224123
Ayodhya - सरकारी अस्पतालों में तैनात 160 सुरक्षा गार्ड हुए फिर बेरोजगार
Ayodhya, Uttar Pradesh:जनपद के सरकारी अस्पतालों में तैनात 160 सुरक्षा गार्ड हुए फिर बेरोजगार, मैन पावर सप्लाई करने वाली आईटी वर्ड सुल्तानपुर ने सुरक्षा गार्ड्स को सेवा समाप्ति का दिया नोटिस, सुरक्षा गार्ड्स ने जिला अस्पताल में किया प्रदर्शन, सुरक्षा गार्ड्स ने कहा जब निकालना ही था तो भर्ती क्यों की, नोटिस में दिया गया हवाला, सीएमओ ऑफिस से जारी हुआ पत्र, सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से करने के निर्देश।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उज्जैन: CM मोहन यादव का गरबा दौरा, नवरात्रि उत्सव में शुभकामनाएं
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन में नवरात्रि के उत्साह के बीच अलग-अलग गरबा आयोजनों में शामिल हुए। उन्होंने गरबा पांडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की आरती की और श्रद्धालुओं के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को महानवमी और विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री दशहरा मैदान, डालडा मैदान, सामाजिक न्याय परिसर, इंजीनियरिंग कॉलेज बायपास स्थित सनातन मंच, ऋषि नगर और सिंधी समाज के गरबा आयोजनों में पहुंचे। सामाजिक न्याय परिसर में उन्होंने मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद वे स्वर्गीय भूरेलाल फिरोजिया की स्मृति में आयोजित पारिवारिक गरबा महोत्सव 'डांडिया नी रात' में शामिल हुए। यहां सांसद अनिल फिरोजिया ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि मां शक्ति की आराधना का पर्व है। सभी लोग परिवार के साथ मिलकर उमंग और उत्साह से त्योहार मना रहे हैं। उन्होंने मां दुर्गा से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और तरक्की की कामना की। साथ ही कहा कि देश के सशस्त्र बल पूरी शक्ति से राष्ट्र की रक्षा करते रहें और मां का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। मुख्यमंत्री ने उज्जैन के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि अवंतिका नगरी का वैभव लगातार बढ़ रहा है और आने वाले समय में उज्जैन का स्वरूप और निखरेगा। मुख्यमंत्री मक्सी रोड स्थित डालडा मैदान में संस्था अलख उज्जैनी के गरबा आयोजन में भी पहुंचे। यहां उन्होंने बेटियों और परिवारों के साथ नवरात्रि मनाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के कार्यों के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को नवरात्रि और दशहरे की बधाई देते हुए बेटियों और माता-बहनों को प्रणाम किया। मुख्यमंत्री के विभिन्न गरबा आयोजनों में पहुंचने पर श्रद्धालुओं और आयोजकों में उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान नवरात्रि की रौनक और उत्सव का माहौल बना रहा。0
0
Report
डांडिया नी रात 2026: वराह अवतार की भव्य कथा ने भक्तिमय माहौल बना दिया
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। नवरात्रि के दौरान आयोजित ‘डांडिया नी रात 2026’ के आठवें दिन भगवान विष्णु के वराह अवतार की भव्य प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने अपने अभिनय और आकर्षक मंचन के जरिए वराह अवतार की कथा को मंच पर जीवंत किया। प्रस्तुति देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए और आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बन गया। प्रस्तुति में भगवान विष्णु के वराह अवतार से जुड़ी धार्मिक कथा को कलात्मक अंदाज में दर्शाया गया। कलाकारों की वेशभूषा, अभिनय और मंच की सज्जा ने प्रस्तुति को खास बनाया। धार्मिक प्रसंग पर आधारित इस मंचन ने दर्शकों का ध्यान खींचा। ‘डांडिया नी रात 2026’ में हर दिन गरबा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धार्मिक प्रसंगों को भी मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है। आठवें दिन वराह अवतार की प्रस्तुति आयोजन का खास आकर्षण रही।0
0
Report
चश्मदीद के अनुसार टाइगर श्रॉफ गोलीबारी में हुई बड़ी घटना
Noida, Uttar Pradesh: Mumbai, Maharashtra: On the firing incident involving Bollywood actor Tiger Shroff, an eyewitness says, "...we were making our vlogs. Thousands of vloggers were there making vlogs... A party was going on with a lot of noise as they were celebrating a birthday. All his men went inside to celebrate the birthday, eating and drinking. After finishing up, they took the car and drove along the road... . I can't even describe the boy—skinny like a mosquito, poor-looking, like someone who lives on the footpath. He came and started firing, and everyone thought someone was bursting Diwali firecrackers. But when Tiger's car stopped, and he came out in agony, leaving a pool of blood that is still lying there..." "मुंबई, महाराष्ट्र: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना पर, एक चश्मदीद ने बताया, "...हम अपने व्लॉग बना रहे थे। वहां हज़ारों व्लॉगर मौजूद थे जो व्लॉग बना रहे थे... पास ही एक पार्टी चल रही थी, जिसमें काफी शोर-शराबा था क्योंकि वे लोग जन्मदिन मना रहे थे। पार्टी में शामिल सभी लोग जन्मदिन मनाने के लिए अंदर चले गए, जहां उन्होंने खाना-पीना किया। इसके बाद, वे लोग कार में बैठे और सड़क पर निकल गए... उस लड़के के बारे में तो मैं बता भी नहीं सकता—मच्छर जैसा दुबला-पतला, देखने में बहुत गरीब, जैसे कोई फुटपाथ पर रहने वाला हो। वह आया और उसने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। सबको लगा कि शायद कोई दिवाली के पटाखे फोड़ रहा है। लेकिन तभी टाइगर की कार रुकी, और वह दर्द से कराहते हुए बाहर निकले। वहां खून का एक बड़ा धब्बा बन गया, जो अभी भी वहीं मौजूद है...0
0
Report
Advertisement
श्रद्धा दुबे मामले में लखनऊ डीसीपी सेंट्रल की एक्शन जारी
Lucknow, Uttar Pradesh:डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर प्रतीक्षारत किए गए मुख्यालय से अटैच किए गए डीसीपी सेंट्रल लखनऊ विक्रांत वीर शाम को लखनऊ के हजरतगंज कोतवाल लाइन हाजिर हुए थे श्रद्धा दुबे मामले में एक्शन का दौर लगातार जारी0
0
Report
लखीसराय में दुर्गा पूजा सुरक्षा अलर्ट, डीएम-SP ने फ्लैग मार्च किया
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय।कलकत्ता में दुर्गा पूजा मेले के दौरान भगदड़ में हुई मौत की घटना के बाद लखीसराय पुलिस भी अलर्ट मोड में है। डीएम शैलेन्द्र कुमार और एसपी प्रेरणा कुमार के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में काफी संख्या में पुलिस दीदी, कई थानों की पुलिस और आला अधिकारी मौजूद रहे। बताये चलें कि शारदीय नवरात्र की आज अष्टमी है। पट खुलते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन दुर्गा मंदिरों एवं पंडालों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहा है। और पूजा समिति के लोगों को भी निर्देश दिए जा रहे हैं। इस मौके पर डीएम-एसपी ने बताया कि शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न हो, इसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। सभी जगहों पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। महिलाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिरों के आसपास पुलिस दीदी को भी तैनात किया गया है। एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। भीड़ को देखते हुए सभी पूजा समितियों को सीसीटीवी और फायर सेफ्टी को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं। सभी थाना क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस प्रशासन की नजर बनी हुई है। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बाइट - शैलेन्द्र कुमार, डीएम, लखीसराय। बाइट - प्रेरणा कुमार, एसपी, लखीसराय। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।0
0
Report
गयाजी में 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन, राज्यपाल यादव ने किया शुभारम्भ
Gaya, Bihar:नागालैंड के राज्यपाल पहुँचे गयाजी, गयाजी में आयोजित गयाजी सेवा भारती कार्यक्रम का किया शुभारंभ, 2100 कन्याओं का सामुहिक पूजन कार्यक्रम का किया गया था आयोजन। मोक्ष की नगरी गयाजी के ऐतिहासिक गाँधी मैदान में गयाजी सेवा भारती के तत्वावधान में 2100 कन्याओं का सामुहिक पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव, वशिष्ठ अथिति के रूप में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार व गयाजी सेवा भारती के आयोजक सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम और राष्ट्रीय गीत के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। नागालैंड के राज्यपाल और बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने सामुहिक रूप से कन्याओं का विधिवत रूप से पूजा किया। इस मौके पर नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने कहा कि गयाजी में सेवा भारती के माध्यम से इस कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिला है। ये अदभुत कार्यक्रम है। समाज के अन्दर भेदभाव की समाप्ति हो कन्या का सम्मान हो, सुरक्षा हो। एक विशेष अभियान गयाजी सेवा भारती के द्वारा किया जा रहा है। मैं उनके काम का सराहना करता हूँ और माँ दुर्गा से प्रार्थना करता हूँ सब के घर मे सुख शांति और समृद्धि की वर्षा करें। भारत माता के चरणों मे जो पूजन कर रहे है उसमें देश की समृद्धि में योगदान हो। बाइट:- नंद किशोर यादव, राज्यपाल नागालैंड0
0
Report
Advertisement
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने पुरकाजी विधानसभा को 37 करोड़ की नाला निर्माण परियोजना की दी सौगात
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने SIR को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश और उत्तर प्रदेश का विपक्ष मुद्दाविहीन है और SIR कोई मुद्दा ही नहीं है। अनिल कुमार ने बिहार और पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि विपक्ष ने इन राज्यों में भी SIR का मुद्दा उठाया, लेकिन दोनों जगह एनडीए की सरकार बड़े बहुमत के साथ बनी। उन्होंने कहा कि SIR निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए चलाई जाने वाली सामान्य प्रक्रिया है। मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता से लोकतंत्र को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। मंत्री ने दावा किया कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता विपक्ष को जवाब देगी। अनिल कुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता विपक्ष को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि सरकार में रहकर बड़े काम होते हैं, जबकि विपक्ष में रहकर छोटे-मोटे काम ही हो पाते हैं। उन्होंने 2017 के चुनावी परिणाम को दोहराने की बात कहते हुए छह की छह सीटों पर जीत का दावा किया। राजनीतिक बयानबाजी के बीच पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में विकास परियोजना भी कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा रही। गांधी कॉलोनी से पचेण्डा रोड होते हुए बाईपास तक नाले का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए ₹37 करोड़ की परियोजना को मंजूरी मिलने की जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि काफी समय से इस निर्माण कार्य के लिए प्रयास किए जा रहे थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि नाला निर्माण से आसपास के इलाकों में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। परियोजना के तहत निर्माण कार्य की गुणवत्ता, समयसीमा और प्रभावी जल निकासी व्यवस्था महत्वपूर्ण रहेंगी। अब स्थानीय लोगों की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि निर्माण कार्य कितनी तेजी से आगे बढ़ता है और इससे क्षेत्र की समस्या का कितना समाधान हो पाता है।0
0
Report
योगी ने गोरखपुर के शक्तिपीठ गोरखनाथ में महानिशा पूजा कर मांगी जन-कल्याण
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया महानिशा पूजन, हवन के साथ मांगी जगत कल्याण की कामना। शारदीय नवरात्र की महाष्टमी पर गोरखनाथ मंदिर में आस्था, शक्ति और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार रात गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महानिशा पूजन और हवन संपन्न किया। दो घंटे से अधिक समय तक चले इस विशेष अनुष्ठान में मुख्यमंत्री ने मां आदिशक्ति के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की आराधना की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली के साथ संपूर्ण चराचर जगत के कल्याण की कामना की। अनुष्ठान के दौरान शक्तिपीठ वैदिक मंत्रों और मां भगवती के जयकारों से गूंजता रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर पहुंचे। यहाँ पहुंचने के बाद वह सीधे गोरखनाथ मंदिर गए। मंदिर परिसर में परंपरागत धार्मिक अनुष्ठानों के क्रम में उन्होंने सबसे पहले शिवावतार बाबा गोरखनाथ के मुख्य मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर शीश नवाया और उनका आशीर्वाद लिया। शारदीय नवरात्र की महाष्टमी के अवसर पर गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार आयोजित महानिशा पूजन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक वातावरण रहा। देर शाम से शुरू हुई पूजा-अर्चना का मुख्य अनुष्ठान रात में गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में संपन्न हुआ। गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महानिशा पूजन का अनुष्ठान शुरू हुआ। गर्भगृह में प्रवेश के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मां भगवती के जयकारों से शक्तिपीठ गूंज उठ। महानिशा पूजन से पहले मुख्यमंत्री ने मां आदिशक्ति के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की आराधना की। इसके बाद गोरक्षपीठ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार विभिन्न देवी-देवताओं और धार्मिक प्रतीकों का विधिवत पूजन किया गया। दो घंटे से अधिक समय तक चले इस अनुष्ठान में धार्मिक विधियों का क्रमबद्ध तरीके से निर्वहन किया गया। महानिशा पूजा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौरी-गणेश पूजन, वरुण पूजन, पीठ पूजन और यंत्र पूजन किया। इसके बाद मां दुर्गा की विधिवत आराधना की गई। भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी का षोडशोपचार पूजन भी संपन्न हुआ। अनुष्ठान में भगवान श्रीकृष्ण और गोमाता की पूजा के साथ नवग्रह पूजन, बिल्व पूजन और अधिष्ठात्री देवता का पूजन किया गया। इसके अतिरिक्त शस्त्र पूजन, द्वादश ज्योतिर्लिंग, अर्धनारीश्वर और शिव-शक्ति की आराधना भी की गई। पूजा के क्रम में बटुक भैरव, काल भैरव और त्रिशूल पर्वत का पूजन भी किया गया। गोरक्षपीठ की विशिष्ट धार्मिक परंपरा के अनुरूप संपन्न इन अनुष्ठानों में वैदिक मंत्रों के साथ देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। हवन के साथ मांगी लोककल्याण की कामना: महानिशा पूजन के अंतिम चरण में हवन की वेदी पर ब्रह्मा, विष्णु, रुद्र और अग्नि देवता का आह्वान कर विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हवन संपन्न किया। शक्तिपीठ में स्थापित वेदी पर उगे जौ के पौधों को काटने की परंपरा का भी निर्वहन किया गया। इस दौरान मां आदिशक्ति से प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की गई। महानिशा पूजा का पूरा अनुष्ठान श्रीदुर्गासप्तशती के पाठ और वैदिक मंत्रोচ্চार के बीच संपन्न हुआ। आरती और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ अनुष्ठान: महानिशा पूजन और हवन के समापन पर आरती की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने क्षमा याचना की और धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण हुआ। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे और पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। महाष्टमी की महानिशा पर गोरखनाथ मंदिर में संपन्न यह विशेष पूजन गोरक्षपीठ की प्राचीन धार्मिक परंपरा और शक्ति उपासना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधि-विधान से पूजा और हवन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और संपूर्ण जगत के कल्याण की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार, आरती और मां भगवती के जयकारों के बीच महानिशा पूजन का अनुष्ठान संपन्न हुआ।0
0
Report
उन्नाव कपड़ा बाजार में भीषण आग, दमकल ने स्थिति पर काबू पाया
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज उन्नाव: कपड़ा मार्केट में आग लगने से मचा हड़कंप। कपड़े की दुकान में आग की लपटों को देखकर दुकानदारों में मची भगदड़। दुकानदार व स्थानीय लोग निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने में जुटे । SHO पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, ट्रैफिक को रोका गया, विधुत आपूर्ति बंद । अचलगंज नगर पंचायत स्टाफ भी JCB की मदद से मलबा हटाने में जुटा। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची, आग पर काबू पाने में जुटी टीम। अचलगंज नगर पंचायत की हड़हा रोड़ कपड़ा बाजार का मामला ।0
0
Report
Advertisement
विदिशा में 501 मीटर चुनरी यात्रा भक्तों में भारी आस्था की झलक
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में नवरात्र के अवसर पर माता रानी के प्रति श्रद्धा और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। करैयाखेड़ा रोड स्थित हनुमान मंदिर से 501 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। चुनरी यात्रा दुर्गा नगर स्थित दुर्गा मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाए और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल नजर आया। करैयाखेड़ा रोड स्थित हनुमान मंदिर से निकली 501 मीटर लंबी चुनरी यात्रा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और अन्य श्रद्धालु शामिल हुए। माता रानी की चुनरी लेकर भक्त दुर्गा नगर स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचे। यहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की गई और चुनरी यात्रा का समापन हुआ। नवरात्र के दौरान आयोजित इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान माता रानी के जयकारे गूंजते रहे।0
0
Report
विदिशा के मुक्तिधाम में दो अज्ञात संदिग्धों ने मोटरसाइकिल चुराने की कोशिश कैमरे में कैद
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा के मुक्तिधाम में दो अज्ञात संदिग्धों द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया है. दोनों संदिग्ध अपने साथ अलग-अलग चाबियाँ लेकर पहुंचे थे और अंतिम संस्कार में शामिल लोगों की मोटरसाइकिलों में चाबियाँ लगाकर उन्हें खोलने का प्रयास कर रहे थे. एक संदिग्ध ने मुख्य प्रवेश द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया. हालांकि, उनकी गतिविधियां कैमरे में रिकॉर्ड हो गईं. मुक्तिधाम सेवा समिति के कर्मचारियों की सतर्कता के चलते दोनों संदिग्ध मौके से फरार हो गए. समिति के सचिव मनोज पांडे ने मामले की लिखित शिकायत शहर कोतवाली पुलिस को सौंपते हुए पुलिस से निगरानी बढ़ाने की मांग की है. मुक्तिधाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब अंतिम संस्कार में शामिल होने आये लोगों की मोटरसाइकिलें परिसर में खड़ी थीं. इसी दौरान दो अज्ञात संदिग्ध मुख्य प्रवेश द्वार से अंदर आए और अपने साथ लाई गई चाबियों से मोटरसाइकिलों को खोलने की कोशिश करने लगे. एक संदिग्ध की नजर गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी, जिसके बाद उसने दरवाजे के सहारे ऊपर चढ़कर कैमरा तोड़ दिया. घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. कार्यालय में लगे मॉनिटर पर गतिविधियां देखते ही कर्मचारी बाहर पहुंचे, जिन्हें आता देख दोनों संदिग्ध भाग निकले. समिति के अनुसार, परिसर में पहले भी मंदिरों से तांबे के नाग और त्रिशूल चोरी होने, पेट्रोल निकालने और मोटरसाइकिल चोरी जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं. समिति ने पुलिस से नियमित गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है. मनोज पांडे, सचिव, मुक्तिधाम सेवा समिति, विदिशा. मुक्तिधाम सेवा समिति ने शहर कोतवाली में लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है. अब पुलिस जांच और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आगे क्या कदम उठाती है, इस पर नजर रहेगी.0
0
Report
विदिशा के निजी होटल में बैंक प्यून की मौत: पोस्टमार्टम आज
Vidisha, Madhya Pradesh:- मोती श्री होटल के कमरे में मिला निजी बैंक के प्यून का शव, - परिजन शनिवार शाम पहुचे विदिशा, - शाम होने के कारण नही हो पाया पीएम, मामले की जांच मे जुटी पुलिस....0
0
Report
Advertisement
राजस्थान HC ने बारमेर जिला परिषद चुनाव से जुड़ी याचिका खारिज की; चुनाव प्रक्रिया जारी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाइकोर्ट ने रविवार को एक विशेष अवकाशकालीन सुनवाई करते हुए बाड़मेर जिला परिषद चुनाव से जुड़ी एक महत्वपूर्ण रिट याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद न्यायिक हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता। याचिकाकर्ता आवड़ दान ने बाड़मेर जिला परिषद के वार्ड संख्या 35 से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। उनका आरोप था कि रिटर्निंग अधिकारी ने बिना किसी ठोस कारण और उचित सुनवाई का अवसर दिए उनका नामांकन पत्र अवैध रूप से खारिज कर दिया। उन्हें इस बात की जानकारी 15 अक्टूबर को अखबार के माध्यम से मिली थी। मामले में राज्य सरकार और चुनाव आयोग के वकीलों ने दलील दी कि राजस्थान पंचायती राज (चुनाव) नियम, 1994 के नियम 80(c) के तहत, नामांकन पत्र के अनुचित अस्वीकरण के खिलाफ जिला न्यायाधीश के समक्ष चुनाव याचिका दायर करने का वैधानिक प्रावधान मौजूद है। सुनवाई के दौरान न्यायाधीश डॉ. नूपुर भाटी ने सर्वोच्च न्यायालय के कई ऐतिहासिक फैसलों का हवाला दिया। कोर्ट ने कहा कि जब चुनाव प्रक्रिया अपनी पूरी गति पर हो, तब उच्च न्यायालय को अनुच्छेद 226 के तहत ऐसा कोई आदेश पारित करने से बचना चाहिए जिससे चुनाव प्रक्रिया में रुकावट या देरी आए। चूंकि याचिकाकर्ता के पास चुनाव परिणाम आने के बाद तीस दिनों के भीतर चुनाव याचिका दायर करने का प्रभावी वैकल्पिक कानूनी विकल्प उपलब्ध है, इसलिए अदालत ने इस स्तर पर हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए याचिका को खारिज कर दिया।0
0
Report
राजस्थान हाई कोर्ट: विवाहित महिला के लिव-इन एग्रीमेंट से दावेदारी खारिज; 25,000 का जुर्माना
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि पहले से विवाहित महिला के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप के समझौते (एग्रीमेंट) के आधार पर दाखिल बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पोषणीय नहीं है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर तथ्य छिपाने और अदालत का समय बर्बाद करने के लिए 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। न्यायाधीश मुन्नुरी लक्ष्मण और न्यायाधीष आशुतोष कुमार की खंडपीठ ने एक युवक द्वारा दायर याचिका को खारिज करते हुए अहम आदेश पारित किया है। याचिकाकर्ता ने बीकानेर निवासी महिला एक्स को अपनी पत्नी बताते हुए उसे निजी प्रत्यर्थियों के अवैध कब्जे से मुक्त कराने और कोर्ट में पेश करने की मांग की थी। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को पता चला कि महिला पहले से शादीशुदा है, उसका पति जीवित है और दोनों की तीन महीने की एक संतान भी है। याचिकाकर्ता ने एक लिव-इन एग्रीमेंट के आधार पर कोर्ट से राहत मांगी थी। खंडपीठ ने कहा कि जब तक पहला विवाह कानूनी रूप से समाप्त न हो जाए, तब तक किसी अन्य व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप को विवाह जैसी स्थिति का दर्जा नहीं दिया जा सकता। भारतीय अनुबंध अधिनियम की धारा 23 के तहत ऐसा लिव-इन एग्रीमेंट शुरू से ही शून्य और लोक नीति के खिलाफ है। कोर्ट ने यह भी पाया कि महिला अपने परिजनों के पास रह रही है और उसके अवैध निरोध के कोई ठोस सबूत पेश नहीं किए गए। तथ्यों को छिपाने के कारण कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए 25,000 रुपये चाइल्ड सेक्रेटेरिएट्स के खातें में चार हफ्ते के भीतर जमा कराने के निर्देश दिए।0
0
Report
फलोदी में ट्रक के पीछे घुसी पिकअप; 8 यात्री घायल, अस्पताल पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:फलोदी के खीचन गांव में ट्रक के पीछे घुसी पिकअप गाडी। पिकअप गाडी में सवार महिला पुरुष सहित 8 यात्री घायल। सभी घायलो को निजी वाहन की मदद से लाया गया फलोदी जिला अस्पताल। सुचना पर फलोदी पुलिस पहुंची मौके पर। अजमेर जिले के निवासी सभी घायल यात्री जा रहे थे रामदेवरा। हादसे मे पिकअप गाडी का अगला हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त।0
0
Report
Advertisement
