224123
Ayodhya: रामलला के दर्शन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या, 27 जनवरी से - रामलला के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। अब रामलला के दर्शन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आप भी रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे हैं, तो अपना आधार कार्ड साथ ले जाना न भूलें। बिना आधार कार्ड के, आपको रामलला के दर्शन के लिए पास नहीं बनवा पाएंगे। यह नियम 27 जनवरी से लागू हो गया है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हल्द्वानी घटना पर कांग्रेस ने प्रदर्शन की मांग की; FIR की मांग
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड कांग्रेस प्रमुख गणेश गोदियाल ने आज प्रदर्शन के आह्वान पर कहा, "कई मुद्दों पर प्रदर्शन है जिसमें मुख्य मुद्दा हल्द्वानी (शुद्धिकरण) की घटना है। ये स्वीकार्य नहीं है, दोषियों के खिलाफ FIR होनी चाहिए। हल्द्वानी की घटना का मुख्यमंत्री और महेंद्र भट्ट ने समर्थन किया है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र करके FIR की गई है, उसे खारिज किया जाए।"0
0
Report
पीजी में बच्चों के डर का माहौल, सुरक्षा और सुविधाओं के अभाव पर हंगामा
New Delhi, Delhi:आसपास के पीजी में रह रहे बच्चों से बातचीत बच्चों में डर का माहौल बच्चों का कहना है कि हम जहां पर रहते हैं वहां भी यही हालत है और किसी तरीके की सुविधा नहीं है सेफ्टी नहीं है फैसिलिटी नहीं दी जाती है फिलहाल कॉलेज द्वारा खाली कराई जा रहे हैं और कहीं पर अल्टरनेटिव रहने की जगह दी जा रही है0
0
Report
नैनीताल के ज्योलिकोट में दूषित पानी से पीलिया-डायरिया का कहर, स्कूल बंद
Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र के गांवों में पीलिया, डायरिया जैसी बीमारियाँ फैलने लगीं हैं जिसकी वजह से कई स्कूल बंद कर दिए गए हैं ताकि गंदा पानी पीने से बच्चों की तबीयत खराब न हो। इलाके के जलस्रोत में नैनीताल शहर के सीवर का पानी मिल जाने से पेयजल दूषित हो गया है और इससे लोग बीमार पड़ रहे हैं; अब तक दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ज्योलिकोट और आस-पास के गांवों में हेल्थ कैंप चला रही है; 100 से अधिक ग्रामीय बीमार बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने दूषित जलस्रोत को वाटर टैंक से अलग कर दिया है और बच्चों को बचाने के लिए 10 स्कूल और 5 आंगनबाड़ी केंद्र एक सप्ताह के लिए बंद कर दिए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
रायबरेली में नाबालिग युवती के साथ घर में मारपीट, वीडियो वायरल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में युवती को घर के भीतर घुसकर मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने घर मे घुसकर मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला गुरबक्शगंज थाना इलाके का है। यहां के एक गांव में नाबालिग युवती के साथ मारपीट की घटना का वीडियो वायरल होने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
जालौन के डंप पर टोकन मुद्दे के बाद ट्रक मालिक-ड्राइवर पर मारपीट के आरोप
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में डंप पर बालू भरने गए ट्रक ड्राइवर और मालिक ने मारपीट का आरोप, रॉयल्टी के लिए टोकन कटवाने के बाद टोकन खो जाने पर शुरू हुई बहस, बहस के बाद दबंगों पर नशे की हालत में ट्रक मालिक और ड्राइवर से मारपीट का आरोप, मारपीट के दौरान पीड़ितों ने कपड़े फाड़ने का भी आरोप, फटे कपड़ों की हालत में पीड़ित उरई कोतवाली पहुंचा, पुलिस से की मामले की शिकायत, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नशे की हालत में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में संचालित सुशील ग्रामोदय स्टोन डंप की घटना0
0
Report
गोंडा में घाघरा उफान से 10 हजार लोग प्रभावित, राहत अभियान तेज
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में इन दोनों घाघरा नदी पूरी तरीके से उफान पर है और लगातार घाघरा नदी का रौद्र रूप भी देखने को मिला है घाघरा नदी का अशोक कुमार सुबह एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 106.420 मीटर दर्ज किया गया है जो कि खतरे के निशान से 106.070 मीटर से 35 सेंटीमीटर ऊपर है। 378800 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिसमें से गिरजा बैराज से 183738,शारदा बैराज से 190278 और सरयू बैराज से 4784 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार देर शाम तक नदी का जलस्तर 40 सेंटीमीटर ऊपर के करीब पहुंच सकता है। जिसके चलते तरबगंज तहसील क्षेत्र के ऐली परसौली,गढ़ी,जबल नगर,पारस पट्टी पुरवार,पारस पट्टी मझवार,दत्त नगर समेत 20 गांव की लगभग 10000 की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। गांव में पानी जाने के चलते ग्रामीण यहां के अब सुरक्षित स्थान पर अपने गृहस्थी का सामान लेकर के पलायन कर रहे हैं आप अपने रिश्तेदारों के घर जा रहे हैं। ऐली परसौली,जबर नगर,गढ़ी पारस पट्टी,दत्त नगर समेत कई गांव के मुख्य मार्गों पर पानी भर गया है जिससे लोगों के आने-जाने में काफी कठिनाइयों हो रही है। इसी पानी से होकर के लोग अपने घरों की जरूरत के समान लेकर जा रहे हैं स्कूली बच्ची भी जान जोखिम में डालकर के पढ़ने जा रहे हैं। बाढ़ के पानी में 100 बीघा से अधिक किसानों की फसल डूबी हुई है जो पूरी तरीके से बर्बाद होने की कगार पर है। बाढ़ का पानी गन्ने की फसल में भरे होने के कारण गन्ने की फसल भी अब गिरकर के खराब हो रही है। वहीं दूसरी तरफ पशुओं के लिए भूसे और चारे का भी संकट आ रहा है क्योंकि फसलों में पानी भरा हुआ है ऐसे में किसानों को चार पशुओं के लिए नहीं मिल पा रहा है।नवाबगंज के दत्ता नगर कई मजरों में भी संपर्क मार्ग पर पूरी तरीके से पानी भर गया है।ब्योन्दा माझा के लगभग पांच मजरे पूरे तरीके से बाढ़ से प्रभावित है इन गांवों के चारों तरफ पानी भरा हुआ है नाव का सहारा लेकर के लोग जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ नवाबगंज के बाणी माझा में घाघरा नदी कटान करके राम सजीवन और श्रीचंद के घर तक पहुंच गई है किसी भी वक्त उनके फूस के मकान को नदी काटकर के अपने आगोश में ले सकती है। जिला प्रशासन द्वारा हनुमान रथ और नाव के माध्यम से इन गांव में जाकर के लंच पैकेट का वितरण किया जा रहा है। दवाई वितरण की जा रही है पशुओं के चारे के लिए भूसे का भी वितरण किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली पुलिस के टॉप सूत्र: हरि बंसल के बेटे महेश गुप्ता की तलाश
Noida, Uttar Pradesh:अपडेट दिल्ली पुलिस टॉप सूत्रों से हरि बंसल के बेटे महेश गुप्ता की तलाश है.....यही इस बिल्डिंग का संचालक है......किराया महेश गुप्ता ही ले रहा था。 हरि बंसल की उम्र 88 साल है हरि चरण भाई है , हरि बंसल के यहाँ प्रॉपर्टी को लेकर भी जांच हो रही की जॉइंट प्रॉपर्टी की भी जानकारी सामने आ रही है。 महेश गुप्ता , वही मुख्य संचालक है - दिल्ली पुलिस टॉप सूत्र गरुग्राम से लेकर दिल्ली तक दिल्ली पुलिस की कई टीमें जांच कर रही है0
0
Report
सफाई अभियान के दौरान मेयर कुंदन गोगिया ने ढाबे के मालिक को धमकी दी
Noida, Uttar Pradesh:ਸਫਾਈ ਅਭਿਆਨ ਦੌਰਾਨ ਅੱਗ ਬਬੂਲਾ ਹੋਏ ਮੇਅਰ ਕੁੰਦਨ ਗੋਗੀਆ... ਸੜਕ ਤੇ ਨਜਾਇਜ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਬਣੇ ਹੋਏ ਢਾਬੇ ਵਾਲੇ ਤੇ ਭੜਕੇ ਮੇਅਰ ਕੁੰਦਨ ਗੋਗੀਆਂ/ਤੇਰੀ ਕਿਸ ਦੇ ਨਾਲ ਸੈਟਿੰਗ ਹੈ? ਤੂੰ ਕਿਸਦੇ ਕਹਿਣ ਤੇ ਇਥੇ ਏਨਾ ਵੱਡਾ ਢਾਬਾ ਬਣਾਇਆ... ਸਿਮਰਨ ਜੀ ਤੁਸੀਂ ਇਹਨਾਂ ਤੇ करो ਕਾਰਵਾਈ ਅੱਜ ਇਸ ਨੇ ਤਰਪਾਲ ਪਾ ਕੇ ਢਾਬਾ ਬਣਾਇਆ ਹੈ ك्ल ਸਭ ਹੋਟਲ ਬਣਾਵੇਗਾ ਕਿਥੋਂ ਅਸੀਂ ਇਸ ਨੂੰ ਹਟਾਉਂਦੇ ਫਿਰਾਂਗੇ... ਮੇਅਰ ਕੁੰਦਨ ਗੋਗੀਆ ਨੇ ਢਾਬੇ ਵਾਲੇ ਤੋਂ ਪੁੱਛਿਆ ਕੋਈ ਤੇਰੇ ਤੋਂ ਪੈਸੇ ਲੈਂਦਾ ਹੈ ਦੱਸ ਮੈਂਨੂੰ/ਤੂੰ ਤਾਂ ਇਨਾ ਵੱਡਾ ਹੋਟਲ ਬਣਾਈ ਬੈਠਾ ਹੈ ਕੋਈ ਫੀਸ ਭਰਦਾ ਹੈ ਤੂੰ ਇਸਦੀ ਦੱਸ ਮੈਨੂੰ... ਤੂੰ ਇਸ ਸਾਰੇ ਸਮਾਨ ਨੂੰ ਚੱਕ ਕੇ ਆਪਣੀ ਕੋਈ ਛੋਟੀ ਜਿਹੀ ਰੇਹੜੀ ਲਗਾ ਲੈ ਨਹੀਂ ਤੇਰੇ ਤੇ ਹੋਵੇਗੀ ਕਾਰਵਾਈ/ਢਾਬੇ ਚ ਖੜੀ ਮਾਤਾ ਜੋੜ ਦੀ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤੀ ਮੇਅਰ ਕੁੰਦਨ ਗੋਗੀਆ ਦੇ ਅੱਗੇ ਹੱਥ0
0
Report
जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा ने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की शपथ ली
Chandigarh, Chandigarh:जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा ने ली पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के पद की शपथ पंजाब के महामहिम राज्यपाल और प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने दिलाई शपथ हरियाणा के महामहिम राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रहे उपस्थित0
0
Report
Advertisement
गंगा किनारे अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी; हत्या की आशंका
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में गंगा किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के अजगर बोर तोड़ के समीप की है। मृतक महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला कि पहले फांसी लगाकर हत्या की गई और उसके बाद शव को बढ़ के पानी में फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। तेघड़ा के डीएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर महिला की हत्या किस तरीके से की गई है या फिर महिला की मौत की वजह क्या है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है。0
0
Report
समस्तीपुर उजियारपुर में 8.87 लाख योजना घोटाले के आरोप, नाले की उड़ाही नहीं कराई गई
Samastipur, Bihar:एंकर: समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मीपुर महेशपट्टी पंचायत में विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत कच्चे नाले की उड़ाही के कार्य में अनियमितता का आरोप लगा है। आरोप है कि नाले की उड़ाही कराए बिना ही योजना की राशि की निकासी कर ली गई। इस मामले को लेकर एक स्थानीय ग्रामीण ने उप विकास आयुक्त से लेकर विकसित भारत जी राम जी योजना के आयुक्त तक शिकायत की है। एक ग्रामीण मजदूर ने आरोप लगाया कि मेरे अनुपस्थिति में ही पैसे का भुगतान कर लिया गया और मुझे जानकारी तक नहीं मिली। बताते चले कि विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड की लक्ष्मीपुर महेशपट्टी पंचायत में मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वार्ड संख्या एक में दिनेश राय के घर से जमुआरी नदी तक करीब 100 मीटर कच्चे नाले की उड़ाही का कार्य वित्तीय वर्ष 2026-27 में कराया जाना था। इस योजना की कुल लागत 8.87 लाख रुपये बताई गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि योजना के कार्य में अनियमितता बरती गई और काम केवल कागजों पर दिखाया गया। उनका कहना है कि जमीनी स्तर पर नाले की उड़ाही नहीं कराई गई, जबकि योजना के नाम पर राशि की निकासी कर ली गई। आरोप है कि प्रदेश से बाहर रहने वाले व्यक्ति के नाम पर भी राशि का भुगतान किया गया है। शिकायत के अनुसार, इस योजना के तहत अब तक करीब 3.26 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। पंचायत के ग्रामीण श्याम कुमार शर्मा ने इस मामले को लेकर स्थानीय अधिकारियों से लेकर उप विकास आयुक्त और विकसित भारत जी राम जी योजना के आयुक्त तक शिकायत की है। उन्होंने योजना में भ्रष्टाचार और अनियमितता का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच तो की, लेकिन जांच के दौरान उन्हें इसकी सूचना नहीं दी गई। उनका कहना है कि जब उन्हें अधिकारियों के योजना स्थल पर पहुंचने की जानकारी मिली और वह वहां पहुंचे तो उन्हें वीडियो बनाने से रोका गया तथा धमकी भी दी गई। श्याम कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि वर्तमान जनप्रतिनिधियों के प्रभाव में मामले को दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायत के बाद उन्हें विभिन्न प्रकार से धमकियां मिल रही हैं। पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि केशव कुमार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पूर्व पंचायत समिति सदस्य द्वारा श्याम कुमार नामक व्यक्ति को आगे कर उनके खिलाफ गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजना का कार्य मई महीने में ही पूरा करा दिया गया था और करीब चार महीने पहले नाले की उड़ाही कराई गई थी। इसके बाद बरसात हुई और आसपास फिर से घास व झाड़ियां उग आईं। इसी को आधार बनाकर अब योजना में गड़बड़ी का आरोप लगाया जा रहा है। केशव कुमार ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने योजना स्थल की जांच भी की थी और जांच में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव नजदीक होने के कारण पूर्व पंचायत समिति सदस्य अपने समर्थकों के साथ मिलकर राजनीतिक साजिश के तहत उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पूर्व मोह. रिज्जू उर्फ भाईजान ने कहा कि पंचायत में अब तक किसी भी योजना में किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बिचौलिए राजनीतिक साजिश के तहत पंचायत और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजना को लेकर जिला से लेकर पटना तक के अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया है और जांच में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग अवैध राशि की मांग कर रहे हैं और मांग पूरी नहीं होने पर गलत आरोप लगाकर पंचायत को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। समस्तीपुर के उप विकास आयुक्त सूरज प्रताप सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों की टीम भेजकर मामले की जांच कराई गई थी। अभी पूरे मामले की जांच जारी है0
0
Report
मध्यप्रदेश में MSME ने 1.10 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार दिया; निर्यात बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:मध्यप्रदेश में तेजी से प्रगति कर रहे MSME सेक्टर से 1.10 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। फूड प्रोसेसिंग, कृषि और सरकारी भर्तियों के साथ प्रदेश का निर्यात लगातार बढ़ रहा है और बजट में भी निरंतर वृद्धि हो रही है. रेवा, इंदौर और उज्जैन में 3 नए आईटी पार्क बनाए जा रहे हैं। ड्रोन, डिफेंस, AI और डेटा सेक्टर को बढ़ावा देने के साथ पर्याप्त बिजली, लैंड बैंक और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण मध्यप्रदेश, देशभर के उद्यमियों और निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। मध्यप्रदेश में माइनिंग, AI, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। 900 से अधिक पुराने कानून खत्म कर 25 से अधिक पारदर्शी नीतियां लागू कर, राज्य विकास की नई छलांग लगा रहा है।0
0
Report
Advertisement
ट्रोनिका सिटी में दुष्कर्म केस: मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। खानपुर जंगल के पास पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों भागने लगे और कथित तौर पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलजार पुत्र मुस्ताक, उम्र करीब 20 वर्ष और एहसान पुत्र कल्लू उर्फ नदीम, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी रामपार्क, ट्रोनिका सिटी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और चोरी की स्कूटी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
बाढ़ प्रभावित भोजपुर में जिलाधिकारी ने राहत-स्वास्थ्य व पशुचारा व्यवस्था का किया निरीक्षण
Mumbai, Maharashtra:बिहार के भोजपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय और संवेदनशील नजर आ रही है। इसी क्रम में, जिला पदाधिकारी भोजपुर मनेश मीणा ने शाहपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वहां चल रहे राहत और बचाव कार्यों की जमीनी हकीकत का जायजा लिया।इस दौरान जिले के कई वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहें।जिलाधिकारी ने एसडीआरएफ की नाव के माध्यम से शाहपुर प्रखंड के लच्छू टोला, श्याम बाबा का डेरा क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले वहां संचालित सामुदायिक रसोई केंद्र का निरीक्षण किया। जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए, जिला पदाधिकारी ने न केवल भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की बारीकी से जांच की, बल्कि स्वयं भोजन ग्रहण कर उसकी गुणवत्ता को परखा। इसके साथ ही, उन्होंने रसोई में भोजन कर रहे बाढ़ प्रभावित लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं जरूरतों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।स्वास्थ्य व्यवस्था की सुदृढ़ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, जिलाधिकारी ने क्षेत्र में स्थापित मेडिकल कैंप का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद स्वास्थ्य सुविधाओं, जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सा व्यवस्था का विवरण लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में प्रभावित लोगों को चिकित्सा सहायता मिलने में देरी न हो और उन्हें समय पर समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।बाढ़ की स्थिति में मवेशियों की सुरक्षा और उनके चारे की व्यवस्था जिला प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल है। जिलाधिकारी ने पशुओं के लिए लगाए गए कैंप और पशुचारा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पशुपालकों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो और आवश्यकतानुसार पशुचारा लगातार उपलब्ध कराया जाता रहे।भ्रमण के उपरांत मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी मनेश मीणा ने कहा कि जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं, पशुचारा और आवागमन की व्यवस्थाओं पर पैनी नजर बनाए हुए है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रभावित लोगों और उनके पशुधन को हर संभव मदद समय पर मिल सके।बाइट)- मनेश मीणा(जिलाधिकारी भोजपुर)0
0
Report
कोटा के बोरखेड़ा में होमगार्ड जवान अमित कुमार की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच तेज
Kota, Rajasthan:कोटा: बोरखेड़ा में होमगार्ड जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने एमबीएस अस्पताल में कराया था भर्ती, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पोस्टमार्टम जारी कोटा। शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक होमगार्ड जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है, जो होमगार्ड में नौकरी करता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अमित अत्यधिक शराब पीने का आदी था। देर रात अचानक उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद चिंतित परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बोरखेड़ा थाना पुलिस एमबीएस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर परिजनों के बयान लिए हैं और सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
