206122
औरैया में योगी सरकार के आदेश की धज्जियां, समय पर नहीं पहुंचते एआरटीओ
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिए थे कि वह आने वाले फरियादियों की समस्याओं को मौके प्रश्न का निस्तारण करें और सही समय पर अपने ऑफिस में उपस्थित हो, लेकिन औरैया का सहायक परिवहन विभाग के अधिकारी सुदेश तिवारी एक अलग ही तरह का अपना कानून चल रहे हैं वह ऑफिस के समय पर तो नहीं पहुंचते हैं लेकिन जब लोगों को घर जाने का समय 3:00 होता है तब वह कार्यालय पहुंचते हैं ऐसे में लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शांगुस में शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं का आकलन, विधायक रियाज़ अहमद खान का 5 लाख दान
Anantnag, MLA Riyaz Ahmed Khan Reviews Education and Healthcare Facilities in Shangus. Anantnag East MLA Advocate Riyaz Ahmed Khan visited Mattan Boys Higher Secondary School and SDH Shangus to review educational and healthcare facilities and assess developmental needs.Riyaz Khan announced on the occasion to donate Rs. 5 lakh from his CDF funds for the lawn beautification of Mattan Higher Secondary School. Speaking to the media, Khan extended greetings on the occasion and said that the work done so far for the institution is not enough and much more remains to be done. He said the institution has a rich history and that every possible effort would be made to preserve its legacy and ensure its further development. The MLA expressed gratitude to the Principal, teaching and non-teaching staff and the Chief Education Officer Anantnag for their continued cooperation and support. He said that their coordination makes it easier to take forward developmental initiatives. Khan said that his priority would be the overall development of the entire constituency, adding that wherever there is a need—whether in education, healthcare, drinking water, electricity or other basic amenities—he would make every possible effort to address the concerns of the people. He further said that efforts are being made at the government level to provide maximum relief and better facilities to the people so that they can lead a comfortable and dignified life. Chief Education Officer Anantnag and other concerned officials were also present during the visit.0
0
Report
पुंछ के कवाड़ियां दरादूलियां में सीरत-उन्-नबी कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन
Chikri Ban, पुंछ के सीमावर्ती गांव कवाड़ियां दरादूलियां में पिछले करीब 50 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत सीरत-उन-नबी कॉन्फ्रंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर की प्रसिद्ध धार्मिक मौलाना अब्दुल रशीद दाऊदी सहित शोपियां और पुंछ से पहुंचे कई उलेमाओं ने शिरकत की। बड़ी संख्या में लोगों ने कॉन्फ्रेंस में पहुंचकर धार्मिक विद्वानों के विचार सुने। पुंछ के सीमावर्ती गांव कवाड़ियां दरादूलियां में सीरत-उन्-नबी कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन किया गया। गांव के इमाम मौलाना गुलाम दीन पिछले करीब 50 वर्षों से लगातार इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करते आ रहे हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी विशाल सीरत-उन-नबी कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर की प्रसिद्ध धार्मिक मौलाना अब्दुल रशीद दाऊदी साहब ने विशेष रूप से शिरकत की। इसके अलावा शोपियां से पहुंचे उलेमाओं और पुंछ के कई धार्मिक विद्वानों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कॉन्फ्रेंस में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और मौलाना अब्दुल रशीद दाऊदी का बयान सुना। अपने संबोधन में उन्होंने पैगंबर हजरत मुहम्मद मुस्तफा की मुबारक जिंदगी और उनकी महान शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने खास तौर पर युवाओं से अपील की कि वे पैगंबर-ए-अكرम की शिक्षाओं को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और नेक रास्ते पर चलते हुए समाज में भाईचारे और अमन को बढ़ावा दें। कार्यक्रम के दौरान नातख्वानी के साथ दरूद-ओ-सलाम का नजराना भी पेश किया गया। अंत में देश, जम्मू-कश्मीर, पुंछ और पूरी उम्मत की शांति, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई।0
0
Report
पटना में वृक्ष सुरक्षा दिवस: सीएम सम्राट चौधरी ने वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा
Patna, Bihar:पटना- वृक्ष सुरक्षा दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वृक्ष को बांधा रक्षा सूत्र राजधानी वाटिका में सीएम ने वृक्ष को बांधा रक्षा सूत्र पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता संदेश दिए मुख्यमंत्री0
0
Report
Advertisement
मंडला: 3 किलोमीटर सड़क नहीं, 1000 आबादी परेशान, प्रसव पीड़ित सहारा खोजते
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला – आजादी के बाद से सड़क का इंतजार, 1000 की आबादी परेशान । प्रसव पीड़ित को बाइक के सहारे मुख्य मार्ग तक ला रहे ग्रामीण । वीडियो वायरल । मंडला के बिछिया विकासखंड में करीब एक हजार की आबादी आज भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है। एनएच-30 से मरार टोला और पंडा टोला तक करीब 3 किलोमीटर का रास्ता ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ है। हालात ये है कि आपात स्थिति में ग्रामीणों को खाट या बाइक का सहारा लेना पड़ता है । इस क्षेत्र का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है । जिसमे देखा जा सकता है कि एक प्रसव पीड़ित महिला को 4 लोग एक बाइक में बैठाकर मुख्य मार्ग तक ला रहे हैं । जी मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता परंतु उक्त हालात बहुत ही शर्मसार करने वाले है की यंहा लोग आज भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है ।0
0
Report
दमोह के सरकारी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद रक्षा बंधन पर धरना-हंगामा
Damoh, Madhya Pradesh:रक्षाबंधन के दिन त्यौहार छोड़ धरने पर बैठे लोग, सरकारी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद बबाल.. एंकर/ एक तरफ जहां पूरा देश भाई बहिन के रिश्ते का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन खुशियों के साथ मना रहा है वहीं दमोह जिले के मडियादो में सैकड़ों लोग त्योहार को छोड़ धरने पर बैठे है और सिस्टम के खिलाफ मोर्चा खोले हैं, दरअसल ये सब गर्भवती महिला की डिलीवरी के बाद उसके नवजात की मौत के बाद यहां हो रहा हैज़ लोग धरने पर बैठे है और सड़क जाम है। दरअसल कल यानी गुरुवार को मडियादो के सरकारी अस्पताल में मिथिलेश पाल नाम की गर्भवती महिला को सुबह डिलीवरी के लिए एडमिट किया गया था और देर रात जब उसका प्रसव हुआ तो नवजात मरा हुआ निकला, महिला के परिजनों के मुताबिक सुबह जब यहां मिथILेश को लाया गया उसके बाद से लगातार उसकी हालत बिगड़ रही थी, अस्पताल में कोई डाक्टर नहीं था और जो नर्स थी वो सुन नहीं रही थी। परिजनों ने कई बार महिला को हटा या दमोह रेफर करने के लिए कहा लेकिन नर्सों ने वो भी नहीं किया और जब रात में डिलीवरी हुई तो नवजात मृत अवस्था में मिला। धरना दे रहे लोगों का आरोप है कि समय पर डॉक्टर मिल जाते और इलाज मिल जाता तो बच्चे की जिंदगी बच सकती थी। फिलहाल बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर है और लापरवाही करने वाले लोगों पर कार्यवाही की मांग कर रहे है। बाइट/ परिजन0
0
Report
जालौन में वायरल वीडियो में जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, कार्रवाई की मांग
Orai, Uttar Pradesh:वायरल वीडियो में जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, कार्रवाई की मांग जालौन। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर जिले में विवाद खड़ा हो गया है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति पर कोरी और चमार समाज के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों का प्रयोग करने, जातिसूचक टिप्पणी करने तथा आरक्षण को लेकर आपत्तिजनक बातें कहने का आरोप लगाया गया है। वीडियो जालौन नगर की एक दुकान का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद नीरज गौतम, जिलाध्यक्ष समेत अन्य लोगों ने जालौन पुलिस और जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर जांच कराने और दोषी पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि किसी भी व्यवस्था या आरक्षण का विरोध करना संवैधानिक अधिकार हो सकता है, लेकिन किसी समाज या जाति को अपशब्द कहकर अपमानित करना स्वीकार्य नहीं है। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति की पहचान और उसके कथित बयानों की जांच करने की मांग की है। साथ ही कहा है कि जातिगत टिप्पणी से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है, इसलिए मामले में निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। वहीं, शिकायतकर्ता की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी कहा गया है कि कोरी और चमार समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से किसी भी मुद्दे पर विरोध जताते समय संवैधानिक दायरे और मर्यादा का पालन करने की अपील की है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
रक्षाबंधन पर पुलिस अधीक्षक के दफ्तर में छात्राओं का भावुक मिलन, सुरक्षा-उम्मीद
Singrauli, Madhya Pradesh:रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सिंगरौली पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला। अलग-अलग स्कूलों से पहुंची छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. को तिलक लगाकर राखी बांधी और उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की रक्षाबंधन के मौके पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न, उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न, ई-कोल इंटरनेशनल स्कूल और संस्कार वैली विद्यालय की छात्राएं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं। छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक को तिलक लगाया और राखी बांधकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। छात्राओं के स्नेह से पुलिस अधीक्षक कार्यालय का माहौल बेहद आत्मीय हो गया। पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने भी सभी छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं से बातचीत करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई کرنے, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान, सुरक्षा और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है। SP ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि अगर उन्हें कभी किसी तरह की परेशानी या असुरक्षा महसूस हो तो वे बिना झिझक अपने माता-पिता, शिक्षकों या पुलिस से संपर्क करें। इस मौके पर छात्राओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया। कार्यक्रम ने पुलिस और बेटियों के बीच विश्वास और सुरक्षा के रिश्ते को और मजबूत किया।0
0
Report
रक्षाबंधन पर सिंगरौली पुलिस ने हेलमेट बांटे, सुरक्षा का संदेश बना जागरूकता
Singrauli, Madhya Pradesh:रक्षाबंधन पर सिंगरौली पुलिस की खास पहल... चालान नहीं... बिना हेलमेट चालकों को मिला हेलमेट... सिंगरौली में पुलिस ने बांटे 100 हेलमेट... महिला पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को बांधी राखी.... तिलक लगाकर लिया हेलमेट पहनने का संकल्प.... पुलिस बोली—चालान से ज्यादा जरूरी है जिंदगी की सुरक्षा.... बाइक पर पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट जरूरी.... मोबाइल, नशे में ड्राइविंग और तेज रफ्तार से बचने की अपील.... रक्षाबंधन पर पुलिस का संदेश—उपहार हमारा, वादा आपका.... रक्षाबन्धन के मौके पर सिंगरौली पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर अनोखी पहल की। बिना हेलमेट बाइक चलाते मिले लोगों का चालान काटने के बजाय पुलिस ने उन्हें हेलमेट बांटे और सुरक्षित सफर का संकल्प दिलाया ...पुलिस पेट्रोल पंप परिसर में यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग की। इस दौरान बिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए गए और कुल 100 हेलमेट वितरित किए गए। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनाकर समझाया कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने के लिए जरूरी है। रक्षाबन्धन के पर्व को सड़क सुरक्षा से जोड़ते हुए महिला पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को तिलक लगाया और राखी बांधी। इसके बाद उनसे संकल्प लिया गया कि वे आगे से हर बार दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनेंगे।0
0
Report
1300 किमी दूर से आई बहन ने चार साल बाद राखी बांधी, भाई-बहन में खुशी
Khunti, Jharkhand:खूँटी में रक्षा बंधन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। घर-घर में बहनों ने भाइयों को राखी बांधी। दूर-दूर से भी लोग त्योहार मनाने के लिए पहुँचे। खासकर उत्सव मनाने के लिए नौकरी कर रही बहन राजश्री कश्यप 1300 किमी दूर देहरादून से खूँटी पहुँचीं। त्योहार मनाने के बाद कल वे देहरादून लौट जाएंगी। चार वर्षों के बाद अपने भाई के कलाई पर राखी बाँधकर राजश्री काफी खुश थीं और भाई भी आज बहन के राखी बांधने से खुश थे। उन्होंने माथे पर रोली चन्दन लगाई, आरती की, पुष्प अक्षत देकर राखी बांधी, फिर भाई को मिठाई खिलाई। भाई ने भी बहन को मुंह मीठा कराया। राजश्री ने बताया कि वो खासकर उत्सव मनाने के लिए घर आई थीं, जो चार वर्षों से राखी नहीं बंध पायी थीं। इस पर्व का काफी इंतजार था और आज भाई की कलाई पर राखी बंधवाकर वह खुश हैं। राहुल ने बताया कि विगत चार वर्षों से राखी नहीं बंधने का ग़म था, जो आज अपने कलाई पर राखी बंधा देखकर काफी प्रफुल्लित हैं। पहले जब दूसरे दोस्तों की कलाई पर राखी देखते थे तो दुःख होता था, पर इस बार अच्छा लग रहा है।0
0
Report
Advertisement
खरगोन में गणेशजी के लिए 12 ज्योतिर्लिंग वाली बड़ी राखी, डिजिटल परिक्रमा के साथ
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन में रक्षाबंधन के पर्व पर कुंदा नदी तट पर स्थित प्राचीन प्रसिद्ध सिद्धी विनायक गणेश भगवान को बांधी सबसे बड़ी राखी। चार बाय चार की द्वादश ज्योतिर्लिंग 12 ज्योतिर्लिंग की आकृति लिए हुए एक बड़ी राखी बांधी गई। बहन पलक ने करीब 15 दिन की मेहनत से सावन माह में यह अद्भूत आकर्षक राखी को बनाया। परंपरा अनुसार सबसे पहले यह बड़ी राखी गणेश जी को बांधकर रक्षाबंधन पर्व का सुबह के पहले मुहूर्त 5 बजे से सुबह 9:45 के मुहूर्त में यह राखी बांधी गई। इसके बाद गणेशजी के लिए सुंदर- सुंदर राखी बांधने का दौर शुरू हुआ बहन शिखा योगेश वोरे ने डिजिटल राखी गणेश जी अपने माता - पिता की परिक्रमा लगाने की राखी बांधी। इसी तरह खरगोन में गणेशजी को भाई मानते हुए राखी बांधने वाली बहनों का दौर शुरू रहा। पलक बताती है वह गणेश जी से खरगोन की सुख, समृद्धि की आशीष मांगती है वही शिक्षा बताती है वह भाई बने भगवान गणेश जी की डिजिटल राखी पिता भोलेनाथ एवं माता पार्वती की परिक्रमा से यह संदेश मिलता है कि माता - पिता की सेवा सर्वोपरि है। आकर्षक चार बाय चार की 16 स्क्वेयर फिट की 12 ज्योतिर्लिंग की बड़ी राखी एवं डिजिटल गणेश जी की माता पिता की परिक्रमा राखी की सभी ने प्रशंसा की。0
0
Report
दरभंगा: जमालपुर में चार मासूम को पिलर से बांधकर पीटने का VIDEO वायरल
Darbhanga, Bihar:दरभंगा ब्रेकिंग: चार मासूम को पिलर से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, जमालपुर थाना क्षेत्र के ढंगा गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, चार मासूम को जबरन उठाकर ले जाने का आरोप, बच्चे को पिलर से बांधकर लाठी-डंडों से पीटने का गंभीर आरोप,- स्थानीय पैक्स अध्यक्ष संजय यादव समेत अन्य लोगों पर आरोप, बच्चों द्वारा पेड़ से केला तोड़ने के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा मामला, पीड़ित की मां संगीता देवी ने जमालपुर थाने में दिया लिखित आवेदन0
0
Report
बाराबंकी: आशा बहुओं ने CMO की कलाई पर राखी बांधकर डर खत्म किया
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story: जब सीएमओ कार्यालय बना 'मायका'— रक्षाबंधन पर दर्जनों आशा बहुओं ने CMO डॉ. रंजन गौतम की कलाई पर बांधी राखी, खत्म हुआ अधिकारियों का खौफ बाराबंकी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर स्वास्थ्य महकमे में उस वक्त एक बेहद भावुक और अनूठी मिसाल देखने को मिली, जब जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली दर्जनों आशा बहुएं सीएमओ कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने बाराबंकी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. रंजन गौतम की आरती उतारी, माथे पर तिलक लगाया और उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की नई इबारत लिखी। जिले में यह पहला मौका रहा जब स्वास्थ्य विभाग के सर्वोच्च अधिकारी और सबसे निचले पायदान पर काम करने वाले संविदा कर्मियों के बीच का फासला मिटकर अपनेपन में तब्दील हो गया। दरअसल जनपद में पदभार संभालने के बाद से ही सीएमओ डॉ. रंजन गौतम अपनी सरल कार्यशैली, स्वास्थ्य सुधारों और छोटे-बड़े सभी कर्मचारियों को एक समान सम्मान देने के लिए महकमे में खासे लोकप्रिय हैं। ड्राइवर और चपरासी से लेकर डॉक्टरों तक सीधे संवाद रखने वाले सीएमओ के इसी संवेदनशील व्यवहार से प्रभावित होकर आशा बहनें राखी बांधने पहुंची थीं। आशा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अक्सर उच्चाधिकारियों के सामने बात रखने में डर लगता था, लेकिन सीएमओ साहब को राखी बांधकर ऐसा लगा जैसे हमने अपने बड़े भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा हो। अब हमारे भीतर से अफसरों का डर खत्म हो गया है और हम दोगुनी ऊर्जा व साहस के साथ फील्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगी। इस आत्मीय पल पर भावुक हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है। उन्होंने पुरानी यादें साझा करते हुए बताया कि वर्ष 2005 में वह खुद आशा बहुओं के स्टेट ट्रेनर रहे हैं, ऐसे में आज उनके साथ एक परिवार की तरह काम करना सुखद अहसास है। सीएमओ ने कहा कि विभाग में किसी भी कर्मचारी के दिल में भय नहीं होना चाहिए। इस रिश्ते ने सीएमओ और आशा बहनों के बीच की औपचारिक दूरियों को खत्म कर दिया है। यह मजबूत तालमेल जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को नई ऊंचाई देगा। उन्होंने सभी आशा बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी हर समस्या का समाधान करने और सदैव साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराया।0
0
Report
Advertisement
आळंदी में ज्ञानेश्वर माऊली को दो तोले सोने की राखी, भक्तों का आशीर्वाद
Pimpri-Chinchwad, Maharashtra:रक्षाबंधन के अवसर पर आळंदी में ज्ञानेश्वर माऊली को वाघोली के गाडे वारकरी परिवार ने लगभग दो तोले वजन की सोने की राखी अर्पण की। वारकरी मंडली ज्ञानेश्वर माऊली को अपनी माता-पिता, भाई-बहन के रूप में मानते हैं, और इस पवित्र अवसर पर चौथी बार राखी अर्पण कर रक्षाबंधन मनाते हैं ताकि मार्गदर्शन और आशीर्वाद बना रहे।0
0
Report
तिब्बती किनारे जल डैम फटने की सूचना, नेपाल पुलिस ने अलर्ट जारी किया
Noida, Uttar Pradesh:Nepal Police have issued an alert tweets, "Information has been received that the water dam on the Tibetan side has burst again. Therefore, all security personnel, rescue workers involved in rescue and relief operations, and the general public are requested to remain immediately alert and move to safe locations or notify others."0
0
Report
पंचकूला: महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा जारी, एसी बसों में स्पष्ट निर्देश की मांग
Panchkula, Haryana:पंचकूला। हरियाणा सरकार की ओर से महिलाओं के लिए शुरू की गई मुफ्त बस सेवा का लाभ बड़ी संख्या में महिलाएं उठा रही हैं। योजना शुरू होने के बाद महिलाओं में खुशी का माहौल है और वे सामान्य रोडवेज बसों में बिना किराया दिए सफर कर रही हैं। हालांकि, इसी बीच एसी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा नहीं मिलने को लेकर महिलाओं में असमंजस और परेशानी देखने को मिली। महिलाओं का कहना है कि जब सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू की है तो एसी बसों में भी इस सुविधा को लेकर स्पष्ट जानकारी दी जानी चाहिए, ताकि यात्रियों को बस में चढ़ने के बाद परेशानी का सामना न करना पड़े। कुछ महिलाओं ने बताया कि उन्हें मुफ्त यात्रा की उम्मीद थी, लेकिन एसी बस में सफर के दौरान किराया लिए जाने की बात सामने आने से उन्हें निराशा हुई। महिलाओं का कहना है कि सरकार और परिवहन विभाग को इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने चाहिए कि किन बसों में मुफ्त यात्रा लागू है और किन बसों में नहीं, ताकि यात्रियों में किसी प्रकार का भ्रम न रहे। महिलाओं ने मांग की है कि सरकार इस व्यवस्था को स्पष्ट करे और यदि संभव हो तो एसी बसों में भी महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इससे महिलाओं को यात्रा के दौरान होने वाली परेशानी और असमंजस से राहत मिल सकेगी।0
0
Report
Advertisement
