icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुठभेड़ के बाद गौकशी का वांछित आरोपी गिरफ्तार।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow9m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। बेहट पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जसमौर-शाकंभरी मार्ग पर पुलिस और गौकशी के वांछित अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने तत्परता से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक घटना दिनांक 26 अप्रैल 2026 की है। थाना बेहट की पुलिस टीम क्षेत्र में अपराधियों पर अंकुश लगाने और संदिग्धों की चेकिंग के लिए जसमौर-शाकंभरी मार्ग पर तैनात थी। तभी पुलिस को एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार आता दिखाई दिया। जैसे ही पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, बदमाश घबरा गया और अपनी बाइक मोड़कर चड्ढा फार्म हाउस की तरफ तेजी से भागने लगा। पुलिस टीम ने तुरंत उसका पीछा किया, जिस दौरान तेज रफ्तार होने के कारण बदमाश की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। पुलिस को अपने करीब आता देख, बदमाश ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने पूर्ण संयम बरतते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। गिरफ्तार बदमाश की पहचान इंतजार पुत्र पीरु निवासी पथरवा (थाना बेहट) के रूप में हुई है। वह थाना बेहट पर दर्ज गौकशी के एक मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहा था। घायल आरोपी के कब्जे से 01 अवैध तमंचा (.315 बोर), गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, 01 मोटरसाइकिल बरामद हुए है।
0
0
Report

हरदोई दीक्षांत परेड: 494 आरक्षियों ने शपथ लेकर देश-जन सुरक्षा की प्रतिज्ञा ली

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में दीक्षांत परेड समारोह में 494 रिक्रूट आरक्षियों ने ली शपथ, एडीजी ने दिलाया कर्तव्य का संकल्प हरदोई की रिजर्व पुलिस लाइन में वर्ष 2025-26 का भव्य दीक्षांत परेड समारोह गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया।इस महत्वपूर्ण अवसर पर लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रवीण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने परेड की सलामी ली और सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता की सराहना की।समारोह के दौरान पूरे परिसर में अनुशासन और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित अधिकारियों और नवप्रशिक्षित आरक्षियों ने ध्यानपूर्वक सुना। अपने संबोधन में एडीजी प्रवीण कुमार ने नवनियुक्त आरक्षियों को अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यपरायणता का महत्व समझाते हुए कहा कि पुलिस बल में सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। समारोह में प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी 494 नवप्रशिक्षित आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की शपथ दिलाई। एडीजी ने इस अवसर को गौरवशाली बताते हुए कहा कि यह वह क्षण होता है जब प्रशिक्षु पूरी तरह तैयार होकर देश के प्रहरी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए आगे बढ़ते हैं।
0
0
Report

हरिद्वार के बहादराबाद इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार के बहादराबाद इंडस्ट्रियल एरिया स्थित HPM INNOTECH प्राइवेट लिमिटेड लगी भीषण आग, फैक्ट्री परिसर में मची अफरा-तफरी। आग की लपटें इतनी तेज कि दूर तक दिखाई दिया धुआं, कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हलचल बढ़ी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई यूनिट मौके पर पहुंचीं, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश जारी। प्रारम्भिक जानकारी में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका, मशीनरी और माल जलकर खाक होने की बात सामने आई। अब तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट नहीं, स्थानीय पुलिस और प्रशासन भी मौके पर मौजूद।
0
0
Report
Advertisement

बुलंदशहर में बर्थडे पार्टी के केक पर विवाद से ट्रिपल मर्डर; तीन गिरफ्तार

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने के विवाद में ट्रिपल मर्डर का मामला। मौका-ए-वारदात का मुआयना करने खुर्जा पहुंचे एडीजी मेरठ ज़ोन भानु भास्कर। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है- ADG अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 8 टीमें संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं- ADG पुलिस के हाथ अब तक घटना से जुड़े कई तकनीकी साक्ष्य लगे हैं- ADG DIG मेरठ ज़ोन कलानिधि नैथानी देर रात से ही बुलंदशहर में मौजूद हैं। देर रात खुर्जा के सुभाष रोड स्थित जिम में बर्थडे पार्टी में हुई थी 3 लोगों की गोली मारकर हत्या।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

जळगांव में गुरुओं के चारे की कीमत में भारी उछाल, किसान चिंतित

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जिल्ह्यात गुरांसाठी चाऱ्याच्या दरात तब्बल 2 हजार रूपयांची वाढ. 5 हजार रुपये शेकडा मिळणारा चारा आता 7 हजार रुपये शेकडा मिळत असल्याची पशु पालक तसेच शेतकऱ्यांची माहिती. अवकाळी पावसामुळे पिकांचे नुकसान, हिरवा चारा देखील कमी असल्याने चाऱ्याच्या दरात वाढ. अवकाळी पावसामुळे मोठ्या प्रमाणात नुकसान झाल्याने चारा कमी प्रमाणात उपलब्ध होत असल्याने दरात वाढ झाल्याची. चाऱ्याच्या दरात वाढ झाल्याने गुरांचे पालन करायचे कसे असा प्रश्न शेतकऱ्यांनी उपस्थित केला आहे. चाऱ्या बरोबरच ढेपच्या दरात देखील वाढ झाल्याने पशुपालक तसेच शेतकरी आर्थिक संकटात सापडला असून खर्चात वाढ झाली आहे. ढेप तसेच चारा महाग झाल्याने कुट्टी गावाचा भुसा तसेच उसाचे पाचट अशा वेगवेगळ्या गोष्टी चाऱ्याचा पर्याय म्हणून पर्याय वापराव लागत आहे. दरात वाढ झाल्यामुळे ग्राम ढेप तसे चारा खाऊ घालण्याचा प्रमाण कमी झाल्याचे देखील पशुपालकांचे म्हणणे आहे. बाईट _पशु पालक..
0
0
Report
Advertisement

केजरीवाल के घर के फर्नीचर के पैसे का स्रोत पूछना, पंजाब मंत्री का नाम सामने

Delhi, Delhi:अरविंद केजरीवाल अपने घर का दरवाजा खोलकर दिखा दे कि अगर नहीं है तो, घर के अंदर जो फर्नीचर लगाया है उसके लिए पैसा कहां से आया है। पंजाब के मंत्री का नाम या तो खुद बता दे यहां हम बता देंगे अरविंद केजरीवाल यह तय कर ले। पहले शीश महल बनाया सबने देखा शीश महल टू अब बनाया है, आम आदमी पार्टी का चरित्र झूठा चोरी भ्रष्टाचार का चरित्र है। राघव चड्ढा इनका ब्लू आई बेबी था अरविंद केजरीवाल का राजदार था यह अपने घर को नहीं संभाल पा रहे हैं। अन्ना हजारे से कहानी शुरू होती है एक-एक करके सब छोड़ कर गए हैं समाज में जो भी व्यक्ति अच्छा काम करना चाहता है वह हमारे साथ जुड़े अगर वह जुड़ रहे हैं तो हम स्वागत कर रहे हैं अरविंद केजरीवाल के व्यवहार और चरित्र में दोष है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top