224123
Ayodhya: पूर्व PM मनमोहन सिंह की प्रशंसा में बोले नृपेंद्र मिश्र
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या पहुंचे राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन और पूर्व आईएएस अधिकारी नृपेंद्र मिश्र ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की सराहना की। उन्होंने कहा कि 1991 में डॉ. मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्री के रूप में विकसित भारत की आधारशिला रखी। मिश्र ने कहा, "1991 में आर्थिक सुधारों ने भारत को नया मोड़ दिया। हम 2047 तक विकसित देश बनने की जो बात करते हैं, उसकी नींव डॉ. मनमोहन सिंह ने रखी थी। मैंने उनके अधीन कार्य किया है और उनके प्रति शत-शत प्रणाम करता हूं।"
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खरगोन में आवारा कुत्तों का आतंक: युवा कांग्रेस ने स्थायी नियंत्रण की मांग की
Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - खरगोन शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे नागरिक परेशान हैं। कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके हमलावर होने की घटनाओं पर गुरुवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनूठा विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ता एक कुत्ते के पिल्ले को लेकर नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। यहां सीएमओ कमला कौल के कक्ष में पहुंचकर उन्हें पिल्ला सौंपा और शहर में आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाने की मांग की। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ये कुत्ते राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों को निशाना बना रहे हैं, जिससे आए दिन हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इन हमलों में घायल हो चुके हैं। युवा कांग्रेस का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे स्थिति और बिगड़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका को इस समस्या का स्थायी समाधान खोजना चाहिए।0
0
Report
दिल्ली नगर निगम सदन में हंगामा: पार्षदों के बीच माइक छीनने की कोशिश
New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम की सदन की आज महत्वपूर्ण बैठक थी बैठक में सफाई व्यवस्था और प्रदूषण पर चर्चा होनी थी लेकिन उस समय हंगामा हो गया जब कांग्रेस की नेता नाज़िया दानिश चर्चा कर रही थीं। सभी आम आदमी पार्टी को पार्षद पर तंज कसने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष और आप महिला पार्षद शगुफ्ता चौधरी और अन्य पार्षद मेयर के आसन तक पहुंच गए और माइक छीन कर तोड़ने की कोशिश की; चाय फेंकी। मेयर ने किसी तरह इस हंगामे के चलते अपना एजेंडा पास कराया और फिर सदन को स्थगित कर दिया। अब यह मामला लगतार तूल पकड़ रहा है। महापौर ने आप के नेताओं और पार्षदों के इस रवैये को लेकर नाराजगी दिखाई और इस आचरण के लिए कार्यवाही होने की बात कही।0
0
Report
दिल्ली के गोविंदपुरी में दो गुटों की खूनी भिड़ंत, 3 घायल
New Delhi, Delhi:लोकेशन साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट गोविंदपुरी विजुअल मौके के सीसीटीवी फुटेज मौके से वॉकथ्रू ज़ी मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी थाना क्षेत्र के आशा किरण अपार्टमेंट (नई बिल्डिंग) के पास देर शाम दो गुटों के बीच जमकर झड़प हो गई जिसमें फायरिंग और चाकूब चले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से पुलिस को 2 खाली कारतूस और 2 चाकू बरामद हुए हैं। 3 लोग घायल, एक को लगी गोली इस झड़प में तीन लोग घायल हुए जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया 1. संजू भेसधारी उर्फ कुमार भेसधारी - इसे गोली लगी है। इसकी हालत गंभीर है और इसे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 2. मंसूर आलम (उम्र 40 साल) - इसे मामूली चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद इसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 3. नितिन -इसे गंभीर चोटें आई हैं। इसे एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इसके चोटों की प्रकृति की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश का लग रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आगे की जांच जारी है। घटना को लेकर इलाके में डर और सनसनी का माहौल मौके से वॉकथ्रू ज़ी मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट0
0
Report
Advertisement
बगहा में शिब्बू खान हत्या: विधायक ने पुलिस पर सवाल उठाए, न्याय की मांग
Bagaha, Bihar:बगहा के वाल्मीकिनगर क्षेत्र में चर्चित छात्र शिब्बू खान हत्याकांड को लेकर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा मेघवल मठिया ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. विधायक ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए रामनगर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अपहरण और फिरौती की सूचना मिलने के बावजूद पुलिस समय रहते सक्रिय क्यों नहीं दिखी. पुलिसीय चूक के कारण छात्र के अपहरण के बाद हत्या निंदनीय है. मामला राजनीतिक गरमा गया है और विधायक और पुलिस आमने-सामने आ गए हैं. 12 अक्टूबर को छठी कक्षा के छात्र शिब्बू खान का अपहरण हुआ था. परिजनों ने थाने के चक्कर लगाए और फिरौती के आरोप भी लगे, लेकिन पुलिस ने कोई सक्रियता नहीं दिखाई. 19 अक्टूबर को रामनगर के गौंद्रा फार्म स्थित गन्ने के खेत से नरकंकाल दो टुकड़ों में बरामद हुआ, जिससे इलाके में हलचल मच गई और परिजनों की उम्मीद टूट गई. हत्या के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे. पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान विधायक ने हत्या की कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. परिवार को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई और न्याय के लिए हर संभव प्रयास किए जाने का भरोसा दिया गया. SP ने कहा कि पुलिस अनुसन्धान कर रही है; नरकंकाल कपड़ों के आधार पर शिब्बू होने की पुष्टि परिजनों ने की है, जांच रिपोर्ट आने तक कुछ भी कहना जल्दीबाازي होगी; फिर भी पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. शोकाकुल परिवार प्रशासन और सरकार से मिलने वाले इंसाफ का इंतजार कर रहा है. विधानसभा क्षेत्र के विधायक और स्थानीय अधिकारी इस मामले पर जुटे हुए हैं.0
0
Report
बोकारो स्टील सिटी थाना: गोदाम चोरी व मारपीट के दो मामलों में तीन गिरफ्तार
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो स्टील सिटी थाना पुलिस को मिली दोहरी सफलता जहां कर्पूरी चौक गोदाम चोरी कांड का हुआ उद्भेदन जहां चोरी का पूरा सामान हुआ बरामद और 19 वर्षीय आरोपी सोनू उर्फ बड़कू को पुलिस ने किया गिरफ्तार। मौके से 441 पीस पेय पदार्थ बरामद जिसमें मैंगो टैंगो, फ्रूटी, स्वदेशी जीरा और स्पोटी प्रो की पेटियां बरामद। वहीं दूसरी घटना में गेमन कॉलोनी लकड़ खन्दा में मारपीट कांड में 2 भाई गिरफ्तार। आपसी कहासुनी को लेकर हुई थी मारपीट जहां सागर सिंह और सन्नी कुमार भेजे गए जेल। बताते चले कि बोकारो के बीएस सिटी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एक मामला गोदाम में चोरी का है तो दूसरा गेमान कॉलोनी में मारपीट का है।0
0
Report
शाहजहांपुर: ईदगाह गेट निर्माण विवाद, बिना अनुमति गेट गिरा, स्थानीय नाराज़गी
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में हिंदू संगठनों के विरोध के बाद ईदगाह के गेट के लिए हो रहे निर्माण को आपसी सहमति से गेट बुलडोजर से गिरा दिया गया। ईदगाह का भारी गेट बिना अनुमति के तैयार किया जा रहा था। हालांकि गेट गिर जाने से मुस्लिम समाज के लोगों में खासी नाराजगी है। थाना पुवायां कस्बे में ईदगाह का गेट का कई दिनों से निर्माण चल रहा था। दो दिन पहले हिंदू संगठन ने ईदगाह के गेट का निर्माण किए जाने का विरोध किया था और इसकी शिकायत एसडीएम से की थी। जांच में पता चला कि ईदगाह के गेट का निर्माण बिना अनुमति के किया जा रहा था। जिसके बाद उन्हें 24 घंटे के अंदर गेट हटाने को कहा गया। प्रशासन की चेतावनी के बाद ईदगाह कमेटी के सदर ने नगरपालिका से जेसीबी गिराए पर लेकर आपसी सहमति से देर रात गेट को बुलडोजर से गिरा दिया। बताया जा रहा है कि कमेटी का गेट बनाने पर 3 लाख का खर्च हो चुका था। ईदगाह कमेटी के सदर का कहना है कि जब उन्हें परमिशन मिल जाएगी तो वह फिर से गेट का निर्माण करेंगे। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पहले गेट का साइज छोटा था और बाद में बड़े गेट का निर्माण बिना अनुमति किया जा रहा था—जो आपसी सहमति से गिरा दिया गया। ऐसे में अगर वह छोटा गेट लगाएंगे तो किसी तरह की अनुमति की जरूरत नहीं पड़ेगी। फिलहाल ईदगाह कमेटी पुराने गेट के नक्शे के आधार पर निर्माण करने की बात कर रही है। हिंदू संगठनों की नाराजगी अभी भी जारी है क्योंकि बिना अनुमति के गेट बनता रहा और प्रशासन चुप्पी साधे रहा। जबकि मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह का गेट गिर जाने से बेहद नाराज नजर आए और योगी सरकार पर मनमानी का आरोप लगाते रहे।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा फोटो प्रदर्शनी हटाने पर खाचरियावास ने सवाल उठाए
Jaipur, Rajasthan:दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर सियासी बवालपूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवालYoung movements और छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी 70 से अधिक तस्वीरें हटाने का लगाया आरोपकार्रवाई को बताया युवा कलाकार की रचनात्मक अभिव्यक्ति पर हमलातिरंगे की तस्वीरें हटाने के दबाव पर भी जताई नाराजगीखाचरियावास बोले, कला को राजनीतिक दबाव में सेंसर करना लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ0
0
Report
मदन राठौड़ ने पंचायत चुनावों में वोट डालने की अपील दी—जन जागरूकता जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर。 पंचायत चुनावों को लेकर बोले मदन राठौड़。 मतदाताओं से वोट डालने की अपील。 गांव का विकास जरूरी, गांव विकसित होंगे तभी देश विकसित होगा。 बीकानेर हाउस प्रदर्शनी विवाद पर बोले मदन राठौड़。 कहा - मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है。 ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान को लेकर कहा。 ये समय की आवश्यकता है。 जनता को जागरूक करना जरूरी0
0
Report
बihar समाज कल्याण मंत्री ने NDA प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील की
Sitamarhi, Bihar:बिहार में शुक्रवार को होने वाले स्नातक निर्वाचन चुनाव को लेकर बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन के वोटरों से NDA उम्मीदवार अभिषेक झा के पक्ष में वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि विकसित बिहार की भागीदारी में अपना योगदान सुनिश्चित करें।0
0
Report
Advertisement
सोलन-सुबाथू मार्ग पर टारिंग फिर से शुरू होगी, तारकोल आपूर्ति समस्या के बावजूद
Solan, Himachal Pradesh:सोलन-सुबाथू मार्ग के आठ किलोमीटर लंबे हिस्से की टारिंग और अपग्रेडेशन का कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से करवाया जा रहा है। सोलन मंडल एवं उपमंडल के अंतर्गत आने वाले इस मार्ग पर सड़क की स्थिति सुधारने और इसे बेहतर बनाने के लिए विभागीय टीम मौके पर काम कर रही है। सहायक अभियंता ई. सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि बिटुमन (तारकोल) की आपूर्ति में देरी के कारण पिछले चार से पांच दिनों से टारिंग का काम रुका हुआ है। हालांकि, इस दौरान सड़क सुधार से जुड़े अन्य कार्य लगातार जारी हैं। ई. सुरेंद्र शर्मा के अनुसार, तारकोल की आपूर्ति के लिए ऑर्डर देने के बाद रिफाइनरी या प्लांट से सामग्री लेकर वाहन पहुंचने में लगभग 15 दिन लग जाते हैं। सोलन की ओर से मार्ग के शुरुआती करीब आधा किलोमीटर हिस्से में टारिंग का काम पूरा कर लिया गया था, लेकिन इसके बाद सामग्री उपलब्ध नहीं होने के कारण कार्य रोकना पड़ा। उन्होंने उम्मीद जताई कि परसों तक तारकोल की गाड़ी पहुंच जाएगी, जिसके बाद टारिंग का काम दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि तारकोल की आपूर्ति में देरी के बावजूद विभाग की टीम सड़क सुधार के अन्य कार्यों में जुटी हुई है। मौके पर 10 से 11 मजदूरों के साथ चार जेसीबी और चार टिपर तैनात किए गए हैं। इनके माध्यम से सड़क किनारे बनी नालियों की सफाई, बर्म की मरम्मत, बर्म फिलिंग और संभावित स्थानों पर सड़क को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है। यह कार्य सोलन उपमंडल के अंतर्गत आने वाले भोज क्षेत्र तक किया जाएगा। सहायक अभियंता ने कहा कि सड़क निर्माण और टारिंग की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है और निर्धारित मानकों के अनुसार ही सामग्री का इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध है और विभाग का प्रयास है कि काम निर्धारित समय में पूरा किया जाए। सड़क के अपग्रेडेशन से क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलने की उम्मीद है。0
0
Report
सोलन में 37 टीमें शामिल होकर शुरू हुई राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता
Solan, Himachal Pradesh:सोलन में राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, 37 टीमें ले रही हैं भाग सोलन। सोलन में लड़कों और लड़कियों की 52वीं राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 37 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। हिमाचल प्रदेश कबड्डी संघ के अध्यक्ष राजकुमार भारंटाने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह के साथ किया जा रहा है। इसमें प्रदेशभर से आए खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला सोलन कबड्डी संघ की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। जिला सोलन कबड्डी संघ के अध्यक्ष विनय बगनाल, सचिव भूषण, नरेंद्र ठाकुर और उनकी टीम प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जुटी हुई है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कबड्डी संघ के सचिव कुलदीप राणा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए आयोजकों की ओर से आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का समापन अगले दिन शाम को होगा। इसके बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों के कौशल को निखारने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। लड़कों की चयनित टीम एक तारीख से झारखंड में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी, जबकि लड़कियों की चयनित टीम दिसंबर में पंजाब में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने और राष्ट्रिय स्तर पर आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। BITE - हिमाचल प्रदेश कब्बडी संगठन सोलन अध्यक्ष राजकुमार भारंटा0
0
Report
भोरड़ा गांव में पानी, सड़क, बिजली और शिक्षा के मुद्दे पंचायत चुनाव के केंद्र
Jalore, Rajasthan:जालोर राजस्थान के जालौर जिले की यह तस्वीर कई सवाल खड़े करती है। एक तरफ विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, तो दूसरी तरफ ग्रामीण इलाकों में आज भी लोग पानी, सड़क, बिजली और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। रूढ़िवादी परंपराएं और नशे की बढ़ती समस्या भी ग्रामीण समाज के सामने चुनौती बनी हुई हैं। जालौर जिले के बागोड़ा क्षेत्र के भोरड़ा गांव की जमीनी हकीकत जानने के लिए हमारी टीम पहुंची गांव के बीच। यहां ग्रामीणों की समस्याओं, विकास के दावों और वर्षों से चली आ रही व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल सामने आए। आखिर इतने वर्षों बाद भी गांव की तस्वीर क्यों नहीं बदली? क्या इसके लिए जनप्रतिनिधि जिम्मेदार हैं या प्रशासनिक व्यवस्था? देखिए हमारी यह खास ग्राउंड रिपोर्ट。 वीओ-1: गांव की बदहाल तस्वीर यह है जालौर जिले के भोरड़ा क्षेत्र का भोरड़ा गांव। रेगिस्तानी इलाके में बसे इस गांव में जिंदगी आसान नहीं है। पानी की समस्या से लेकर सड़क, बिजली और शिक्षा तक, ग्रामीणों के सामने कई चुनौतियां हैं। ग्रामीणों के अनुसार, वर्षों से चली आ रही समस्याओं के समाधान की उम्मीद आज भी पूरी नहीं हुई है。 वीओ-2: पानी के लिए तालाबों पर निर्भरता गांव में पानी की समस्या सबसे बड़ी चुनौतियों में शामिल है। ग्रामीणों के लिए तालाब और जलाशय पानी के प्रमुख स्रोत हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या गांव में स्थायी जलापूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था है? क्या जल संरक्षण और पेयजल योजनाओं का लाभ हर ग्रामीण तक पहुंच पा रहा है? इन सवालों के जवाब तलाशना जरूरी है。 वीओ-3: सड़क, बिजली और शिक्षा की चुनौती गांव के विकास की बात हो, तो सड़क, बिजली और शिक्षा की सुविधाएं सबसे अहम हैं। दूर-दराज के रेगिस्तानी क्षेत्रों में आवागमन और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती है। बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था और नियमित बिजली आपूर्ति के अभाव का असर ग्रामीणों के दैनिक जीवन पर पड़ता है। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान आखिर कब होगा? वीओ-4: नशे की समस्या ने बढ़ाई चिंता बुनियादी सुविधाओं के साथ नशे की समस्या भी ग्रामीण समाज के लिए चिंता का विषय है। युवाओं को नशे से दूर रखने, जागरूकता बढ़ाने और शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। सवाल यह है कि गांव में इस दिशा में अब तक क्या कदम उठाए गए हैं? वीओ-5: पंचायत चुनाव में विकास सबसे बड़ा मुद्दा आगामी पंचायत राज चुनाव के बीच गांव के विकास का मुद्दा फिर चर्चा में है। ग्रामीणों के सामने यह सवाल है कि वे ऐसे जनप्रतिनिधि का चुनाव कैसे करें, जो पानी, सड़क, बिजली और शिक्षा जैसी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे। गांव में लंबे समय से सरपंच पद पर एक ही व्यक्ति या परिवार के बने रहने के दावे की भी निष्पक्ष पड़ताल जरूरी है। यदि ऐसा रहा है, तो इतने वर्षों में हुए विकास कार्यों और खर्च की समीक्षा भी होनी चाहिए。 रिपोर्टर पीटीसी: बोरदा गांव की यह तस्वीर केवल एक गांव की समस्या नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास के दावों की जमीनी पड़ताल का अवसर है। पानी, सड़क, बिजली, शिक्षा और नशे जैसी चुनौतियों के बीच ग्रामीण आज भी बेहतर सुविधाओं की उम्मीद लगाए बैठे हैं। अब देखना होगा कि पंचायत चुनाव के दौरान विकास के वादे कितने प्रभावी साबित होते हैं और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि व प्रशासन इन समस्याओं के समाधान के लिए क्या कदम उठाते हैं।0
0
Report
Advertisement
Gen Z को साधने को बीजेपी का नया लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ अभियान
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। देश की राजनीति इन दिनों Gen Z के इर्दगिर्द घूम रही है। देश की राजनीतिक पार्टियां इन दिनों सबसे अधिक फोकस Gen Z पर कर रही हैं। सभी दल चुनावों में टिकट देने से लेकर Gen Z का समर्थन हासिल करने की होड़ में लगे हुए हैं। बीजेपी ने भी Gen Z को साधने के लिए बड़ा प्लान तैयार किया है। बीजेपी की ओर से प्रदेशभर में 5 नवंबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत कर दी गई है। विपक्ष की ओर से SIR और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर युवाओं के आंदोलन किए जा रहे हैं। ऐसे में बीजेपी ने विपक्ष को जवाब देने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस, पदयात्राएं, विधानसभा स्तर पर बौद्धिक संवाद और महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में युवा कार्यक्रम किए जाएंगे। बीजेपी इस अभियान के जरिए SIR के मुद्दे पर समर्थन जुटाएगी और SIR को लेकर विपक्ष के आरोपों का युवाओं के बीच जाकर जवाब देगी। देश की राजनीति में Gen Z पर फोकस, युवाओं को साधने में जुटी बीजेपी। बीजेपी का ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान शुरू। एसआईआर और घुसपैठ के मुद्दे पर जनजागरण करेगी बीजेपी। पदयात्राओं से लेकर युवा संवाद तक होंगे कई कार्यक्रम। 5 नवंबर तक प्रदेशभर में चलेगा अभियान। ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान समय की आवश्यकता - मदन राठौड़। विपक्षी पार्टियां युवाओं को कर रही हैं टारगेट - एकता अग्रवाल। विपक्ष युवाओं को बरगलाने की कर रहा है कोशिश - शंकर गोरा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा करना और लोकतंत्र के प्रति जागरूक करना जरूरी है। राठौड़ ने कहा कि कोई भ्रम नहीं फैला सके, इसके लिए जागरूकता जरूरी है। कई लोग गलत तरीके से देश की नागरिकता ले लेते हैं, उसकी छानबीन होना आवश्यक है। ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के तहत बीजेपी प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल को प्रदेशभर में पदयात्राओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एकता अग्रवाल ने कहा कि विपक्षी पार्टियां युवाओं को टारगेट कर अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही हैं। कुछ लोग बांग्लादेश की तरह तख्तापलट की बात कर रहे हैं। बीजेपी सड़कों पर उतरकर यह बताएगी कि देश का युवा देशभक्त है और देश के लोकतंत्र पर विश्वास करता है। बीजेपी इस अभियान के जरिए प्रदेश के युवाओं तक अपनी बात पहुंचाएगी। बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि युवाओं के साथ SIR और विपक्ष की ओर से संवेदनशील संस्थाओं पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर संवाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को बरगलाने की कोशिश की जा रही है। इन तमाम मुद्दों को लेकर बीजेपी युवाओं के बीच जाएगी। पीटीसी — विष्णु शर्मा बीजेपी ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के जरिए Gen Z को साधने और SIR के मुद्दे पर विपक्ष को जवाब देने की तैयारी में है। 5 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में पदयात्राओं और युवा संवाद के जरिए बीजेपी प्रदेश के युवाओं तक अपनी बात पहुंचाएगी。0
0
Report
सरमथुरा में राजस्व विभाग ने पौधरोपण से हरियाली और जीवनदायिनी हवा बढ़ाई
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा (धौलपुर) पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरमथुरा में राजस्व विभाग की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपखंड अधिकारी राकेश न्योल के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय परिसर एवं तहसील परिसर में राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए।कार्यक्रम की शुरुआत उपखंड अधिकारी राकेश न्योल ने स्वयं पौधा लगाकर की। इसके बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण किया तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी राकेश न्योल ने कहा कि पेड़ हमारी धरती का श्रृंगार और हमारे जीवन का आधार हैं। पेड़ों से हमें शुद्ध हवा, छाया और जीवनदायिनी ऑक्सीजन मिलती है। इसलिए पौधे लगाना और उन्हें सुरक्षित रखकर वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करना हम सभी की पहली नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की।0
0
Report
Gen Z को लक्षित BJP का नया अभियान: लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ
Jaipur, Rajasthan:Gen Z को साधने में जुटी बीजेपी, ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान शुरू जयपुर। देश की राजनीति में इन दिनों Gen Z पर फोकस बढ़ गया है। राजनीतिक पार्टियां चुनावों में टिकट देने से लेकर युवाओं का समर्थन हासिल करने की होड़ में जुटी हैं। इसी कड़ी में बीजेपी ने भी Gen Z को साधने के लिए बड़ा प्लान तैयार किया है। बीजेपी की ओर से प्रदेशभर में 5 नवंबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान चलाया जा रहा है। विपक्ष की ओर से SIR और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर युवाओं के आंदोलन किए जा रहे हैं। ऐसे में बीजेपी ने विपक्ष को जवाब देने के लिए यह अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस, पदयात्राएं, विधानसभा स्तर पर बौद्धिक संवाद और महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में युवा कार्यक्रम किए जाएंगे। बीजेपी इस अभियान के जरिए SIR के मुद्दे पर समर्थन जुटाएगी और विपक्ष के आरोपों का युवाओं के बीच जाकर जवाब देगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा करना और लोकतंत्र के प्रति जागरूक करना जरूरी है। कोई भ्रम नहीं फैला सके, इसके लिए जागरूकता जरूरी है। कई लोग गलत तरीके से देश की नागरिकता ले लेते हैं, उनकी छानबीन होना आवश्यक है। अभियान के तहत बीजेपी प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल को प्रदेशभर में पदयात्राओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एकता अग्रवाल ने कहा कि विपक्षी पार्टियां युवाओं को टारगेट कर अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही हैं। कुछ लोग बांग्लादेश की तरह तख्तापलट की बात कर रहे हैं। बीजेपी सड़कों पर उतरकर यह बताएगी कि देश का युवा देशभक्त है और देश के लोकतंत्र पर विश्वास करता है। वहीं, बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि युवाओं के साथ SIR और विपक्ष की ओर से संवेदनशील संस्थाओं पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर संवाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को बरगलाने की कोशिश की जा रही है। इन तमाम मुद्दों को लेकर बीजेपी युवाओं के बीच जाएगी। बीजेपी ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के जरिए Gen Z को साधने और SIR के मुद्दे पर विपक्ष को जवाब देने की तैयारी में है। 5 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में पदयात्राओं और युवा संवाद के जरिए बीजेपी प्रदेश के युवाओं तक अपनी बात पहुंचाएगी।0
0
Report
Advertisement
