औरैया में भगवान शंकर की बारात के साथ रामलीला का शुभारम्भ
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया में भगवान शिव की भव्य बारात परंपरागत रूप से सजा-धजाकर बाजे के साथ निकाली गई। इस बारात में देवी-देवताओं के साथ यमराज व लंकापति रावण भी शामिल हुए। बारात को रामलीला ग्राउंड से निकाला गया, जिसकी पूजा-अर्चना कर DM डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने आरती की। यह बारात रामलीला के मंच शुरू होने के 1 दिन पहले निकाली जाती है और नगर में भ्रमण करती है। बारात में आकर्षक झांकियां व मायावी करतबें शामिल होती हैं जो दर्शकों का मुख्य आकर्षण होती है। जिससे देखने के लिए लोग सड़कों पर उमड़ पड़ते हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन
Gonda, Uttar Pradesh:बाबू अवध बिहारी शिव मंदिर, राजेंद्र नगर, तोपखाना गली स्थित परिसर में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ जारी है। 27 मार्च से प्रारंभ हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का आयोजन किया जा रहा है। 01 अप्रैल को रुक्मिणी विवाह का भव्य आयोजन होगा, जबकि 02 अप्रैल को पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।नालंदा में शीतलाष्टमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में भगदड़ से 8 श्रद्धालुओं की मौत
Nalanda, Bihar:नालंदा के प्रसिद्ध शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, शीतलाष्टमी के पावन अवसर पर माता शीतला के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। भीड़ अचानक बढ़ने और अव्यवस्था के कारण भगदड़ की स्थिति बन गई। कई महिलाएं और बुजुर्ग इस हादसे की चपेट में आ गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।