206122
औरैया में रिटायर्ड डिप्टी एसपी की गाड़ी से बत्ती हटाई
Auraiya, Uttar Pradesh:यूपी के औरैया जनपद के बेला थाना क्षेत्र में लखनऊ नंबर की गाड़ी से असलहे के साथ गांव पहुंचे रिटायर्ड डिप्टी एसपी बी एल दोहरे की गाड़ी पर लगी बत्ती पुलिस ने हटा दी। रिटायर्ड डिप्टी एसपी ने जमीन के विवाद को लेकर गांव में जाकर असलहा लेकर पहुंचने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रिटायर्ड डिप्टी एसपी और दूसरे पक्ष को थाने लाया। थाने में दोनों पक्षों से कागजात मांगे गए और रिटायर्ड डिप्टी एसपी की गाड़ी का चालान कर बत्ती हटा दी गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डीडवाना नगर परिषद रैली में भीड़ की लापरवाही; हादसे की आशंका
Didwana, Rajasthan:एंकर डीडवाना में नगर परिषद चुनाव के लिए आवेदन रैली के दौरान समर्थकों की जानलेवा लापरवाही सामने आई है। पार्षद पद के दावेदार के समर्थन में निकली रैली में युवक कार और पिकअप वाहनों से बाहर लटककर नारेबाजी करते नजर आए। एक पिकअप में क्षमता से अधिक युवक सवार दिखाई दिए, जबकि कुछ युवक वाहन की छत पर भी बैठे नजर आए। वहीं कई युवक बाइक पर भी खतरनाक तरीके से रैली का हिस्सा बने। डीडवाना के ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच इस तरह की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर इस लापरवाही के चलते कोई हादसा होता है और किसी की जान जाती है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी? चुनावी उत्साह के बीच नियमों की अनदेखी लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।0
0
Report
जौराई बुग्याल में दूध-दही की होली से उत्तरकाशी पर्यटन मेले में आस्था का रंग
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग- जौराई बुग्याल में परंपरा की होली, मखमली बुग्याल में दूध-दही और मक्खन की होली, आस्था के रंग में रंगा जौराई उत्तरकाशी।। एंकर-उत्तरकाशी जनपद के सीमांत विकासखंड भटवाड़ी के जौराई बुग्याल में नजारा बेहद खास रहा...समुद्र तल से करीब 3100 मीटर की ऊंचाई पर मखमली बुग्याल... चारों ओर पहाड़... ढول-दमाऊं की गूंज... और दूध, दही, मट्ठे और मक्खन से खेली गई होली।बेलक-जौराई पर्यटन मेले के समापन पर ग्रामीणों ने अपनी सदियों पुरानी लोक परंपराओं और आस्था का ऐसा रंग बिखेरा कि बुग्याल मानो संस्कृति के रंग में रंग गया-:देखिए ये खास रिपोर्ट। वी ओ - 01मखमली बुग्याल... चारों ओर हरियाली...और इसी खूबसूरत वादियों के बीच जब ढोल-दमाऊं की थाप गूंजी तो हर कोई झूम उठा।यह जौराई बुग्याल है... जहां पर्यटन मेले के समापन पर प्रकृति के साथ आस्था और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला।ग्रामीणों ने पारंपरिक अंदाज में दूध, दही, मट्ठा और मक्खन से पूजा-अर्चना की... और फिर इसी से होली खेलकर अपनी परंपरा को जीवंत किया।जौराई की यह परंपरा सिर्फ उत्सव नहीं बल्कि हिमालयी जीवनशैली की पहचान है।दूध-दahi और मक्खन यहाँ सिर्फ भोजन का हिस्सा नहीं बल्कि आस्था से भी जुड़े हैं। ढोल की थाप पर पांडव नृत्य और पारंपरिक वेशभूषा में झूमते ग्रामीणों ने ऐसा समां बांधा कि बुग्याल में पहुंचा हर पर्यटक इस लोक संस्कृति का हिस्सा बन गया। बाइट -01 ग्रामीण बाइट -02 ग्रामीण वी ओ -02स्थानीय मान्यता जौराई को पांडवों की प्राचीन यात्रा से भी जोड़ती है।इतिहास इसका निर्णायक प्रमाण भले न देता हो... लेकिन पीढ़ियों से चली आ रही लोककथाएं आज भी इस विश्वास को जिंदा रखे हुए हैं।जौराई के पास पर्यटकों को देने के लिए सिर्फ प्राकृतिक खूबसूरती नहीं... बल्कि अपनी एक पूरी कहानी है।मखमली बुग्याल... पांडव नृत्य... ढोल-दमाऊं... द्रोपदी माता की आस्था... दूध-दही और मक्खन की परंपरा... और स्थानीय खेतों में पैदा होने वाले उत्पाद।ग्रामीण चाहते हैं कि इन सभी खूबियों को पर्यटन से जोड़ा जाए... ताकि पर्यटक यहां आएं तो सिर्फ बुग्याल देखकर वापस न लौटें... बल्कि जौराई की संस्कृति और परंपरा को भी अपने साथ लेकर जाएं। बाइट- 03 मेला समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राणा बाइट -04 प्रशांत आर्य जिलाधिकारी उत्तरकाशी बाइट -05 सुरेश चौहान विधायक गंगोत्री वी ओ -03मेले में पहुंचे जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने भी ग्रामीणों की इस परंपरा और पर्यटन की संभावनाओं को करीब से देखा।3100 मीटर की ऊंचाई पर बसे इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होमस्टे, स्थानीय उत्पाद और स्वरोजगार को मजबूत करने पर जोर दिया गया।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पहुंचने के बाद जौराई की तस्वीर बदल रही है... अब उम्मीद है कि जिस रास्ते से कभी सिर्फ ग्रामीण और पशुपालक गुजरते थे, उसी रास्ते से पर्यटक भी यहां पहुंचेंगे। वी ओ-04बेलक-जौराई पर्यटन मेले का समापन जरूर हो गया...लेकिन जौराई की कहानी अभी खत्म नहीं हुई। मखमली बुग्याल में दूध-दही और मक्खन से खेली गई होली ने पर्यटकों को एक संदेश दिया है पर्यटन सिर्फ पहाड़ देखने का नाम नहीं पर्यटन उस संस्कृति को महसूस करने का नाम है, जो इन पहाड़ों को सदियों से जीवित रखे हुए है।जौराई की यही परंपरा आने वाले समय में उत्तरकाशी के ग्रामीण पर्यटन की नई पहचान बन सकती है.0
0
Report
कैथल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 24 दिन से, कचरे का ढेर बढ़ा
Kaithal, Haryana:कैथल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को करीब 24 दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है। हड़ताल के चलते कैथल शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। हालात ऐसे हैं कि शहर में गंदंगी और उससे फैलने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब भी वे अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जाते हैं, सरकार की ओर से उनकी मांगें मानने और जल्द नोटिफिकेशन जारी करने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन बाद में इन वादों पर अमल नहीं होता। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार हर बार उन्हें आश्वासन देकर उनकी मांगों को नजरअंदाज कर देती है। कर्मचारियों की प्रमुख मांग लंबे समय से ठेके पर काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की है। उनका कहना है कि ठेकेदारों के अधीन काम करने वाले कर्मचारी लगातार शोषण का सामना कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें नियमित किया जाए, ताकि वे भी अपने परिवार का जीवन बेहतर तरीके से चला सकें। वहीं, शहर में लगे कचरे के ढेर को लेकर कर्मचारियों का कहना है कि इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। उनका कहना है कि अगर प्रशासन कचरा उठाने की कोशिश करता है तो कई जगह विवाद की स्थिति बन जाती है। सफाई कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों ने सरकार से बातचीत की अपील करते हुए कहा कि वे बातचीत के लिए तैयार हैं। उनका दावा है कि अगर सरकार उनकी मांगें मान लेती है, तो वे महज दो दिन के भीतर पूरे शहर से कचरा साफ कर देंगे।0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या, शव मकई खेत में मिला
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की गला दबाकर और पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद अपराधियों ने शव को मकई के खेत में फेंक दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पूरा मामला चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत स्थित तरबन्ना चौर के मकई के खेत का है। मृतक की पहचान बरियारपुर गांव निवासी राजेंद्र शाह के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक राजेंद्र शाह बीती रात किसी काम से घर से निकले थे। रक्षाबंधन के कारण परिवार के लोग व्यस्त थे। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोज शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। आज सुबह मकई के खेत में शव मिलने की जानकारी मिली। परिजनों का आरोप है कि अपराधियों ने पहले राजेंद्र शाह का गला दबाया और इसके बाद बेरहमी से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। घटनास्थल से पुलिस ने मृतक की साइकिल और अन्य सामान भी बरामद किया है। घटना की जानकारी मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच-पड़ताल की। एसपी ने बताया कि एक डेड बॉडी मिली थी, जिसकी पहचान हो गई है। शुरुआती जांच में गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
जयपुर: वॉर रूम के गेट पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर रोके गए
Jaipur, Rajasthan:Jaipur कांग्रेस के पूर्व मंत्री को वॉर रूम के गेट पर रोका बिना समय लिए कांग्रेस वॉर रूम पहुंचने की चर्चा सुरक्षा कर्मियों ने गेट पर ही पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर को روک दिया काफी अनुनय-विनय के बावजूद नहीं मिली अंदर जाने की इजाजत फोन लगाकर नेताओं से संपर्क साधते नजर आए पूर्व मंत्री अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलने पर वॉर रूम से रवाना हुए पूर्व मंत्री0
0
Report
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा मंडराने लगा
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज में फिर से बढ़ने लगा गंगा और यमुना का जलस्तर, बीते 12 घंटे में यमुना 103 सेंटीमीटर जबकि गंगा 96 सेंटीमीटर बढ़ीं, दोनों नदियों के जलस्तर में अचानक वृद्धि से फिर से मंडराने लगा बाढ़ का खतरा, जिला प्रशासन ने संगम और दोनों नदियों के तटवर्ती इलाकों में अलर्ट जारी किया। एंकर -- संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। पिछले 12 घंटे में गंगा का जलस्तर 96 सेंटीमीटर बढ़ा है, जबकि यमुना के जलस्तर में 103 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। अचानक दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि से तटवर्ती इलाकों में फिर से बाढ़ का संकट मंडराने लगा है। संगम और उसके आस पास की जिन सड़कों और घाटों से पानी नीचे उतर गया था वहां फिर से पानी आने के चलते नावें चलने लगीं हैं। संगम स्थित प्रसिद्ध लेटे हनुमान मंदिर की चौखट पर गंगा और यमुना ने दस्तक दे दी है। दारागंज की मुख्य सड़क पर गंगा का पानी आने से आवागमन भी ठप हो गया है। सलोरी नागवासुकी रीवर फ्रंट पर खड़ा एक ट्रक भी गंगा के जलस्तर में अचानक वृद्धि से डूब गया है。 1- वॉक थ्रू...नाव से संगम क्षेत्र से 2- वॉक थ्रू... दारागंज डूबी हुई सड़क से बाइट -- रामाश्रय निषाद, नाविक बाइट -- अंकित निषाद, नाविक0
0
Report
Advertisement
विनोद तावड़े का यूपी दौरा: 2027 विधानसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक रणनीति पर बैठक
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े 5 सितंबर को लखनऊ आ रहे हैं, जहां वे 2027 विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी और सांगठनिक रणनीति पर मंथन करेंगे। विनोद तावडे लखनऊ में मैराथन बैठक करेंगे और तमाम नेताओ से बातचीत भी करेंगे। चुनावी व्यूहरचना बनाने में जुटी भाजपा नए प्रयोगों को धार दे रही है। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े पहली बार पांच सितंबर को लखनऊ आ रहे हैं।यहां यूपी के चुनावी और सांगठनिक समीकरणों को मथेंगे। वह दो पालियों में बैठक करने के साथ ही मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, संघ के पदाधिकारियों और अन्य दिग्गजों में मिलकर कार्यकर्ताओं के लिए होमवर्क बनाएंगे। विनोद तावड़े के दौरे के क्या है मायने टिकट काटने जैसे कड़े फैसले लेने पर मंथन कर सकते है दिल्ली-लखनऊ के बीच सेतु सरकार और संगठन में पूर्ण सामंजस्य पर मंथन आंतरिक असंतोष और गुटबाजी का अंत करने की कोशिश गठबंधन और सूक्ष्म संकट प्रबंधन PDA नैरेटिव की काट ढूंढने की कोशिश सपा-कांग्रेस के सोशल इंजीनियरिंग को भेदने पर चर्चा होगी गैर-यादव ओबीसी और रूठे वोटर्स को मनाने पर चर्चा होगी पन्ना प्रमुख और बूथ स्तर की री-बूट करने पर चर्चा होगी एंटी-इन्कंबेंसी का मुकाबला 2027 की चुनावी हैट्रिक की चुनौती पर चर्चा तावड़े को चुनावी प्रबंधन और संगठन का कुशल खिलाड़ी कहा जाता है। 2024 लोक सभा चुनाव में यूपी के पार्टी को बड़ा झटका लगने के बाद भाजपा ने रणनीति को बदला। अघोषित रूप से तावड़े को यूपी के दौरे पर भेजना शुरू किया। पिछले एक वर्ष से यूपी के चुनावी मनोविज्ञान को समझने के लिए लखनऊ और वाराणसी समेत प्रदेश के कई हिस्सों का दौरा किया। अब पार्टी ने प्रदेश प्रभारी बनाकर साफ कर दिया कि उनके अनुभव और कौशल का चुनावी फायदा 2027 विधान सभा चुनाव में लिया जाएगा। ऐसे में अब विनोद तावड़े पूरी यूपी की सियासी समझ लेकर बैठको का दौर शुरू करेंगे।0
0
Report
विदेश राज्यमंत्री राजा भैया ने ई-रिक्शा चला कर लोगों को भावुक कर दिया
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां वैसे तो गोंडा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद व विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया अपनी सादगी को लेकर के जाने जाते हैं लेकिन उनकी सादगी की दो अलग-अलग तस्वीर भी सामने आई है। जहां पहली तस्वीर में वो कल शुक्रवार दोपहर मनकापुर स्थित मनकापुर कोट पर मुलाकात करने आए। ई-रिक्शा चालक सुनील कुमार वर्मा के ई-रिक्शा को देखते ही अपनी लग्जरी गाड़ी से उतरकर विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह सुनील कुमार वर्मा के साथ ई-रिक्शा में बैठे। अपने मनकापुर कोट से ई-रिक्शा को चलाते हुए 1 किलोमीटर दूर तक ले गए और फिर ई-रिक्शा चलाते हुए स्वयं उसमें बैठकर आनंद लेते हुए अपने मनकापुर कोट पहुंचे। जहां पर ई रिक्शा चला रहे सुनील कुमार वर्मा से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना है और उनकी समस्याएं सुनी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर लोग वायरल कर कीर्ति वर्धन सिंह राजा भैया के सादगी की जमकर चर्चा कर रहे हैं की एक विदेश राज्य मंत्री होते हुए भी इस तरीके से आम कार्यकर्ताओं का ई-रिक्शा चला रहे हैं। कीर्तिवर्धन सिंह ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि "अपने आवास मनकापुर कोट के बाहर सुनील कुमार वर्मा से आत्मीय मुलाकात हुई। उनके ई-रिक्शे में स्वयं बैठकर चलाने का आनंद लिया और उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं"0
0
Report
शिवपुरी में डिवाइडर से टकराकर किशोरी 15 फीट उछली, हालत गंभीर
Shivpuri, Madhya Pradesh:डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी शिवपुरी। शहर की थीम रोड पर गैलेक्सी होटल के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में करीब 17-18 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल किशोरी की पहचान सिद्धी जैन पुत्री निश्छल जैन के रूप में बताई गई है। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सिद्धी डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतना जोरदार थी कि वह करीब 15 फीट तक हवा में उछल गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने किशोरी की हालत गंभीर बताई है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति क्रिटिकल है और उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है। सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं और बच्ची का उपचार जारी है। हादसे की सूचना के बाद परिजन और परिचित बच्ची के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं लोगों ने भी सिद्धी के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की हैं0
0
Report
Advertisement
नेपाल त्रासदी से बची अनूपपुर की दो बेटियाँ, पोखरा से कोतमा लौटेंगी
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर की कोतमा से मंजू माझी के दो बेटियाँ पलक माझी और पल्लवी माझी नेपाल जल त्रासदी में फंस गई थीं। वे ग्वालियर में पढ़ाई/नौकरी कर रही थीं; छुट्टी के मौके पर नेपाल घूमने गई थीं। त्रासदी के दौरान दो दिनों तक उनका संपर्क नहीं हो पाया था, जिससे परिवार चिंता में डूब गया था और सरकार से मदद की गुहार लगाई गई थी। अब दोनों बेटियाँ सुरक्षित हैं और सरकार की मदद से पोखरा में सुरक्षित निकालकर लाया गया है। वे कल कोतमा लौटेंगी। पिता ने दोनों से फोन पर बात की है और परिवार ने राहत की सांस ली है। अब दोनों के सकुशल घर लौटने की प्रतीक्षा है।0
0
Report
बूढ़ी गंडक राजघाट पुल निर्माण में ब्रेक, समयसीमा से देरी
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर के जितवारपुर राजघाट पर बूढ़ी गंडक नदी के 50 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पुल के निर्माण में ब्रेक लग गया है. बिहार में एनडीए सरकार के दोबारा गठन के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान छह माह में पूरा करने का निर्देश दिया था. निर्माण स्थल पर अब आधे से अधिक कर्मी हटा दिए गए हैं और दो पाए व पहुंच पथ का निर्माण बाकी है. स्थानीय लोग दावा करते हैं कि पूरा होने में एक से डेढ़ वर्ष और लग जाएगा. पहले दो वर्ष का समय था, पर अब तीन वर्ष हो चुके हैं. पुल 336.37 मीटर लंबा है; शुरुआत में 10 पाए बनाने की योजना थी, बाद में 12 पाए बनेंगे. इससे जितवारपुर और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन बेहतर होगा और बेगूसराय से दरभंगा के बीच दूरी कम होगी. अभी नाव पर निर्भरता रहती है. मजदूरों के अनुसार बन जाने पर वाहनों को आसपास के शहर में प्रवेश करने की जरूरत नहीं होगी. विभागीय अधिकारी ने निर्माण की समीक्षा कर अगले वर्ष बरसात से पहले पूरा कराने का निर्देश दिया है.0
0
Report
चतरा में गोतस्करी के काले खेल का पर्दाफाश: पिकअप पलटने से 15 गायों की मौत
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में सड़क हादसे ने खोली पशु तस्करी की पोल, मवेशियों से लदा पिकअप पलटने से 15 गायों की दर्दनाक मौत चतरा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने बड़े पैमाने पर चल रहे गोतस्करी के काले खेल का पर्दाफाश कर दिया है। मयूरहंड थाना क्षेत्र में मवेशियों से भरा एक पिकअप वाहन पलटने से कई गायों की जान चली गई। इस हादसे के बाद इलाके में सक्रिय पशु तस्करों की क्रूरता और उनके नेटवर्क की पोल खुल गई है।चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग स्थित पंचमो जंगल के पास यह भीषण हादसा हुआ। तस्कर मवेशियों के पैर बांधकर उन्हें क्रूरतापूर्वक ले जा रहे थे। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे कंटेनर में दबकर लगभग 15 गायों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 से 4 मवेशी घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से मवेशियों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही मयूरहंड थाना प्रभारी राहुल दुबे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायल गायों का पशु चिकित्सकों की टीम से इलाज कराया जा रहा है और मृत मवेशियों को दफनाने की प्रक्रिया चल रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तस्करों के खिलाफ आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से हरकत में आ गया है।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर में नामांकन प्रक्रिया तेज, 31 अगस्त तक दाखिले संभव
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर नामांकन प्रक्रिया को लेकर आज फिर बढ़ी चुनावी हलचल! रक्षाबंधन के अवकाश के बाद आज सुबह से नामांकन प्रक्रिया फिर शुरू 31 अगस्त तक प्रत्याशी दाखिल कर सकेंगे नामांकन, अब अगले दो दिनों में बढ़ेगी दावेदारों की भीड़ पहले दिन बीकानेर नगर निगम में 1, नोखा में 2 और श्रीडूंगरगढ़ में 1 नामांकन हुआ था दाखिल अब बड़ी संख्या में प्रत्याशी के नामांकन दाखिल करने की संभावना रिटर्निंग अधिकारियों को चुनाव आयोग के कैलेंडर के अनुसार प्रक्रिया समयबद्ध पूरी करने के निर्देश बीकानेर में अलग-अलग निर्धारित केंद्रों पर जारी है नामांकन प्रक्रिया नामांकन के साथ ही बीजेपी-कांग्रेस समेत अन्य दलों के प्रत्याशी की तस्वीर होगी साफ 31 अगस्त के बाद 1 सितम्बर को होगी नामांकन पत्रों की संवीक्षा, 3 सितम्बर तक नाम वापसी और 4 सितम्बर को चुनाव चिन्ह आवंटन0
0
Report
धर्मपाल सिंह ने यूपी में फिर सरकार बनाने का संकेत; लोधी समाज के साथ समर्थन
Noida, Uttar Pradesh:रानी अवंतीबाई लोधी का मूर्ति अनावरण को लेकर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि लोधी समाज हमेशा से हमारे साथ है। इस बार यूपी में फिर से हम अपनी सरकार बनाएंगे। क्या कुछ कहा सुनिए।0
0
Report
चंद्रपूर गोवंश तस्करी के बड़े अभियान में 15 गिरफ्तार, 74 लाख का माल जब्त
Chandrapur, Maharashtra:चंद्रपूर जिले के मूल उपविभाग के अंतर्गत गोवंश तस्करी के विरोध में सबसे बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने 45 जानवर और 15 बोलेरो पिकअप वाहनों को जब्त किया, 74 लाख रुपये मूल्य की संपदा seized; 15 तस्करों को गिरफ्तार किया गया.0
0
Report
Advertisement
