206122
औरैया में बारिश ने खोली नगर पालिका के दावों की पोल
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया में भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। सूचना के अनुसार नरायनपुर, आर्यनगर, बनारसीदास और पढीन दरवाजा समेत एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में पानी भर गया है। वहीं सदर बाजार में दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों का सामान बर्बाद हो रहा है। साथ ही नागरिकों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। जिसके चलते नगर पालिका की लापरवाही के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कॉर्बेट-नैनीताल पर्यटन: बढ़ती संख्या के साथ जंगल-संरक्षण का सवाल
Ramanagara, Karnataka:कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की पहचान देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के प्रमुख वन्यजीव पर्यटन स्थलों में होती है, यहां जंगल सफारी हजारों लोगों की आजीविका का आधार है. लेकिन पर्यटन बढ़ने के साथ एक नई बहस भी तेज हुई है—क्या सिर्फ पर्यटकों की संख्या बढ़ना ही पर्यटन की सफलता है? या फिर ऐसा पर्यटन जरूरी है, जिसमें स्थानीय रोजगार के साथ जंगल, वन्यजीव, नदियां और स्थानीय संस्कृति भी सुरक्षित रहे? कॉर्बेट में पर्यटन का दायरा पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है, होटल, रिजॉर्ट, जिप्सी, नेचर गाइड, ड्राइवर, स्थानीय दुकानदार और दूसरे छोटे-बड़े कारोबार सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से इससे जुड़े हैं. लेकिन इसी बढ़ते पर्यटन के बीच इको टूरिज्म के मूल उद्देश्य को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं. वरिष्ठ वन्यजीव प्रेमी और विशेषज्ञ इमरान खान कहते हैं कि पर्यटन का वास्तविक अर्थ सिर्फ मनोरंजन नहीं है, पर्यटन का संबंध किसी क्षेत्र की संस्कृति, मूल्यों, ज्ञान और स्थानीय जीवन से भी होना चाहिए, उनके मुताबिक पर्यटन से स्थानीय लोगों को रोजगार मिले, लेकिन जिस क्षेत्र में पर्यटक पहुंच रहे हैं, वहां के संरक्षण और शांति का भी ध्यान रखा जाना चाहिए. खासतौर पर टाइगर टूरिज्म का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कई बार बाघ दिखाई देने पर बड़ी संख्या में जिप्सियां एक ही जगह जुट जाती हैं, इससे शोर और अव्यवस्था की स्थिति पैदा होती है. उनका कहना है कि पर्यटन नीतियों का दोबारा आकलन करते हुए अलग-अलग क्षेत्रों की कैरिंग कैपेसिटी यानी पर्यावरणीय क्षमता तय करना जरूरी है. इसी सवाल को वन्यजीव विशेषज्ञ सुमंता घोष एक अलग नजरिए से देखते हैं, उनके मुताबिक उत्तराखंड में यात्रा की परंपरा हमेशा सिर्फ घूमने-फिरने तक सीमित नहीं रही, यात्रा व्यक्ति को अनुभव, सीख और बदलाव देकर लौटाती थी, अब सवाल यह है कि उत्तराखंड के संवेदनशील और नाजुक लैंडस्केप में आने वाला पर्यटक यहां से क्या सीखकर जा रहा है और क्षेत्र को क्या देकर जा रहा है? सुमंता घोष कहते है केवल आना, खाना-पीना, मनोरंजन करना, शोर मचाना और गंदगी फैलाकर चले जाना पर्यटन नहीं हो सकता, पर्यटन की नीतियां ऐसी हों, जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका भी लंबे समय तक सुरक्षित रहे और पर्यावरण का संरक्षण भी हो. प्रसिद्ध वन्यजीव फोटोग्राफर दीप रजवार के मुताबिक कॉर्बेट सिर्फ पर्यटकों के घूमने की जगह नहीं है, यह वन्यजीवों और स्थानीय समुदायों का साझा जीवन है, दीप रजवार कहते है कॉर्बेट लाखों लोगों की आजीविका का केंद्र है, लेकिन यह वन्यजीवों का भी घर है, हमें ऐसा पर्यटन चाहिए जो स्थानीय समुदाय, संस्कृति और वन्यजीवों का सम्मान करे, अनियंत्रित पर्यटन से कॉरिडोर प्रभावित हुए हैं, इसलिए सरकार को ठोस नीति बनानी होगी. हालांकि वन विभाग का कहना है कि कॉर्बेट में पर्यटन निर्धारित नियमों और क्षमता के अनुसार संचालित किया जाता है. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पार्क वार्डन बिंदर पाल सिंह के मुताबिक पिछले छह वर्षों में करीब 18 से 20 लाख भारतीय और 25 से 30 हजार विदेशी पर्यटक कॉर्बेट पहुंचे हैं, ऐसे में पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना विभाग की प्राथमिकता है. इको टूरिज्म में जिम्मेदारी भी होती है, रोमांच के साथ वन्यजीवों की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, प्रत्येक जोन में निर्धारित संख्या में पर्यटक जाते हैं, ताकि वन्यजीवों को समस्या न हो, पर्यटन और वन्यजीव सुरक्षा के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए, इस पर हम लगातार काम करते हैं. यानी तस्वीर के दोनों पहलू साफ हैं। एक तरफ पर्यटन स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है, हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलता है, दूसरी तरफ बढ़ता दबाव जंगल, वन्यजीव, यातायात, कचरा और प्राकृतिक संसाधनों के सामने नई चुनौतियां खड़ी करता है. विश्व पर्यटन दिवस पर कॉर्बेट और नैनीताल की कहानी इसलिए सिर्फ बढ़ते पर्यटकों की कहानी नहीं है। यह उस सवाल की कहानी भी है कि आने वाले वर्षों में उत्तराखंड किस तरह का पर्यटन चाहता है. ऐसा पर्यटन, जिसमें पर्यटक आएं, स्थानीय लोगों की आय बढ़े, कारोबार चले और रोजगार पैदा हों—लेकिन साथ ही जंगल की शांति, वन्यजीवों का प्राकृतिक व्यवहार, नदियों की स्वच्छता और स्थानीय संस्कृति भी सुरक्षित रहे. कॉर्बेट और नैनीताल में पर्यटन की रफ्तार लगातार बढ़ रही है, लेकिन अब चुनौती सिर्फ पर्यटकों को आकर्षित करने की नहीं, बल्कि पर्यटन और संरक्षण के बीच संतुलन बनाने की है। क्योंकि कॉर्बेट की असली ताकत उसके जंगल और वन्यजीव हैं… और नैनीताल की पहचान उसकी झीलों, पहाड़ों और प्राकृतिक सुंदरता से, ऐसे में विश्व पर्यटन दिवस पर सबसे बड़ा सवाल यही है—पर्यटन बढ़े, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं.0
0
Report
कोलकाता में कुणाल घोष पर हमला, बेलघाटा में फिर हमला—पुलिस जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:कल कोलकाता के उत्तरपाड़ा में कुणाल घोष के ऊपर हमले का बाद आज फिर से बेलघाटा में उनकी गाड़ी पर हमला हुआ ऐसा आरोप है हमले के बाद नारकेलडांगा थाने पहुंचे कुणाल घोष बीजेपी पर आरोप 1) kunal ghosh crying in video हमले के बाद कुणाल घोष ने रोते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया COUNTER – 56 SEC ::2:30 MIN POINTERS - कल की गाड़ी नहीं बल्कि मैं आज किसी और की गाड़ी में बैठा था , मेरा बाइक वाहिनी ने पीछा किया ईंट पत्थर मारे , गाली गलौच की हाथ में हथौड़ा , रिवाल्वर , गाड़ी का कांच तोड़कर मेरे हाथ में मारा , मुझे जान से मारने की धमकी दी मेरे सहकर्मी सुरक्षित नहीं है थाने में घुसा बचने के लिए , थाने की सीढ़ी तक भागा इस तरह से मुझे रोक नहीं सकते , चैलेंज करता हू , मेरी लाश गिरा दो गुंडा वाहिनी , बार बार मेरे ऊपर अटैक हो रहा है , आज चौथा दिन है मेरे पास सिक्योरिटी थी कोर्ट के आर्डर , उसे हटा दिया यह गणतंत्र है ? ?मैं फिर निकलूंगा कल बेलघाटा थाने के OC को चिट्ठी दी मैंने , खुद फोन कर के बोला कोई राजनितिक कार्यक्रम नहीं था 2) video given by kunal ghosh when he was followed by goons on bikes and scooty0
0
Report
चमोली में भारी बारिश के बीच रुद्रनाथ ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, अशोक की मौत
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर चमोली जिले में भारी बारिश के बीच रुद्रनाथ ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सगर गांव के पास ट्रैक पर करीब 4 किलोमीटर आगे एक व्यक्ति पहाड़ी से नीचे गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके के लिए रवाना हुई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर करीब 150 मीटर गहरी खाई से शव बरामद किया। वीओ 1 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज SDRF पोस्ट गौचर को हादसे की सूचना मिली। सूचना के मुताबिक सगर गांव के पास रुद्रनाथ ट्रैक पर करीब 4 किलोमीटर आगे एक व्यक्ति पहाड़ी से नीचे गिर गया था। जानकारी मिलते ही उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में SDRF की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने मौके पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया。 काफी मशक्कत के बाद SDRF जवानों ने करीब 150 मीटर गहरी खाई से व्यक्ति का शव बरामद किया। इसके बाद शव को सुरक्षित रूप से रोड हेड तक पहुंचाया गया और आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक की पहचान 36 वर्षीय अशोक पुत्र श्रीकांत, निवासी मद्रास के रूप में हुई है। हादसे के कारणों को लेकर पुलिस की आवश्यक कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी के बैंकों ने रविवार को खुले, 3 दिन की हड़ताल के बावजूद राहत
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में रविवार को खुले बैंक: शहर के छोटे-बड़े लगभग 480 बैंक रविवार को आम दिनों की तरह खुले रहे। • बैंकों के बाहर लंबी-लंबी कतारें: सुबह से ही काम निपटाने के लिए ग्राहकों और व्यापारियों की भारी भीड़ जमा रही。 • असुविधा से बचाने का फैसला: 5 दिनों की लगातार बंदी से बचाने के लिए RBI के निर्देश पर रविवार को बैंक खोले गए。 • कल से 3 दिन की हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारी 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे。 • UFBU का हड़ताल का आह्वान: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने अपनी मांगों को लेकर इस हड़ताल का ऐलान किया है。 • मुख्य मांग '5-डे बैंकिंग': बैंक कर्मचारी हफ्ते में 5 दिन बैंकिंग और शनिवार की छुट्टी लागू करने की मांग कर रहे हैं。 • ग्राहकों को मिली बड़ी राहत: रविवार को बैंक खुलने से लोगों के चेक क्लीयरेंस, कैश डिपॉजिट और ज़रूरी काम पूरे हुए。 • व्यापारियों ने जताई खुशी: वाराणसी के व्यापारियों ने कहा- "अगर आज बैंक नहीं खुलते, तो व्यापार पर बहुत बुरा असर पड़ता।" • ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी जारी: हड़ताल के बावजूद यूपीआई , नेट बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी。 • गुरु-बुध तक बंद रहेंगे बैंक: सोमवार से बुधवार तक शाखाओं में कामकाज ठप रहेगा, जिसके बाद गुरुवार को बैंक वापस खुलेंगे。0
0
Report
हाथरस में डबल मर्डर: धारदार हथियार से पति-पत्नी हत्या, जांच तेज
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में डबल मर्डर की वारदात रिटायर्ड फौजी व पत्नी की धारदार हथियार से हत्या से फैली सनसनी हत्यारों ने पति पत्नी की चाक़ू से गोदकर की हत्या कमरे में दोनों के खून से लथपथ मिले शव रिटायर्ड फौजी, पत्नी की हत्या पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी पुलिस ने डॉग स्क्वायड व फॉरेन्सिक विभाग की टीम को जांच के लिए बुलाया पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के नगला मंस्या मोहल्ले की घटना0
0
Report
तुमसर-मोहाडी डpseudo drought सूची से बाहर: किसान NH के पास प्रदर्शन कर रहे
Bhandara, Maharashtra:भंडारा जिले में पावसाच्या अनिश्चिततेमुळे शेतकरी आर्थिक संकटात सापडले आहेत. मात्र शासनाच्या dुष्काळग्रस्त तालुक्यांच्या यादीत तुमसर आणि मोहाडीचा समावेश नसल्याने उसर्रा येथे तुमसर-रामटेक राष्ट्रीय महामार्गालगत आंदोलन झाले. शेतकऱ्यांनी दुष्काळी परिस्थितीचे फेरआवाडे घ्यावे, पीक पाहणी व पंचनामे करून नुकसानग्रस्त शेतकऱ्यांना मदत करावी अशी मागणी केली; मागणी मान्य न झाल्यास आंदोलन तीव्र करण्याचा इशारा दिला गेला.0
0
Report
Advertisement
तिरहुत नहर का तटबंध टूट, रaxa क्षेत्र में पानी से खतरा बढ़ा
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में टूटा तिरहुत नहर का तटबंध तिरहुत नहर का तटबंध टूटने के कारण रक्सा गांव की तरफ तेजी से बढ़ रहा नहर का पानी मुजफ्फरपुर जिले के मड़वन प्रखंड के रक्सा दक्षिणी के समीप टूटा तिरहhut नहर का तटबंध तिरहhut नहर का तटबंध टूटने से रक्सा दक्षिणी और रक्सा डीह के बीच लोगो का आवागमन बाधित मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सैकड़ो लोग संबंधित अधिकारी को दिया गया मामले की सूचना प्रशासन की टीम पहुंची बांध मरम्मत के कार्य में जुटी स्थानीय निवासी चंदन कुमार ओझा ने बताया की यह बांध 1 साल में तीसरी बार टूटा है. अभी बांध टूटने के कारण खेतों में लगे फसल बर्बाद हो जाएगा अगर जल्द ही इसको नहीं रोका गया तो गांव में भी पानी पहुंच सकती है. फिलहाल यहां पर प्रशासन की टीम पहुंची है. बाइट - चंदन कुमार ओझा,स्थानीय इनपुट - मणितोष कुमार0
0
Report
महाराजा सूरजमल इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स के साथ साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम और जनसुनवाई
Delhi, Delhi:वेस्ट डिस्ट्रिक्ट डीसीपी ने महाराजा सूरजमल इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स के साथ साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम किया। जनकपुरी और कीर्ति नगर थाने में लोगों के साथ हुई जनसुनवाई। लोगों ने एसएचओ के सामने अपनी समस्याएं रखीं। पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने डीसीपी वेस्ट के ऑफिस में महाराजा सूरजमल इंस्टीट्यूट, जनकपुरी के स्टूडेंट्स के साथ एक इंटरैक्टिव अवेयरनेस प्रोग्राम किया। वही पश्चिमी जिला जनकपुरी और कीर्ति नगर थाने में जनसुनवाई रखी जिसमें एसएचओ द्वारा लोगों की समस्या को सुन गया और साथ ही हल करने का वायदा भी किया। श्री हरेश्वर वी. स्वामी, और SHO/साइबर ने स्टूडेंट्स के साथ साइबर सिक्योरिटी, साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया के ज़रिए शिकायतों की रिपोर्टिंग, और महिलाओं और लड़कियों की ऑनलाइन सेफ्टी पर बात की। स्टूडेंट्स ने साइबर अपराधों से जुड़ी अपनी चिंताएँ और शिकायतें शेयर कीं, साथ ही अपने-अपने इलाकों में क्राइम पैटर्न और दूसरे पब्लिक सेफ्टी मुद्दों पर भी बात की। अधिकारियों ने उनकी चिंताएँ सुनीं और ऐसे मामलों की तुरंत रिपोर्ट करने की अहमियत समझाई। स्टूडेंट्स को ज़रूरी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया और उन्हें हिम्मत दी गई कि जब भी उन्हें पब्लिक सेफ्टी से जुड़ी कोई चिंता दिखे, तो वे समय पर जानकारी शेयर करके पुलिस की आँख और कान बनकर काम करें। सेशन के आखिर में साइबर अपराधों पर एक क्विज़ रखी गई। DCP/वेस्ट ने हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट दिए।0
0
Report
तिलकनगर में दो वाहन चोरी गिरोह गिरफ्तार, 3 बाइक-2 स्कूटी बरामद
Delhi, Delhi:मैकेनिक बन बैठे शातिर वाहन पलक झपकते ही देते थे वारदात को अंजाम चोरी की स्कूटी बेचने के दौरान तिलकनगर तिलकविहार चौकी पुलिस ने पकड़ लिए दो शातिर वाहन चोर चोरी की तीन बाईक और दो स्कूटी बरामद तिलकनगर रोहिणी नॉर्थ पश्चिम विहार ईस्ट के पॉच मामलों का हुआ खुलासा पश्चिमी जिला के तिलक नगर तिलक विहार चौकी की पुलिस टीम ने दो शातिर वाहन चोर को तब गिरफ्तार किया जब वह चोरी की स्कूटी को बेचने श्मशान भूमि तिलकविहार जा रहे थे ।पकड़े गए शातिर वाहन चोरों की पहचान इंद्रपाल सिंह और प्रिंस 42 गगनजोत सिंह उर्फ गोगी 25 दोनों ही तिलक विहार इलाके के रहने वाले हैं और मैकेनिक का काम करते थे उसके बाद शातिर वाहन चोर बन बैठे। पुलिस ने उनके पास से चोरी की तीन बाईक और दो स्कूटी बरामद कर ली हैं ।इनके पकड़े जाने से तिलकनगर रोहिणी नॉर्थ पश्चिम विहार ईस्ट के पॉच मामलों का खुलासा हुआ है।पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के अनुसार तिलक विहार चौकी पुलिस टीम को पेट्रोलिंग के दौरान जानकारी मिली कि गाड़ी चोरी करने वाले दो शातिर वाहन चोर शमशान घाट, B-ब्लॉक, तिलक विहार के पास चोरी का टू-व्हीलर बेचने आएंगे। जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, टीम ने बताई गई जगह पर जाल बिछाया। सुबह करीब 04:15 पर, दो लोगों को एक टू-व्हीलर पर देखा गया और उन्हें पकड़ लिया गया। गाड़ी के डॉक्यूमेंट्स दिखाने के लिए कहने पर, वे नहीं दिखा पाए। वेरिफिकेशन से पता चला कि स्कूटी चोरी होने की रिपोर्ट तिलक नगर में दर्ज कराई गई थी। लगातार पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने PS तिलक नगर और दूसरे पुलिस स्टेशनों के इलाके से मोटरसाइकिल चोरी करने में अपना हाथ कबूल किया। आगे की जांच के दौरान, उनकी निशानदेही पर, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें और एक और चोरी की स्कूटी बरामद की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और बरामद गाड़ियों को प्रोसीजर के मुताबिक ज़ब्त कर लिया गया。0
0
Report
Advertisement
NH 730 के ओवरब्रिज में भ्रष्टाचार, उद्घाटन बिना चालू, 84 करोड़ खतरे में
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:NH 730 पर गोला रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवर ब्रिज में भ्रष्टाचार की पोल लगातार परत दर परत खुलती चली जा रही है । ओवर ब्रिज को बिना किसी उद्घाटन और अनियमितताओं के बाऊजूद उसे चालू कर दिया गया था। इसके लिए जिला प्रशासन ने भी आंखे बंद कर लीं 84 करोड़ की लागत से बना ओवर ब्रिज पर सड़क धसने से एक बड़ा गढ़ा बन गया जिससे लोगों की जान का खतरा बन गया है ओवर ब्रिज की सड़क पर जंप भी आ चुकी है ।0
0
Report
तीन दिनों की बारिश के बावजूद चाचा-भतीजे नदी पार करते समय बह गए; SDRF तलाशी में
Satna, Madhya Pradesh:सतना। तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते जिले के नदी-नाले उफान पर हैं। इसके बावजूद जैतवारा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम चाचा-भतीजे ने उफनती तुर्री नदी का पुल पार करने की कोशिश की। तेज बहाव में दोनों बाइक समेत फंस गए। ग्रामीणों ने भतीजे को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन 50 वर्षीय रामचेरे वर्मा तेज बहाव में बह गए। रविवार सुबह से उनकी तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम करीब 6 बजे रामचेरे वर्मा अपने भतीजे के साथ बाइक से कस्बे से नयागांव-सभापुर की ओर जा रहे थे। तुर्री नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को नदी पार नहीं करने की समझाइश दी, लेकिन वे आगे बढ़ गए। कुछ दूर जाते ही तेज बहाव में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों बहने लगे। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया और भतीजे को किसी तरह बाहर निकाल लिया। इसी दौरान रामचेरे वर्मा पानी के तेज बहाव में बहते चले गए। घटना की सूचना मिलते ही जैतवारा थाना प्रभारी पंकज शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी, लेकिन खराब मौसम और अंधेरा होने के कारण शनिवार रात सर्चिंग शुरू नहीं सकी। रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने वोट के जरिए नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। मौके पर एसडीएम लोकेश कुमार जांगड़े, पुलिसकर्मी, परिजन और ग्रामीण मौजूद हैं। नदी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम सावधानी के साथ तलाश कर रही है।0
0
Report
बैंक हड़ताल से पहले देशभर के बैंकों में छुट्टी के दिन भी कामकाज जारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- 3 दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले आज छुट्टी के दिन देशभर के बैंक खुले हैं. कल 30 सितंबर तक बैंकों की पूरे देश में हड़ताल है. राजस्थान में करीब 9 हजार बैंक शाखाएं प्रभावित होंगी. हड़ताल से पहले लोग अपने जरूरी काम के लिए बैंक पहुंच रहे हैं. इस हड़ताल से करीब 1.25 लाख बैंक कर्मी शामिल होंगे. 90 फीसदी बैंक स्टाफ के हड़ताल में शामिल होने का दावा किया गया है. SBI, PNB, BOB, केनरा, यूको समेत सार्वजनिक बैंक प्रभावित होंगे. RRB और सहकारी बैंकों के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हैं. पे-स्केल 1 से 5 तक के कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे. बैंकिंग लेनदेन और कारोबार पर बड़ा असर पड़ेगा. करीब 50 हजार करोड़ के कारोबार पर असर का दावा किया गया. आखिरकार छुट्टी के दिन कैसे बैंकों में काम हो रहा, ग्राउंड जीरो से जाना संवाददाता0
0
Report
Advertisement
रीको क्षेत्र में पार्क में शव मिला: सनसनी फैल गई, पुलिस जांच तेज
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: रीको क्षेत्र में शव मिला. रीको फेज फर्स्ट में बने पार्क में शव सदिग्ध अवस्था में मिला, सिर में चोट लगने से अत्यधिक खून बहने से मौत की आशंका. शव की सूचना पर रीको क्षेत्र के आसपास के इलाके में फैली सनसनी. आसपास के फैक्ट्री संचालकों और पार्षद ने जंक्शन पुलिस को सूचना दी. सूचना पर जंक्शन थाने से ASI इकबाल मौके पर पहुंचे. मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर बुलायी FSL टीम. सीओ सिटी मीनाक्षी और जंक्शन थाना प्रभारी रामचंद्र कस्वां ने घटनास्थल का मुआयना. पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा.0
0
Report
पाकिस्तान सीमा पर सर्जिकल स्ट्राइक मोदी की 'मन की बात' पर BJP ने दावा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा—हमारी सेना ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की, वहां से पीएम ने ‘मन की बात’ शुरू की..... पीएम ने कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया। ‘मन की बात’ हमारे लिए प्रेरणादायक है। बाइट— बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़0
0
Report
8 क्विंटल गांजे के साथ दो पिकअप पकड़े गए; चार आरोपी हिरासत में
Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ हाईवे पुलिस चौकी नागपुर और थाना पोड़ी पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांजे से भरे दो पिकअप वाहनों को जब्त किया है। दोनों पिकअप ओडिशा से मध्यप्रदेश की ओर जा रहे थे। हाईवे पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया लगभग 8 क्विंटल गांजा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों और तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों और बरामद गांजे को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हाईवे पुलिस चौकी नागपुर और थाना पोड़ी पुलिस की कार्रवाई से गांजा तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
