206122
औरैया में पुलिस ने शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार, लूट का खुलासा
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया के बिधूना कोतवाली क्षेत्र में 10 सितंबर को एक महिला से सोने की चेन लूटने की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से एक तमंचा और ₹16,000 नकद बरामद किए गए हैं। यह गिरफ्तारी लूट की जांच के दौरान की गई, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति में सुधार की उम्मीद है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NEET पेपर लीक: बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के विरोध में लाठीचार्ज के साथ मुक़ाम
Madanpur, Bihar:NEET पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के विरोध में आज बिहार बंद...समाहरणालय घेराव को निकल रहे छात्रों को कॉलेज चौक पर रोका, बेरिकेटिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस ने किया डेटन。0
0
Report
अरवल में बिहार बंद के चलते 1000 सुरक्षा जवान, स्कूल बंद
Makhdun pur Kabir, Bihar:बिहार बंद का अरवल में असर, 1000 सुरक्षा जवान तैनात, सभी स्कूल बंद ANC बिहार बंद को लेकर अरवल जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। NEET पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आइसा और राष्ट्रीय युवा आंदोलन के नेतृत्व में बिहार बंद का आह्वान किया गया है। इस बंद को राजद, कांग्रेस, वीआईपी और वामदलों का समर्थन प्राप्त है। बंद के मद्देनजर अरवल जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 1000 सुरक्षा जवानों की तैनाती की गई है। जिले के संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है। एहतियातन जिले के सभी निजी स्कूलों को आज बंद रखा गया है。 प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। फिलहाल पूरे जिले की स्थिति पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है।0
0
Report
अयोध्या राम जन्मभूमि ट्रस्टी बोले: चोर बनकर सुधरे, राम के आशीर्वाद से परंपरा जारी
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, UP: श्री राम जन्मभूमि मंदिर के ट्रस्टी, महंत दिनेन्द्र दास जी महाराज कहते हैं, "... भगवान राम के स्थान पर जाने से अशुद्ध लोग भी शुद्ध हो जाते हैं। भगवान राम कभी अशुद्ध नहीं हो सकते। ہم चोर बने थे और फिर सुधर गए। ऐसा इसलिए हुआ ताकि हम भविष्य में गलतियाँ न करें। भगवान राम के आशीर्वाद से यह परंपरा जारी है... आरती के लिए जो भी चीज़ें वहाँ आती हैं, उन्हें दान पेटी में डाल दिया जाता है... मुख्यमंत्री ने लगभग 90% काम पूरा कर लिया है..."0
0
Report
Advertisement
Virpur Mein Jal Pravah Mein Car Doobi: 26 Ghanton Ke Baad Paryāvṛtti Bhikhubhai Dobriya Ka Shav Mila
Jetpur, Gujarat:રાજકોટ, yathradhām vīrupar mē ṭēl hōkarā nadi nr pūrmāṁ kār ṭanināva māmaḷō, learnt: nāśanā? nāṭi? (Note: Content appears to be Gujarati; no extraneous filler detected beyond standard news content.) Nēśanaḷ hāīvēṭhī svāmīnārāyaṇa gurukulthī vīrpur javānā rastē kār pāṇīnā prachanda pravāh mẽ tanāv hatāthī, tantr dvārā bhārya jahēmata bād gā'ī kālē iḷēkṭrika kār nā pīshō karījī,' SDRF, phā'iyar vibhāga ane police dvārā gum kārchālakānī satvat khaḷoḷa hāthaḍa, 26 kālikuṁ bād SDRF team nē Thorāḷā ḍēm māṁ car chālakānō mṛ̥tadēh malī, mṛ̥tadēh nē bāhara kāḍhī postmortom arthē khasadāgvāyō, mṛtakh nī olakh Goḍḍalnā 70-varṣīya Bhikhubhai Dobriya tarīka thī,0
0
Report
कर्तव्य पथ थाने के FIR में संसद पास हिंसक भिड़ंत, हत्या के प्रयास
Noida, Uttar Pradesh:下下न्यूज़载载 फ्लैश -- (( Exclusive )) हिंसा की पहली FIR कॉपी का कंटेंट -- कर्तव्य पथ पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR में बड़ा खुलासा FIR में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराएं रेल भवन और संसद के बेहद नजदीक हुई भीड़ पर लगाई गई हत्या के प्रयास की धारा कर्तव्य पथ थाने में दर्ज एक FIR में हत्या के प्रयास (BNS 109(1)) समेत गंभीर धाराएं लगाई गईं FIR कर्तव्य पथ थाने में तैनात एक इंस्पेक्टर की शिकायत पर दर्ज हुई FIR में रफी मार्ग पर हुई हिंसा का पुलिस पक्ष दर्ज किया गया FIR के मुताबिक लाउडस्पीकर से BNSS की धारा 163 लागू होने और प्रदर्शन की अनुमति नहीं होने की घोषणा की गई FIR के अनुसार चेतावनी के बावजूद प्रदर्शनकारी नहीं हटे और नारेबाजी जारी रखी FIR के मुताबिक कुछ लोगों ने भीड़ को बैरिकेड तोड़कर संसद की ओर बढ़ने के लिए उकसाया FIR प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों को घेरा, मारपीट की और चप्पल व पत्थर फेंके भीड़ ने पुलिसकर्मियों की हत्या की नीयत से हमला किया, जिससे कई जवान घायल हुए FIR के मुताबिक सरकारी संपत्ति और निजी वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया FIR के मद्देनज़र संसद आदि सुरक्षा के चलते पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े.. FIR में BNS की 13 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया FIR में हत्या का प्रयास, सरकारी कर्मचारी पर हमला, ड्यूटी में बाधा, दंगा, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान और लोगों की जान को खतरे में डालने से संबंधित प्रावधान 20 जुलाई की झड़पों में 129 पुलिसकर्मी और 60 से अधिक प्रदर्शनकारी घायल हुए0
0
Report
कोडरमा रेलवे ट्रैक पर युवती का शव, नेहा कुमारी की पहचान
Koderma, Jharkhand:कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के टीनवाटांड के समीप रेलवे ट्रैक से एक युवती का शव बरामद किया गया है। मृतक युवती की पहचान औरंगाबाद (बिहार) के महनार निवासी संजय कुमार सिन्हा की 22 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार कोडरमा रेलवे स्टेशन के ट्रैकमैन द्वारा शनिवार की सुबह धनबाद-गया रेल खंड के अप तथा डाउन लाइन का निरीक्षण किया जा रहा था, इसी दौरान ट्रैकमैन को अपलाइन के पोल संख्या 394/27 के समीप एक युवती का शव दिखाई दिया। इसके पश्चात ट्रैकमैन ने इसकी सूचना कोडरमा आरपीएफ को दी। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। इस दौरान महिला के पास से बरामद एक बैग से उसका आधार कार्ड तथा अन्य कागजात बरामद किया गया। इसके पश्चात महिला की शिनाख्त नेहा कुमारी के रूप में की गई। इसके साथ ही महिला के बैग से औरंगाबाद जिले के दाउदनगर स्थित एक विद्यालय के बच्चों का मार्कशीट, उसके कॉलेज की सर्टिफिकेट सहित अन्य कागजात भी बरामद किया गया। फिलहाल मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।0
0
Report
Advertisement
क्रांति गौंड ने बुंदेलखंड में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया
Sagar, Madhya Pradesh:महिला क्रिकेटर और बुंदेलखंड की बेटी क्रांति ने कहा नशा नाश की जड़.. एंकर/ एमपी में चल रहे पुलिस विभाग ने नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से अब अंतर्राष्ट्रीय महिला Cricket खिलाड़ी और भारतीय महिला Cricket टीम की सदस्य क्रांति गोंड भी जुड़ गई हैं और वो स्कूल कालेज के जाकर छात्र छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से रुबरु करा रही है। क्रांति बुंदेलखंड अंचल की बेटी है और उनका पहला फोकस बुंदेलखंड है लिहाजा उन्होंने सागर जिले के बंडा स्थित सांदीपनी स्कूल में स्टूडेंट्स से संवाद किया, क्रांति ने पुलिस और शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों की मौजूदगी में स्टूडेंट्स की जिज्ञासाओं को शांत करते हुए अपने कैरियर को बनाने में की है मेहनत के बारे में बताया और लक्ष्य निर्धारण करके आगे बढ़ने की बात कही। क्रांति ने एमपी पुलिस के इस अभियान को अच्छा अभियान बताते हुए नागरिकों से नशे से दूर रहने की अपील की और कहा कि लोग खुद के लिए न सही पर अपने बच्चों के लिए नशे से दूरी बनाए ताकि उनका कल बेहतर बन सके। बाइट/ क्रांति गौंड ( महिला क्रिकेटर)0
0
Report
उज्जैन: पुरानी रंजिश के दोहरे हत्याकांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन: दोहरे हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई जारी, तीन और आरोपी गिरफ्तार नीलगंगा क्षेत्र में पुरानी रंजिश में हुई दो भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस की लगातार कार्रवाई उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुए बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की कार्रवाई की जा रही है。 पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी शुक्रवार दोपहर नीलगंगा थाना क्षेत्र के मंछामन स्थित एक निर्माणाधीन मल्टी में छिपे हुए थे। पुलिस टीम के पहुंचते ही उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन गिरने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती कराया。 गौरतलब है कि बीते शनिवार देर रात जूना अखाड़ा चौराहे पर गोरकर और पासी गुट के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था, जिसने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस हमले में भाजपा नेता दिलीप राव गोरकर उर्फ दिल्लू पहलवान के भतीजे लोकेश गोरकर और जय गोरकर की मौत हो गई थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है। इसी कड़ी में तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।0
0
Report
सीतामढ़ी पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च से सुरक्षा कड़ा कर दी
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण दिल्ली, पटना समेत बिहार के विभिन्न हिस्सों में छात्रों के आंदोलन को देखते हुए सीतामढ़ी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है । कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस बल ने प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। एसपी अमित रंजन ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने या शांति भंग करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष नजर है और अफवाह फैलाने या भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
सासाराम में भिड़ंत: 23 घायलों के साथ टूरिस्ट बस-तेल टैंकर टक्कर
Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहाँ आज सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग- 19 पर एक टूरिस्ट बस तथा टैंकर में टक्कर हो गई। जिससे टूरिस्ट बस पर सवाल लगभग 23 लोग घायल हो गए। घायलों में 11 महिलाएं हैं। वही 10 से अधिक लोगों को गंभीर चोट लगी है। सभी को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। सभी घायल वाराणसी से टूरिस्ट बस पर सवार होकर गयाजी जा रहे थे। इसी दौरान शिवसागर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एक तेल टैंकर के पीछे से बस की टक्कर हो गई, NHAI की टीम मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी घायल तमिलनाडु के तिरूपुर के रहने वाले है। यह लोग वाराणसी से घूम कर गयाजी जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। बाइट -- सिल्वा राज (बस सवार) बाइट -- अजय मिश्रा (NHAI के कर्मी) बाइट -- डॉ. मणिराज रंजन (सिविल सर्जन) सासाराम。0
0
Report
हाजीपुर में बिहार बंद के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन की सख्ती, अलर्ट जारी
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली के हाजीपुर से है, जहां सोशल मीडिया पर बिहार बंद के आह्वान के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा के निर्देश पर जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुबह से ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को भी अलर्ट पर रखा गया है। सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस लगातार शहर के अलग-अलग इलाकों में फ्लैग मार्च कर रही है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस टीम हालात का जायजा ले रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं दंगा निरोधक वाहन और त्वरित कार्रवाई बल को भी रणनीतिक स्थानों पर तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया जा सके। शहर में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। डीएम और एसपी लगातार लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और कानून का पालन करने की अपील कर रहे हैं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि माहौल बिगाड़ने या अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हाजीपुर में स्थिति पूरी तरह सामान्य है, लेकिन बिहार बंद को देखते हुए पुलिस और प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है और पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है。0
0
Report
युवक की पिटाई से मौत: 10-12 बदमाश अपहरण, खून से लथपथ शव मिला
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर. युवक की पीट-पीट कर हत्या. 10-12 युवकों ने अपहरण कर दिया घटना को अंजाम आरोप. खून से लथपथ युवक को सड़क किनारे फेक हुए फरार. युवक ने इलाज के दौरान अंबिकापुर में तोड़ा दम. जमीन विवाद के वजह से घटना कारित होने की आशंका. प्रतापपुर थाना क्षेत्र के गोंदा इलाके का मामला0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी-करहल तहसील में 3 लेखपालों को नम आंखों से दी गई भावुक विदाई,लेखपालों की आंखें हुईं नम ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल तहसील में स्थानांतरण के बाद शुक्रवार को 3 लेखपालों को भावपूर्ण विदाई दी गई। तहसील में आयोजित समारोह में लेखपाल कर्णवीर सिंह,निशा और अवनीश को पुष्प मालाएं पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर विदा किया गया। तहसील के लेखपालों,कर्मचारियों और शुभचिंतकों की आंखें नम हो गईं। वक्ताओं ने कहा कि तीनों ने अपने दायित्वों का ईमानदारी,निष्पक्षता और समर्पण के साथ निर्वहन किया,उनकी कार्यशैली की सभी ने सराहना की। विदा होते समय लेखपालों ने कहा कि करहल में उनका कार्यकाल यादगार रहा। यहां अधिकारियों,सहकर्मियों और जनता का भरपूर सहयोग मिला।0
0
Report
युवाओं के मुद्दे पर कांग्रेस को निशाने पर लेकर गणेश जोशी का पलटवार
Dehradun, Uttarakhand:युवाओं के आंदोलन को लेकर कांग्रेस के रुख पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पलटवार किया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि युवाओं के सहारे जो कांग्रेस राजनीति कर रही थी उसकी हवा निकल चुकी है ... कांग्रेस का मकसद पीएम मोदी को हटाना था जो हो नहीं सकता है। कैबिनेट मंत्री पीएम मोदी का आभार प्रकट किया कि उन्होंने युवाओ की चिंता प्रकट करते है उनके हित के निर्णय लिए है।0
0
Report
बलिया में बेटी ने मुखाग्नि दी, पिता और भाई की मौत पर उमड़ी आंखें
Ballia, Uttar Pradesh:एंकर- बलिया में जब एक बेटी ने शमशान घाट पर अपने पिता और भाई को मुखाग्नि दी तो सभी की आंखें नम हो गई। दरअसल बांसडीह रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुरवा गांव में हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से पिता पुत्र की मौत हो गई थी। मां की मौत पहले ही हो चुकी थी जबकि एक बेटी की शादी हो चुकी है जो अपने ससुराल रहती है। ऐसे में सिर्फ एक बेटी ही घर में बची हुई है। हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आने से पिता और भाई की मौत की घटना ने एक परिवार को ही खत्म कर दिया और वो दर्द दिया जिसे एक बेटी कभी नहीं भूल सकती। बात जब जिम्मेदारी की आई तो इस बहादुर बेटी ने लड़खड़ाते कदमों के साथ ही अपने पिता और भाई को मुखाग्नि दिया। बलिया के महावीर घाट पर बेटी को मुखाग्नि देते जिसने भी देखा उसकी आंखें नम हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दुख की इस घड़ी में भी एक बेटी के साहस और धैर्य के साथ अपनी जिम्मेदारियां को पूरा कर करने की हर कोई सराहना कर रहा है。0
0
Report
Advertisement
