206122
औरैया इटावा लोकसभा से सपा के जितेंद्र दोहरे हुए विजई
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया इटावा लोकसभा से सपा प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे ने भाजपा के दिग्गज नेता रामशंकर कठेरिया को 60 हजार से अधिक मतों से करारी शिकस्त दी। जितेंद्र दोहरे ने कहा कि वह लोकतंत्र बचाने के कार्य करेंगे और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रधानमंत्री बनेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अयोध्या के बजरंग बली मंदिर में हनुमान जयंती पर ध्वजारोहण
Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या मे राम मंदिर के परकोटे में दक्षिणी भुज पर स्थापित बजरंग बली के मंदिर में कल 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर चैत्र पूर्णिमा के दिन भव्य उत्सव मनाए जाने के साथ शिखर पर भगवा ध्वज आरोहित किए जायेंगे। जिसके श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुख्य रूप से बजरंग दल के अखिल भारतीय पूर्व अध्यक्ष मध्य प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री वित्त चेयरमैन जयभानु सिंह पवैया, बजरंग दल के पूर्व संस्थापक बजरंग दल विनय कटियार सहित पूर्व संयोजक डाक्टर सुरेंद्र जैन, प्रकाश शर्मा व अन्य पूर्व, वर्तमान बजरंग दल पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। वही ट्रस्ट के अनुसार बजरंग दल के पूर्व पदाधिकारियों के साथ ही बजरंग दल के पुराने सभी कार्यकर्ताओं को निमन्त्रित किया है। इसके अतिरिक्त अयोध्या के पचास से ऊपर सन्त महात्मा और पचास सम्मानित नागरिकों को भी आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम दिन में ग्यारह बजे प्रारम्भ होगा जो लगभग दो घंटे तक चलेगा। कहा कि पूर्व में कार्यक्रमों की भाँति ध्वजारोहण के कार्यक्रम की तैयारी, उसी प्रकार से किया जा रहा है。0
0
Report
कुशीनगर के ग्रामीण क्षेत्र में भीषण आग, कई घर जलकर खाक
Kushinagar, Uttar Pradesh:Kushinagar - अज्ञात कारणों से कई घरों में भीषण आग - आग से कई घर जलकर हुए खाक - घरों में रखा सामान जलकर हुआ खाक - ग्रामीण आग बुझाने के लिए जुटे - ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना - विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डीहीपकडी के बलुअहवां टोले की घटना。0
0
Report
कुशीनगर ट्रैक्टर-ट्राली हादसा: 14 घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर
Kushinagar, Uttar Pradesh:श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली बड़ी गंडक नहर में गिरी हादसे में कुल दो दर्जन लोग घायल ग्रामीणों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में कराया गया भर्ती गंभीर हालत में 14 लोगों को किया गया जिला अस्पताल रेफर महराजगंज के बड़हरा से भैंसहा दुर्गा मंदिर मेले में जा रहे थे सभी श्रद्धालु खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल की घटना0
0
Report
Advertisement
ब Bulgarnashtra में दुल्हा समेत लोग गाड़ियों पर लापरवाही, वीडियो वायरल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में सड़क पर हैरान करने वाला नजारा सामने आया है कैसे कई गाड़ियों पर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था वीडियो में दुल्हा समेत कई लोग गाड़ियों पर कितनी लापरवाही से सफर करते दिख रहे हैं दो दिन पहले स्याना क्षेत्र में कार्रवाई के बावजूद लापरवाही जारी है यह वीडियो औरंगाबाद थाना क्षेत्र के राजवाना गांव का बताया जा रहा है0
0
Report
महाराजगंज में प्रेम प्रसंग के चलते ट्रेन के आगे युवक-युवती ने दी जान
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज में एक दिलदहलाने वाली घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। नौतनवा थाना क्षेत्र के महुआरी ढाले के पास इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने एक युवक और युवती ने कूद कर आत्महत्या कर ली। दोनों ने एक साथ अपनी जीवन-लीला समाप्त कर दी जिससे आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्श भेज जांच में जुट गई है वहीं मृतक युवक की पहचान हो गई है लेकिन युवती की पहचान में पुलिस जुटी हुई है। गोरखपुर से इंटरसिटी एक्सप्रेस 15106 अभी भागीरथपुर स्टेशन से आगे महुआरी ढाले के पास पहुंची हुई थी इसी दौरान एक युवक और युवती संदिग्ध हालत में ट्रेन के सामने कूद गए। ट्रेन हादसे की घटना के बाद युवक और युवती के शरीर के चिथड़े उड़ गए। इंटरसिटी एक्सप्रेस के ड्राइवर ने पूरी जानकारी आरपीएफ फरेंदा को दी जिसके बाद मौके पर पहुँची नौतनवा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक युवक की पहचान पास के ही गांव भागीरथपुर निवासी गोलू कनौजिया के रूप में हुई है वहीं पुलिस के द्वारा युवती की शिनाख्त में जुटी हुई है। इस दुग्गल घटना के बाद मृतक युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों को कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते ट्रेन के आगे युवक और युवती ने जान दे दी। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि ट्रेन से कटकर युवक-युवती की दर्दनाक मौत हुई है युवक की पहचान हो चुकी है युवती की शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।0
0
Report
गढ़वा में अंतरराज्यीय अफीम तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 1.85 किग्राम सहित तस्कर گرفتار
Narayanpur, Jharkhand:गढ़वा में पुलिस का बड़ा खुलासा: लाखों रुपए की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, इंटरस्टेट नेटवर्क का पर्दाफाश झारखंड के गढ़वा जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और सटीक कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय/network की अहम कड़ी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। रमना थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 1.85 किलोग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इस पूरे मामले का खुलासा एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि बुलेट मोटरसाइकिल से दो युवक अफीम लेकर गढ़वा होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही तत्काल एक टीम गठित कर NH-39 पर सघन वाहन चेकिंग शुरू की गई। चेकिंग के दौरान संदिग्ध बुलेट मोटरसाइकिला रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन सवार युवक पुलिस को चकमा देकर तेज रफ्तार में भाग निकले। पुलिस टीम ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा किया। पीछा तेज होते देख दोनों आरोपी ग्राम परसवान के पास बाइक छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले, जिससे मामला और गंभीर हो गया। पुलिस ने तुरंत इलाके में घेराबंदी करते हुए ग्रामीणों को सतर्क किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बहियार कला गांव में ग्रामीणों की मदद से एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। पूूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान अंश शुक्ला (21 वर्ष), निवासी हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके बैग से करीब 1.85 किलोग्राम अफीम बरामद हुआ। जब उससे इसके वैध कागजात मांगे गए तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूँछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वह इस मादक पदार्थ को पंजाब में बेचने के लिए ले जा रहा था, जिससे अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की पुष्टि होती है।0
0
Report
Advertisement
ग्रामीण स्कूल में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का रंगारंग स्वागत, पुरस्कार और वितरण के साथ
Katni, Madhya Pradesh:कटनी स्कूल चले हम अभियान में ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल में हुआ नवाचार.. शिक्षिकाओं ने सर पर लिया कलश ओर शिक्षकों ने फूल बरसाकर किया नव प्रवेशी छात्र छात्राओं का स्वागत आज एक अप्रैल के दिन जंगल में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक एवं ई पी ई एस माध्यमिक शाला नैगवा के प्रांगण में एक नवाचार देखा गया जहां नए छात्र छात्राओं के प्रवेश पर उनका स्वागत के लिए सजे तोरण द्वार रंगोली बैंड बाजा की धुन पर कलश लिए विद्यालय की शिक्षकाओं और फूल बरसाते शिक्षक नजर आए इसे देखकर गांव के नागरिक अचंभित हो उठे आज एक अप्रैल को शाला प्रवेश उत्सव के दौरान नव प्रवेशी बच्चों के स्वागत का सभी ने मिलजुल कर दिव्या स्वागत किया जिससे छात्र-छात्राएं आनंदित हो उठे इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विपिन तिवारी की अगुआई में विद्यालय को सजाया संवारा गया था जैसे ही बच्चे स्कूल में प्रवेश किया उन्हें कलश लिए शिक्षिकाएं मिली तो वह भी एक पल के लिए हंसने से रोक नहीं पाए और इस पल को देखकर रोमांचित हो उठे उनका स्वागत भी फूलमाला पहनकर किया गया प्रवेश उत्सव के दौरान कक्षा नवमी और 11वीं में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुष्प हार पहना कर और गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया वहीं कक्षा आठवीं और पांचवी में भी प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया 85 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया इस अवसर पर मिष्ठान का वितरण भी किया गया आयोजन के दौरान छात्रों को पुस्तक भी वितरित की गई ऐसा करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चे आधे में पढ़ाई छोड़ देते हैं ओर ऐसे करने से बच्चे पढ़ाई के प्रति जागरूक रहते हैं ओर उनकी रुचि भी बढ़ने लगती है बाइट विपिन तिवारी प्रिंसिपल शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला नैगवा ग्रामीण0
0
Report
मैरवा की श्रुति कुमारी ने अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम में जगह बना इतिहास रचा
Siwan, Bihar:सीवान के मैरवा से एक ऐसी खबर, जो हर हिंदुस्तानी का सिर गर्व से ऊंचा कर देगी। एक छोटे से गांव की बेटी ने अपनी मेहनत और हौसले से भारतीय फुटबॉल टीम में जगह बना ली है। 20 साल बाद भारत एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप में खेलने जा रहा है… और इस ऐतिहासिक सफर का हिस्सा बनी हैं मैरवा की श्रुति कुमारी। मैरवा प्रखंड के बभनौली पंचायत अंतर्गत हरनाथपुर गांव आज जश्न में डूबा हुआ है। वजह है गांव की बेटी श्रुति कुमारी, जिनका चयन भारतीय अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम में हुआ है। मजदूरी कर परिवार चलाने वाले अभय यादव की बेटी श्रुति अब थाईलैंड में होने वाले एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। मुख्य कोच जोआकिम एलेक्जेंडरसन द्वारा घोषित 23 सदस्यीय टीम में जगह बनाकर श्रुति ने न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। मिडफील्डर के रूप में खेलने वाली श्रुति ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। जनवरी में बेंगलुरु में विशेष प्रशिक्षण, फिर स्वीडन में एक महीने का कैंप और पांच अभ्यास मैच—इसके बाद टीम के साथ बैंकॉक पहुंचकर उन्होंने खुद को अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के लिए तैयार किया। भारतिय महिला फुटबॉल के लिए यह टूर्नामेंट बेहद खास है, क्योंकि 20 साल बाद टीम ने इस प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। भारत का पहला मुकाबला 2 अप्रैल को जापान से, 5 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया से और 8 अप्रैल को चीनी ताइपे से होगा। इस टूर्नामेंट की अहमियत इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि यहां से शीर्ष चार टीमें सीधे फीफा अंडर-20 महिला विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई करेंगी। श्रुति और उनकी टीम का सपना भारत को पहली बार इस विश्व कप में पहुंचाना है। संघर्षों से भरी श्रुति की कहानी हर युवा के लिए प्रेरणा है। खेल कोटा से मुजफ्फरपुर डीएम ऑफिस में क्लर्क के पद पर कार्यरत श्रुति अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच संजय पाठक को देती हैं। हरनाथपुर की इस बेटी ने यह साबित कर दिया है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो छोटे गांव से निकलकर भी दुनिया के मंच पर तिरंगा लहराया जा सकता है। अब पूरे देश की नजरें श्रुति और टीम इंडिया पर टिकी हैं।0
0
Report
केमिकल असर से मजदूर बहरे, उज्जैन फैैक्ट्री में मुआवजे की मांग
Ujjain, Madhya Pradesh:केमिकल असर का आरोप, कई मजदूर बहरे होने की कगार पर; CM Mohan Yadav से लगाई गुहार उज्जैन में एक केमिकल फैक्ट्री में काम कर चुके मजदूरों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि फैक्ट्री में काम के दौरान केमिकल और गैस के संपर्क में आने से उनकी सुनने की क्षमता प्रभावित हो गई, लेकिन इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। पीड़ितों के अनुसार, अलग-अलग समय में फैक्ट्री में काम कर चुके कई मजदूर इस समस्या से जूझ रहे हैं, जिनमें से फिलहाल 30 से 35 लोग संपर्क में हैं। कुछ मजदूरों की स्थिति ऐसी हो गई है कि उन्हें बिना मशीन के सुनाई नहीं देता। मजदूरों का कहना है कि फैक्ट्री में कीटनाशक दवाइयों का निर्माण होता था और केमिकल रिएक्शन के दौरान जहरीली गैस और धुआं पूरे परिसर में फैल जाता था। इसके चलते आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी सामने आईं। इसके बावजूद उन्हें किसी प्रकार के सुरक्षा उपकरण या स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर कई बार शिकायत की है और लेबर कोर्ट में भी मामला विचाराधीन है, लेकिन अब तक उन्हें राहत नहीं मिल सकी है। एक पीड़ित ने बताया कि उसके परिजन की सुनने की क्षमता 80 से 90 प्रतिशत तक प्रभावित हो चुकी है और उसका दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बन चुका है। मजदूरों का कहना है कि अब वे दूसरी जगह काम करने जाते हैं, लेकिन सुनने की समस्या के कारण कुछ समय बाद उन्हें नौकरी से हटा दिया जाता है। अब पीड़ितों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav से मदद की अपील की है। साथ ही उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए और प्रभावित मजदूरों को उचित मुआवजा व सहायता दी जाए। वहीं, इस पूरे मामले में कलेक्टर का कहना है कि उन्हें इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है, जिसमें फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की बात सामने आई है। मामले की जांच कराई जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
गिरिराज सिंह का बड़ा दावा: पूर्वांचल विकास के बिना देश नहीं, ममता बनर्जी पर हमला
Patna, Bihar:राष्ट्रीय जूट बोर्ड के स्थापना दिवस समारोह पर केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने कहा है कि पूर्वांचल के विकास के बगैर देश का विकास नहीं । बिहार ,झारखंड , बंगाल, ओडिशा, असम , नॉर्थ ईस्ट यहां टेक्सटाइल की कोई बड़ी यूनिट नहीं है , बंगाल में था वो भी ममता बनर्ज के कारण पलायन कर गया और ऐसी स्थिति में आज एक न्यू एज फाइबर को हम टेक्सटाइल के रूप में परिवर्तित कर रहे हैं । जूट का फसल चक्र ऐसा रखा है कि जूट के बाद धान होगा और उसके बाद लिनन यानी तीसी फ्लैक्स जो किसान को मिनिमम 1.5 लाख पर एकड़ की बचत होगी । तो वही बंगाल में SIR को लेकर टीएमसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और लिस्ट दिखाये की कैसे बिहार में भी लोगों के नाम वोटर लिस्ट में नाम और बंगाल में भी इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा उनमें हिम्मत नहीं है कि वह अपना प्रोग्रेस रिपोर्ट बताएं, ममता बनर्जी बताएं की 15 साल में कितने गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर ले गई कितने गरीबों का भर दिया कितनी गरीबों को रोजगार दिया कितने किसानों के आमदनी बढ़ाई और कितने कर्मचारी को सेवंत के कमिश्नर से पैसा दिया और कितनी बेटियां सुरक्षित हैं केवल चर्चा करेगी बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमानों का और SIR का, इस बार ममता बनर्जी का हारना तय है और ममता बनर्जी के गुंडे कान खोल के सुन लो अगर आपने कोई भी गड़बड़ी की तो एक-एक को चुनकर उल्टा टांग दिया जाएगा । पंजाब में बीजेपी ऑफिस के बाहर बम धमाका होने पर कहा कि वहां की सरकार जब खालिस्टानियों को अपने साथ जोड़ेगा तो रोपे बाबुल तो आम कहां से होय ।0
0
Report
हजारीबाग के नाबालिग के दुष्कर्म-हत्या पर धनबाद में प्रदर्शन, फांसी की मांग
Dhanbad, Jharkhand:हजारीबाग में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म और निर्मम हत्या के विरोध में धनबाद में मानव अधिकार प्रोटेक्शन ने जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्यों ने बैनर-पोस्टर के साथ सिटी सेंटर से रणधीर वर्मा चौक तक पैदल मार्च निकाला. इस दौरान दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई गई। मानव अधिकार प्रोटेक्शन की प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा नेत्री गीता सिंह ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए संगठन लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन राज्य सरकार अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा.0
0
Report
बोकारो: दामोदर नदी के अवैध बालू तस्करी पर ग्रामीण आक्रोश, छापामारी के बावजूद तस्करी
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में बालू के अवैध उत्खनन को लेकर ग्रामीण भड़के। ग्रामीणों के अवैध बालू कारोबार के खिलाफ एकजुट की भनक लगते और हंगामा को लेकर मौके पर छापामारी करने को लेकर जिला खनन पदाधिकारी व कथारा ओपी थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे। दामोदर नदी पर अवैध बालू तस्करों को खदेड़ा। ट्रैक्टर लेकर भागे अवैध कारोबार करनेवाले। अवैध कारोबार करनेवाले क खिलाफ थाना में हुआ मामला दर्ज। बताते चले कि बोकारो के बेरमो के दामोदर नदी तट से हो रही धड़ल्ले से अवैध बालू की तस्करी के मामले पर ग्राम के जल सहिया और स्थानीय लोगो ने आवाज बुलंद किया। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप था कि गर्मी का महीना चालू हो चुका है और दामोदर नदी के पानी से लोगो के घरों में पानी की सप्लाई का काम होता है लेकिन बालू की अवैध तस्करी करनेवाले आए दिन नदी से बालू की तस्करी कर रहा है जिससे इंटेक वेल में पानी नहीं जमा हो पा रहा है जिसके कारण पानी की सप्लाई घरों तक नहीं हो पा रही है। दामोदर नदी से हो रहे बालू की इस अवैध तस्करी के खिलाफ पहले सहिया ने आवाज उठाई फिर ग्रामीण जुट गए। जिसके बाद बोकारो उपायुक्त तक बात पहुंची जहां खनन विभाग को करवाई के लिए कहा गया। इस दौरान ग्रामीण काफी आक्रोश में नजर आए। ग्रामीण अवैध बालू तस्करों पर करवाई की मांग करते रहे। मौके पर खनन विभाग के अधिकारी और पुलिस पहुंचे हालांकि छापामारी अभियान से पूर्व जल सहिया और स्थानीय ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला रखा था और बालू उठाव कर रहे बालू तस्करों को खदेड़ने का कार्य कर रही थी सूचना मिलते ही कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश कुमार प्रजापति भी बालू घाट पहुंचे। वंही पुलिस प्रशासन को आते देख बालू तस्कर ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहा। छापामारी अभियान में एक ट्रेक्टर जप्त करने की बातें सामने आई है। हालांकि इस कारवाई का असर अवैध बालू उठाव कर रहे लोगों के बीच कितना असर पड़ा इसे समझने के लिए छापामारी के बाद की ये तस्वीरें देखना बेहद जरूरी है।ये तस्वीरें उसी बालू घाट की है जंहा छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी अभियान में एक ट्रेक्टर जप्त की बातें जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा सामने आई है लेकिन छापामारी के बाद महज कुछ घंटे के बाद ही दर्जनों ट्रेक्टर फिर बालू तस्करी के काम में लग गया और फिर से दामोदर नदी में बालू तस्करी का काम धड़llasे से जारी है। बालू की अवैध तस्करी करनेवालो पर न तो कानून का डर है और न ही जिले के अधिकारी के आदेश का। बोकारो में दामोदर नदी में धड़ल्ले में बालू तस्करी का काम जारी है और सरकार को इसमें करोड़ों के राजस्व का नुकसान हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
मोदी ने सुरक्षा कैबिनेट के साथ मिडिल ईस्ट तनाव पर समीक्षा बैठक शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट कमिटी ओं सिक्योरिटी के सदस्यों के साथ मिडिल ईस्ट तनाव पर समीक्षा बैठक की फिलहाल बैठक जारी है0
0
Report
रनियादेशीपूरा में बदमाशों की फायरिंग, युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम
Balotra, Rajasthan:समदड़ी (बालोतरा) कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रनियादेशीपूरा में अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग, महिला के अपहरण का असफल प्रयास समदड़ी (कल्याणपुर) कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रनियदेशीपूरा गांव में बुधवार शाम करीब 4 बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई। दो स्कॉर्पियो वाहनों में सवार करीब 10 बदमाश मुंह बांधकर नारायण राम पटेल के घर पहुंचे और एक युवती के अपहरण के इरादे से घुसने का प्रयास किया। परिवार की सतर्कता और सूझबूझ के चलते बदमाश अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। घरवालों ने लाठी-डंडों से उनका मुकाबला किया और उनका पीछा किया, जिससे घबराकर बदमाश मौके से भागने लगे। भागते समय आरोपियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से दो राउंड फायरिंग की। इस दौरान उनकी एक मैगजीन घटनास्थल पर ही गिर गई। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर डिप्टी विकास कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है。0
0
Report
गंगापुर में हनुमान जयंती शोभायात्रा के लिए सुरक्षा रूट मार्च जारी
Noida, Uttar Pradesh:गंगापुर कस्बे में गुरुवार को हनुमान जयंती को लेकर निकलनी वाली विशाल शोभायात्रा को लेकर पुलिस द्वारा रूट मार्च निकल गया। समुचे मार्ग पर पुलिस बल तैनात किया गया। मंदिर व मस्जिद चौक पर भारी संख्या में पुलिस तैनात किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुधराज, पुलिस उपाधीक्षक सुदर्शन पालीवाल, थाना प्रभारी लीलाधर मालवीय सहित भारी संख्या में पुलिस जाप्ते ने रूट मार्च किया। सर्व हिंदू समाज द्वारा गुरुवार को हनुमान जयंती को लेकर विशाल शोभायात्रा रात्रि 9 बजे प्रारंभ होगी.0
0
Report
Advertisement
