224123
Ayodhya - विदेश से आई महिला ने की अयोध्या पुलिस की सराहना
Ayodhya, Uttar Pradesh:अतिथि देवो भव! फ्रांस से अयोध्या दर्शन करने आईं महिला पर्यटक द्वारा अयोध्या पुलिस एवं प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था विशेषकर पुलिसकर्मियों की विनम्रता, पेशेवर दक्षता एवं सुरक्षा व्यवस्था की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई। अयोध्या पुलिस श्रद्धालुओं की सेवा में सदैव तत्पर है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंजाब हाईकोर्ट में AAP सरकार का शर्मनाक कबूलनामा; DA भुगतान 15 दिनों में आदेश
New Delhi, Delhi:पंजाब हाईकोर्ट में AAP सरकार का शर्मनाक कबूलनामा! अदालत में हलफनामा देकर कह रहे हैं कि "कर्मचारियों की सैलरी काफी है, उन्हें DA देने के पैसे नहीं हैं." जिस मेहनत की कमाई पर कर्मचारियों का हक बनता है, उसे सरकार ने विज्ञापनों, केजरीवाल जी के महंगे हवाई दौरों, 'शीशमहल 2.0' और उनकी भारी-भरकम सुरक्षा पर लुटा दिया! माननीय अदालत ने भी AAP के मुँह पर करारा थप्पड़ मारते हुए 15 दिनों में DA का भुगतान करने और फिजूलखर्ची विज्ञापनों पर रोक लगाने का सख्त आदेश दिया है। खैर, अपनी ऐयाशी के लिए सरकारी खजाना खाली करना और कर्मचारियों का हक मारना केजरीवाल एंड कंपनी की पुरानी आदत है। यही खेल इन्होंने दिल्ली में खेला था, जहाँ विज्ञापनों और शीशमहल पर हज़ारों करोड़ उड़ाने के बाद सफाई कर्मचारियों तक की तनख्वाह के पैसे नहीं बचे थे। सत्ता के सुख और प्रचार के भूखों से जनता और कर्मचारियों का भला कभी नहीं हो सकता!0
0
Report
पंजाब सरकार ने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता नहीं देने का फैसला, हाईकोर्ट में चुनौती
Chandigarh, Chandigarh:ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੇ 2022 ਵਿੱਚ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਸਥਿਤ ਪੰਜਾਬ ਸਿਵਲ ਸਕੱਤਰੇਤ ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਾਹਿਬ ਦਾ ਖੜ੍ਹੇ ਹੋ ਕੇ ਫੁੱਲਾਂ ਦੀ ਵਰਖਾ ਨਾਲ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਸੀ, ਅੱਜ ਉਸੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਆਪਣੇ ਤਿੰਨ ਮੰਤਰੀਆਂ—ਸ਼੍ਰੀ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ, ਸ਼੍ਰੀ ਅਮਨ ਅਰੋੜਾ ਅਤੇ ਡਾ. ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ—ਦੀ ਸਬ-ਕਮੇٽي ਰਾਹੀਂ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਵਿੱਚ ਇਹ ਜਵਾਬ ਦਿੱਤਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਮਹਿੰਗਾਈ ਭੱਤਾ (D.A.) ਦੇਣ ਦੀ ਕੋਈ ਲੋੜ ਨਹੀਂ ਹੈ।ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੇ ਵੱਡੀਆਂ ਉਮੀਦਾਂ ਨਾਲ ਤੁਹਾਡਾ ਸਨਮਾਨ ਕੀਤਾ ਸੀ, ਅੱਜ ਉਹੀ ਆਪਣੇ ਜਾਇਜ਼ ਹੱਕਾਂ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦਾ ਦਰਵਾਜ਼ਾ ਖੜਕਾਉਣ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹੋ ਗਏ। ਇਹੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਕਥਨੀ ਅਤੇ ਕਰਨੀ ਦਾ ਫ਼ਰਕ ਹੈ。0
0
Report
गुरुग्राम में बारिश से सुखराली चौक पर जलभराव, निगम दावे खोखले
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में बारिश से भारी जलभराव देखा गया। गुरुग्राम की सड़के तालाब में तब्दील हो गईं। गुरुग्राम के सुखराली चौक पर जलभराव की स्थिति बनी। जलभराव के कारण वाहन रेंगते हुए चल रहे हैं। नगर निगाम और GMDA के दावे एक बार फिर खोखले साबित हुए। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद गुरुग्राम के सुखराली चौक पर जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाने से वाहन रेंगते नजर आए। हर साल मानसून से पहले नगर निगम और GMDA की ओर से जलभराव से निपटने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली तेज बारिश में ही ये दावे धराशायी होते दिखाई दिए।0
0
Report
Advertisement
CAQM ने प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई से जुड़े दिशानिर्देश संशोधित किए
New Delhi, Delhi:CAQM ने प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई से जुड़े पुराने दिशा-निर्देश में किया संशोधन वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने Direction No. 86, 2 जनवरी 2025 में संशोधन किया। संशोधन का संबंध CAQM Act, 2021 और उसके तहत बनाए गए नियमों के उल्लंघन से है। आयोग के किसी आदेश या निर्देश का पालन नहीं करने पर भी संशोधित प्रावधान लागू होंगे। प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े निर्देशों के अनुपालन और उल्लंघन पर कार्रवाई की व्यवस्था को अपडेट किया गया। CAQM के निर्देशों का पालन नहीं करने वाले संबंधित व्यक्ति, संस्था या एजेंसी के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की सकेगी。0
0
Report
यमुनानगर पुलिस ने प्लायवुड कारोबारी लूट मामले में महिला समेत तीन गिरफ्तार
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : यमुनानगर पुलिस ने प्रोफेसर कॉलोनी में प्लाईवुड कारोबारी के घर हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए एक महिला समेत उसके दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने चौकीदार को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर घर से लाखों रुपये की नकदी और चांदी का सिक्का लूटा था। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद लूट का कुछ सामान भी बरामद कर लिया है। वीओ : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी ने बताया कि 31 जुलाई और 1 अगस्त की मध्यरात्रि को प्रोफेसर कॉलोनी स्थित प्लाईवुड कारोबारी भूवनेश बंसल के घर में एक महिला और उसके दो साथियों ने घुसकर चौकीदार को चाकू के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपी घर से करीब 3 लाख रुपये की नकदी और एक चांदी का सिक्का लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश पर अपराध शाखाओं को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया。 बाइट : आशीष चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यमुनानगर वीओ : अपराध शाखा-1 के प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आजाद नगर निवासी मुख्य आरोपी वर्षा रानी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने वारदात कबूल कर ली और लूटा गया चांदी का सिक्का तथा 50 हजार रुपये बरामद कराए। आरोपी महिला ने खुलासा किया कि उसने यह वारदात अपने दोनों बेटों हर्ष और मनप्रीत के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है。 बाइट : आशीष चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यमुनानगर Last वीओ : पुलिस तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। पूछताछ के दौरान लूट की बाकी रकम, वारदात में इस्तेमाल हथियार और कार की बरामदगी के साथ-साथ मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी।0
0
Report
गजरौला के ज्ञान भारती इंटर कालेज में खीर का वितरण
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में स्थित ज्ञान भारती इंटर कालेज में खीर का वितरण किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण करने का आह्वान किया गया। खीर वितरण के दौरान प्रधानाचार्य पीजी गोस्वामी ने विद्यार्थियों को सावन माह की महत्ता बताई।0
0
Report
Advertisement
भीम में 28 घंटे के धरने के बाद निष्पक्ष जाँच की मांग जारी
Jaipur, Rajasthan:राजसमंद के भीम से बड़ी खबर राजसमंद जिले के भीम क्षेत्र में 28 घंटे से जारी धरना प्रदर्शन ख़त्म भीम विधायक हरि सिंह रावत की समझाइश के बाद बनी सहमति। भोपाल सागर तालाब के पास युवक गोविंद चावला का शव मिलने के मामले में जारी था विरोध प्रदर्शन निष्पक्ष जांच और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के आश्वासन पर परिजन व ग्रामीण माने। परिजन और ग्रामीणों ने मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई थी। एएसपी महेंद्र पारीक सहित पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। भीम थाना क्षेत्र का मामला。0
0
Report
नव प्रभात ने कहा: वोटर लिस्ट अपडेट स्थानीय प्रक्रिया, नो-नोटिस सिस्टम से गंभीर चूक
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड | कांग्रेस नेता नव प्रभात कहते हैं, “एक बात साफ़ है: किसी भी वोटर को रजिस्टर करने का अधिकार या तो बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) या संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर (RO) के पास होता है, जो इस प्रोसेस की पूरी तरह से देखरेख करने के लिए सक्षम अधिकारी है। अगर कोई बाहरी व्यक्ति, चाहे वह कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम कर रहा हो या किसी और हैसियत से, इस प्रोसेस में दखल देता है, तो पूरा प्रोसेस कॉम्प्रोमाइज़ हो जाता है। मैंने अपने लेटर में साफ़ तौर पर कहा है कि वोटर लिस्ट में बदलाव का प्रोसेस पूरी तरह से लोकल है, जैसा कि रिप्रेजेंटेशन ऑफ़ द पीपल एक्ट, 1950 और इलेक्शन रूल्स, 1960 के तय प्रोसेस में साफ़ तौर पर बताया गया है। लेकिन, 'नो-नोटिस' प्रोसेस एक कंप्यूटराइज़्ड सिस्टम के ज़रिए किया जा रहा है, जिससे प्रोसेस खराब हो गया है। यह एक गंभीर चूक दिखाता है जिसे ठीक करने की ज़रूरत है। वोटरों को इस तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जनता और न्याय के हित में, हमने CEO से सही निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है.”0
0
Report
मायापुर की महिलाएं राशन नहीं मिलने पर कलेक्ट्रेट पहुंचीं, अधिकारियों से कार्रवाई की मांग
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले के मायापुर गांव की महिलाओं ने राशन नहीं मिलने और उचित मूल्य दुकान संचालक द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिलाओं का कहना है कि वे कई महीनों से राशन के लिए परेशान हैं, उनका अंगूठा लगवा लिया जाता है एवं पर्ची निकाल ली जाती है लेकिन बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा। महिलाएं अपने साथ राशन की पर्चियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं और प्रशासन को बताया कि जब भी वे राशन लेने दुकान पर जाती हैं, तो उन्हें गालियां देकर भगा दिया जाता है। उनका आरोप है कि लंबे समय से पात्र होने के बावजूद उन्हें सरकारी राशन से वंचित रखा जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद डिप्टी कलेक्टर ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि शिकायत सही पाई गई तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें शीघ्र राशन उपलब्ध कराया जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी हितग्राही को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।0
0
Report
Advertisement
मुहम्मदाबाद गोहना में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मऊ जिला प्रभारी रमेश सिंह के प्रथम आगमन पर मंगलवार को मुहम्मदाबाद गोहना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बारिश के बीच भी उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। कलेंडर तिराहा, शहीद चौराहा, खुरहट और रानीपुर समेत कई स्थानों पर फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन में रमेश सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Hanumangarh: औचक निरीक्षण में पंचायत-नगर पालिका कार्यालय के कर्मी अनुपस्थित
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: भादरा उपखंड अधिकारी भागीरथ राम ने मंगलवार को किया औचक निरीक्षण, नगर पालिका और पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान पंचायत समिति में आठ कार्मिक अनुपस्थित पाए गए, नगर पालिका कार्यालय में भी दो कार्मिक अनुपस्थित मिले. उपखंड अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किए.0
0
Report
उदयपुर के फतहनगर में लूट के बाद हत्या, बुजुर्ग की मौत, एक बेटा घायल
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर जिले के फतहनगर थाना क्षेत्र में लूट के बाद हत्या की सनसनी खेज वारदात सामने आई गए। बीती रात लूट की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने जाग होने पर परिवार सदस्यों पर हमला कर दिया। हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, वहीं घर के दो अन्य सदस्य गंभी रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि 8 से 10 बदमाश सनावड़ा निवासी देवीलाल गमेती के घर में घुसे थे। जैसे ही परिवार के लोग जागे तो बदमाशों ने लाठियों से हमला कर दिया। हमले में देवीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। उनका बेटा और पौता गंभीर घायल हो गया। इसके बाद बदमाशों ने महिलाओं के गहने उतरवाए. جاتے हुए धमकी देकर गए कि हम वापस आ रहे हैं, किसी को बताया तो जान से मार देंगे। बदमाशों के जाने के बाद परिवार सदस्यों ने पड़ोसियों को बताया। देवीलाल और घायल पुत्रों को हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर ने देवीलाल को मृत घोषित किया। वहीं पुत्र और बेटे का उपचार जारी है। सूचना पर फतहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। लूट और हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीण हॉस्पिटल के बाहर जमा हो गए और कार्रवाई की मांग कर शव उठाने से इनकार कर दिया। पुलिस मामले में समजाइस कर रही है0
0
Report
Advertisement
गोवंश अवशेष फेंके मामले में पुलिस देरी पर सूरसागर थाने के बाहर भारी प्रदर्शन
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। शहर के सूरसागर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन द्वारा गोवंश के अवशेष फेंकने की घटना को लेकर मंगलवार को लोगों ने सूरसागर थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस ने समय पर मामला दर्ज नहीं किया और गोवंश के अवशेषों के संबंध में भी कोई जानकारी नहीं दी गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना 2 तारीख को शाम करीब 5 बजे कालिबेरी से आगे गोयलों की ढाणी क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर आ गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को आश्वासन दिया कि गोवंश के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए रातानाडा अस्पताल भेजा जाएगा तथा मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। प्रस्तारणाकारियों का कहना है कि तीन दिन बीत जाने के बावजूद न तो रिपोर्ट दर्ज की गई और न ही गोवंश के अवशेषों के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी दी गई। इससे नाराज होकर आज बड़ी संख्या में लोग सूरसागर थाने पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सीआई (थानाधिकारी) सूरसागर ने लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया तथा निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। इस दौरान अशोक पारीक ने कहा कि यदि क्षेत्र में गौहत्या की घटनाएं नहीं रुकीं तो इसे लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।0
0
Report
गौवंश मारपीट मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बजरंग दल का टाउन थाना घेराव
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ के गांव गुरुसर के निकट गौवंश के साथ बर्बतापूर्वक मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज बजरंग दल और गोरक्षकों ने मंगलवार को टाउन पुलिस थाने का घेराव किया। गोरक्षकों ने चेतावनी दी कि कार्रवाई होने तक वे धरने से नहीं उठेंगे। बजरंग दल के गोरक्षा प्रमुख कुलदीप नरूका ने बताया कि 31 जुलाई को गांव गुरुसर के पास नंदी के साथ हुई बेरहमी से मारपीट की घटना के संबंध में टाउन पुलिस थाने में दो नामजद और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन घटना के कई दिन बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई और न ही जांच में कोई प्रगति हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में कई बार थाना प्रभारी से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से गौभक्तों में रोष है। उनका कहना था कि समय पर सख्त कार्रवाई नहीं होने से इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति हो रही है। कुलदीप नरूका ने कहा कि संगठन की मांगा स्पष्ट है कि मामले के सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। हलांकि बाद में समझाईश के चलते विरोध प्रदर्शन समाप्त कर लिया गया।0
0
Report
जोधपुर: देवनगर में मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप, शिकायत दर्ज
Jodhpur, Rajasthan:जोद्धपुर। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-9 निवासी राहुल सेन ने देवनगर थाना क्षेत्र में मारपीट और रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित राहुल सेन के अनुसार सोमवार रात करीब 9:30 बजे 20 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर अब्दुल बकर और सिकंदर ने उसके साथ तथा उसकी माता के साथ मारपीट की। राहुल का आरोप है कि आरोपियों ने उसे धमकी देते हुए कहा कि यदि उसे आखलिया चौराहे पर अपनी दुकान चलानी है तो उन्हें प्रतिदिन पैसे देने होंगे। साथ ही राहुल का कहना है कि उसके 20 हजार रुपये भी आरोपियों पर बकाया हैं। राहुल सेन ने इस संबंध में देवनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि रिपोर्ट देने के बावजूद उसे बताया गया कि मामले में कार्रवाई तीन-चार दिन बाद की जाएगी। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी。0
0
Report
Advertisement
