icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ह Hunterganj में धर्मांतरण के आरोप पर हिंसा, लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चले

Ansar Nagar, Jharkhand:हंटरगंज में धर्मांतरण के आरोप पर बवाल,विरोध में चले लाठी डंडे और ईंट पत्थर, धार्मिक पुस्तक जब्त चतरा: जिले के हंटरगंज में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है।  डाटम गढ़पर गांव में उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई, जब ग्रामीणों ने कुछ बाहरी महिलाओं पर स्थानीय लोगों को कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का आरोप है कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को इलाज का खर्च, बच्चों की पढ़ाई में मदद और आर्थिक सहायता समेत अन्य सुविधाएं देने का प्रलोभन देकर एक धर्म विशेष अपनाने के लिए समझाया जा रहा था। बताया गया कि बाहरी महिलाओं के गांव में पहुंचने की जानकारी के बाद ग्रामीण सुषमा देवी के घर पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार, वहां एक से दो दर्जन महिलाएं मौजूद थीं, जिनमें बिहार से आई कुछ महिलाओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे और ईंट से मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज पुलिस गांव पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से धार्मिक पुस्तक जब्त की और संबंधित लोगों को थाना बुलाया。 ग्रामीणों का कहना है कि हंटरगंज के सोहाद, डुमरी कलां, धरधारा, पैनी और घंघरी समेत कई गांवों से पहले भी ऐसे आरोप सामने आ चुके हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट 1: धर्मांतरण कर चुकी महिला बाइट 2 :धर्मांतरण कर चुकी महिला।
0
0
Report

रीवा में 2.5 साल की बच्ची का अपहरण: रिश्तेदार दंपत्ति गिरफ्तार, सुरक्षित बरामद

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के सामान थाना क्षेत्र के गडरिया मोहल्ले से ढाई साल की मासूम बच्ची के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार शाम बच्ची अपने घर के पास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से अचानक लापता हो गई थी। बच्ची के गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस एवं साइबर टीम को एक्टिव किया गया। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और परिजनों द्वारा जताई गई आशंका के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस को बच्ची के सीधी जिले में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस की टीम करीब 100 किलोमीटर दूर सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र की खड्डी चौकी अंतर्गत एक गांव पहुंची, जहां एक घर से बच्ची को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। देर रात पुलिस बच्ची को लेकर रीवा पहुंची और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक, बच्ची के अपहरण की साजिश पड़ोस में रहने वाली आंगनबाड़ी में बर्तन धोने वाली महिला केशकली कोल और उसके पति रविशंकर मालवीय ने कथित तौर पर रची थी। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दंपती की कोई संतान नहीं थी और संतान की चाह में उन्होंने बच्ची को अगवा करने की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, बच्ची को आंगनबाड़ी केंद्र से बोरी में रखकर बाइक के जरिए सीधी ले जाया गया और वहां एक रिश्तेदार के घर छोड़ दिया गया, जबकि आरोपी वापस रीवा लौट आए। पुलिस ने इस मामले में महिला समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे आगे पूछताछ की जा रही है। एडिशनल एसपी भावना मारावी के मुताबिक, बच्ची के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस और साइबर टीम को सक्रिय किया गया था। सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर बच्ची का सुराग मिला और उसे सीधी से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में संतान नहीं होने की बात सामने आई है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ जारी है। बाइट — भावना मारावी, एडिशनल एसपी
0
0
Report
Advertisement

SBI कियोस्क संचालक पर लूट: तीन नकाबपोश फरार, CCTV फुटेज से पहचान जुटी

Sikar, Rajasthan:SBI कियोस्क संचालक के साथ लूट की वारदात, तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम; बाईक से घर जा रहे पीड़ित रामकिशोर यादव के साथ लूट; तीन नकाबपोश बदमाश ने मारपीट कर छीनाझपटी कर नगदी लूट ली, बैग में रखी करीब एक से डेढ़ लाख रुपए की नकदी लूटकर फरार; आस-पास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है; पीड़ित कंचनपुर निवासी, सीडब्ल्यूसी गोदाम के पास शराब ठेके से आगे मुख्य सड़क पर हुई वारदात; CCTV फुटेज में सफेद रंग की TVS बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश आते-जाते दिख रहे हैं; पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए तलाश में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बिजुरी उप तहसील कार्यालय गाड़ी पार्किंग बनाकर विवाद, वायरल वीडियो पर कार्रवाई की मांग

Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले का बिजुरी उप तहसील कार्यालय गाड़ी पार्किंग कार्यालय बन चुका है। सरकारी कार्यालय जनता के हितों के लिए होता है लेकिन बिजुरी उप तहसील कार्यालय के अंदर कई बार कर्मचारियों द्वारा अपनी गाड़ियाँ पार्क कर दी जाती हैं, जिससे पक्षकारों को परेशानी होती है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर सुना जा सकता है कि उप तहसील के बड़े बाबू राम लाल कहते हैं कि ये मेरी गाड़ी है। अब वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई कैसी होगी, यह देखने की बात है।
0
0
Report

MPSC पेपर लीक: SIT ने 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया, कुल 11 गिरफ्तार

Mumbai, Maharashtra:महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग यानी MPSC की ओर से फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के लिए आयोजित परीक्षा के पेपर लीक मामले में जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम यानी SIT ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चार लोगों में दो ऐसे छात्र हैं, जिन्होंने खुद यह परीक्षा दी थी। वहीं, दो अन्य आरोपियों पर इन छात्रों को कथित तौर पर पेपर उपलब्ध कराने में मदद करने का आरोप है। इन चार गिरफ्तारियों के बाद इस मामले में अब तक कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले भी जांच के दौरान MPSC से जुड़े अधिकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। SIT अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पेपर लीक का नेटवर्क कितना बड़ा था और परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र किन \-किन लोगों तक पहुंचा था।
0
0
Report

जांजगीर-चांपा में विवाद: युवक पर चाकू हमला, 3 गिरफ्तार

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा गली में विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार पीछे से पकड़कर युवक को जमीन पर गिराया, सिर पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार हमले में महेन्द्र पटेल के सिर पर आई गंभीर चोट, काफी खून निकलने से मची अफरा-तफरी परिजनों और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर घायल युवक को आरोपियों से छुड़ाया भीड़ जुटते ही तीनों आरोपी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए सूचना मिलते ही डायल-112 और चांपा पुलिस मौके पर पहुंची घायल युवक को तत्काल बीडीएम अस्पताल चांपा में कराया गया भर्ती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया सुरेन्द्र पटेल, जितेन्द्र पटेल और विजेन्द्र पटेल गिरफ्तार पूछताछ में आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर चाकू और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ में कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ कांग्रेस पार्टी का पूरे देश में वोट चोरी को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दोपहर 12:00 बजे, होगा प्रदर्शन - अंशू अवस्थी , वरिष्ठ नेता प्रवक्ता कांग्रेस लखनऊ में प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश भर से आए कांग्रेस नेता & कार्यकर्ता होंगें शामिल - अंशू अवस्थी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता & प्रवक्ता l मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बीजेपी से मिलकर देश के लोगों को धोखा दिया है, ज्ञानेश कुमार पर अपराधी मुकदमा दर्ज हो, वह तुरंत इस्तीफा दें । अंशू अवस्थी, वरिष्ठ नेता & प्रवक्ता कांग्रेस
0
0
Report

झाड़ग्राम में जलस्तर बढ़ने से कॉज़वे डूबे, संपर्क मार्ग बाधित

Noida, Uttar Pradesh:झाड़ग्राम: निम्न दबाव के कारण लगातार हो रही बारिश से झाड़ग्राम की कई नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। बिनपुर-2 ब्लॉक में ताराफेनी नदी का जलस्तर बढ़ने से ढोलभांगा कॉजवे पानी में डूब गया है। इसके चलते बक्सी और बिनपुर के बीच संपर्क टूट गया है। जामबनी में डुलुंग नदी का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है। चिल्किगढ़ कॉजवे भी पानी में डूब गया है। तेज पानी के बहाव में एक बाइक बह रही थी। ग्रामीणों ने बाइक को बाहर निकालकर रस्सी से बांधकर सुरक्षित किनारे पहुंचाया। जलस्तर बढ़ने के कारण जामबनी ब्लॉक का झाड़ग्राम से संपर्क भी कट गया है। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गोपीबल्लभपुर की 9 नंबर राज्य सड़क के तपसिया कॉजवे पर काथुआ खाल का जलस्तर फिर बढ़ गया है। इसके कारण गोपीबल्लभपुर से झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, कोलकाता समेत कई रूटों पर सीधी बस और सड़क संपर्क बाधित हो गया है। सड़कों पर पानी जमा होने के कारण कई वाहन रास्ते में खड़े हैं। इस महीने यह दूसरी बार है जब आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
0
0
Report

धौलपुर कोर्ट: थाने में तीन दिन हिरासत और नाबालिग के साथ बर्ताव पर जांच

Dholpur, Rajasthan:बाड़ी, धौलपुर बाइक चोरी के मामले में अभियुक्त को तीन दिन थाने पर रखने से कोर्ट नाराज आरोपी के साथ एक नाबालिग भी रखा गया बिना सूचना थाने पर,कोर्ट ने अभियुक्त को किया रिहा          नाबालिग के नहीं मिलने पर कोर्ट ने जताई चिंता तो पुलिस ने पहुंचाया उसके घर    जांच के साथ मामले में कार्यवाही के लिए एडीजी क्राइम,आईजी और एसपी को निर्देश   बाड़ी शहर के एसीजेएम कोर्ट संख्या एक में पुलिस द्वारा बाइक चोरी के मामले में लाए गए एक अभियुक्त को पेश करने के बाद हुंंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने जैसे ही आरोपी को कोर्ट में पेश किया एसीजेएम द्वारा उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पुलिस ने उसकी तीन दिन से थाने में बंद कर रखा है। उसने चोरी का मामला भी स्वीकार कर लिया है और चोरी की बाइक भी पुलिस ने बरामद कर लिए है फिर भी उसको पुलिस ने कोर्ट में समय पर पेश नहीं किया साथ में उसके साथ मारपीट की गई है उसके पिता को भी अवैध रूप से एक दिन पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। ऐसे में एसीजेएम ने मामले को गंभीरता को देखते हुए बाइक चोरी मामले के आईओ सुरेश चंद्र एएसआई से पूछताछ की जो मौके पर सही जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद कोर्ट मामले को लेकर बुधवार की देर रात तक खुला रहा , दोपहर तीन बजे से शुरू हुए इस मामले की बहस रात दस बजे तक जारी रही। इससे कोतवाली थाने में तो हड़कंप मच गया। रात दस बजे एसएचओ महेंद्र शर्मा ने न्यायालय के समक्ष आकर अपनी बात रखी। इस दौरान अधिवक्ता गण भी कोर्ट के बाहर मौजूद रहे。 बाइक चोरी मामले में गिरफ्तार किए गए सोनारा गांव निवासी 19 वर्षीय आकाश पुत्र रामेश्वर दयाल जाटव के सहायक अधिवक्ता श्रीराम मंगल ने बताया की कोतवाली थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में सनोरा से आकाश पुत्र रामेश्वर दयाल जाटव को गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी से पूर्व उसके पिता रामेश्वर दयाल को पुलिस घर से पड़कर लाई थी और उसे पूरी रात थाने पर रखा गया। जब आकाश ने थाने पर जाकर सिलेंडर कर दिया तो पिता को छोड़ा गया। आकाश से पूछताछ हुई तो उसने बाइक चोरी की घटना को स्वीकार किया और चोरी की बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली लेकिन मुल्जिम आकाश को पुलिस 3 दिन तक थाने में बिठाये रखी।उसके साथ में एक नाबालिग को भी थाने पर चोरी के मामले में ही बिठाया गया जो आकाश के साथ ही रहा। जब वक्त मामले की एसीजेएम डॉक्टर सिद्धार्थ शंकर शर्मा को जानकारी हुई तो उन्होंने पूरे मामले में पूछताछ की और नाबालिक के परिजनों को के साथ आकाश के परिजनों से भी प्रार्थना पत्र और शपथ पत्र लिए। पूर्व मामले में एसीजेएम कोर्ट बुधवार की रात 10 बजे तक चला को बाड़ी के इतिहास में पहली बार देखने को मिला है। इस दौरान कोर्ट ने जो आर्डर सीट जारी की है उसमें स्पष्ट किया है की बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए मुजरिम के साथ पुलिस ने अमानवीय यातनाएं दी है जो धारा 53 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता का उल्लंघन है। वही उसके पिता को भी एक रात थाने में जबरन बिठाकर मारपीट की गई जो मानवाधिकारों का उल्लंघन है। एक नाबालिग को भी चोरी के मामले में पुलिस ने तीन दिन तक थाने पर बिठा रखा है इसको लेकर भी अधिवक्ता रामजी मंगल द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया और परिजनों ने शपथ पत्र दिया है। ऐसे में मामले के आईओ सुरेश चंद के साथ थाना अधिकारी महेंद्र शर्मा द्वारा उच्चतम न्यायालय के आदेश और संवैधानिक प्रावधानों की अवहेलना करने और कर्तव्य के प्रति लापरवाही करने पर धौलपुर जिला पुलिस अधीक्षक,पुलिस महानिदेशक एडीजी क्राइम,एडीजी विजिलेंस के साथ रेंज आईजी भरतपुर को निर्देश दिए हैं कि वह उक्त मामले को लेकर विशेष जांच अधिकारी नियुक्त करे और मामले की जांच कराई जाए साथ में रिपोर्ट एसीजेएम न्यायालय में पेश की जाए। इसके अलावा मामले के आईओ और थाना अधिकारी के खिलाफ मिथ्या साक्ष्य रचने,कानूनी प्रक्रियाओं का दुरुपयोग करने,मिथ्या दस्तावेज लगाने पर प्रथम दृश्य अपराध प्रतीत होने पर मुकदमा दर्ज किया जाए। एसीजेएम डॉ सिद्धार्थ शंकर शर्मा ने कोर्ट में पेश किए गए बाइक चोरी के मुजरिम आकाश पुत्र रामेश्वर जाटव को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए तीन दिन तक थाने पर बिठाकर रखने,मारपीट करने पर अभियुक्त की अवैध गिरफ़्तारी मानते हुए तुरंत रिहा कर दिया। वहीं देर रात तक कोर्ट चलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप देखा गया और नाबालिक भी उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। बाइट 1 श्रीराम मंगल एडवोकेट
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top