224123
Ayodhya - रामनगरी में मनाई जा रही है गीता जयंती
Ayodhya, Uttar Pradesh:श्रीमणिराम दास छावनी के बाल्यमीकि भवन में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी के सानिध्य में और उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास महाराज के सयोंजन में आज गीता जयंती मनाई जा रही है। दो हजार से ऊपर गीता मनीषी कर रहे हैं पाठ ।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेगूसराय में हथियारों के साथ रील बनाकर वायरल होने पर पुलिस जांच शुरू
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में सोशल मीडिया पर वायरल होने और फेमस होने के लिए हथियारों के साथ रील बनाने का मामला सामने आया है। यहां कथित तौर पर पति-पत्नी हाथों में हथियार लेकर भोजपुरी गाने पर रील बनाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर लाइव आकर कुछ लोगों के साथ गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। वायरल वीडियो में पति-पत्नी हथियार लहराते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला बखरी थाना क्षेत्र के मौजी गांव का है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में इसकी चर्चा तेज हो गई है। वहीं, बखरी थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। बेगूसराय में सोशल मीडिया पर रील बनाकर चर्चा में आने की कोशिश अब एक नए विवाद को जन्म देती नजर आ रही है। ताजा मामला बखरी थाना क्षेत्र के मौजी गांव का बताया जा रहा है, जहां कथित तौर पर एक पति-पत्नी का हथियार के साथ रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भोजपुरी गाने पर रील बनाते हुए पति-पत्नी के हाथों में हथियार दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर लाइव आकर कुछ लोगों के साथ गाली-गलौज करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में नजर आने वाली महिला का नाम करिश्मा पासवान और उसके पति का नाम छोटू कुमार है। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रहे हथियार असली हैं या नहीं और वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई क्या है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं, हथियार के साथ वीडियो बनाने और कथित तौर पर धमकी देने के मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर भी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। फिलहाल, बखरी थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है और इस मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।0
0
Report
राम पुकार महतो ने कहा: निलंबन सिर्फ एक नहीं, तीनों विधायक पर हो कार्रवाई
Patna, Bihar:RLM से राम पुकार सिन्हा के 6 साल के निलंबन के आदेश के बाद पार्टी के विधायक रामेश्वर महतो का ने बड़ा बयान दिया है कहा कि राम पुकार सिन्हा जी एक वरिष्ठ साथी हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शुरुआती तौर से ही उन्होंने बहुत मेहनत किया है। और पिछले एक वर्षों से इस चुनाव के लिए वो तैयारी कर रहे थे। इस दरमियान कई बार वो आदरणीय उपेंद्र कुशवाहा जी, जो हम सबों के नेता हैं और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, उनसे भी उन्होंने कई बार मुलाकात की। उस दरमियान उनकी जो भी बातें हुई होंगी, उन्होंने जरूर हर बार कहा है कि हमने तैयारी की हुई है, हमें यहां से लड़ना है। बहरहाल जो भी हुआ, चुनाव की तैयारी उनकी थी, हम लोग उनके नॉमिनेशन में गए। और जो कार्रवाई अभी हुई है, वो सिर्फ उन पे नहीं होनी चाहिए थी। कार्रवाई होनी है तो हम तीन जो विधायक थे, हम तीनों विधायकों पे भी होनी चाहिए। जितने हमारे साथ कार्यकर्ता थे सब पे होनी चाहिए। और नहीं तो उनकी मदद होनी चाहिए थी। कार्रवाई करने की जगह आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी उनको बुलाते, उनसे बैठ के बात करते, उनकी भी कहीं कोई सेटलमेंट, उनकी भी कहीं सम्मान की बात होती। और इस प्रकार से उनको मना लेने का काम होना चाहिए था, न कि निलंबित करने का। राम पुकार महतो ने कहा की हम तीनों विधायक बैठकर के विचार करेंगे। और जहां तक लगता है कि अगर हमने उन्हें खड़ा करवाया है और हम साथ में रहे हैं, हम उनके नॉमिनेशन में थे, तो हमें भी जाना चाहिए। साथ ही साथ आदरणीय उपेंद्र कुशवाहा जी के लिए उन्होंने हमेशा झंडा उठाया है पिछले 20 वर्षों से, उनको भी आशीर्वाद देना चाहिए। उनके परिवार के सदस्य, जो उनकी धर्मपत्नी हैं, विधायक हैं सासाराम से मैडम Snehlata कुशवाहा जी, उनको भी जाना चाहिए। उनके पुत्र दीपक प्रकाश जी जो बिहार सरकार में मंत्री हैं, उन्हें भी मदद करना चाहिए। और खास करके आजकल राजनीति में उनकी पुत्रवधू भी हैं, श्रीमती SAKSHI मिश्रा कुशवाहा जी, उनको भी चाहिए कि एक वर्कर का आज समय आया है, तो पूरे परिवार के लोगों को चाहिए कि इस वर्कर के लिए भी खड़ा रहें। अब कार्रवाई तो जो भी होगी, उसकी फिर बात करेंगे। राम पुकार महतो विधायक RLM0
0
Report
रामदेवरा स्टेशन पर सफाई व्यवस्था ठप, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - पोकरण खबर की लोकेशन - पोकरण रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था चरमराई, यात्रियों को परेशानी पोकरण,जैसलमेर रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने के कारण हड़ताल पर बैठने से स्टेशन परिसर में गंदगी बढ़ रही है। हालात ऐसे हैं कि यात्रियों को स्टेशन पर बैठने तक में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रामदेवरा रेलवे स्टेशन पश्चिमी रेलवे के जोधपुर मंडल के अंतर्गत आता है। लोकदेवता बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए यहां सालभर श्रद्धालुओं और यात्रियों का आवागमन बना रहता है। मेले के दौरान स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। ऐसे महत्वपूर्ण स्टेशन पर सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से यात्रियों को असुविधा हो रही है。 सफाई कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी के कारण उत्पन्न समस्या के जल्द समाधान की जरूरत है। यात्रियों की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन से सफाई कर्मचारियों की समस्या का समाधान कर स्टेशन पर सफाई व्यवस्था जल्द बहाल करने की मांग की जा रही0
0
Report
Advertisement
गिरिडीह के बिरनी में जुआ के कारण युवक ने अपने घर में फांसी लगा ली
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र अंतर्गत केंदुवाडीह गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. गांव निवासी 32 वर्षीय नरेश विश्वकर्मा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. मृतक की पत्नी ने बताया कि नरेश जुआ खेलने का आदी था. घटना के दिन भी वह जुआ खेलने के लिए उससे पैसे मांग रहा था. जब पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो वह आक्रोशित हो गया और उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया. घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गयी. स्थानीय मुखिया कुंवर नारायण सिंह ने घटना की पुष्टि की है. सूचना पर भरकट्टा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुट गयी है.0
0
Report
मेरठ में मुस्कान- साहिल को सजा: सौरभ के भाई की प्रार्थना
मेरठ 14 अक्टूबर यानी कि कल होनी है मुस्कान और साहिल को सजा, सौरभ के भाई ने पूजा पाठ कर कातिल को सजा ए मौत की प्रार्थना की, मृतक सौरभ के भाई ने कहा कि फांसी की सजा हो नहीं तो हम हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक भी दरवाजा खटखटाने के लिए तैयार है, सौरभ का भाई बोला आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं ऐसे में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा हो जाएगी तो यह मामले आने बंद हो जाएंगे0
0
Report
यूपी में खुली मिठाइयों पर यूज बाई डेट अब अनिवार्य
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में मिठाई खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। प्रदेश में 15 अक्टूबर से खुली मिठाइयों पर भी उपयोग की अंतिम तारीख यानी ‘यूज बाई डेट’ प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और हितों को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत मिठाई की दुकानों पर बिक्री के लिए रखी गई और भंडारित मिठाइयों की उपयोग की अंतिम तारीख स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करनी होगी। अब तक खुली मिठाइयों के मामले में इस तरह की जानकारी प्रदर्शित करने का स्पष्ट अनिवार्य प्रावधान नहीं था। खाद्य सुरक्षा विभाग की आयुक्त रोशन जैकब की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मिठाई विक्रेताओं को ग्राहकों की जानकारी के लिए यह तारीख प्रदर्शित करनी होगी। इससे ग्राहक मिठाई खरीदने से पहले उसकी उपयोग अवधि के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। मिठाइयों की उपयोग अवधि उनके प्रकार, सामग्री, बनाने की प्रक्रिया और भंडारण की परिस्थितियों पर निर्भर करेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी मिठाइयों के लिए एक समान उपयोग अवधि निर्धारित नहीं होगी। दुकानदारों को संबंधित मिठाई की प्रकृति और गुणवत्ता के आधार पर उपयोग की अंतिम तारीख तय कर उसे प्रदर्शित करना होगा। त्योहारों के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में नई व्यवस्था से ग्राहकों को मिठाई की ताजगी और उपयोग की अवधि के बारे में जानकारी मिल सकेगी। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को बासी या निर्धारित अवधि के बाद इस्तेमाल के लिए अनुपयुक्त मिठाई खरीदने से बचाना और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है。 लखनऊ की जानी मानी मिठाई शॉप क्षीरसागर से जी मीडिया ने रियलिटी चेक किया जहां के ओनर ने बताया कि जब से उनकी दुकान खुली है तब से वह इस नियम का पालन कर रहे हैं अब सरकारी आदेश आने के बाद और भी गंभीरता से पालन करना होगा अपने कस्टमर की सेहत से हम खिलवाड़ नहीं कर सकते।0
0
Report
Advertisement
नीरज कुमार के पक्ष में प्रचार कर रहे निशांत, NDA को मजबूती दे रहे
Patna, Bihar:पटना सनी चुनावी प्रचार में निकले निशांत.... विजय चौधरी के साथ नवादा और बिहारशरीफ़ में नीरज कुमार के पक्ष में करेंगे प्रचार... अभी नवादा और बिहारशरीफ जा रहा हूँ। आदरणीय श् नीरज जी और श्री नवल किशोर जी के... उनके पक्ष में जनता से अपील करने... कि आप उन्हें अपना बहुमूल्य वोट दें और उन्हें भारी मतों से जिताएँ। और एनडीए सरकार जो है... उसको और भी मजबूती दें。 बाइट : निशांत स्वास्थ्य मंत्री बिहार...0
0
Report
हजरतगंज के हाई-प्रोफाइल मौत मामले में श्रद्धा दुबे पर हत्या का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के Hazratganj के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में एक युवक शिवा शर्मा (28) की रहस्यमय मौत हो गई. शिवा शर्मा लखनऊ में एक कैफे चलाता था. उसकी मां का आरोप है कि श्रद्धा दुबे नाम की एक मॉडल के साथ वह पिछले चार महीनों से लिव-इन रिलेशनशिप में था और श्रद्धा के साथ ही रह रहा था; परिवार के अनुसार श्रद्धा उसे ब्लैकमेल करती थी ताकि वह उसके पास रहे. मृतक की माँ का दावा है कि उसे पहले पीटा गया और चौथी मंजिल से धक्का देकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे, चालक आदिल जैसे लोगों के खिलाफ छापेमारी जारी है. मृतक की मां ने पुलिस को तहरीर में आरोप लगाए हैं कि श्रद्धा उसका ड्राइवर और अन्य के साथ मिलकर उसे बदनाम कर जेल भिजवाने की धमकी देती रही. पोस्टमार्म के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे और आसपास के CCTV फुटेज की भी जांच जारी है. CCTV फुटेज में श्रद्धा के ड्राइवर के संकेत मिलते हैं कि शिवा के नीचे गिरने के बाद लोग मदद के लिए पहुंचे.0
0
Report
नवनियुक्त कर्नाटक राज्यपाल सुधा यादव का राष्ट्र सर्वप्रथम का संकल्प
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- कर्नाटक की नवनियुक्त राज्यपाल डॉक्टर सुधा यादव एक्सक्लूसिव जो दायित्व राष्ट्रपति ने सौपा उसे बखूबी निभाने का करूंगी काम- सुधा यादव आधी आबादी को मिल रहा प्राथमिकता के साथ सम्मान- सुधा यादव केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय बनाने का करूंगी काम- सुधा यादव राष्ट्र सर्वप्रथम और विकसित भारत के संकल्प मेरी प्राथमिकता नवनियुक्त राज्यपाल ने कर्नाटक की जनता को दिया संदेश राष्ट्रपति के द्वारा हरियाणा की रहने वाली डॉक्टर सुधा यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंप गई है. राष्ट्रपति ने डॉक्टर सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया है.कर्नाटक की नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का भरोसा जताया है। एक्सक्लूसिव बातचीत में डॉ. सुधा यादव ने कहा कि राष्ट्र सर्वप्रथम की भावना और विकसित भारत का संकल्प उनकी प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने महिला सशक्तिकरण का जिक्र करते हुए कहा कि आज देश में आधी आबादी को प्राथमिकता के साथ सम्मान मिल रहा है।डॉ. सुधा यादव ने केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में काम करने की बात भी कही। वन टू वन- डॉक्टर सुधा यादव, नवनियुक्त राज्यपाल, कर्नाटक0
0
Report
Advertisement
झारखंड में नशा मुक्ति अभियान के लिए राज्यस्तरीय कार्यशाला: जागरूकता और पुनर्वास पर जोर
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने और नशे की बढ़ती समस्या से निपटने की रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से आज राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन की एमडीआई बिल्डिंग में आयोजित इस कार्यशाला में नशा मुक्ति से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। कार्यशाला का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नशे की रोकथाम के उपायों पर विचार-विमर्श करना और नशे की लत से प्रभावित लोगों के पुनर्वास की दिशा में प्रभावी पहल को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से राज्य में नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए समन्वित प्रयासों को मजबूत करने पर जोर रहेगा。0
0
Report
करनाल सेक्टर-14 में गुटवार हमले से युवक की मौत, एनकाउंटर की मांग तेज
Karnal, Haryana:करनाल के सेक्टर-14 में चाकू से हमला कर युवक की हत्या, दोस्त भी घायल कार सेल्स ऑफिस के ऊपर बने कमरे में हुक्का पी रहे थे चार दोस्त, हमलावरों में दक्ष जाट, उत्कर्ष जाट समेत छह नामजद; 8-10 अन्य युवकों पर भी आरोप, परिवार ने की एनकाउंटर की मांग करनाल। शहर के सेक्टर-14 की मेन मार्केट में 12 अक्टूबर को युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। कार सेल परचेज ऑफिस के ऊपर बने कमरे में था चारों वहां हुक्का पी रहे थे। इसी दौरान दक्ष जाट, उत्कर्ष जाट, हरदीप, भव्य जाट, काकुन तनेजा, प्रिंस गुज्जर और उनके साथ 8-10 अन्य युवक कमरे में पहुंचे। साहिब के अनुसार, उनके पास लाठी-डंडे और चाकू थे। आर्यन की छाती और सिर पर किए चाकू से वार साहिब ने आरोप लगाया कि कमरे में घुसते ही युवकों ने आर्यन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसकी छाती और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से वार किए। इसके अलावा सिर पर भी जान से मारने की नीयत से कई चोटें मारीं। जब साहिब और उसके अन्य दोस्तों ने आर्यन को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। साहिब के मुताबिक, इस दौरान उसे और हरिश उर्फ करण को भी चोटें आईं। हमला करने के बाद आरोपी चाकू और डंडे लहराते हुए मौके से भाग गए। खून से लथपथ आर्यन को अस्पताल लेकर पहुंचे दोस्त साहिब ने बताया कि हमले के बाद दोस्तों ने घायल आर्यन को कमरे से नीचे उतारा। उसके शरीर से काफी खून बह रहा था। वहां मौजूद अन्य लोगों की मदद से निजी गाड़ी का इंतजाम किया गया और आर्यन को नागरिक अस्पताल करनाल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत देखते हुए उसे रेफर कर दिया। इसके बाद दोस्त उसे इलाज के लिए करनाल के विर्क अस्पताल लेकर गए। वहां से भी डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के कारण उसे बड़े अस्पताल में भेज दिया। पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में मौत की सूचना मिली शिकायतकर्ता के अनुसार, आर्यन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। इसके बाद साहिब को फोन पर सूचना मिली कि पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसके दोस्त आर्यन की मौत हो गई। साहिब ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार आर्यन को तीन चोटे पाई गई, जो किसी धारदार चीज की है सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य पुलिस कार्रवाई के अनुसार, 12 अक्टूबर को थाना सिविल लाइन करनाल से पुलिस चौकी को फोन पर सूचना मिली कि सेक्टर-14 की मुख्य मार्केट में कुछ युवकों के साथ मारपीट हुई है। सूचना मिलने पर एसआई सुंदर, एएसआई विनोद और सिपाही ज्वाला सिंह मौके पर पहुंचे और एफएसएल की टीम को बुलाया गया। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। साहिब की मेडिकल रिपोर्ट में धारदार हथियार से चोट दर्ज पुलिस के अनुसार, आर्यन को विर्क अस्पताल में भर्ती कराए जाने की सूचना मिलने पर एसआई सुंदर अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। लेकिन आर्यन ब्यान देने के लिए फिट नहीं था। इसके बाद पुलिस घायलों की सूचना और मेडिकल रिपोर्ट लेने के लिए सिविल अस्पताल पहुंची, जहां साहिब ने अपना बयान दर्ज कराया। साहिब की मेडिकल रिपोर्ट में एक चोट दर्ज की गई, जो धारदार वस्तु से लगी बताई गई है। छह नामजद और अन्य युवकों पर हत्या का केस दर्ज साहिब के बयान और दोनों मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने दक्ष जाट, उत्कर्ष जाट, हरदीप, भव्य जाट, काकुन तनेजा, प्रिंस गुज्जर और 8-10 अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। थाना सिविल लाइन करनाल में 12 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया गया। मामला बीएनएस की धारा 191(3), 190, 115, 118(1), 103(1), 351(3) और 333 के तहत दर्ज हुआ है। मामले की जांच एएसआई विकास को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रहे है।0
0
Report
बीकानेर से बड़ी खबर: अशोक गहलोत नाल एयरपोर्ट पर पहुंचे, प्रेस कॉन्फ्रेंस आज
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबरपूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे नाल एयरपोर्ट वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत पूर्व मंत्री बी.डी. कल्ला, गोविंदराम मेघवाल और विधायक सुशीला डूडी रहे मौजूद मेयर अनिल कल्ला, शहर अध्यक्ष मदन गोपाल और देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने की अगवानी पूर्व विधायक सोहन नायक, महेंद्र गहलोत, मकसूद अहमद सहित कई नेता पहुंचे नाल एयरपोर्ट से स्काई बर्ड रिसॉर्ट जाएंगे अशोक गहलोत स्काई बर्ड रिसॉर्ट में थोड़ी देर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस0
0
Report
Advertisement
लखनऊ स्थित ओमेक्स बिल्डिंग में युवती की संदिग्ध मौत, प्रेमी मौके से फरार
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में स्थित ओमेक्स बिल्डिंग में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। चौक निवासी युवती अपने प्रेमी के साथ बिल्डिंग की 10वीं मंजिल पर कमरा बुक करके पहुंची थी। इसी दौरान युवती 10वीं मंजिल से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद युवती के साथ मौजूद उसका प्रेमी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्तम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस युवती की मौत के कारणों की जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल यह है कि आखिर युवती 10वीं मंजिल से कैसे गिरी और उसकी मौत के पीछे क्या वजह है? पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।0
0
Report
श्रद्धा फ्लैट से गिरने का CCTV फुटेज: कारोबारी शिवा शर्मा संदिग्ध हालात
Noida, Uttar Pradesh:श्रद्धा के फ्लैट से गिरने का CCTV फुटेज सामने आ गया है। बगल के अपार्टमेंट में लगे कैमरे में कैद वीडियो में साफ दिख रहा है कि जब शिवा ऊपर से नीचे जमीन पर गिरते हैं, तभी रास्ते से झोला लिए गुजर रहा एक राहगीर स्तब्ध होकर रुक जाता है। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़ते हैं। इसके कुछ देर बाद लहूलुहान कारोबारी को कार से अस्पताल ले जाया गया। अपडेट: शिवा शर्मा मामले में बिल्डिंग के अंदर का CCTV आया सामने; CCTV में जीने से भागता हुआ आदमी श्रद्धा का ड्राइवर बताया जा रहा है, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि CCTV में देखा गया व्यक्ति कौन है; सूत्रों के अनुसार यह श्रद्धा का ड्राइवर बताया जा रहा है।0
0
Report
सूरजपुर में मंत्री के निजी सचिव का मोबाइल हैक: साइबर सेल जांच में जुटी
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निजी सचिव का मोबाइल हैक,, निजी सचिव ओमप्रकाश राजवाड़े के सोशल मीडिया एकाउंट से कई लोगों से मांगे जा रहे हैं पैसे,, साइबर सेल में शिकायत दर्ज,, ओमप्रकाश राजवाड़े ने लोगों से पैसा ना देने की अपील,, आरोपियों की तलाश में जुटी साइबर सेल पुलिस,,0
0
Report
Advertisement
