206121
औरैया में होटल मालिक से मारपीट मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित
Sarai Ajitmal, Uttar Pradesh:औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र में स्थित सुंदरम होटल में तीन पुलिसकर्मियों और होटल मालिक के बीच विवाद हो गया, जिसमें पुलिसकर्मियों ने मालिक के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने मामले का संज्ञान लिया और तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मामले की जांच जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ऑरेंज अलर्ट के बीच केदारनाथ में बारिश थमी, दर्शन जारी, स्कूल अवकाश
Noida, Uttar Pradesh:एंकर : जनपद रुद्रप्रयाग में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच रातभर बारिश होती रही। फिलहाल सुबह के समय बारिश थमी हुई है। केदारनाथ धाम में भी मौसम सामान्य बना हुआ है और श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं। वहीं, एहतियात के तौर पर जिले के कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश घोषित किया गया है। वीओ: मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच जनपद रुद्रप्रयाग में रातभर रुक-रुक कर बारिश हुई। मंगलवार सुबह फिलहाल बारिश थमी हुई है, जिससे केदारनाथ धाम में मौसम सामान्य बना हुआ है। धाम में मौजूद श्रद्धालु बाबा केडार के दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने दिन के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और एहतियातन जनपद के कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से मौसम को देखते हुए पूरी सतर्कता बरतने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।0
0
Report
यूपी में चेकिंग अभियान: 35 गाड़ियों की जांच, 16 पर जुर्माना
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Transport Department, Police Conduct Joint Vehicle Checking Drive At Hazratganj / Visuals / Alok Yadav (Assistant Regional Transport Officer, Lucknow) S/B ट्रांसपोर्ट कमिश्नर और DCP ट्रैफिक की अगुवाई में 21 से 30 तारीख तक एक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें काली फ़िल्म, टिंटेड विंडो और मॉडिफ़ाइड साइलेंसर पर खास ध्यान दिया जा रहा है। सोमवार को कम से कम 35 गाड़ियों की जांच की गई, जिसके बाद 16 गाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया, कुछ कागज़ात ज़ब्त किए गए और नियमों का उल्लंघन करने वाली गाड़ियों से काली फ़िल्म हटाई गई।0
0
Report
अंकित शर्मा मर्डर केस: बरहमी से हत्या, मौत की सज़ा की मांग तेज़ तर्क
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | 2020 IB अधिकारी अंकित शर्मा मर्डर केस | दिल्ली पुलिस के स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, एडवोकेट मधुकर पांडे कहते हैं, "हमारा तर्क इस बात पर आधारित है कि पीड़ित की हत्या कितनी बेरहमी से की गई थी। उनके शरीर पर 51 चोटें थीं, जिनमें से सात जानलेवा थीं... सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एक चोट के लिए भारी और धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया था। मैंने तर्क दिया कि पूरी घटना की बहुत सोच-समझकर योजना बनाई गई थी। एक निहत्था आदमी भीड़ से घिरा हुआ था। उस पर हमला किया गया और लगातार मारा-पीटा गया... उनके साथ ज़रा भी रहम नहीं बरता गया... उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय, उन्होंने बस उनकी लाश को नाले में फेंक दिया। मैंने कोर्ट से अनुरोध किया कि इसे 'दुर्लभतम से दुर्लभ' (rarest of the rare) मामला माना जाए और मौत की सज़ा दी जाए... मैंने कहा कि एक सरकारी कर्मचारी और पार्षद के तौर पर उनकी ज़िम्मेदारी एक आम नागरिक की तुलना में कहीं ज़्यादा थी... सबूतों और गवाहों के बयानों से पता चलता है कि पीड़ित ने सिर्फ़ अंडरवियर पहना हुआ था। उनके बाकी सभी कपड़े फाड़ दिए गए थे... उन्हें नाले के दूसरी तरफ़ खींचने के लिए उनके गلے में एक कपड़ा बांधा गया था, जहाँ से अंकित शर्मा को नीचे फेंक दिया गया था... जो लोग कोर्ट में नरमी की अपील कर रहे हैं, उन्हें खुद भी थोड़ी दया दिखानी चाहिए थी..0
0
Report
Advertisement
अंबेडकर नगर मुठभेड़: ₹15,000 इनामी निखिल यादव घायल, गिरफ्तार की कार्रवाई जारी
Noida, Uttar Pradesh:Ambedkar Nagar (Uttar Pradesh): 27 जुलाई 2026 को शाम लगभग 6:00 बजे सुधार नगर-गौसीसपुर-करौंडी रोड पर जलालपुर पुलिस और एक अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई. अपराधी की पहचान निखिल यादव उर्फ हैप्पी (पिता: सुरेंद्र चंद्र यादव, उम्र: लगभग 22 वर्ष, निवासी: करीमपुर गांव, मंसूरपुर, थाना: मालीपुर, अंबेडकर नगर) के तौर पर हुई है. पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया; उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए जलालपुर थाने के तहत CSC नागपुर भेजा गया. निखिल यादव एक वांछित अपराधी है जिस पर ₹15,000 का इनाम घोषित है और अंबेडकर नगर के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ लगभग 15 मामले दर्ज हैं. घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल, एक बंदूक और कारतूस बरामद किए गए हैं. कानूनी कार्रवाई जारी है और स्थिति शांतिपूर्ण है.0
0
Report
यूपी विधानसभा: भाजपा का नया सर्वे, 403 सीटों पर उम्मीदवार चयन आगे
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में भाजपा का जीत का मास्टर प्लान तैयार Zee media exclusive यूपी में भाजपा विधायकों के परफॉर्मेंस का फिर से नए सिरे से होगा सर्वे नए सर्वे के आधार पर जिताऊ उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाएगा यूपी यूपी में अभी 403 में से पार्टी के 258 विधायक हैं लेकिन, पार्टी सर्वे सभी 403 सीटों पर कराएगी इनमें सहयोगी दल रालोद, सुभासपा, अपना दल (एल) और निषाद पार्टी के हिस्से वाली सीटें भी शामिल हैं प्रत्याशी चयन के लिए नए सर्वे की रिपोर्ट को प्राथमिकता दी जाएगी फील्ड से रिपोर्ट सही आए इसके लिए गुप्त सर्वे तीन स्तर पर होगा इससे किसी एक विधायक या दावेदार का ही पक्ष आने की संभावना भी नहीं रहेगी सर्वेयर जिले में भाजपा के छोटे पदाधिकारियों के साथ आरएसएस के लोगों से भी संपर्क करेंगे सर्वेयर फील्ड में जाकर सार्वजनिक स्थानों पर जनता के बीच जाकर वहां पर चुनावी मुद्दों पर बात शुरू करते हुए फिर भाजपा के मौजूदा विधायक या हारे हुए प्रत्याशी के बारे में बात करेंगे विधानसभा चुनाव- 2022 से पहले भाजपा ने जार्विस और एबीएम से चुनावी सर्वे कराया था दोनों कंपनियों के सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही भाजपा ने 403 में से 165 सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया था 120 से अधिक विधायकों के टिकट काटे गए थे एजेंसी के सर्वेयर विधानसभा क्षेत्रों में जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, 2022 और 2024 में विस्तारक रहे कार्यकर्ताओं, दुकानदारों, छोटे-छोटे सामाजिक संगठनों, वकीलों, डॉक्टर्स, शिक्षक, युवा और महिलाओं से भी बातचीत करेंगे कंपनी हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर भाजपा के मौजूदा विधायक की छवि से लेकर वैकल्पिक दावेदारों और जनता के बीच चुनावी मुद्दों पर रिपोर्ट तैयार करेगी चुनावी सर्वे में जिन विधायकों की छवि या कार्यशैली पर नेगेटिव रिपोर्ट मिलती है, उनका टिकट कटना लगभग तय होता है मुस्लिम बाहुल्य सीट पर मुफ्त राशन जैसी योजनाओं पर विधायको के क्षेत्र के लाभार्थियों की भी जानकारी ली जाएगी सवाल सर्वे के दौरान ये हो सकता है विधायक की छवि कैसी है क्या विधायक जनता के बीच रहते हैं, जनता की बात सुनते हैं बीते साढ़े चार साल में विधायक ने कितने विकास कार्य कराए हैं विधायक की अपनी जाति या पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच कैसी छवि है विधायक को लेकर कोई बड़ा विवाद हुआ है या नहीं विधायक पर भ्रष्टाचार या अनियमितता का कोई आरोप लगा है क्या यदि मौजूदा विधायक को फिर से टिकट दिया जाए तो क्या वह जीत सकते हैं यदि चुनाव नहीं जीत सकते हैं तो विकल्प कौन होना चाहिए इसके अलावा पार्टी 61 हारी हुई सीटो पर प्रत्याशी के अलावा अलग से सर्वे होगा इन 61 सीटों पर पिछले तीन चुनावों, 2012, 2017 और 2022 में लगातार पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है पार्टी अब इन सीटों पर मजबूत उम्मीदवारों के लिए सर्वे करवाएगी भाजपा इन 61 सीटों से विस्तृत चुनावी डेटा, जातीय समीकरण और बूथ-स्तर का फीडबैक भी सर्वे के दौरान इकट्ठा करेगी जिनके अलावा मैं 61 सीटों पर भाजपा महामंथन में जुटी हैं, उनमें 22 पूर्वी उत्तर प्रदेश में स्थित हैं ये सीटें विशेष रूप से आज़मगढ़, मऊ, जौनपुर, गाज़ीपुर और मिर्ज़ापुर जिलों में हैं इनके अलावा 13 सीटें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हैं, जिनमें सहारनपुर, मुरादाबाद और बिजनौर जिलों की विधानसभा सीटें शामिल हैं पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की इन 35 सीटों में से, समाजवादी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनावों में 27 सीटें जीती थीं तब रालोद सपा के साथ थी इनके अलावा ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने इनमे से तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी उस वक्त राजभर ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था 2022 में राजभर के अलावा राष्ट्रीय लोक दल ने भी सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था अब दोनो भाजपा के साथ है0
0
Report
दमोह में घर में घुसकर महिला के साथ गैंगरेप: एक आरोपी गिरफ्तार
Damoh, Madhya Pradesh:घर में घुसकर महिला के साथ गैंगरेप, पुलिस गिरफ्त में एक आरोपी एक की तलाश में जुटी पुलिस... एंकर/ एमपी के दमोह से एक गैंग रेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां दो लोगों ने घर में अकेली महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। मामला पथरिया थाना क्षेत्र का है। मानवता को शर्मसार कर देने वाली इस घटना की पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि देर रात उसके घर में घुसकर दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया । पीड़िता के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना ने क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता ने 26 जुलाई को थाना पथरिया पहुंचकर आपबीती सुनाई थी। पुलिस के मुताबिक 25 जुलाई की रात ग्राम नंदरई निवासी दो युवक उसके घर में घुस आए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। भय और सदमे में डूबी महिला ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पथरिया पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। लगातार दबिश के बाद 27 जुलाई को मुख्य आरोपी साहिल सिंह ठाकुर (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, दूसरे आरोपी भागवल सौर की तलाश जारी है और पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।0
0
Report
Advertisement
नीमकाठाना में कार खाई में गिरी, चालक बाहर निकला, स्थिति बिगड़ी
Sikar, Rajasthan:अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी। हादसे के बाद कार जलकर हुई खाक। लोगों ने गाड़ी से बाहर निकाल कर चालक की बचाई जान। इस दौरान चालक झुलसा। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को अस्पताल में भर्ती। प्राथमिक उपचार के बाद किया जयपुर रेफर। सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र में जीर की चौकी बालाजी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही कार में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर कार में फंसे चालक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार भराला निवासी मनोज कुमार मीणा अपनी फोर व्हीलर कार से जा रहे थे। जीर की चौकी (बालाजी) के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी खाई में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद कार में आग लग गई और कुछ ही देर में वाहन आग का गोला बन गया। प्रत्यक्षदर्शी श्याम सिंह तंवर ने बताया कि हादसे के बाद कार के दरवाजे ऑटोमैटिक लॉक हो गए, जिससे चालक अंदर ही फंस गया। संयोगवश कार की खिड़कियों के शीशे खुले थे। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए कड़ी मशक्कत कर खुले शीशों के रास्ते चालक को बाहर निकाला। हादसे में मनोज कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंचे पानी के टैंकरों की मदद से कार में लगी आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।0
0
Report
बेगूसराय के वीरपुर में बुजुर्ग की निर्मम हत्या, शव मचान पर मिला
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर जहां वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा बभनगामा गांव में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की पत्थर से सिर कुचलकर और चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक का शव खेत में बने मचान पर मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा बभनगामा गांव में अपराधियों ने 70 वर्षीय आशो पासवान की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आशो पासवान गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बहियार स्थित खेत की रखवाली कर रहे थे। सुबह उनका शव खेत में बने मचान पर पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही एसपी मनीष, सदर डीएसपी-2 कुमारी दुर्गा शक्ति, वीरपुर थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस हत्या के कारण और आरोपियों की पहचान को लेकर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। एक बुजुर्ग व्यक्ति की पत्थर और चाकू से हमला कर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एफएसएल की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। मृतक के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि कुछ युवक शराब पीकर बगीचे में आते थे और लड़कियों के साथ छेड़खानी करते थे। आशो पासवान इसका विरोध करते थे, जिससे नाराज होकर आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस ने अभी इस दावे की पुष्टि नहीं की है और सभी संभावित पहलुओं की जांच की बात कही है। फिलहाल पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्यों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कब तक कर पाती है।0
0
Report
नौबतपुर में गोलीकांड के बाद धारदार हथियार से हत्या, गिरफ्तारी की मांग तेज
Danapur, Bihar:एंकर:पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवक की गोली मरने के बाद धारदार हथियार से हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना नरेंद्र रामपुर गांव की है, जहां सोमवार देर रात सड़क किनारे युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान नरेंद्र रामपुर निवासी बबन राय के 24 वर्षीय पुत्र हैप्पी राज के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार शाम हैप्पी राज को गांव के ही दो युवकों, आर्यन और सुधीर, के साथ बाइक पर जाते हुए देखा गया था। देर रात उसका शव सड़क किनारे मिलने के बाद परिजनों ने दोनों युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही नौबतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर जमा हो गए। परिजनों ने आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग करते हुए शव उठाने का विरोध किया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। नौबतपुर थाना प्रभारी मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों और घटना में शामिल सभी लोगों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
रामपुर में नाले में गिरा 7 साल का मासूम, रेस्क्यू जारी
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में बारिश के बीच नाले में गिरा 7 साल का मासूम, पुलिस और राहत टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, तेज बहाव से रेस्क्यू में मुश्किल, इलाक़े में भारी भीड़ जुटी, बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राहत टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. बच्चे की तलाश के लिए युद्धस्तर पर सर्च अभियान चलाया गया, पर तेज बहाव और जलभराव के कारण रेस्क्यू में दिक्कतें आ रहीं हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम और राहतकर्मी मौके पर पहुंच गए. बच्चों की तलाश के लिए नाले के आसपास सर्च किया गया. स्थानीय लोग मदद कर रहे हैं. बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव तेज है, पुलिस और राहत टीम लगातार खोज में लगी है. मौके पर बड़ी भीड़ है और सभी बच्चे के सकुशल मिलने की दुआ कर रहे हैं.0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में उबर कैब लूट: 24 घंटे में दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में उबर कैब लूटने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, 24 घंटे में खुलासा ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक 1 पुलिस ने उबर कैब चालक से लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उनके कब्जे से लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार, मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल किए गए मोबाइल और दो अवैध तमंचे बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आज थाना ईकोटेक 1 पुलिस यमुना पुस्ता स्थित एएमआर के पीछे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस का इशारा मिलते ही कार सवार बदमाशों ने वाहन से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और भागने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमन शर्मा (22 वर्ष) निवासी मूलतः भिंड (मध्य प्रदेश), वर्तमान निवासी करावल नगर, दिल्ली तथा अभिषेक सिंह (19 वर्ष) निवासी मूलतः भिंड (मध्य प्रदेश), वर्तमान निवासी भौंडसी, गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई है。 पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार (HR55AZ0360), लूटा हुआ एक मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन, दो अवैध तमंचे (.315 बोर), दो जिंदा कारतूस और चार खोखा कारतूस बरामद किए हैं। बाइट --संतोष कुमार (एडीसीपी ग्रेटर नोएडा) जांच में सामने आया कि आरोपियों ने उबर ऐप के जरिए दिल्ली से दनकौर जाने के लिए कैब बुक की थी। यमुना एक्सप्रेसवे पर उन्होंने चालक को तमंचा दिखाकर उसकी कार और मोबाइल फोन लूट लिया था। पीड़ित चालक की शिकायत पर 26 जुलाई को थाना ईकोटेक 1 में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और गोपनीय सूचना के आधार पर महज 24 घंटे के भीतर आरोपियों का पता लगाकर उन्हें मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।0
0
Report
जौहर विश्वविद्यालय विध्वंस रोक पर सहमति, छात्र प्रदर्शन जारी
Noida, Uttar Pradesh:Rampur (Uttar Pradesh): Tanzeem Fatma (Wife Of Azam Khan) On Jauhar University Demolition Stay/ Students’ Protest/ Court Order छात्रों को राहत मिली है क्योंकि अधिकारी अभी यूनिवर्सिटी की इमारत को न गिराने पर सहमत हो गए हैं। हालाँकि, यह कोई स्थायी समाधान नहीं है। छात्र तब तक अपना विरोध जारी रखने के लिए दृढ़ हैं जब तक कि आदेश पूरी तरह से वापस नहीं ले लिया जाता। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने भी छात्रों से मुलाकात की और उनकी मांगों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए उनके मकसद के लिए पूरा समर्थन देने का वादा किया।0
0
Report
Advertisement
नोहटा में अनाज से लदा ट्रक पलटा, ड्राइवर-हेल्पर को चोट, यातायात प्रभावित
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर नोहटा में एक सड़क हादसा सामने आया है जब अनाज से लोडेड ट्रक पलट गया और इस हादसे के बाद करीब घन्टे भर तक आवागमन प्रभावित हुआ। रात ढाई बजे के आसपास एक ट्रक रिश्ते बन रहे स्वागत द्वार की रेलिंग से टकराया और पलट गया; गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हुआ, रेलिंग से टकराया और पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक पलटने के बावजूद ड्राइवर और हेल्पर को मामूली चोटें आईं। ट्रक पलटने की सूचना के बाद नोहटा थाना पुलिस और डायल112 की टीम मौके पर पहुंची और आवागमन शुरू कराया है।0
0
Report
गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा: योगी एक साथ शिष्य-गुरु की भूमिका में
Noida, Uttar Pradesh:यूपी/ गोरखपुर: 29 जुलाई को गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ गुरु पूर्णिमा पर शिष्य और गुरु, दोनों भूमिकाओं में नजर आएंगे। शिष्य के रूप में महायोगी गुरु गोरखनाथ एवं अपने ब्रह्मलीन गुरुओं का पूजन-अर्चन करेंगे। गुरु के रूप में गोरक्षपीठ के साधु-संतों, शिष्यों और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे。 प्रातः 5 बजे से गुरु गोरखनाथ को रोट अर्पण एवं विशेष पूजन का कार्यक्रम होगा। मंदिर परिसर के सभी देव विग्रहों और नाथ योगियों की समाधियों पर विशेष पूजा होगी। सुबह 6:30 बजे सामूहिक आरती का आयोजन किया जाएगा। 23 जुलाई से चल रही सप्तदिवसीय श्रीराम कथा की पूर्णाहुति भी गुरु पूर्णिमा पर होगी। आशीर्वचन के बाद शिष्यों को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे से सहभोज (भंडारा) का आयोजन होगा। गोरक्षपीठ में गुरु-शिष्य परंपरा को सनातन संस्कृति और नाथपंथ की सबसे बड़ी धरोहर माना जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर वर्ष गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर इस परंपरा का निर्वहन करते हैं।0
0
Report
भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान: रायपुर समेत 3 हजार स्थानों पर यात्रा
Begun, Rajasthan:रायपुर स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा पूरे प्रदेश में निकालेगी तिरंगा यात्रा छग में करीब 3 हजार स्थानों पर निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा 10 से 15 अगस्त तक चलेगा भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान यात्रा में मंत्री, विधायक, सांसद समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल प्रदेश की 476 मंडलों पर रहेगा विशेष फोकस हर मंडल में एक प्रमुख तिरंगा यात्रा के साथ अन्य स्थानों पर भी होंगे कार्यक्रम जिला स्तर पर तैयारियां तेज, 31 जुलाई तक बैठकों को पूरा करने के निर्देश प्रदेश संयोजक यशवंत जैन को अभियान की जिम्मेदारी राजधानी रायपुर समेत सभी जिलों में बड़े स्तर पर होंगे आयोजन0
0
Report
Advertisement
