224123
Ayodhya - राम नगरी में उमडा आस्था का सैलाब, 1 किलोमीटर तक लगी लंबी कतार
Ayodhya, Uttar Pradesh:राम मंदिर दर्शन मार्ग पर एसएसपी अयोध्या ने खुद संभाला मोर्चा,श्रद्धालुओं को सुरक्षित दर्शन करने के लिए हुए मुस्तैद . अतिरिक्त सुरक्षा बल को किया गया तैनात, सेक्टर और ज़ोन में बांट कर राम लला के नगरी की की जा रही है सुरक्षा, राजपत्रित अधिकारी को किया गया तैनात।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने इलाके में मचाई तबाही – गिरफ्तार, पुलिस मामले की जांच
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने इलाके में मचाई तबाही, नशेबाज ड्राइवर ने स्कार्पियो से सड़क पर खड़ी कई बाइकों और कारों को मारी टक्कर, स्थानीय लोगों ने स्कार्पियो चालक का पीछाकर पकड़ा, चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, उरई कोतवाली क्षेत्र के बंबी रोड का मामला।0
0
Report
स्ट्रॉबेरी पॉपिंग: नया ट्रेंड बना वायरल?
Noida, Uttar Pradesh:Strawberry Popping Opening Strawberry Popping0
0
Report
ट्रेन में बच्चे के लिए परिवार ने बनाया झूला, लोग हैरान
Noida, Uttar Pradesh:FAMILY CREATED SWING FOR A KID IN A TRAIN0
0
Report
Advertisement
बारिश से पहले गेहूं की कटाई के लिए परिवार जुटा
Noida, Uttar Pradesh:Family Rushes to Harvest Wheat Before Rain Arrives0
0
Report
खिड़की के लिए बेहतरीन ग्लास: जानें कैसे बनता है परफेक्ट ग्लास
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
परिवार में फोन के बदलाव: क्या नया ट्रेंड है?
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
NGT ने खनिज माफिया रोकने के लिए 3 सदस्यीय ज्वाइंट कमिटी गठित की
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल खनिज माफिया पर NGT का शिकंजा पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह की अपील पर NGT का फैसला NGT ने माना सरकारी तंत्र खनिज माफिया को रोकने में नाकाम NGT ने बनाई 3 सदस्यीय ज्वाइंट कमिटी सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, स्टेट पॉल्यूरेशन कंट्रोल बोर्ड और पर्यावरण विभाग के नामित सदस्यों की ज्वाइंट कमिटी 6 हफ्ते में ज्वाइंट कमिटी अवैध माइनिंग पर सौंपेगी रिपोर्ट ग्वालियर चंबल में अवैध खनन को लेकर लगाई थी अपील भिंड दतिया इलाके के करीब घड़ियाल सेंचुरी को प्रभावित होने का दावा0
0
Report
चंदौली के नौगढ़ में एक ही शाम दो गोलीबारी, दहशत फैल गई
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली.... - नौगढ़ में महज दो घंटे के भीतर दो जगह ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत... - शाम 4 से 7 बजे के बीच सरेराह चली गोलियों से पुलिस गश्त और कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल... - भरदुआ राजवाहा पुल के पास पुराने विवाद में मोबाइल दुकानदार को मारी गोली, हाथ में लगी गोली... - घायल दैवज्ञ विश्वकर्मा को CHC नौगढ़ में कराया गया भर्ती, इलाज जारी... - परिजनों के मुताबिक करीब छह महीने पुराने मोबाइल विवाद को लेकर हुआ हमला... - गोली मारने के बाद आरोपी असलहा लहराते हुए मौके से फरार... - पहली घटना की जांच के बीच मझगाईं स्थित देसी शराब की दुकान पर दूसरी फायरिंग... - दुकान पर बैठने को लेकर विवाद के बाद अधिवक्ता अजीत कुमार से मनबढ़ों ने की गाली-गलौज... - विवाद बढ़ने पर बंदूक निकालकर की हवाई फायरिंग, मौके पर मची अफरा-तफरी... - दूसरी घटना के बाद पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी... - एक ही शाम दो फायरिंग की घटनाओं से क्षेत्र में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल... - क्षेत्रवासियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और बाजारों में पुलिस पिकेट व चेकिंग बढ़ाने की मांग की... - थाना नौगढ़ क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग का मामला...0
0
Report
सोनौली बॉर्डर पर मालवाहक ट्रकों की लंबी कतार, एक लेन में खड़े कराने के निर्देश
Maharajganj, Uttar Pradesh:यूपी के महराजगंज जिले में भारतीय-नेपाल सीमा सोनौली पर मालवाहक ट्रकों की लंबी कतार के कारण आवागमन बाधित हो रहा था। स्थानीय प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद नौतनवा के एसडीएम ने पुलिस बल के साथ हाईवे पर उतरकर सभी मालवाहक ट्रकों को एक लेन में खड़ा करने के निर्देश जारी किए। इसके साथ ट्रकों की अवैध कटिंग और हाईवे पर अवैध पार्किंग न करने के सख्त निर्देश भी दिए गए हैं। एसडीएम कुंाल ने बताया कि बॉर्डर से सटे सेफ डिस्टेंस पर रूट डायवर्जन किया गया है और यह तय किया गया है कि सभी ट्रक सिंगल लेन में खड़े कराए जाएं ताकि आवागमन सुचारू रूप से बना रहे और जाम की समस्या न हो। ट्रैफिक नियंत्रण हेतु जागरूकता अभियान और फूट पेट्रोलिंग भी जारी है।0
0
Report
Advertisement
स्केट पर 1600 किमी यात्रा: गंगा स्केटर की केदारनाथ पहुंचने की कोशिश
Noida, Uttar Pradesh:Moradabad (UP): Devotees undertake Kanwar Yatra on skates carrying Kedarnath temple replica. Visuals show Skater Kanwariya (Devotee). बिहार के छपरा ज़िले के रहने वाले 'गंगा स्केटर' ने 16 तारीख को बिहार से केदारनाथ तक की यात्रा शुरू की है और वे 31 दिनों में वहाँ पहुँचना चाहते हैं। वे सड़क पर स्केटिंग करते हुए यात्रा करेंगे और केदारनाथ मंदिर में चढ़ाने के लिए हरिद्वार से पवित्र जल भी लाएँगे। बिहार से केदारनाथ की दूरी लगभग 1,600 किलोमीटर है। वे यह यात्रा किसी खास मन्नत या इच्छा के कारण नहीं, बल्कि मंदिर जाने की अपनी स्वाभाविक इच्छा से कर रहे हैं।0
0
Report
वैदिक आश्रम पिपराली में वेदों में राष्ट्र रक्षा संगोष्ठी
Sikar, Rajasthan:सीकर के वैदिक आश्रम पिपराली में आयोजित 75 दिवसीय चतुर्वेद परायण महायज्ञ के तहत 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस को वेदों में राष्ट्र रक्षा विषय पर विशेष संगोष्ठी आयोजित होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा रहेगे और अध्यक्षता पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती करेंगे। इसकी जानकारी पूर्व सांसद एवं संत स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने मीडिया से रूबरू होते हुए दी। उन्होंने बताया कि वैदिक आश्रम में 19 जुलाई से चारों वेदों के मंत्रों के साथ 75 दिवसीय महायज्ञ चल रहा है, जिसकी पूर्णाहुति 1 अक्टूबर को 75 कुंडीय महायज्ञ के रूप में होगी। प्रत्येक कुंड पर समाज की अलग-अलग जातियों के प्रतिनिधियों को यजमान बनाकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि 9 अगस्त को आयोजित संगोष्ठी में "वेदों में राष्ट्र रक्षा और राष्ट्र समृद्धि" विषय पर देश के प्रतिष्ठित विद्वान अपने विचार रखेंगे। इसमें जेएनयू के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार, आचार्य रामकरण शास्त्री, डॉ. प्रियंका आचार्या तथा आचार्य रामगोपाल शास्त्री सहित कई विद्वान भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इसी अवसर पर उनके साथ पिछले करीब 20 वर्षों से रह रहे सत्यवीर जी को सन्यास की दीक्षा भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वैदिक परंपरा के अनुसार वैराग्य प्राप्त व्यक्ति सीधे सन्यास आश्रम में प्रवेश कर सकता है। स्वामी सुमेधानंद ने बताया कि महायज्ञ के दौरान नियमित रूप से वेदों पर प्रवचन और चर्चा हो रही है। अंतिम पांच दिनों में विशेष वेद कथा का आयोजन होगा, जबकि 30 अगस्त की रात्रि को भजन संध्या आयोजित की जाएगी। 1 अक्टूबर को महायज्ञ का समापन होगा, जो उनके 75वें जन्मदिवस के अवसर पर भी आयोजित किया जा रहा है। राजनीतिक नेताओं की उपस्थिति के सवाल पर उन्होंने कहा कि कार्यक्रम पूरी तरह धार्मिक और आध्यात्मिक है, राजनीतिक नहीं। हालांकि राष्ट्र विषय से जुड़े इस आयोजन में सभी जनप्रतिनिधियों और नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा और उनके आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, आध्यात्मिक जागरण, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति श्रद्धा का भाव विकसित करना है。0
0
Report
उधारी के पैसे मांगने पर किराना दुकान में हमला, काउंटर तोड़ा गया और धमकी दी
Baran, Rajasthan:उधारी की सूची दुकान पर लगाने पर विवाद, किराना दुकानदार का काउंटर तोड़ा, मारपीट बारां के मालबमोरी गांव में उधारी के पैसे मांगने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार किराना दुकानदार सुरेन्द्र सिंह राजावत ने करीब दो साल से बकाया राशि जमा नहीं कराने वाले ग्राहकों की सूची अपनी दुकान पर लगा दी। आरोप है कि इसके बाद बकायादार राकेश मीणा और दिलखुश मीणा पुत्र रामदयाल मीणा निवासी मालबमोरी दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए दुकान का काउंटर तोड़ दिया। आरोप है कि दोनों ने दुकानदार को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि बाहर निकल, तुझे मारेंगे। पीड़ित दुकानदार सुरेन्द्र सिंह राजावत ने मामले की रिपोर्ट मांगरोल थाने में दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई और न्याय की मांग की है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है。 बाईट- सुरेंद्र सिंह राजावत दुकानदार0
0
Report
Advertisement
चंदौली: 8.8 करोड़ में बनेगा नया नगर पालिका भवन, सुविधाओं से लैस
Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद डीडीयू नगर के नए कार्यालय भवन के निर्माण का शुक्रवार को ईस्टर्न बाजार स्थित फायर ब्रिगेड के पुराने परिसर में भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। विधायक रमेश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर और अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास किया। करीब 8.80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि नगर पालिका का वर्तमान भवन काफी पुराना, जर्जर और सीलनयुक्त हो चुका है। जिससे कार्यालय संचालन और महत्वपूर्ण अभिलेखों के संरक्षण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि लंबे समय से नए भवन के निर्माण का प्रयास किया जा रहा था। जिसे मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत स्वीकृति मिल गई है। शासन ने निर्माण कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को सौंपी है, जो निर्धारित समयावधि में निर्माण पूरा करेगी। नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर ने कहा कि नए भवन के निर्माण से नगरवासियों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। एक वर्ष के भीतर भवन निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने बताया कि नया कार्यालय भवन ग्राउंड प्लस दो मंजिल का होगा। इसमें आधुनिक कार्यालय कक्ष, लिफ्ट, पर्याप्त पार्किंग, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था तथा दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य का टेंडर पूरा हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। चेयरमैन प्रतिनिधि शमशाद ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर के प्रयासों और नगर विकास विभाग के सहयोग से यह परियोजना स्वीकृत हुई है, जिससे नगरवासियों को आधुनिक एवं बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी।0
0
Report
बारिश के साथ आंधी-तूफान से पेड़ गिरे, टीन-टप्पर उड़े, शाहाबाद के आदिवासी क्षेत्र में नुकसान
Baran, Rajasthan:बारिश के साथ आंधी-तूफान का कहर, पेड़ गिरे और टीन-टप्पर उड़े. बारां के शाहाबाद क्षेत्र के आदिवासी अंचल के जखोनी, गणेशपुरा, खैराई, धतुरिया और सेमली फाटक क्षेत्र में शुक्रवार शाम को बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान आया। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर पेड़ धराशायी हो गए, बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हुए तथा मकानों के टीन-टप्पर उड़ गए। आंधी-तूफान से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि क्षेत्र में कई जगह रिमझिम बारिश का दौर अब भी जारी है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं तेज हवाओं के कारण हुए नुकसान का ग्रामीण आकलन कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से भी हालात पर नजर रखी जा रही है।0
0
Report
आगरा में भीषण बरसात में ऑटो पलटा; पाँच यात्री सुरक्षित बचाए गए
Noida, Uttar Pradesh:थाना अनाथ दौला के अधिकार क्षेत्र में आने वाले नगला बिहारी गाँव में, रामबाग जाने वाली सड़क पर एक ऑटो-रिक्शा नाले में पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही ACP छप्पा, इंस्पेक्टर यम दौला और SO ट्रांसमुना तुरंत मौके पर पहुँचे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने ऑटो-रिक्शा और उसमें सवार पाँच लोगों को सुरक्षित नाले से बाहर निकाला। अच्छी बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। घायलों को इलाज के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा गया है और आगे की ज़रूरी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
