206122
सहारनपुर-पुलिस ने किया पैदल गस्त
Auraiya, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु कोतवाली औरैया पुलिस फोर्स के साथ कोतवाली औरैया क्षेत्रांतर्गत पैदल गस्त करते हुए संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों को चेक किया व लोगों से संवाद करके उनको सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया ।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भरत तिवारी केस में एनसीसीएफ प्रमुख का परिवार से मिलना, न्याय की उम्मीद बढ़ी
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में कथित पुलिस एनकाउंटर में भरत तिवारी की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने और मामले की जानकारी लेने के लिए एनसीसीएफ के Nacional अध्यक्ष विशाल सिंह आज बिलौटी गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मिलकर घटना के बारे में विस्तृत बातचीत की और उनकी व्यथा को करीब से समझा। मुलाकात के दौरान परिजनों ने विशाल सिंह के सामने अपना दुख व्यक्त किया। भरत तिवारी के परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों की बात सुनने के बाद विशाल सिंह ने स्पष्ट किया कि वे पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जब तक परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका समर्थन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार द्वारा अधिकारियों की कार्यशैली पर जो चिंताएं जताई गई हैं, उन्हें वे संबंधित उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने हर संभव सहयोग का वादा करते हुए परिवार को हिम्मत रखने को कहा। जबकि डुमरांव विधानसभा से जदयू के विधायक राहुल सिंह भी भरत के घर पहुंचकर उनके परिवार से मिले और उनको हर संभव मदद देने की बात कही। उन्होंने कहा कि मामला अब सब्जयूडीस हो गई है और जांच शुरू हो गई है जो भी होगा जांच के आधार पर ही होगा।0
0
Report
धनबाद में मोहर्रम के दिन तेज रफ्तार टक्कर: एक की मौत, फरार चालक तलाश
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में मोहर्रम के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गोविंदपुर साहिबगंज रोड पर स्थित अपना नर्सिंग होम के समीप तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान पथुरिया निवासी रियाज अंसारी के पुत्र शाहबाज अंसारी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ टक्कर इतनी जोरदार थी कि शाहबाज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद टक्कर मारने वाला बाइक चालक अपनी बाइक लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। हालांकि फुटेज साफ नहीं होने के कारण अब तक आरोपी बाइक चालक की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार बाइक सवार की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
BSL के अवैध कब्जे: नगर सेवा ने सेक्टर 6 में क्वार्टर खाली कराए, निगरानी जारी
Bokaro Steel City, Jharkhand:BSL के अवैध कब्जे वाले क्वार्टर खाली कराने में नगर सेवा को करना पड़ा मशक्कत, कब्जाधारियों से हुई नोकझोंक बताते चले कि बोकारो स्टील प्लांट के क्वार्टरों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने गई नगर सेवा भवन और सुरक्षा टीम को भारी मशक्कत करनी पड़ी। कब्जाधारियों ने विरोध किया और होम गार्ड जवानों से तीखी नोकझोंक भी हुई। सेल की इकाई BSL के कई खाली क्वार्टरों पर इन दिनों अवैध कब्जा हो रहा है। आरोप है कि कुछ लोग इन क्वार्टरों में अवैध तरीके से लोगों को बसा रहे हैं और भाड़ा भी वसूल रहे है। इसी तरह के एक मामले में नगर सेवा भवन की टीम भारी संख्या में होम गार्ड और सुरक्षा जवानों के साथ सेक्टर 6 पहुंची जहां कब्जाधारियों ने पहले क्वार्टर खाली करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं हुई। बाद में सुरक्षा बलों ने सख्ती दिखाते हुए क्वार्टर खाली कराया। BSL प्रबंधन का कहना है कि अवैध कब्जा दिलाने वाले रैकेट पर नजर रखी जा रही है और ऐसे क्वार्टरों को चिन्हित कर कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
बाल मजदूर से सरकारी ऑफिस में लगवाई जा रही झाड़ू, वीडियो वायरल
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद तहसील के सरकारी कार्यालय में एक बालक द्वारा झाड़ू लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तहसील मुख्यालय स्थित सरकारी कार्यालय में यह बालक झाड़ू लगाता हुआ दिख रहा है । सरकार की ओर से तमाम दावे किए जाते हैं कि बाल श्रम उन्मूलन पर काम किया जा रहा है। बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल भेजा जा रहा है और जो लोग बच्चों से काम कराते पाये जा रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है लेकिन तहसील मुख्यालय का ही एक वीडियो वायरल हुआ है जिससे प्रशासन की कलई खुलती हुई नजर आ रही है। शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सैय्यद वाड़ा से निकला मोहर्रम का जुलूस, सुपुर्द- -ए- खाक किया गया
Shahabad, Uttar Pradesh:कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सैय्यद वाड़ा से मोहर्रम का जुलूस गुरुवार को दोपहर निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में ताजिए शामिल रहे जिन्हें मकबरा पर सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। सैय्यद वाड़ा में इमामबाड़े पर बड़ी संख्या में ताजिया रखने की परंपरा चली आ रही है। रात्रि में लोगों ने अपने घरों पर भी ताजिए रखे। सुबह सभी ताजिए जुलूस के रूप में एकत्रित हो गए। दोपहर को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस सबसे पहले जामा मस्जिद के समक्ष पहुंचा। जहां पारंपरिक रीति रिवाज संपन्न हुए। उसके बाद मोहर्रम का यह जुलूस सदर बाजार, बड़ी बाजार, घास मंडी, स्टेट बैंक, नगर पालिका, सरांय दरवाजा होते हुए सीधे मकबरा पहुंचा जहां पर इन ताजियों को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।0
0
Report
युवती लापता, आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज
Shahabad, Uttar Pradesh:मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले आरोपी के विरुद्ध तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़ित के अनुसार उसकी 21 वर्षीय पुत्री को लखीमपुर जनपद के हैदराबाद थाना के ग्राम हरगोविंद पुर निवासी मिथुन पुत्र रावेंदर 17 जून की सुबह करीब 11 बजे बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया।पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
दरभंगा में युवक की लाठी-फरसे से हत्या, ASI को गोली, आपसी विवाद में वारदात
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस कर्मी को भी लगी गोली; आपसी विवाद में वारदात, एफएसएल टीम जांच में जुटी, दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव में शुक्रवार की सुबह आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। घटना में 25 वर्षीय सुनील सहनी की लाठी-फरसा से हमला कर हत्या कर दी गई, जबकि बिहार पुलिस के एक दरोगा मोबिन को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज दरभंगा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक के पिता दिलीप सहनी ने गांव के सोनू, मोनू, राहुल समेत करीब 10 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पहले भी उनके बेटे को धमकी दी गई थी और हमलावर पहले से लाठी,डंडा और धारदार हथियार लेकर घात लगाए बैठे थे। वहीं, पुलिस के अनुसार, घायल मोबिन (50 वर्ष) वर्तमान में पटना जिला बल में सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदस्थापित हैं। उन्हें गोली लगने के बाद दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए DMCH भेज दिया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। DIG मनोज कुमार SSP जगुनाथ रेड्डी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि SDPO sadar-1 कैंप कर मामले की निगरानी कर रहे हैं। SDPO राजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का है। गांव में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि मृतक सुनील सहनी के विरुद्ध पूर्व में दरभंगा और सीतामढ़ी जिले के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, सहित कई आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं साथ ही गांव के मुस्लिम युवती से भी भगा कर विवाह किया था जिससे गांव में नराजगी भी था हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान घटना की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।0
0
Report
अयोध्या: राम मंदिर दान विवाद पर केजरीवाल का बयान वायरल
Noida, Uttar Pradesh:AYODHYA (UP): ARVIND KEJRIWAL (AAP CONVENOR) ON RAM MANDIR DONATION ROW0
0
Report
हरियाणा की नई खेल ग्रेडेशन नीति से खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का फायदा
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा सरकार का खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा राज्य की खेल ग्रेडेशन पॉलिसी में किया बदलाव हरियाणा स्टेट गेम्स में खेलने वाले खिलाड़ियों की अब होगी ग्रेडेशन ओलिंपिक संघ करवाता है स्टेट गेम्स स्टेट गेम्स में खेलने वाले खिलाड़ियों को अब सरकारी नौकरी में भी मिलेगा फायदा हरियाणा ओलंपिक संघ के महासचिव पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने खिलाड़ियों को सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी का जताया आभार प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों के हित में बड़ा फैसला लिया है, खिलाड़ियों को फायदा होगा मुख्यमंत्री नायब सैनी, खेल मंत्री गौरव गौतम का अच्छा फैसला है - पंवार0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: मुहर्रम सुरक्षा के लिए 2 प्लाटून फोर्स, ड्रोन और सोशल मीडिया निगरानी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तर पश्चिम DCP आकांक्षा यादव ने कहा, "मुहर्रम के जुलूस के लिए कई तरह की व्यवस्थाएं की गई है। जिला पुलिस की टीमें तैनात है, साथ ही एक 2 प्लाटून फोर्स तैनात है। सोशल मीडिया पर नज़र रखी जा रही है... ड्रोन का भी हम इस्तेमाल कर रहे हैं। सारे इंतजाम किए गए हैं ताकि सब सुरक्षित तरीके से संपन्न हो।"0
0
Report
उज्जैन मोहर्रम जुलूस विस्फोट: गिरफ्तार 3 की पुलिस रिमांड; अन्य आरोपी फरार
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन मुहर्रम जुलूस के दौरान वाहन में विस्फोट करने के मामले के गिरफ्तार 3 आरोपियों को न्यायालय ने दिया 3 दिन का पुलिस रिमांड, अखाड़ों के बीच प्रतिस्पर्धा के कारण हुआ निंदनीय कृत्य, विस्फोट में उपयोग किया गया था पटाखों का बारूद, आरोपियों ने जुलूस की नही ली थी अनुमति, फरार 6 अन्य आरोपियों की होगी जल्द गिरफ्तारी, Fsl, जिला पुलिस बल और स्पेशल ब्रांच कर रही है मामले की जांच, उज्जैन के बड़नगर तहसील में दो दिन पहले मोहर्रम जुलूस के दौरान क्रेन में 40 फीट ऊंचाई पर लटका कर चार पहिया वाहन में किए गए विस्फोट के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आयोजन के मुख्य आयोजन करता सहित दो अन्य युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है 6 अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं गिरफ्तार आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया गया ।जहां से उन्हें 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस अब आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करेगी। व इस पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया जाएगा। मामले में उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने शुक्रवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम पर बताया कि यह घटना अखाड़े के बीच प्रति स्पर्धा के कारण हुई है । जो की नंदिनी कृत्य है। जांच में प्रथम दृष्टया सामने आया है कि पटाखों के द्वारा विस्फोट किया गया है। पटाखे का ही बारुद का उपयोग किया गया है। FSL टीम जांच कर रही है। सैंपल कलेक्ट किए गए हैं । इसके साथ ही जिला बल व स्पेशल ब्रांच भी जांच में जुटी है। आवश्यकता पड़ने पर अन्य एजेंसियों के साथ कोआर्डिनेशन किया जाएगा। कल पूरे जिले में सभी प्रकार के जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकले हैं。0
0
Report
हरिद्वार जा रहे परिवार की कार हादसे में चार की मौत, तीन घायल
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार जा रहे परिवार की कार हादसे का शिकार, दो महिलाओं समेत चार की मौत, तीन घायल. सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में शुक्रवार को देहरादून–पंचकूला हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में हरियाणा के एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं. हरिद्वार जा रहे परिवार की फॉर्च्यूनर कार को पीछे से तेज रफ्तार वैगनआर कार ने टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं, एक मासूम बच्चे और एक बुजुर्ग समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा के सोनीपत जनपद के बहादुरगढ़ निवासी चरण सिंह अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर हरिद्वार जा रहे थे. जैसे ही उनकी फॉर्च्यूनर कार थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून–पंचकूला हाईवे पर पहुंची, पीछे से आ रही तेज रफ्तार वैगनआर कार ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी. सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चरण सिंह की पत्नी सुदेश, पुत्रवधू प्रीति, पोते शिवांश तथा एक बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया. वहीं प्रवीण, सहदेव और एक अन्य घायल का अस्पताल में गंभीर हालत में उपचार चल रहा है.0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर में जयमाल के बाद दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बारात लौट गई
Fatehpur, Uttar Pradesh:जयमाल के बाद दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बैरंग लौटी बारात ग्रेजुएट युवती ने शादी करने से किया इनकार कन्या पक्ष का आरोप- दहेज और वर पक्ष के व्यवहार से आहत होकर लिया फैसला आरोप है कि शादी से पहले दूल्हे के खाते में ₹6.50 लाख ऑनलाइन भेजे गए थे। रातभर पंचायत के बाद दोनों पक्षों में लिखित समझौता हुआ。 समझौते के अनुसार ₹6.50 लाख और ₹1.25 लाख खर्च लौटाने पर बनी सहमति बारात बिना शादी के वापस लौटी, दोनों परिवारों में छाया मातम औंग थाना क्षेत्र के एक गांव में जयमाल के बाद टूटी शादी0
0
Report
गुना बायपास हादसे में सचिन सेन की मौत: परिवार का आरोप हत्या, जांच मांग
Morena, Madhya Pradesh:गुना गुना बायपास तिराहे स्थित श्रीराम इंश्योरेंस ऑफिस से गिरकर 30 वर्षीय कर्मचारी सचिन सेन की संदिग्ध मौत हो गई। कंपनी इसे हादसा बता रही है, जबकि परिजनों ने दो अधिकारियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के भाई मनीष का दावा है कि सचिन को 3-4 दिन से ऑफिस में बंधक बनाकर रखा गया था। परिजनों के मुताबिक कंपनी की बकाया रकम की वसूली को लेकर उस पर लगातार मानसिक दबाव डाला जा रहा था। सचिन लूसन का बगीचा का निवासी था और दो साल से कंपनी में कार्यरत था। घटना के बाद ऑफिस के बाहर कर्मचारियों और परिजनों ने हंगामा कर निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सीसीटीवी फुटेज और स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रबंधन का कहना है कि सचिन तनाव में था और अचानक छत से गिर गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ होगा कि मौत हादसा थी या साजिश। बाइट - प्रशांत सिंह एडिशनल एसपी बाइट - मनीष सैन परिजन0
0
Report
मुहर्रम सुरक्षा: नोएडा में 25 से अधिक जगहों पर जुलूस, CCTV से निगरानी
Noida, Uttar Pradesh:NOIDA (UTTAR PRADESH): RAJEEV NARAYAN MISHRA (JOINT COMMISSIONER) ON MOHARRAM SECURITY ARRANGEMENTS नोएडा, उत्तर प्रदेश: संयुक्त आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा ने मुहर्रम के सुरक्षा इंतज़ामों पर कहा, "मुहर्रम त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए नोएडा ज़ोन, सेंट्रेल नोएडा ज़ोन में 25 से अधिक स्थानों में जुलूस का कार्यक्रम प्रस्तावित है... सिविल पुलिस, PAC बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर भी व्यवस्था की गई है, CCTV कैमरों के माध्यम से हम नज़र रख रहे हैं। हम शांति समिति की बैठकें कर चुके हैं। सभी थाना प्रभारी मुस्तैद हैं..."0
0
Report
Advertisement
