icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

​सिकंदराराऊ में खेत में काम कर रही महिला से अश्लील हरकत, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

Mohammad RajaMohammad RajaFollow2m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:​सिकंदराराऊ हाथरस - नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में खेत पर काम कर रही महिला के साथ अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल जांच) के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ​पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6 बजे वह अपने खेत पर काम कर रही थी। इसी दौरान मोहल्ले का ही रहने वाला फैसल पुत्र निजाम वहां पहुंच गया। आरोप है कि फैसल ने महिला को जबरन दबोच लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। ​जब महिला ने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया और कड़ा विरोध किया, तो आरोपी घबरा गया। उसने महिला को 'देख लेने' और जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। ​डरी-सहमी पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन महिला को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत केस दर्ज किया और साक्ष्य जुटाने के लिए महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट घोटाले के सरगना समेत 14 आरोपी अदालत में पेश

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ रावतपुर पुलिस ने एक हजार पन्नों की चार्जशीट कोर्टn में दाखिल की है। हालांकि पुलिस ने चार्जशीट कब दाखिल की गई यह नहीं बताया लेकिन मामला मंगलवार दोपहर 2 बजे के बाद सामने आया है। चार्जशीट में मुजफ्फर नगर की रेसीपिएंट पारुल तोमर, डोनर आयुष कुमार चौधरी, एसीएमओ रमित रस्तोगी, हैलट अस्पताल व लखनऊ के राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल के कुल 10 डॉक्टरों समेत 40 लोगों को गवाह बनाया गया है। वहीं पुलिस ने मुकदमें में संगठित गिरोह की धाराएं बढ़ाई है। गिरोह का सरगना इंटर पास रोहित तिवारी को बनाया गया है, जबकि डॉ. प्रीति आहूजा उनके पति डॉ. सुरजीत आहूजा समेत अन्य लोग गैंग मेंबर बनाए गए है।
0
0
Report
Advertisement

शहापुर में मानसून की जोरदार बौछार, किसानों में खुशहाली

Thane, Maharashtra:शहापूरात रात्रीपासून पावसाची जोरदार बॅटिंग... धरण क्षेत्रातही पाणीसाठ्यात वाढ होण्याची शक्यता... बळीराजा व नागरीकांत आनंद... शेतीच्या कामांना वेग येणार... वातावरण गारवा.. शहापूरकरांसाठी आनंदाची बातमी! काल रात्रीपासून मान्सूनने शहापूर भागात धडक मारली आहे. जोरदार पावसामुळे धरण क्षेत्रातही पाणीसाठ्यात वाढ होणार आहे. बळीराजा सुखावला आहे. काल रात्रीपासून शहापूर तालुक्यात पावसाने जोरदार बॅटिंग सुरू केली आहे. रात्रभर रिपरिप सुरू होती, मध्यरात्रीनंतर पावसाचा जोर वाढला. शहापूर शहरासह ग्रामीण भागात चांगला पाऊस झाला. वातावरणात कमालीचा गारवा निर्माण झाला आहे. नागरीकांनीही या गारव्याचा आनंद घेतला. शहापूर तालुका हा मुंबईला पाणीपुरवठा करणाऱ्या धरणांसाठी महत्त्वाचा आहे. भातसा, वैतरणा धरण क्षेत्रातही पावसाची चांगली हजेरी लागली आहे. सलग पडणाऱ्या पावसामुळे धरणांच्या पाणी पातळीत वाढ होण्याची शक्यता आहे. पाणलोट क्षेत्रात पडणाऱ्या पावसामुळे नदीनालेही प्रवाहित झाले आहेत. पाणीपुरवठा करणाऱ्या यंत्रणांसाठी ही गुड न्यूज आहे. 10 दिवसांपासून पावसाची वाट शेतकरी बघत होतो. काल रात्रीचा पाऊस झाल्यामुळे आता भात पेरणीला सुरुवात होणार. शेतीच्या कामाला गती येईल. बळीराजा कमालीचा सुखावला आहे. या पावसामुळे शेतीच्या कामांना आता वेग येणार आहे. भात लावणी, नांगरणी, पेरणीची कामं जोरात सुरू होतील. चातकासारखी पावसाची वाट पाहणारा बळीराजा सुखावला आहे. हवामान खात्याने पुढील 48 तास शहापुर परिसरात मध्यम ते जोरदार पावसाचा अंदाज वर्तवला आहे. नागरिकांनी नदी-नाल्याच्या काठावर जाऊ नये असं आवाहन प्रशासनाने केलं आहे. तर शहापुर तालुक्यात मान्सूनचा जोर वाढला आहे. एकीकडे नागरीक गारव्याचा आनंद घेत आहेत, तर दुसरीकडे बळीराजा शेतीच्या कामाला लागला आहे.
0
0
Report

सांगोलात प्रेम-विवाह के कारण पड़ोसी के घर में आग, 10 के खिलाफ मामला दर्ज

Pandharpur, Maharashtra:सांगोला तालुक्यातील नलावडेवाडी (शिरभावी) येथे प्रेमविवाहाच्या रागातून शेजाऱ्याच्या घराला आग लावल्याची धक्कादायक घटना घडली आहे. फिर्यादीनुसार, मुलाने शेजारी राहणाऱ्या तरुणीशी प्रेमविवाह केल्याच्या संतापातून आरोपींनी घरात घुसून पती-पत्नी व मुलीला काठीने मारहाण केली. तसेच घरातील सोफा, टीव्ही, एसी, फॅन व इतर साहित्यावर डिझेल टाकून आग लावून मोठे नुकसान केल्याचा आरोप आहे. या प्रकरणी धोंडीराम नलावडे यांच्या फिर्यादीवरून १० जणांविरुद्ध सांगोला पोलिस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. घटनेमुळे परिसरात मोठी खळबळ उडाली असून पोलिस पुढील तपास करत आहेत.
0
0
Report

गोंडा: 7340 राशन कार्ड निरस्तीकरण मामले की 10 सदस्यीय टीम ने छानबीन शुरू की

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में सितंबर 2025 से नवंबर 2025 के मध्य गोंडा जिला पूर्ति अधिकारी के पोर्टल से निरस्त किए गए 7340 राशन कार्ड आवेदनों की जांच करने के लिए आज 10 सदस्यीय अलग-अलग 5 जांच कमेटी टीम खाद एवं रसद विभाग की गोंडा उपायुक्त खाद्य देवीपाटन मंडल कार्यालय पहुंची हुई है। जहां पर एक-एक राशन कार्डों को लेकर के गोंडा जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह और पूर्ति निरीक्षकों से 10 सदस्यीय जांच टीम के अधिकारियों द्वारा पूछताछ की जा रही है। जांच टीम द्वारा पूछताछ करके देखा जा रहा है की जो भी 7340 राशन कार्ड आवेदन निरस्त किए गए थे यह वैध और नियमानुसार निरस्त किया गया था या नहीं और किन परिस्थितियों में निरस्त किए गए कुछ राशन कार्ड दोबारा बन गए इसकी भी जांच की जा रही है। इस पूरे प्रकरण को लेकर के संयुक्त खाध आयुक्त लखनऊ वह उपायुक्त खाद्य अयोध्या मंडल को जांच अधिकारी बनाया गया है। आज बुधवार सुबह 11:00 के करीब 10 सदस्य टीम पहुंची हुई है जहां पूछताछ की जा रही है इस 10 सदस्य टीम में पांच अलग-अलग जांच टीम बनाई गई है प्रतीक जांच टीम में दो-दो अधिकारी शामिल है। पहले जांच टीम में उन्नाव के क्षेत्रीय खाद्य अनिल कुमार अंबेडकर नगर के पूर्ति निरीक्षक राम सकल, दूसरी टीम में सुल्तानपुर के पूर्ति निरीक्षक वैभव श्रीवास्तव,लखीमपुर खीरी के पूर्ति निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह,तीसरी टीम में बाराबंकी के पूर्ति निरीक्षक अवधेश कुमार पांडेय,उन्नाव की पूर्ति निरीक्षक रत्नेश श्रीवStableवात्व,चौथी टीम में लखनऊ के क्षेत्रीय खाद्य कार्यकारी रविंद्र कुमार सिंह, अयोध्या के पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार चौधरी, पांचवी टीम में अमेठी के पूर्ति निरीक्षक दिव्यांश शाक्यवार और हरदोई के पूर्ति निरीक्षक नरेंद्र कुमार चौबे शामिल है। यह जांच कमेटी उपायुक्त अयोध्या मंडल नीरज कनौजिया और संयुक्त आयुक्त खाद्य लखनऊ मंडल पार्थ अच्युत द्वारा बनाई गई है। शासन स्तर से इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया गया था और अब शासन स्तर से इस पूरे मामले को लेकर की जांच कराई जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर खेरवाड़ा में दो भाइयों के घर चोरी, लाखों के गहने-नकदी ले गए बदमाश

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के खेरवाड़ा कस्बे के जयप्रकाश कॉलोनी में बीती रात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने एक साथ दो सगे भाइयों के घर में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए लाखों रुपए मूल्य के सोने चांदी के जेवरात और दो लाख की नकदी चुरा फरार हो गए। बताया जा रहा है कि हीरालाल पटेल के घर में उसकी पत्नी और एक बेटा सो रहे थे। रसोईघर की खिड़की तोड़ कर बदमाश अंदर घुसे और अलमारी में रखें सोने चांदी के जेवरात पार कर लीए। वही पास में छोटे भाई के वहां भी अलमारी तोड़कर जेवरात और नकदी चुरा कर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशो ने आसपास के घरों की कुंडी बहार से बंद कर दी। घटना का पता पीड़ित परिवार को सुबह चला। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर खेरवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुवायना कर मामला दर्ज किया। बताया जा रहा है कि हीरालाल पटेल 10 दिन पूर्व ही विदेश गया। बेटियों की शादी के लिए उसने रुपए और जेवरात जमा किए वह सब बदमाश चुरा कर फरार हो गए। जिससे परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
0
0
Report
Advertisement

पटना: स्वास्थ्य मंत्री ने CCTV और 100 एम्बुलेंस के साथ हाईवे सुरक्षा के कदम

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का बड़ा ऐलान हमारे जितने भी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान है वहाँ सीसीटीवी कैमरे लगेंगे मैं निरिक्षण पर भी जाऊंगा,मैं कंट्रोल रूम से सब कुछ देखूंगा कोई अनियमित दिखेगी तो उन पर कार्रवाई होगी जब से मैं स्वास्थ्य मंत्री का कार्यभार संभाला हूं तब से सबसे बड़ी समस्या जो सुनने को मिली है वह है अन अवेलबिलिटी, हमारी कोशिश होगी कि सारे डॉक्टर टाइम से ड्यूटी करें हमने कुल 504 दवा देने का प्रोग्राम बनाया है जिसमें कुल 350 दे भी रहे हैं हमने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आप रैंडम किसी भी दुकान से या फिर अस्पताल से दवाओं की टेस्टिंग करते रहे अगर दवा नहीं है तो आप स्वास्थ्य विभाग को तुरंत बताएं अगर कोई मशीन खराब भी है तो स्वास्थ्य विभाग को तुरंत बताया जाए बिहार में लगातार हो रहे सड़क हादसे को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ा ऐलान किया है निशांत कुमार ने कहा कि हम जल्द नेशनल हाईवे/स्टेट हाईवे पर 100 एम्बुलेंस लगाने जा रहे हैं। ट्रॉमा सेंटर बनाने की भी बात हो रही है। 11 लेबल 3 का ट्रामा सेंटर बनाने की बात चल रही है 5 लेबल 3 का अस्पताल बनाने की भी बात हो रही है। बाइट — निशांत कुमार, स्वास्थ्य मंत्री, बिहार सरकार
0
0
Report

कैथल में बारिश ने गर्मी से राहत दी; मौसम सुहाना बना

Kaithal, Haryana:कैथल में बुधवार सुबह से ही मौसम ने करवट ले ली। आसमान में बादल छाने के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों ने भीषण गर्मी से राहत की सांस ली। पिछले कई दिनों से उमस और तेज धूप से परेशान लोग बारिश کا इंतजार कर रहे थे। बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, लोगों का कहना है कि यदि बारिश लगातार होती रहती है तो गर्मी से पूरी तरह राहत मिल सकती है, लेकिन अगर बारिश थोड़ी देर में थम जाती है तो उमस और गर्मी फिर से परेशानी बढ़ा सकती है। फिलहाल, बारिश के चलते शहरवासियों के चेहरों पर राहत साफ नजर आई और मौसम का आनंद लेते हुए लोग खुश दिखाई दिए。
0
0
Report

मधेपुरा आलमनगर में बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मारकर आत्महत्या कर ली

Madanpur, Bihar:मधेपुरा/ जिले के आलमनगर नगर पंचायत के वार्ड-14 में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बड़े भाई ने सो रहे छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके तुरंत बाद उसी हथियार से खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान किराना व्यवसायी नवल किशोर भगत के बड़े पुत्र पंकज कुमार (35) और छोटे पुत्र छोटू कुमार (28) के रूप में हुई है। दोनों भाई घर में साथ सो रहे थे। बताया जाता है कि पंकज ने पहले छोटे भाई की कनपटी में देसी कट्टे से गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। सूचना मिलते ही आलमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से खून से सना देसी कट्टा बरामद किया। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। परिजनों के अनुसार छोटू की शादी 8 जुलाई को होनी थी और 28 जून को उसका तिलक-फलदान संपन्न हुआ था। शादी की तैयारियों के बीच हुई इस घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। ग्रामीणों का कहना है कि पंकज का व्यवहार पिछले कुछ समय से असामान्य था। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी है। उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार भी मौके पर पहुंच कर मृतक के पिता से पूछताछ की।
0
0
Report
Advertisement

प्रयागराज के छात्रों ने शिक्षा बजट कटौतियों और पेपर लीक को चुनावी मुद्दा बताया

Noida, Uttar Pradesh:जी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के चुनावी चाय आपकी राय में प्रयागराज के युवाओं ने सरकार के कार्यों से नाराजगी जाहिर की है। युवाओं का कहना है कि सरकार ने शिक्षा का बजट घटाकर युवाओं के साथ धोखा किया है। छात्रों का कहना है कि आज पेपर लीक राज्य का ही नहीं बल्कि देश में बड़ा मुद्दा बन गया है। इन सबका खामियाजा युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। दूर दराज से छात्र पढ़ाई के लिए प्रयागराज या फिर दूसरे शहरों में रहकर विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन भर्ती परीक्षाएं समय से नहीं हो पाती हैं, जो परीक्षाएं होती हैं उनका पेपर कब लीक हो जाए, इसका कोई भरोसा नहीं है। इस लिए आगामी चुनाव में छात्रों के बीच यह मुद्दा रहेगा, जो भी दल छात्रों को रोजगार और शिक्षा को आसान बनाने के लिए आगे आएगी, छात्र और बेरोजगार उस दल के साथ जाएगा। प्रयागराज के लल्ला चुंगी चौराहे पर छात्रों से बातचीत
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top