206129
औरैया में पुलिस ने लूट के आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल और बाइक बरामद
Karampur, Uttar Pradesh:औरैया में सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी ने 1 जून को छीने गए मोबाइल के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बाइक पर सवार तीन लोग फतेहपुर मंदिर के पास एक व्यक्ति से लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से लूटे गए मोबाइल और बाइक भी बरामद की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डीएम ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। जनशिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण और समयबद्ध निस्तारण को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिलाधिकारी ने कई मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को फोन कर तत्काल जांच कराते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में स्वाती तिवारी (गांधी नगर) द्वारा घर के सामने सड़क पर जबरन कब्जा व उत्पीड़न, रश्मि तिवारी (बछौलिया, पुरवा) द्वारा भूमि पर अवैध कब्जा, प्रकाश नारायण अवस्थी (मोती नगर) द्वारा वृद्धा पेंशन, शिव गोपाल (शंकरपुर सरायं) द्वारा रास्ते पर अतिक्रमण तथा दिवारी लाल (बांगरमऊ) द्वारा प्लॉट पर दबंगों के कब्जे से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। जिलाधिकारी ने इन सभी प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दर्शन में कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।0
0
Report
नवनीत राणा: ताजा अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:नवनीत राणा0
0
Report
पाँच राज्यों के नतीजों के बाद झारखंड कांग्रेस ने जताई सख्त प्रतिक्रिया
Ranchi, Jharkhand:रांची पाँच राज्यों के नतीजों के बाद झारखंड कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी0
0
Report
Advertisement
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों के बाद धनबाद में भाजपा विधायक ने जश्न मनाया
Dhanbad, Jharkhand:पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों के बाद धनबाद में भाजपा विधायक ने जश्न मनाया। धनबाद के भाजपा विधायक ने अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया। इस दौरान पारंपरिक अंदाज में मंदार का तप बजाया गया और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। वही विधायक राज सिन्हा ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की जीत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि सभी ने मिलकर मेहनत की, जिसका परिणाम आज देखने को मिला। कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और नारेबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया。0
0
Report
मधुबनी में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई; 2850 लीटर नेपाली शराब पकड़ी
Madhubani, Bihar:मधुबनी के भैरबस्थान थाना पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। 2850 लीटर नेपाली शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दो लक्जरी कार सहित 3 वाहन जब्त। तस्कर शराब नेपाल से ला रहा था और दरभंगा ले जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष सतेंद्र तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की कार्रवाई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के मुरली गांव निवासी राहुल यादव, राजीव साह और लदनियां थाना क्षेत्र निवासी अर्जुन सदाय के रूप में हुई है. हालांकि चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. पुलिस की कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है.0
0
Report
भाजपा मुख्यालय में झलमुरी स्टॉल; तरुण चुप ने बनाकर लोगों को खिलाई
Delhi, Delhi:भाजपा मुख्यालय में झलमुरी का स्टॉल लगाया गया है झलमुरी बनाई जा रही है जहां पर भाजपा नेता तरुण चुप भी पहुंचे हैं वह खुद झल मुरी बनाकर लोगों को खिला रहे हैं0
0
Report
Advertisement
पश्चिम बंगाल के प्रदर्शन से झारखंड बीजेपी में बढ़ा उत्साह, विकास का रास्ता दिखा
Ranchi, Jharkhand:भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल चुनाव में हुए जबरदस्त प्रदर्शन से झारखंड बीजेपी भी बहुत उत्साहित है। बीजेपी के प्रवक्ता अजय शाह ने कहा कि बंगाल की पावन धरती पर जन्म में महान सपूत डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को आज पश्चिम बंगाल की जनता ने सच्ची श्रद्धांजलि दी है और परिवर्तन ही इस लहर में साबित कर दिया है कि पश्चिम बंगाल अब तुष्टीकरण हिंसा की राजनीति से ऊपर उठकर विकास और सुशासन के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहती है।0
0
Report
मुख्यमंत्री विष्णु देव साई का सरोधी दौरा: जन चौपाल और योजनाओं की समीक्षा
Khairgarh, Uttar Pradesh:छत्तीसगढ़ में चल रहे सुशासन तिहार 2026 के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai का आज खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के सरहदी और पूर्व नक्सल प्रभावित सरोधी गांव पहुंचने का कार्यक्रम है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अचानक गांव पहुंचकर जन चौपाल लगाएंगे, ग्रामीणों से सीधे संवाद करेंगे और शासन की योजनाओं की जमीनी हकीकत जानेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। गांव से लेकर आसपास के इलाकों तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बकरकट्टा थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, वहीं प्रशासनिक अधिकारी लगातार तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सरोधी गांव कभी नक्सली गतिविधियों को लेकर संवेदनशील माना जाता था। नक्सल मुक्त होने के बाद यह पहला मौका बताया जा रहा है जब प्रदेश के मुख्यमंत्री यहां पहुंचकर सीधे ग्रामीणों से संवाद करेंगे। इसे सुरक्षा और विकास दोनों दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है। सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री राज्यभर में औचक निरीक्षण और जनसंवाद कर रहे हैं। इसी अभियान के तहत वे जिलों में पहुंचकर योजनाओं की समीक्षा और लोगों से फीडबैक ले रहे हैं।0
0
Report
BurDWAN में एमबीसी पॉलिटेक्निक के बाहर तृणमूल शिविर में तोड़फोड़, सुरक्षा बल मौके पर
Noida, Uttar Pradesh:BURDWAN --एमबीसी पॉलिटेक्निक के बाहर तृणमूल कांग्रेस के शिविर में तोड़फोड़ की गई। केंद्रीय बल मौके पर मौजूद हैं।0
0
Report
Advertisement
रामनगर में भाजपा की बढ़त पर जश्न: ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साह की लहर
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में भाजपा की बढ़त पर जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशी विजय कश्यप रामनगर रामनगर में तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा के पक्ष में रुझान आने के बाद जश्न का माहौल देखने को मिला। विधायक दिवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जाहिर की और आतिशबाजी कर जीत का उत्सव मनाया। देश के विभिन्न राज्यों में आए चुनावी रुझानों ने भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा के पक्ष में आ रहे नतीजों को लेकर रामनगर में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। रामनगर में विधायक दिवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जमकर आतिशबाजी भी की। विधायक दिवान सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा लगातार विभिन्न राज्यों में अपनी मजबूत पकड़ बना रही है और यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देश आज विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और जनता का भरोसा भाजपा पर लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, पूर्व नगर अध्यक्ष मदन जोशी ने भी इस मौके पर कहा कि भाजपा की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण पार्टी को देशभर में समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा। रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं का यह जश्न साफ तौर पर दर्शाता है कि चुनावी रुझानों ने पार्टी समर्थकों में नई ऊर्जा भर दी है। अब सभी की नजरें अंतिम परिणामों पर टिकी हैं। Byte.1- दिवान सिंह बिष्ट, विधायक रामनगर Byte.2- मदन जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष0
0
Report
रोहिड़ा के भीमाना में ट्रेलर-बाइक भिड़ंत, तीन की मौत; अधिकारी पहुंचे
Sirohi, Rajasthan:सिरोही के रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भीमाना के पास आज ट्रेलर और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नेशनल हाईवे एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए स्वरूपगंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में कुल तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रोहिड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर रोहिड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे। वहीं SDM नरेंद्र जांगिड़ और डीएसपी भंवरलाल भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।0
0
Report
बंगाल चुनाव में टीएमसी पर विरोधी गतिविधियाँ, जनता ने जीत पर किया उत्साहपूर्ण स्वागत
Indore, Madhya Pradesh:देश की जनता को उपहार बंगाल में देश विरोधी गतिविधियों टीएसमी नेताओं का काम मोदी जी को धन्यवाद देता हु बंगाल की जीत छोटी मोटी नहीं देश के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा था बंगाल बंगाल में ममता की भाषा को लेकर कहा कि बंगाल की जनता बहुत सांस्कृतिक है उन्होंने एक प्रचंड बहुत दिया वोट प्रतिषशत को लेकर बोले प्रतिशत पर मत जाइए सीट पर जाइये में जब बंगाल के बारे में सोचता हु दुखी होता हु लेकिन आज मुझे बहुत प्रसन्नता है भावुक हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय0
0
Report
Advertisement
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और जयभारत के नारे
Ujjain, Madhya Pradesh:पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम को लेकर खुशी की लहर पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों को लेकर उज्जैन स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की。 इस दौरान शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, विधायक अनिल जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर “भारत माता की जय” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के जोरदार नारे लगाए。 जश्न के माहौल में शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने भी अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध डिश ‘झाल मुड़ी’ का जिक्र करते हुए कहा— “ झाल मुड़ी, खाएंगे…” जिससे माहौल और भी उत्साहित हो गया。 कुल मिलाकर, बीजेपी कार्यकर्ताओं में चुनाव परिणामों को लेकर जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।0
0
Report
TVK समर्थकों ने सिंगापुर में विजय की जीत का जश्न मनाया
Noida, Uttar Pradesh:TVK Celebration : Singapore - टीवीके समर्थकों ने सिंगापुर में मनाया विजय की जीत का जश्न0
0
Report
बंगाल में पूर्ण बहुमत, राजेश मिश्रा और रीति पाठक ने देश और मीडिया को धन्यवाद
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी — बंगाल चुनाव को लेकर सीधी सिंगरौली सांसद राजेश मिश्रा ने जताई खुशी, बंगाल में पूर्ण बहुमत से बनने जा रही सरकार पर, पांचों राज्य की जनता को धन्यवाद दे मीडिया के एग्जिट पोल को बताया इजेक्ट पोल, साथ ही देश की मीडिया के धन्यवाद ज्ञापित किया. वही सीधी विधायक रीति पाठक ने बंगाल चुनाव पर कहा कि हमारी जीत है देश के शीर्ष नेतृत्व और बंगाल की जनता को बधाई दे कहा यह निश्चित रूप से पूरे देश की जीत है ये अन्याय की हार है देश की जीत है, देश के प्रधानमंत्री और देश के गृह मंत्री को इस जीत की बधाई देती हूं. बाइट 1- राजेश मिश्रा (सीधी सिंगरौली सांसद ) बाइट 2- रीति पाठक (सीधी विधायक )0
0
Report
Advertisement
