Back
अयोध्या रामनवमी: सूर्य तिलक से उत्सव का खास दृश्य
PKPravesh Kumar
Mar 26, 2026 04:45:25
Ayodhya, Uttar Pradesh
अयोध्या में चैत्र रामनवमी मेले को देखते हुए भव्य आयोजन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। राम नवमी मेले को लेकर लाखों की संख्या में श्रद्धालु राम नगरी पहुँचते हैं। 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर एक बार फिर रामलला का दिव्य सूर्य तिलक होगा। यह अनोखा और अद्भुत दृश्य कल दोपहर ठीक 12 बजे देखने को मिलेगा। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि सुबह 6:30 बजे से अनुष्ठान शुरू होंगे, जो 11 बजे तक चलेंगे। इसके बाद दोपहर ठीक 12 बजे भगवान रामलला का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जब सूर्य की किरणें सीधे भगवान रामलला के मस्तक पर तिलक करेंगी। यह सूर्य तिलक लगभग 4 मिनट तक रहेगा और इसे अत्याधुनिक वैज्ञानिक तकनीक की मदद से संभव बनाया गया है। इस खास व्यवस्था के पीछे देश के वैज्ञानिकों की बड़ी भूमिका रही है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स ने आकाशीय गतिविधियों का गहन अध्ययन किया, जिसके आधार पर सीबीआरआई रुड़की में प्रयोग किए गए। बताया गया कि यह पूरी योजना नरेंद्र मोदी के विचार से प्रेरित है, जिसे देश के वैज्ञानिकों ने साकार किया। और अब अगले 19 वर्षों तक हर रामनवमी पर यह दिव्य और ऐतिहासिक क्षण दोहराया जाएगा। राम भक्तों के लिए यह न केवल आस्था, बल्कि विज्ञान और संस्कृति के अद्भुत संगम का प्रतीक बन चुका है। इस खास मौके पर भगवान को करीब छह क्विंटन पंजीरी व 56 भोग का भोग अर्पित किया जाएगा। मंदिर परिसर में बधाई गान और फूल बंगला झांकी भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहेगी। भारी भीड़ को देखते हुए अयोध्या प्रशासन ने यातायात में भी बदलाव किया है। 24 मार्च दोपहर 2 बजे से ही 27 मार्च रात 12 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश अयोध्या की ओर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सुल्तानपुर, रायबरेली, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर और बाराबंकी से आने वाले वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के जरिए डायवर्ट किया जाएगा। वहीं बस्ती और गोंडा की ओर से आने वाले वाहनों को लोलपुर और नवाबगंज रूट से मोड़ा जाएगा। गोरखपुर, संतकबीरनगर और आसपास के जिलों से आने वाले वाहनों के लिए भी अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं, जिससे शहर में भीड़ न बढ़े। बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती से लखनऊ जाने वाले वाहनों को भी डायवर्जन रूट से ही भेजा जाएगा। कानपुर और लखनऊ की ओर से आने वाले वाहनों को भी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के जरिए गोरखपुर की दिशा में डायवर्ट किया जाएगा। जरूरी सेवाओं को छोड़कर यह डायवर्जन पूरी तरह लागू रहेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VCVikash Choudhary
FollowMar 26, 2026 05:35:580
Report
KKKARAN KHURANA
FollowMar 26, 2026 05:35:520
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 26, 2026 05:35:420
Report
KRKishore Roy
FollowMar 26, 2026 05:35:320
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 26, 2026 05:35:220
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 26, 2026 05:34:510
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 26, 2026 05:34:420
Report
SMSandeep Mishra
FollowMar 26, 2026 05:34:170
Report
KKKARAN KHURANA
FollowMar 26, 2026 05:34:000
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 26, 2026 05:33:440
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 26, 2026 05:33:310
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 26, 2026 05:33:220
Report
TSTripurari Sharan
FollowMar 26, 2026 05:33:120
Report
DSDevendra Singh
FollowMar 26, 2026 05:32:580
Report