224123
Ayodhya: आयुक्त सभागार में अधिकारियों को ITI की जानकारी दी गई
Ayodhya, Uttar Pradesh:बुधवार सुबह 10:30 बजे आयुक्त सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में RTO प्रशासन रितु सिंह ने बताया कि आरटीआई अधिनियम 2005 में पारित किया गया था जो हर भारतीय नागरिक को सरकारी संगठनों से जानकारी प्राप्त करने का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि इस कानून का मुख्य उद्देश्य लोगों को सशक्त बनाना, सरकारी कार्यों में पारदर्शिता लाना और भ्रष्टाचार पर रोक लगाना है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हमीरपुर में अन्ना सांड ने सड़क पर आतंक मचाया, पीआरडी जवान और आरोपी भागे
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-अन्ना सांड ने सड़क पर जमकर काटा आतंक, अन्ना सांड ने आरोपी को लेकर जा रहे पीआरडी जवान को दौड़ाया, घूम घूम कर आरोपी और पीआरडी जवान का पीछा करता रहा अन्ना सांड, सांड के आक्रमक रूप को देख आरोपी को लेकर भागा पीआरडी जवान, अन्ना सांड के आतंक से मची अफरा तफरी, अन्ना सांड द्वारा पीआरडी जवान और आरोपी को दौड़ाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कुरारा थाना कस्बे के बेरी तिराहे के पास का मामला।0
0
Report
IIMUN मंच पर भागवत-संवाद: जेन ज़ेड और युवा आवाज़ पर तेज़ चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई: IIMUN इवेंट में RSS प्रमुख मोहन भागवत के साथ बातचीत पर एक्ट्रेस कुब्रा सैत कहती हैं, "अगर हम मौजूदा माहौल को देखें, तो मुझे नहीं लगता कि युवाओं की आवाज़ से ज़्यादा अहम किसी और की आवाज़ है। हमने हाल ही में उनके विरोध प्रदर्शन और सोचने का तरीका देखा है... यह बहुत ज़रूरी है कि हम उनकी बात सुनें..." बीजेपी नेता पंकजा गोपीनाथ मुंडे कहती हैं, "मुझे लगता है कि IIMUN ने आज एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें 'जेन अल्फा' और 'जेन ज़ेड' के सदस्य शामिल हुए। ऋषभ (IIMUN के संस्थापक) ने परम पूज्य मोहन भागवत जी के साथ बहुत अच्छी बातचीत की। उस बातचीत के हर शब्द और हर लाइन से एक साफ़ दिशा मिली। मोहन जी ने सभी सवालों کا जवाब बहुत संवेदनशीलता के साथ दिया। उन्होंने कीमती सुझाव दिए और हर बात को बहुत साफ़-साफ़ समझाया..." अमृता फडणवीस - आइए आगे की ओर देखें हमारे बच्चों की चिंताओं पर ध्यान दिया जा रहा है। एक्टर साइरस ब्रोचा कहते हैं, "ऋषभ ने इसमें बहुत अच्छा काम किया है। उनके विचार और विज़न बहुत अलग, बहुत प्रभावशाली और भविष्य को ध्यान में रखने वाले हैं। मैं इस बात की तारीफ़ करता हूँ कि उन्होंने एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म बनाया है जहाँ एक तरफ़ RSS के प्रवक्ता भागवत हैं और दूसरी तरफ 'जेन ज़ेड' है। भागवत और 'जेन ज़ेड' के बीच जो जुड़ाव और पुल बना है, वह मुझे एक सकारात्मक संकेत लगता है..." साइंटिस्ट और ISRO के पूर्व चेयरमैन ए. एस. किरण कुमार कहते हैं, "IIMUN जो कर रहा है, वह अगली पीढ़ी को सही दिशा दिखाने का ए. ज़बरदस्त काम है। यह बहुत ज़रूरी चीज़ है। समाज को बदलना होगा। समाज जगह रुका नहीं रह सकता... बदलाव अगली पीढ़ी ही लाती है। वे ज़्यादा उत्सुक हैं वे बदलाव चाहते हैं..."0
0
Report
हरदोई की आठ विधानसभा सीटों पर BJP का मजबूत कब्जा, 2027 चुनाव के मुद्दे प्रमुख
Noida, Uttar Pradesh:हरदोई जनपद में आठ विधानसभा सीट है जिनमें हरदोई सदर से नितिन अग्रवाल शाहाबाद से रजनी तिवारी संडीला से अलका अर्कवंशी बिलग्राम-मल्लावां से आशीष सिंह आशू सवायजपुर से कु. माधवेंद्र प्रताप सिंह गोपामऊ से श्यामप्रकाश सांडी से प्रभाष कुमार बालामऊ से रामपाल वर्मा विधायक हैं。 इन सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है,2027 विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है लोगों ने विकास रोजगार,स्वास्थ्य, शिक्षा,कानून व्यवस्था,सड़क बिजली,पानी समेत स्थानीय समस्याओ और विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखी,ऐसे में आने वाले समय पर जनता किन मुद्दों को लेकर वोट करेगी यह देखना काफी अहम होगा आशीष द्विवेदी हरदोई UP0
0
Report
Advertisement
यमुना जलस्तर बढ़ने से मथुरा में आपदा तैयारी तेज, शेल्टर और चौकियाँ तैयार
Noida, Uttar Pradesh:मथुरा, उत्तर प्रदेश। यमुना का जलस्तर बढ़ गया है जिसके बाद प्रशासन ने तैयारियों का जायजा लिया। जिला मजिस्ट्रेट सी.पी. सिंह ने इस मामले में कहा, "हमारे यहां मथुरा में यमुना नदी लगभग 85 किलोमीटर की लंबाई में बहती है और पूरे जनपद को बीच से बांटती है। ओखला बैराज से पानी छोड़ा जाता है, वो पानी हमारे यहां आता है और बाढ़ जैसा रूप लेता है मगर अभी इतना पानी नहीं छोड़ा गया है। वहां से पानी छोड़ा गया है जिससे जलस्तर की वृद्धि हुई है मगर अभी बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है और न ही ऐसी कोई संभावना नजर आ रही है मगर किसी भी आकस्मिकता के लिए हम लोग तैयार हैं। गत वर्ष इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी बाढ़ मथुरा में आई थी जिसका अनुभव हमें है। हमारे शेल्टर होम तैयार है, जरूरत पड़ने पर लोगों को कहां-कहां ले जाना है उसके लिए हमारी बाढ़ चौकियां तैयार हैं। इसके अलावा गायों को भी शिफ्ट करने के लिए हम लोगों ने तैयारी कर ली है..."0
0
Report
रोहतक में सफाई कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल से शहर में कचरा फैल गया
Rohtak, Haryana:रोहतक में सफाई कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल, सड़कों पर कचरा नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की रोहतक इकाई ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए वीरवार से तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। सभी कर्मचारी नगर निगम कार्यालय परिसर में हड़ताल पर बैठ गए। जिसके चलते सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई और सड़कों पर कचरा फैल रहा है। कुछ जगह कूड़े के वाहनों को सड़क के बीच में खाली कराया जा रहा है। इकाई प्रधान शंभू टांक ने बताया कि मांगें पूरी नहीं होने से 8 अगस्त तक तीन दिवसीय हड़ताल रहेगी। उन्होंने बताया कि 13 मई को सरकार के साथ हुई वार्ता में कर्मचारियों की मांगों से संबंधित परिपत्र अभी तक जारी नहीं किए गए हैं। सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन हो जाएगी।0
0
Report
कटिहार की मिशा सिंह को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन सम्मान मिलेगा
Katihar, Bihar:कटिहार की बेटी मिशा सिंह का राष्ट्रीय सम्मान पूरे देश में केवल 5 राज्यों के प्रतिभागी हो रहे सम्मानित, जिसमें बिहार से अकेली युवती कटिहार निवासी मिशा सिंह शामिल हैं। मिशा सिंह एमएससी एग्रीकल्चर की छात्रा हैं और स्टार्टअप के जरिए देश में मछली और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को अंतिम उपभोक्ता तक सुरक्षित पहुंचाने के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। बिहार के किशनगंज से शिक्षा लेने वाली मिशा सिंह पिछले 2023 से लॉजिस्टिक्स मार्केटिंग और ट्रांसपोर्टिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने शीघ्र खराब होने वाले खाद्य पदार्थों के परिवहन के लिए कोल्ड चेन, कोल्ड स्टोर और रीफ्रिजरेटेड ट्रैकों का व्यापक उपयोग शुरू किया ताकि उत्पादों की गुणवत्ता बनी रहे, खाद्य नुकसान कम हो और उपभोक्ताओं तक ताजा सामान पहुंचे। वर्तमान में विभिन्न राज्यों और विदेशों से खाद्य सामग्री देश के अलग-अलग बाजारों तक पहुंचती है, लेकिन मजबूत कोल्ड चेन की व्यवस्था के अभाव में अंतिम उपभोक्ता तक पहुंचते-पहुंचते उसकी गुणवत्ता प्रभावित हो जाती है। अगर परिवहन और भंडारण में कोल्ड चेन सिस्टम अपनाया जाए तो मछली सहित अन्य खाद्य पदार्थों को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। राष्ट्रपित भवन से आमंत्रण मिलने के बाद घरवाले भी खुशी का इजहार कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
अमन और भाईचारे के संदेश के साथ निकले चेहल्लुम के ताजिए, कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण रहा आयोजन
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। नारायन नगला क्षेत्र में चेहल्लुम का पर्व गुरुवार को गम, अकीदत और आपसी भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। नारायन नगला, में जुलूस निकला तथा आसपास के कई गांवों से लोग जुलूस को देखने आते हैं। अकीदतमंदों ने इमामबाड़ों और अपने घरों में फातिहा ख्वानी कर शहीद-ए-कर्बला हजरत इमाम हुसैन और उनके जांनिसार साथियों की कुर्बानियों को याद करते हुए उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश की। ताजियों के जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने अनुशासन और श्रद्धा के साथ भाग लिया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर ताजियों का इस्तकबाल किया गया तथा अमन, शांति और भाईचारे की दुआएं मांगी गईं। इस दौरान कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं ग्रामीणों द्वारा शरबत, ठंडा पानी और फलों का वितरण कर सेवा भाव का परिचय दिया गया। पूरे आयोजन के दौरान सौहार्द और आपसी सद्भाव का वातावरण बना रहा। चेहल्लुम के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित सिंह बघेल, उपनिरीक्षक सुरेश चंद तथा पुलिस बल पूरे समय मुस्तैदी के साथ तैनात रहा। संवेदनशील स्थलों पर लगातार गश्त की गई और जुलूसों की निगरानी की जाती रही। पुलिस-प्रशासन की सतर्कता तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से चेहल्लुम का समस्त आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।0
0
Report
जयपुर नॉर्थ पुलिस डोमिनेशन अभियान: 317 स्थानों पर दबिश, 328 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur जयपुर नॉर्थ पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान दो दिनों में 99 पुलिस टीमों की 317 स्थानों पर दबिश, 328 अपराधी गिरफ्तार डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया अभियान अभियान के दौरान 56 केस दर्ज किए गए अवैध हथियार, मादक पदार्थ, अवैध शराब, नकदी और एक ट्रैक्टर जब्त0
0
Report
उमरी गांव में 4 करोड़ के विकास: ग्राम सचिवालय, धर्मशाला और भवन का उद्घाटन
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के लाडवा में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने उमरी गांव में 90 लाख रुपये की लागत से तैयार ग्राम सचिवालय, सर्वजातीय धर्मशाला और वाल्मीकि भवन का किया उद्घाटन अब तक गांव उमरी में 4 करोड़ रुपए से हुए विकास कार्य उमरी गांव में आना हुआ और बहुत से कार्य हैं, उमरी के अंदर चार करोड़ के लगभग कार्य हुए है उमरी गांव के अंदर हुए और आज वाल्मीकी धर्मशाला में 28 लाख 25 हजार के करीब की लागत से ये भवन बना है, और सर्वजाति धर्मशाला 28 लाख के करीब इसका शिलान्यास उद्घाटन किया गया है, और पंचायत भवन के लिए 33 लाख के द्वारा उद्घाटन किया गया है और इसी तरीके से बहुत से कार्य मुख्यमंत्री के द्वारा हर गांव के अंदर किए जा रहे हैं और हर गांव के अंदर 21,21 लाख की राशि दी जा रही है और जिस तरीके से सबका साथ सबका विकास का प्रयास का मूल मंत्र लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री चल रहे हैं और हमारे देश के प्रधानमंत्री की सोच है कि 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाना है, उसमें अहम भूमिका हरियाणा की रहेगी. और इसी तरीके से आज सभी को मैं बहुत-बहुत बधाई और बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती हूँ.0
0
Report
Advertisement
तहसीलदार अलका सिंह की विदाई समारोह बना चर्चा का विषय वीडियो हुआ वायरल
Deoria, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग देवरिया... जिला प्रशासन में चर्चा का विषय बना तहसीलदार अलका सिंह का विदाई समारोह अलका सिंह का स्थानांतरण सलेमपुर तहसील से देवरिया सदर तहसील में हुआ है, विदाई समारोह में तहसील के कर्मचारियों ने जमकर लगाए ठुमके, ढोल नगाड़ों पर जमकर थिरके तहसील कर्मी, सलेमपुर तहसील कैंपस में हुआ तहसीलदार अलका सिंह का विदाई विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कई सालों से सलेमपुर तहसील में जमी थी तहसीलदार अलका सिंह,0
0
Report
विकासपुरी के विकासनगर में भारी जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ई-रिक्शा पलटा
Delhi, Delhi:दिल्ली में सुबह से हो रही रिमझिम बरसात के बाद विकासपुरी विधानसभा के विकासनगर इलाके में मुख्य सड़क पर भारी जलभराव और जगह-जगह बने गड्ढों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क पर पानी भर जाने से हालात बाढ़ जैसे दिखाई दिए। बारिश के दौरान सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा सड़क पर बने गड्ढे में असंतुलित होकर पलट गया जिसमें सवार एक बुजुर्ग महिला को हल्की चोट लगी वहीं कई बाइक सवार भी जलभराव और खराब सड़क के कारण फिसलकर गिरते नजर आए। गनीमत रही कि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं मिली। स्कूलों की छुट्टी के समय सड़क पर जलभराव के कारण बच्चों, अभिभावकों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में इस सड़क पर जलभराव और गड्ढों की समस्या बनी रहती है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।0
0
Report
SYL नहर पर केंद्र के ठोस कदम से हरियाणा के किसानों को पानी मिलेगा
Chandigarh, Chandigarh:। जल जीवन मिशन 2.0 की बैठक में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने एसवाईएल का मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के सामने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर बनाने और हरियाणा के हक का पानी दिलवाने के लिए केंद्र सरकार के दखल की मांग करी। इस मौके पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ सांसद जयप्रकाश जेपी, वरुण चौधरी, सतपाल ब्रह्मचारी और करमवीर बौद्ध भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री को सौंपे गए पत्र में दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर बनाने का काम अब तक नहीं हुआ है। पंजाब को मौजूदा हालात से फायदा मिल रहा है, लेकिन हरियाणा के किसान बहुत परेशान हैं। यह पुराना विवाद पूरी तरह अटका पड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने 2002 और 2004 में साफ-साफ नहर पूरा करने के आदेश दिए थे। 2016 में तो पंजाब के एग्रीमेंट खत्म करने वाले कानून को भी असंवैधानिक बता दिया था। फिर भी काम आगे नहीं बढ़ा। जनवरी 2026 में हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों की हाई-लेवल मीटिंग भी बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई। इससे साफ है कि सिर्फ राज्य स्तर की बातचीत से यह राजनीतिक अड़चन नहीं टूटेगी। केंद्र की सख्त निगरानी जरूरी है। हरियाणा ने अपनी 92 किलोमीटर की नहर दशकों पहले ही काफी खर्च करके बना ली थी। लेकिन पंजाब में 122 किलोमीटर का हिस्सा आज भी अधूरा पड़ा है। इससे हरियाणा को रावी-ब्यास के पानी का अपना कानूनी हिस्सा नहीं मिल पा रहा है। इस देरी का असर काफी व्यापक और घातक होता जा रहा है। दक्षिणी और मध्य हरियाणा के जिलों में भूजल बहुत नीचे चला गया है – कहीं-कहीं 1700 फीट तक। भाखड़ा और पोंग जैसे जलाशयों में भी पानी कम है। किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा और कई गांवों में पीने का पानी भी किल्लत हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार हरियाणा का हक माना है, फिर भी राज्य को नुकसान उठाना पड़ रहा है। मई 2025 की सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में केंद्र ने सही कहा था कि सिर्फ बातचीत काफी नहीं, असल काम होना चाहिए। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की साधारण मीटिंगों से कोई ठोस टाइमलाइन या हल नहीं निकलेगा। इसलिए हम जल शक्ति मंत्रालय से जोरदार अपील करते हैं कि वह मजबूत केंद्रीय नेतृत्व दिखाए और बची हुई नहर बनाने का रोडमैप बनाए。 स्थानीय सुरक्षा की चिंताओं और प्रशासनिक हिचकिचाहट को देखते हुए मंत्रालय को सोचना चाहिए कि केंद्रीय निर्माण एजेंसियों को उचित सुरक्षा के साथ भेजकर काम करवाया जाए, ताकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पूरे हों। साथ ही भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड हरियाणा के हिस्से का पानी बिना किसी रुकावट के जारी करे। हरियाणा के लोग और किसान चार दशक से ज्यादा समय से अपने कानूनी हिस्से का पानी मांग रहे हैं। आपका तुरंत दखल राज्य की आजीविका बचाने और कानून का राज बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है。0
0
Report
Advertisement
दासपुर थाने ने 10 किलोग्राम चांदी के साथ आरोपी गिरफ्तार, तस्करी चक्र का खुलासा
Mollar Chak, West Bengal:গরু পাচার থেকে রুপো পাচার করার আগেই দাসপুর থানার পুলিশের তৎপরতায় হাতেনাতে ধরা পড়ল দুষ্কৃতকারীরা। সেইসঙ্গে বড়সড় পাচার চক্রের হদিস পেল পশ্চিম মেদিনীপুর জেলা পুলিশ। আজ একটি সাংবাদিক সম্মেলন করে পশ্চিম মেদিনীপুর জেলার পুলিশ সুপার পাপিয়া সুলতানা জানান, দাসপুর থানার পুলিশ গোপন সূত্রে খবর পেয়ে ঘাটাল থেকে বাসে চেপে অন্যত্র যাওয়ার সময় এক ব্যক্তিকে প্রায় ১০ কিলো রুপো সমেত আটক করা হয়েছে। যার বাজার মূল্য প্রায় ২৫ লক্ষ টাকা। ধৃত ব্যক্তি বাজেয়াপ্ত রুপোর কোনো উপযুক্ত কাগজপত্র দেখাতে না পারায় তাকে গ্রেফতার করা হয়। ধৃতের নাম আশীষ সিংহ রায়। অন্যদিকে, রাতের অন্ধকারে বেআইনিভাবে গরু পাচারের সময় দাসপুর থানার পুলিশ গরু বোঝাই একটি পিকআপ ভ্যান আটক করে। সেই গাড়ি থেকে ৯টি গরু উদ্ধার হয়। পুলিশ জানতে পেরেছে বেআইনিভাবে বিক্রির জন্যই গরুগুলোকে অন্যত্র নিয়ে যাওয়া হচ্ছিল। এই ঘটনায় আঙ্গার খান ও শুকদেব নায়েক নামক দুই ব্যক্তিকে গ্রেফতার করা হয়েছে। প্রাথমিক তদন্তের পর পুলিশ জানতে পেরেছে দীর্ঘ তিন বছর ধরে একটি চক্র বিভিন্ন জায়গা থেকে গরু সংগ্রহ করে রাজ্যের বিভিন্ন জায়গায় পাচার করছিল। ধৃতদের কাছ থেকে এই র্যাকেট সম্বন্ধে বিস্তারিত তথ্য জানার চেষ্টা করছে পুলিশ। বড়সড় চক্রের হদিস পাওয়া যাবে এমনটাই মনে করছে পশ্চিম মেদিনীপুর জেলা পুলিশ。0
0
Report
गाजीपुर में एफएसडीए की बड़ी कार्रवाई: 1454 किलोग्राम आटा जब्त, नमूनों की जांच आगे
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में मिलावटी आटे पर बड़ा प्रहार! आटा मिलों और दुकानों पर एफएसडीए की ताबड़तोड़ छापेमारी, 1454 किलो आटा सीज मिलावटखोरों में मचा हड़कंप! गाजीपुर में 9 आटा मिलों पर एफएसडीए का एक्शन, हजारों किलो आटा जब्त जांच के दौरान कुल 9 नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है कार्रवाई में 1454 किलोग्राम गेहूं का आटा सीज किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 36,740 रुपये बताई गई डेहमा स्थित अर्चना एग्रो इंडस्ट्रीज से 1376 किलोग्राम और बिरनो के चौधरी इंटरप्राइजेज से 78 किलोग्राम आटा जब्त किया गया एफएसडीए अधिकारियों ने गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों की गहन जांच करते हुए कई आवश्यक दस्तावेजों का भी सत्यापन किया सहायक आयुक्त रमेश चन्द्र पांडेय ने बताया कि लैब रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मिलावटी और मानकविहीन खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके गाजीपुर में मिलावटी और मानकविहीन खाद्य पदार्थों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन यानी एफएसडीए की टीम ने जिले की कई आटा मिलों और दुकानों पर एक साथ छापेमारी कर 9 नमूने जांच के लिए संग्रहित किए हैं। इतना ही नहीं, मानकों पर खरा न उतरने के संदेह में 1454 किलोग्राम गेहूं का आटा भी सीज किया गया है। अब लैब रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। दरअसल गाजीपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मिलावटी और मानकविहीन खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए जिले की 9 आटा निर्माण इकाइयों और दुकानों पर छापेमारी की। अभियान के दौरान अधिकारियों ने कुल 9 नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिया। जांच के दौरान टीम ने डेहमा स्थित अर्चना एग्रो इंडस्ट्रीज से 1376 किलोग्राम तथा बिरनो स्थित चौधरी इंटरप्राइजेज से 78 किलोग्राम गेहूं का आटा जब्त किया। इस तरह कुल 1454 किलोग्राम आटा, जिसकी अनुमानित कीमत 36 हजार 740 रुपये बताई गई है, सीज कर दिया गया। एफएसडीए अधिकारियों के अनुसार सभी नमूनों की वैज्ञानिक जांच कराई जाएगी। यदि जांच रिपोर्ट में आटा मानकविहीन या मिलावटी पाया जाता है तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और मिलावट करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
IIMUN इवेंट में मोहन भागवत के साथ बातचीत: त्रिपाठी बोले- ईमानदार और स्पष्ट
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई: IIMUN इवेंट में RSS प्रमुख मोहन भागवत के साथ हुई बातचीत पर, नौसेना प्रमुख (CNS) एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने कहा, "बहुत ईमानदार और स्पष्ट बात-चीत रही। उन्होंने कोई लाग-लपेट नहीं रखी। संघ संचालक जी से जो भी सवाल पूछे गए, उन्होंने पूरी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ उनके जवाब दिए..."0
0
Report
Advertisement
