206122
औरैया SP चारू निगम की विदाई पर छलके आंसू, वृद्धाश्रम में भावुक विदाई
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया SP चारू निगम के स्थानांतरण पर शहर में विदाई कार्यक्रम आयोजित हुए। गाजियाबाद पीएसी में तबादला होने के बाद वे वृद्धाश्रम आशीर्वाद लेने पहुंचीं जहां वृद्धजनों ने भावुक होकर उन्हें विदाई दी। इस दौरान एसपी चारू निगम और वहां मौजूद सभी लोगों की आंखों में आंसू छलक पड़े। IPS चारू निगम ने औरैया में 2 साल 2 महीने का कार्यकाल पूरा किया, जिसमें उन्होंने कई बड़ी घटनाओं का खुलासा किया और तीन रेप दोषियों को फांसी की सजा दिलाई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NHM कर्मचारियों की Tangmarg-Kunzer में हड़ताल: नौकरी सुरक्षा और वेतन संशोधन की मांग तेज
Gulmarg, NHM Employees Hold Protest in Tangmarg and Kunzer; Demand Job Security and Pay Revision The All Jammu & Kashmir National Health Mission (NHM) Employees Association, District Baramulla, Sub-Division Tangmarg and Kunzer, held a silent protest raising long-pending demands including secure job policy, salary/pay revision, retirement benefits and social security. The protesting employees said they have been serving the public healthcare system with dedication for years, often working under challenging conditions, but their genuine demands remain unresolved. The association has announced a 72-hour strike/protest, urging the Government and concerned authorities to address their issues on priority. The major demands include job security and regularisation for eligible employees, salary enhancement, retirement benefits, social security, improved service conditions and employee welfare measures. Carrying placards and raising slogans, the protesters said, “United We Stand, Stronger We Rise,” stressing that fair wages, job security and social protection are matters of their work, rights and dignity. The employees appealed to the Present Government, Health Minister Lieutenant Governor’s Administration, Health and Medical Education Department and other concerned authorities to initiate meaningful dialogue and find a permanent solution to their demands. They also reaffirmed their commitment to serving the people while seeking a secure and dignified future for themselves and their families.0
0
Report
प्रेमिका के बुलावे पर युवक की निर्मम हत्या, जंगल में शव मिला
Panna, Madhya Pradesh:प्रेमिका के बुलावे पर गए युवक की पत्थरों से कुचलकर निर्मम हत्या। परिजनों ने जंगल से ढूंढ निकाली सड़ चुकी लाश। बृजपुर थाना क्षेत्र के लोहरहाई जंगल में मिली लाश पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र से एक हत्याकांड की वारदात सामने आई है, जहाँ प्यार का खेल एक निर्मम हत्याकांड में बदल गया। बृजपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ीखेरा क्षेत्र के लोहरहाई के घने जंगलों में 22 वर्षीय संदीप गोंड की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 8 सितंबर की रात मनकी गांव का निवासी संदीप अपनी प्रेमिका के बुलावे पर उससे मिलने गया था, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को भारी-भरकम चट्टानों के नीचे दबा दिया। मृतक के परिजनों ने खुद जंगल में जाकर संदीप का क्षत-विक्षत शव ढूंढ निकाला। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे और पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए पन्ना जिला अस्पताल भेजा गया है।0
0
Report
बांसवाड़ा अरथूना में बोलेरो से सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर घायल, CCTV से जांच शुरू
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा बांसवाड़ा जिले के अरथूना कस्बे में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां सड़क क्रॉस करते समय एक बाइक सवार को तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार सड़क क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही बोलेरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल की मदद की और एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस के मौके पर पहुंचने के बाद घायल को तत्काल स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर दुर्घटना की परिस्थितियों और बोलेरो चालक की भूमिका की जांच कर रही है। फिलहाल हादसे को लेकर पुलिस की जांच जारी है और घायल के स्वास्थ्य की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है。0
0
Report
Advertisement
सिद्धार्थ कुशवाहा के परिवार का दावा: शराब कांड राजनीतिक षड़यंत्र के तहत फंसाया गया
Sagar, Madhya Pradesh:कैमरे के सामने आई आरोपी की भाजपा नेत्री मां और बहिन , कहा उनके बेटे की जहरीली शराब कांड में राजनैतिक षडयंत्र के तहत फसाया गया... एंकर/ एमपी के सागर जिले में बंडा शराब कांड के आरोपियों में से एक सिद्धार्थ कुशवाहा फ़िलहाल फरार है और सागर पुलिस ने उस कर 10 हजार का इनाम घोषित किया है लेकिन वो अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। इलाके में सरकारी लाइसेंसी शराब ठेकदार के अलावा रिसॉर्ट और रेस्टोरेंट का मालिक सिद्धार्थ सागर में रसूखदारों को लिस्ट में शामिल है और जहरीली शराब कांड के बाद से सुर्खियों में भी हैं। इस बीच अब सिद्धार्थ की मां और उसकी बहिन कैमरे के सामने आई है। शराब कांड में आरोपियों में से पहली बार जी मीडिया पर किसी आरोपी का परिवार आया है और इन दोनों ने सिद्धार्थ को बेकसूर बताया है। सिद्धार्थ की मां भाजपा महिला नेत्री हैं और जनपद पंचायत सागर की उपाध्यक्ष हैं, जी मीडिया पर अपनी बात रखते हुए सिद्धार्थ कुशवाहा की मां राजकुमारी कुशवाहा ने कहा कि इनका बेटा निर्दोष है और उसे राजनैतिक षड्यंत्र के तहत फसाया जा रहा है, उनकी माने तो इलाके में चल रही राजनीति के कारण उसका नाम इस कांड में आया है, वो लायसेंसी ठेकेदार है और जहरीली शराब या अवैध कारोबार से उसका कोई लेना देना नहीं है। वहीं फरार आरोपी सिद्धार्थ की बहिन सुरुचि सिंह ने कहा कि जो लोग इस कांड में मारे गए है वो और उनका परिवार शोकाकुल परिवारों के साथ है है और पूरी सहानुभूति उनके साथ है जहां तक सिद्धार्थ का सवाल है वो इस स्वभाव का लड़का नहीं है, सिद्धार्थ का कोई पुराना अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और न ही किसी अवैध गतिविधि से उसका नाता है। बीते पांच सालों से वो लिकर कांट्रेक्टर हे और आजतक किसी भी तरह की शिकायत उन्हें नहीं मिली। बहिन के मुताबिक जब से इस कांड में उसका नाम आया वो फरार है और सबको चिंता हो रही है कि आखिर वो कहा है और कैसा है। सुरुचि सिंह भी कह रही है कि उनके भाई को राजीनिति के तहत फसाया गया है और वो निर्दोष है। वहीं दूसरी तरफ 10 हजार के इनामी फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा के पाथ वे रिसॉर्ट और रेस्टारेंट को प्रशासन ने सील किया है तो आज इस जगह पर किए गए कब्जो पर प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन भी किया है。0
0
Report
नोएडा में स्वाइन फ्लू के 37 नए मरीज मिले, संख्या बढ़कर 365 हुई।
Delhi, Delhi:लोकेशन नोएडा स्वाइन फ्लू के 37 नए मरीज मिले, संख्या बढ़कर 365 हुई। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के 37 नए मरीजों की पुष्टि की, जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 365 हो गई। अब तक करीब 280 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है। ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहरी क्षेत्रों में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या अधिक है। जिला अस्पताल में एक महिला मरीज आईसीयू में भर्ती है और इलाज के बाद अब स्वस्थ बताई जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार झा के मुताबिक महिला मरीज को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू को लेकर निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है।0
0
Report
मोहनिया के चांदनी चौक में दबंगों के रंगदारी के खिलाफ वाहन चालकों का प्रदर्शन
Khajuria Khurd, Bihar:चांदनी चौक पर दबंगों की वसूली और मारपीट से नाराज चालकों ने सड़क जाम कर पुलिस-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। मोहनिया शहर के व्यस्ततम चांदनी चौक और पटना मोड़ के समीप ई-रिक्शा तथा अन्य वाहन चालकों ने अवैध रंगदारी और दबंगई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। चालकों का आरोप है कि स्थानीय दबंगों द्वारा उनसे जबरन 20 से 30 रुपये प्रति गाड़ी अवैध वसूली (रंगदारी) मांगी जा रही है। प्रदर्शन कर रहे वाहन चालकों का नेतृत्व कर रहे संदीप मौर्या और उनके साथियों ने बताया कि जब वे सवारी लेकर चांदनी चौक या मोड़ पर पहुचते हैं, तो दबंग जयप्रकाश (उर्फ जेपी मल्लाह) और उसके गुर्गे डंडे लेकर गाड़ियों पर हमला कर देते हैं। पैसे न देने पर वे न केवल गाली-गलौज और मारपीट करते हैं, बल्कि गाड़ी का शीशा तोड़ने तथा जान से मारने की धमकी भी देते हैं। चालकों का कहना है कि न तो यह कोई आधिकारिक नगर पालिका या नगर पंचायत का स्टैंड है और ना ही नगर प्रशासन द्वारा कोई रसीद दी जाती है, फिर भी दबंगई के बल पर उनसे अवैध वसूली की जा रही है। चालकों ने बताया कि लगभग 70 से 80 वाहन चालक इस उत्पीड़न से बुरी तरह प्रभावित हैं। इस अवैध वसूली और मारपीट से तंग आकर चालकों ने एकजुट होकर अपना विरोध जताया और सड़क पर हंगामा किया। पीड़ित चालकों ने कहा कि वे न्याय के लिए थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देने जा रहे हैं। यदि पुलिस प्रशासन द्वारा दबंगों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और पुलिस अधीक्षक (SP) के समक्ष जाकर गुहार लगाएंगे। चालकों ने मांग की है कि प्रशासन नियम-संगत संचालन सुनिश्चित करे और निर्दोष चालकों को सुरक्षा प्रदान करे।0
0
Report
Advertisement
अररिया में लच्छा धार डूबने से 2 बच्चों की मौत, शव तलाश जारी
Forbesganj, Bihar:अररिया में एक दर्दनाक हादसे के डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई है जिसमें एक का शव बरामद हो गया है जबकि दूसरे शव की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं। घटना भरगामा थानाक्षेत्र के सिरसिया हनुमानगंज पंचायत की है जहां लच्छा धार में 5 बच्चे स्नान करने उतरे लेकिन पानी गहरा होने के कारण डूबने लगे जिसमें से 3 बच्चे ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकल गए लेकिन दो बच्चे डूब गए। घटना की सूचना मिलते हुए भरगामा थाना के साथ बीडीओ भी मौके पर पहुंचे और पानी में दूसरे बच्चे के शव की तलाश में जुटे हुए हैं0
0
Report
निपुण सिंह मैनहंट इंटरनेशनल 2026 में फर्स्ट रनर अप बने
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के निपुण सिंह मैनहंट इंटरनेशनल 2026 के ग्रैंड फिनाले में फर्स्ट रनर अप बने हैं श्रीलंका के कोलंबो में 9 सितंबर को हुए फाइनल में यह खिताब हासिल किया। अंतिम मुकाबला भारत और फ्रांस के बीच था फ्रांस के डॉल परमरिनी विजेता बने जबकि निपुण दूसरे स्थान पर रहे हैं पिछले 25 साल में मैनहंट इंटरनेशनल में भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन है इससे पहले 2001 में राजीव सिंह विजेता बने थे निपुण के मुताबिक वहां का अनुभव उनके लिए 롤러코स्टर राइड जैसा रहा दुनिया के अलग-अलग देशों से प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में उनके देश से नाम से पुकारा जाता था निपुण की पहचान वहां इंडिया बन चुकी थी निपुण का जन्म सिवनी में हुआ है और शुरुआती पढ़ाई के बाद जबलपुर के सेंट एलोसियस कॉलेज में उन्होंने पढ़ाई की है मॉडलिंग में उनकी एंट्री अचानक हुई जब मैं प्रोड्यूसर ने उनकी कद काठी देखकर मॉडलिंग की सलाह दी। कॉलेज के फैशन क्लब का अनुभव काम आया और उन्होंने की कॉमर्स से शुरुआत की बाद में रैंप मॉडलिंग में पहुंची। निपुण अब अपनी आईटी जॉब जारी रखते हुए मॉडलिंग और बॉलीवुड में कदम रखना चाहते हैं उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता परिवार और प्रशंसकों को दिया है0
0
Report
झज्जर में नाली साफ कराने को लेकर सोल्जर के बुजुर्ग माता-पिता पर हमला, CCTV में कैद
Jhajjar, Haryana:झज्जर के गांव किलड़ौध में नाली साफ करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोस के आठ नौ लोगों ने बुजुर्ग दंपति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. हमले में दंपति गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. दंपति के पुत्र, जो भारतीय वायु सेना में सोल्जर हैं, ने बताया कि उनके पिता नाली साफ कर रहे थे और उसी दौरान पड़ोसियों ने उनसे झगड़ा कर लिया। पिता का इलाज सिविल हॉस्पिटल झज्जर और माता को रोहतक के पीजीआई में भर्ती कराया गया है. मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम के शिक्षक समागम में 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर चर्चा बढ़ी
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- गुरुग्राम में भव्य शिक्षक समागम का हुआ आयोजन GAV इंटरनेशनल स्कूल में वन नेशन वन इलेक्शन पर हुआ मंथन ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के संकल्प पर शिक्षकों ने की चर्चा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल कार्यक्रम में हुए शामिल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने भी की शिरकत 'एक राष्ट्र- एक चुनाव' विकसित भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण- सुनील बंसल GAV स्कूल के चेयरमैन प्रदीप कौशिक ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप कौशिक ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर कहा पद्मश्री दीपा मलिक ने भी शिक्षक समागम में की शिरकत शिक्षक समागम में शिक्षा, युवा और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा वी.ओ 1- गुरुग्राम के GAV इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-89 में “एक राष्ट्र-एक चुनाव” पर भव्य शिक्षक समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। वहीं भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता,विधायक मुकेश शर्मा और पद्मश्री एवं ओलंपिक विजेता दीपा मलिक भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव विकसित भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।देश भर में अलग-अलग चुनाव होने से पैसों की बर्बादी होती है तो वह विकास कार्यों में भी बाधा आती है। इसलिए एक राष्ट्र- एक चुनाव होना बहुत जरूरी है। बाइट-सुनील बंसल, राष्ट्रीय महामंत्री, भाजपा वी.ओ 2- सुनील बंसल की माने तो शिक्षक देश की महत्वपूर्ण कड़ी है। इसलिए आज शिक्षक समागम में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर शिक्षकों से विस्तार से चर्चा की। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे GAV इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन प्रदीप कौशिक की माने तो शिक्षक इस देश की महत्वपूर्ण कड़ी है और यही वजह है कि आज भारी संख्या में स्कूल के शिक्षक इस कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने भी एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन किया। बाइट-प्रदीप कौशिक, चेयरमैन, GAV इंटरनॅशनल स्कूल एंड स्टेट कमिश्नर भारत स्काउट & गाइड वी.ओ 3- जहाँ एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर जेपीसी बैठकें कर रही है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा के नेता लोगों के बीच में जाकर एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर चर्चाएं कर लोगों का समर्थन भी जुटाने में जुटे हुए हैं।0
0
Report
दिल्ली के शेख सराय में नवीन क्षेत्रीय फोरेंसिक लैब बनेगी, मंजूरी मिली
New Delhi, Delhi:दिल्ली के शेख सराय में बनेगी अत्याधुनिक रीजनल फोरेंसिक साइंस लैब, व्यय वित्त समिति ने दी मंजूरी शेख सराय में 151.81 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी नई क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता वाली व्यय वित्त समिति ने परियोजना को दी मंजूरी पीडब्ल्यूडी दो साल के भीतर पूरा करेगा निर्माण कार्य करीब 6,300 वर्गमीटर के भूखंड पर बनेगी लैब, कुल निर्मित क्षेत्र 18,300 वर्गमीटर दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और मध्य दिल्ली के जिलों को विशेष रूप से मिलेगा फायदा रोहिणी स्थित मौजूदा एफएसएल को भी मिलेगी अतिरिक्त वैज्ञानिक सहायता नए आपराधिक कानूनों के बाद बढ़ी फोरेंसिक जांच की जरूरत को पूरा करने में मिलेगी मदद साक्ष्यों की जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया होगी तेज साक्ष्य आधारित जांच को मजबूती मिलेगी और मामलों के समय पर न्यायालयों में निपटारे में मदद होगी गृह मंत्री आशीष सूद ने कहा—नई आरएफएसएल से दिल्ली में वैज्ञानिक जांच का बुनियादी ढांचा होगा और मजबूत0
0
Report
हरियाणा के विश्वविद्यालयों में पद समाप्त, शिक्षकों में रोष; आंदोलन पूरे राज्य तक फैल सकता
Hisar, Haryana:हरियाणा के तमाम 22 सरकारी विश्वविद्यालयों में खाली पदों को समाप्त करने के सरकारी आदेश के बाद से पूरे प्रदेश के शिक्षक वर्ग में भारी रोष व्याप्त है। हरियाणा फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन और गजुटा (GJU Teachers Association) ने सरकार के इस कदम का कड़ा विरोध किया है। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह फैसला सीधे तौर पर उच्च शिक्षा के निजीकरण की दिशा में उठाया गया कदम है। विश्वविद्यालयों में पहले से ही शिक्षकों की भारी कमी है, ऐसे में पदों को भरने के बजाय उन्हें पूरी तरह समाप्त करने से शिक्षण व्यवस्था और शिक्षा का स्तर दोनों बुरी तरह प्रभावित होंगे। कुरुक्षेत्र में सफल प्रदर्शन के बाद अब इस आंदोलन को पूरे प्रदेश में विस्तार दिया जा रहा है। आगामी 15 सितंबर को गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS0
0
Report
Advertisement
इंदिरापुरम मेगा सिटी सोसाइटी के फ्लैट-502 में आग, दमकल ने लगाया काबू
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित मेगा सिटी सोसाइटी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मेगा सिटी सोसायटी के एक फ्लैट नंबर-502 में अचानक आग लग गई। फ्लैट से धुआं निकलता देख सोसायटी के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की टीम पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद फ्लैट में लगी आग पर काबू पा लिया। आग बुझाए जाने के बाद दमकल कर्मियों ने फ्लैट और आसपास के हिस्से में जांच की, ताकि आग दोबारा न भड़के। आग लगने की सूचना के बाद सोसायटी में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग किस वजह से लगी और इससे कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी दमकल विभाग की जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी। आग फ्लैट के स्टोर रूम में लगी हुई थी और फ्लैट ओनर ने जानकारी दी कि एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण हो सकता है कि आग लगी है。0
0
Report
किशनगढ़ के स्क्वायर फिट मार्बल यूनिट में आग; दमकल ने नियंत्रण पाया
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ के मार्बल एरिया मेगाहाइववे स्थित स्क्वायर फिट मार्बल यूनिट में शॉर्ट सर्किट के चलते शेड के एक हिस्से में अचानक आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। कर्मचारियों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मियों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग की लपटें उठने से आसपास के क्षेत्र में भी कुछ देर के लिए हलचल रही। हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। आग से हुए नुकसान का फिलहाल आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली।0
0
Report
बीजेपी सांसद के स्कॉर्ट वाहन पर हमला, महाराजगंज में ऑर्केस्ट्रा-डिजे पर बड़ी कार्रवाई
Siwan, Bihar:सीवान के महाराजगंज में आयोजित मौनिया बाबा मेला के दौरान बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के स्कॉर्ट वाहन में तोड़फोड़ और मेले में डीजे और ऑर्केस्ट्रा को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।बताया जा रहा है कि बीती रात को महाराजगंज थाना क्षेत्र के मौनिया बाबा मेला में राजेंद्र चौक से करीब 200 मीटर आगे दुर्गा मंदिर के पास ऑर्केस्ट्रा जुलूस में शामिल कुछ लोगों द्वारा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के स्कॉर्ट वाहन के शीशे पर लाठी-डंडे से प्रहार कर तोड़फोड़ किए जाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलने के बाद महाराजगंज पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई,जिसके बाद तीनों लोग को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही पुलिस ने सरकारी आदेश की अवहेलना, निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करने और तेज आवाज में अश्लील गाने के साथ डीजे एवं ऑर्केस्ट्रा संचालित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों के अलावा 100 से 150 अज्ञात डीजे-ऑर्केस्ट्रा संचालकों और सदस्यों को भी प्राथमिकी में शामिल किया गया है。0
0
Report
Advertisement
