Back
धनतेरस, हनुमान जयंती और दीपावली के शुभ मुहूर्त: आचार्य तिवारी बताएंगे सबसे फलदायी समय
PKPravesh Kumar
Oct 17, 2025 13:32:34
Ayodhya, Uttar Pradesh
अयोध्या धाम के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य राकेश तिवारी ने धनतेरस, हनुमान जयंती और दीपावली के शुभ मुहूर्त की जानकारी दी है। आचार्य तिवारी के अनुसार धनतेरस का पर्व कल शनिवार से शुरू होगा। त्रयोदशी तिथि दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर प्रारंभ होगी। इसी समय से धनतेरस का शुभारंभ माना जाएगा। शाम को भगवान धनवंतरी की पूजा-अर्चना और अभिषेक का विशेष विधान रहेगा। इसके बाद 19 अक्टूबर, रविवार को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य के अनुसार हनुमान जी का जन्म मेष लग्न में हुआ था, इसलिए यह लग्न इस पर्व पर अत्यंत शुभ माना गया है। मेष लग्न शाम 5 बजकर 12 मिनट से 6 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इसी दौरान हनुमान जी का पूजन और अभिषेक करने से विशेष फल की प्राप्ति होगी।वहीं दीपावली को लेकर इस बार मतभेद की स्थिति बनी हुई है, लेकिन आचार्य तिवारी के अनुसार दीपावली सदैव अमावस्या तिथि को ही मनाई जाती है। इस वर्ष अमावस्या 20 अक्टूबर दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से प्रारंभ होगी। शाम 6:51 से रात 8:48 तक वृष लग्न रहेगा, जो महालक्ष्मी पूजन के लिए सर्वश्रेष्ठ समय माना गया है। आचार्य तिवारी ने स्पष्ट कहा कि निर्विवाद रूप से 20 अक्टूबर को दीपावली मनाई जानी चाहिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
त्योहारों से पहले फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, महोबा में मोबाइल लैब ने की जांच से आया सच सामने
3
Report
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी
जालौन के प्राइवेट बस स्टैंड के बगल में शराब ठेके के सामने नशे में पड़ा युवक राहगीरों का बना तमाशा,
0
Report
MSManish Sharma
FollowOct 17, 2025 15:46:450
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowOct 17, 2025 15:46:320
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowOct 17, 2025 15:46:160
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowOct 17, 2025 15:46:040
Report
UJUmesh Jadhav
FollowOct 17, 2025 15:45:120
Report
ATAlok Tripathi
FollowOct 17, 2025 15:41:370
Report
ATAlok Tripathi
FollowOct 17, 2025 15:40:010
Report
ATAlok Tripathi
FollowOct 17, 2025 15:38:434
Report
ATAlok Tripathi
FollowOct 17, 2025 15:35:480
Report
HBHeeralal Bhati
FollowOct 17, 2025 15:35:270
Report
NZNaveen Zee
FollowOct 17, 2025 15:34:450
Report
SASARWAR ALI
FollowOct 17, 2025 15:34:280
Report
पुलिस लाइन में DM व SP ने आगामी त्यौहार को लेकर की बैठक,शांति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
ATAlok Tripathi
FollowOct 17, 2025 15:34:170
Report