्षक के रूप में रंजीता कुमारी ने अपना योगदान दिया था, जिसके बाद इस विद्यालय ने विकास की एक नई इबारत लिखी। शुरुआती दौर में विद्यालय के पास अपनी कोई जमीन नहीं थी। बच्चे खुले आसमान के नीचे पढ़ने को विवश थे इस गंभीर समस्या को दूर करने के लिए शिक्षिका रंजीता कुमारी ने 5 फरवरी 2008 को अपनी सूझबूझ से बिहार सरकार के नाम पर जमीन उपलब्ध कराई। खास बात यह है कि यह जमीन किसी दान से नहीं, बल्कि शिक्षक ने अपने खुद के वेतन के पैसे और कुछ घरों से स्वेच्छा से लिए गए चंदे के सहयोग से खरीदी। इसके बाद यह भूमिहीन विद्यालय अपने अस्तित्व में आया और भवन वाला विद्यालय बना। विद्यालय के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ ही शिक्षिका ने शिक्षा के स्तर और सामाजिक सुधार के लिए शुरुआत में विद्यालय में बच्चों का नामांकन बिल्कुल नगण्य था शिक्षिका रंजीता ने विशेष अभियान चलाकर छात्र संख्या को 250 से 300 तक पहुँचाया। इतना ही नहीं पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाते हुए विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया, जो पेड़ आज भी लहलहा रहे हैं। शिक्षण में नए-नए प्रयोगों के माध्यम से बच्चों को प्रेरित किया गया, जिससे स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की संख्या रुकी और बच्चों की उपस्थिति निरंतर बरकरार रही। समय-समय पर अभिभावकों के साथ बैठकें आयोजित कर उन्हें शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए प्रतिदिन खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विज्ञान से जुड़ी जानकारियों को बढ़ावा दिया गया। किशोरियों को स्कूल आने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया गया। इनके सानिध्य में विद्यालय से उतीर्ण छात्र सुशांत कुमार ने देश स्तरीय विज्ञान मेला में प्रथम स्थान पाकर विद्यालय का नाम रौशन किया था। इसके साथ ही, वर्ष 2009 में 'अक्षर आँचल योजना' के तहत निरक्षर महिलाओं को साक्षर बनाने में मुख्य भूमिका निभाई । और 2010 में पटना के गांधी मैदान में पहली बार आयोजित बिहार दिवस समारोह में अक्षर आँचल योजना कार्यक्रम के तहत सीतामढ़ी जिला को प्रथम स्थान दिलाई थी जिले के लिए गौरव के क्षण था। आज भी इनके द्वारा साक्षर हुई महिलाएं इनकी तारीफ कर रही है۔ स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत 2022 में प्राथमिक विद्यालय छोटी सिंहवाहिनी में अपना योगदान दे कर यहां भी बच्चों में शिक्षा नीति के तहत उत्कृष्ट कार्य करते हुए बच्चों में सर्वांगीण विकास का मिसाल कायम किया है जिसकी प्रशंसा ग्रामीण समेत क्षेत्र की जनता कर रही है। उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षिका रंजीता कुमारी को शिक्षा विभाग और देश के कई अन्य संस्थानों द्वारा पुरस्कृत और सम्मानित भी किया गया। इतना ही नहीं सामाजिक क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से महिला उत्थान के लिए आवाज बनकर राष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग से जुड़ कर बिहार में उत्कृष्ट कार्य किया है। महिला उत्पीड़न से जुड़े प्रदेश में दर्जनों मामलों को अपने विवेक से सुलझाया और न्याय दिलाने का काम किया।
0
0
Report
Advertisement

बिहार में सोन बैराज से डिस्चार्ज घटा, कोसी-गंडक स्थिर

Patna, Bihar:बिहार में नदियों के जलस्तर और बैराजों से पानी के डिस्चार्ज पर लगातार नजर रखी जा रही है। जल संसाधन विभाग की ओर से 5 सितंबर की सुबह 7 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, सोन बैराज से पानी का डिस्चार्ज लगातार घट रहा है, जबकि कोसी और गंडक बैराज से पानी का प्रवाह फिलहाल स्थिर है। इंद्रपुरी स्थित सोन बैराज से सुबह 7 बजे 4 लाख 56 हजार 836 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया। सुबह 4 बजे यही डिस्चार्ज 5 लाख 17 हजार 361 क्यूसेक था। यानी पिछले कुछ घंटों में सोन बैराज से पानी के डिस्चार्ज में लगातार कमी आई है। जल संसाधन विभाग ने इसका ट्रेंड फॉलिंग यानी गिरावट का बताया है। वहीं, वीरपुर कोसी बैराज से सुबह 7 बजे 1 लाख 80 हजार 80 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज रहा। पिछले कुछ घंटों से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है और ट्रेंड स्थिर है। इसी तरह वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से सुबह 7 बजे 1 लाख 40 हजार 700 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ। यहां भी पानी का प्रवाह फिलहाल स्थिर बताया गया है। जल संसाधन विभाग के इन आंकड़ों के मुताबिक, सोन बैराज से पानी का दबाव कम हो रहा है, जबकि कोसी और गंडक में स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। ऐसे में बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है।
0
0
Report

बिहार सरकार ने CBI जांच के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य कर दी

Patna, Bihar:बिहार सरकार ने CBI जांच को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। गृह विभाग की ओर से 3 सितंबर 2026 को जारी अधिसूचना के मुताबिक, बिहार सरकार की पूर्व सहमति के बिना CBI जांच नहीं कर सकेगी。 नई व्यवस्था के तहत बिहार सरकार के अधीन नियुक्त लोक सेवकों से जुड़े मामलों में CBI जांच से पहले राज्य सरकार की अनुमति अनिवार्य होगी। इसके अलावा बिहार सरकार के स्वामित्व या नियंत्रण वाली निगम, कंपनी, बैंक और संस्थानों से जुड़े मामलों में भी पहले राज्य सरकार की सहमति लेनी होगी。 वहीं, बिहार सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त संस्थानों के कार्यों से जुड़े मामलों में भी पूर्व अनुमति के बिना CBI जांच नहीं की जा सकेगी。 हर मामले में राज्य सरकार लेगी फैसला अधिसूचना के अनुसार, किसी विशेष मामले में CBI को जांच की शक्ति देने या नहीं देने का फैसला बिहार सरकार अलग से करेगी। यानी अब संबंधित मामलों में जांच शुरू करने से पहले राज्य सरकार की सहमति की प्रक्रिया जरूरी होगी。 इस अधिसूचना में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023, IT Act और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत विभिन्न कानूनों के तहत आने वाले अपराधों का उल्लेख किया गया है। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक और सियासी तौर पर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
0
0
Report

सराइकेला के सालगाडीह-कारनीडीह के बीच 250 मीटर कच्ची सड़क पुलिया निर्माण की मांग

Jamshedpur, Jharkhand:सराइकेला मे कच्चे रास्ते और गहरे नाले ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी, सालगाडीह-कारनीडीह के बीच पुलिया निर्माण की मांग 250 मीटर कच्ची सड़क से आवागमन प्रभावित, बरसात में स्कूली बच्चों पर मंडराता है हादसे का खतरा सराइकेला के ईचागढ़ सालगाडीह और कारनीडीह गांव के बीच कच्चे रास्ते तथा गहरे सरकारी नाले के कारण ग्रामीणों को लंबे समय से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ईचागढ़ विधायक को आवेदन सौंपकर सड़क एवं पुलिया निर्माण कराने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों के अनुसार, सालगाडीह में सीताराम कुम्हार के घर से कारनीडीह निवासी फजिता गोराई के घर तक करीब 250 मीटर रास्ता पूरी तरह कच्‍चा है। इसी मार्ग के बीच एक सरकारी नाला है, जिसकी चौड़ाई करीब 50 फीट और गहराई 4 से 5 फीट बताई गई है। नाले में लगातार पानी का बहाव रहने के कारण लोगों को इसे पार करने में काफी दिक्कत होती है। बरसात में बढ़ जाता है खतरा ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। नाले में पानी का स्तर बढ़ने के साथ रास्ता भी कीचड़मय हो जाता है। ऐसे में स्कूली बच्चों को नाला पार कर स्कूल जाने में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों के मुताबिक यह मार्ग आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण आवागमन का रास्ता है। ग्रामीणों ने विधायक से मांग की है कि उक्त मार्ग पर करीब 250 मीटर पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए तथा सरकारी नाले पर आवश्यकतानुसार पुलिया का निर्माण कराया जाए। इससे ग्रामीणों और विद्यार्थियों को वर्षभर सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। आवेदन सौंपने वालों में जितेंद्र नाथ कुम्हार, गया प्रसाद कुम्हार, शरणेंद्र नाथ कुम्हार और भुतेश चंद्र कुम्हार समेत अन्य ग्रामीण शामिल थे। ग्रामीणों ने जनहित की इस समस्या पर शीघ्र पहल करते हुए सड़क और पुलिया निर्माण की स्वीकृति दिलाने की मांग की है。
0
0
Report
Advertisement

सिमडेगा में जन्माष्टमी भजन संध्या: देर रात तक श्रद्धालु झूमे

Simdega, Jharkhand:सिमडेगा में जन्माष्टमी पर भजन संध्या, देर रात तक झूमे श्रद्धालु सिमडेगा के महावीर चौक स्थित मंदिर परिसर में जन्माष्टमी के अवसर पर कीर्तन मंडली द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कीर्तन मंडली के अध्यक्ष दीनदयाल सिंह, नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष रविकांत साहू, वार्ड पार्षद खाटू अग्रवाल एवं जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष आशीष शास्त्री ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया, भजन संध्या में रानी पांडेय, छोटू छलिया और रंजन बिहारी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। 'सांवरी सूरत पे मोहन, दिल दीवाना हो गया' भजन पर श्रद्धालु जमकर झूमे और तालियां बजायीं। देर रात तक पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। अतिथियों, पुजारी और कार्यक्रम में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
0
0
Report

प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाकर प्रतापनगर-टांडा रोड MEMU ट्रेन शुरू करेंगे

Alirajpur, Madhya Pradesh:प्रतापनगर-टांडा रोड मेमू ट्रेन को प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी, गुजरात और MP के आदिवासी अंचल के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित गुजरात के प्रतापनगर से मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल क्षेत्र आलीराजपुर और धार जिले के टांडा रोड तक सीधी रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। 8 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर इस नई मेमू (MEMU) ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ट्रेन के सफल ट्रायल के बाद अब इसे नियमित रूप से चलाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। रोजाना संचालन: मेमू ट्रेन का संचालन प्रतापनगर से टांडा रोड के बीच रोजाना किया जाएगा, जिससे दोनों राज्यों के बीच आवाजाही बेहद सुगम हो जाएगी। टांडा स्टेशन पर भव्य आयोजन: धार जिले के टांडा रोड रेलवे स्टेशन पर 8 सितंबर को कार्यक्रम की भव्य तैयारियां की जा रही हैं, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहेंगे। व्यापार और रोजगार को बढ़ावा: गुजरात और मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल के बीच सीधा संपर्क बनने से स्थानीय व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी। क्षेत्रवासियों में उत्साह: लंबे समय से उठ रही इस मांग के पूरे होने और मेमू ट्रेन का सफल ट्रायल पूरा होने से स्थानीय लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है।
0
0
Report

सुजानगढ़ में कृष्ण जन्माष्टमी: मंदिरों में भक्ति उत्सव और रातभर कीर्तन

Churu, Rajasthan:सुजानगढ़ में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया. शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया. प्रसिद्ध वेंकटेश्वर मंदिर और लक्ष्मीनाथ मंदिर सहित देवालयों को विद्युत लाइटों व फूलों से सजाया गया. मंदिरों में हरिनाम संकीर्तन और भजन संध्याओं का आयोजन हुआ, स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी. भक्तों ने अपने घरों में भी कान्हा की झांकियां सजाईं और देर रात तक कीर्तन चला. रात 12 बजते ही शंखनाद, झालर और मंजीरों के साथ बाल कृष्ण का प्राकट्य हुआ. पुजारियों ने पंचामृत से अभिषेक कर श्रृंगार किया. मंदिरों में मिश्री-मावे का भोग अर्पित किया गया, लक्ष्मीनाथ मंदिर में ठाकुर जी को 56 भोग लगाए गए. महाआरती के बाद श्रद्धालुओं में चरणामृत और पंजीरी का प्रसाद वितरित किया गया. मध्यरात्रि में भक्तों के जयकारे से वातावरण कृष्णमय हो उठा. देर रात तक मंदिरों में दर्शन और प्रसाद ग्रहण का क्रम चला.
0
0
Report
Advertisement

बांदा में मामूली विवाद खून में बदला; महिला की मौत और पति-बेटा घायल

Banda, Uttar Pradesh:बांदा में मामूली विवाद ने उस समय भयानक रूप ले लिया जब एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। धारदार हथियारों से लैस सगे भाइयों और उनके परिजनों ने अपने ही भाई के परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया। इस खूनी संघर्ष में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेठी गांव निवासी राजबहादुर का छोटा भाई राजू घर के बच्चों के साथ मारपीट कर रहा था। राजबहादुर और उनकी पत्नी गीता देवी ने जब राजू को बच्चों को पीटने से मना किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि राजू और उसके बड़े भाई समेत परिवार के अन्य लोग आपा खो बैठे और उन्होंने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। लहूलुहान पति राजबहादुर ने बताया कि विवाद बढ़ने पर उसके बड़े भाई, छोटे भाई राजू, उनकी पत्नियों और एक भतीजे सहित कुल पांच लोगों ने मिलकर उन पर हमला बोला। हमलावर अपने साथ कुल्हाड़ी और हंसिया जैसे धारदार हथियार लेकर आए थे। उन्होंने मुझे, मेरी पत्नी गीता देवी और बेटे अनिल पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। इस हमले में गीता देवी की धारदार हथियार लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि राजबहादुर और अनिल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही जसपुरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों गंभीर घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतका गीता देवी के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित पति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सगे भाइयों समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top