206001
Phaphund - जुम्मा की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया गया
Phaphund, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिजित आर.शंकर द्वारा जनपद में जुम्मा की नमाज के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु, थाना कोतवाली औरैया व थाना फफूंद क्षेत्रांतर्गत भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं शुक्रवार जुम्मा की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
त्योहारों में भीड़ नियंत्रण के लिए कटिहार रेल मंडल ने पूजा स्पेशल ट्रेनें शुरू कर दीं
Katihar, Bihar:त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए कटिहार रेल मंडल से चलेंगी कई पूजा स्पेशल ट्रेनें रेल प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी कुल 10 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें कटिहार मंडल से सीधे संचालित की जा रही 8 जोड़ी ट्रेनें विभिन्न अन्य मंडलों से कटिहार रेल मंडल होते हुए गुजरेंगी यात्रियों की मांग और स्टेशन पर भीड़ की स्थिति को देखते हुए आगे भी हरसंभव अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे आगामी दुर्गा पूजा और अन्य प्रमुख त्योहारों के मद्देनज़र रेल प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। त्योहारों के दौरान यात्रियों के सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार रेल मंडल द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की गई है। कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों के इस मौसम में कुल 10 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें कटिहार मंडल से सीधे संचालित की जा रही हैं, जबकि 8 जोड़ी ट्रेनें विभिन्न अन्य मंडलों से कटिहार रेल मंडल होते हुए गुजरेंगी। कटिहार स्टेशन से मुंबई सेंट्रल और भागलपुर समेत देश के विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। न्यू जलपाईगुड़ी से गोमती नगर व देश के अन्य हिस्सों के लिए तथा जोगबनी से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। स्थानीय यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए कटिहार से पूर्णिया के लिए ट्रेन चलाई जाएगी। साथ ही, मनिहारी टर्मिनल पर भी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त ट्रेनों की समुचित व्यवस्था की गई है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की मांग और स्टेशन पर भीड़ की स्थिति को देखते हुए आगे भी हरसंभव अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे।0
0
Report
हादसे के बाद बोनट पर लटका युवक, कार दो किलोमीटर तक दौड़ी
Bahara Boj, Uttarakhand:हादसे के बाद बोनट पर लटका युवक, 2 किमी दौड़ी कार स्थानीय सितारगंज-उधमसिंहनगर में एक्सिस बैंक के पास एक सड़क दुर्घटना हुई जिसमें एक कार दूसरी कार से भिड़ गई। टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त वाहन के चालक ने सामने वाली कार को रोकने का प्रयास किया, पर कार सवार ने तेज गति से वाहन चलाना जारी रखा। बोनट पर लटकते हुए चालक ने भीड़ को देखते हुए कार के पीछे जाने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रोकना नहीं माना और लगभग दो किलोमीटर तक कार दौड़ती रही। सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ती कार और बोनट पर लटके व्यक्ति को देखकर राहगीरों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने कार रोकने की कोशिश की, किंतु कार सवार आगे बढ़ता रहा। बोनट पर मौजूद चालक की जान भी खतरे में पड़ गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है; राहगीरों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार को रोक कर चालक को हिरासत में ले लिया; कार भी कब्जे में ले ली गई है.0
0
Report
48 घंटे की बारिश के बाद जलेश्वर-अमरकंटक मार्ग पर भारी भूस्खलन, महीनों तक बंद
Karhi, Chhattisgarh:लोकेशन - पेंड्रा 48 घंटे की बारिश के बाद जलेश्वर-अमरकंटक मार्ग में भारी भूस्खलन, अलग-अलग 5 जगह सड़क पर गिरा पहाड़ का हिस्सा. भू स्खलन की वजह से 4 महीने के लिए भारी वाहनों के लिए बंद हुआ जलेश्वर अमरकंटक मार्ग. जलेश्वर का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा, पेंड्रा रोड-अमरकंटक जाने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पिछले 48 घंटे से हो रही लगातार बारिश के बाद अब एक बड़ी खबर सामने आई है। पेंड्रा रोड से जलेश्वर होते हुए अमरकंटक जाने वाला मार्ग भूस्खलन की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से जलेश्वर के रहवासियों का जिला मुख्यालय गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से सीधा संपर्क प्रभावित हो गया है। जिला प्रशासन ने भारी वाहनों के लिए 4 माह बंद किया मार्ग. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बीते 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश का असर अब सड़कों और पहाड़ी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। बारिश थमने के बाद पेंडरा रोड से जलेश्वर होते हुए अमरकंटक जाने वाले मार्ग से बड़ी क्षति सामने आई है। जलेश्वर के पास भूस्खलन के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा पहाड़ी से टूटकर खाई में जा गिरा है, जिसके चलते मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। दरअसल लगातार हुई बारिश से जलेश्वर-Amरकंटंक मार्ग में पहाड़ों में कई जगह जल ठहराव होने से पहाड़ों की मिट्टी दलदली हो गई एवं भूस्खलन देखने को मिल रहा है, पहाड़ों में जल भराव होने से कई जगह झरने फूट पड़े हैं, मार्ग में लगभग पांच जगह बड़ी लैंडस्लाइड हुई है जिसमें सड़क मुख्य सड़क की गार्डवाल ढहकर खाई में समा गई है, प्रशासन ने कई किलोमीटर पहले मुख्य सड़क पर ही लाल झंडा लगाकर सड़क बंद कर दी है और स्थानीय लोग सूचना दे रहे हैं कि आगे लैंडस्लाइड की वजह से मार्ग बंद है. बाइट 01 स्थानीय, बाइट 02 स्थानीय ग्रामीण. लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्र में जमीन खिसकने से पेंड्रारोड से अमरकंटक पहुंचने के लिए जलेश्वर होकर जाने वाला मार्ग सबसे सुगम विकल्प रहा था, अब पांच अलग-अलग जगहों पर लैंडस्लाइड हुई है, जिससे सड़क के किनारे बना गार्डवाल टूट गया है, कंक्रीट शोल्डर पहाड़ी से नीचे खाई में समा गया है, साथ ही कई बड़े पेड़ उखाड़ कर सड़क पर आ गिरे हैं जिन्हें साफ करके सड़क पर आवागमन सुचारु करने का कार्य युद्ध गति पर जारी है। जिला प्रशासन ने फिलहाल इस मार्ग को भारी वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है, वहीं PWD इसे छोटे वाहनों के लिए खोलने का प्रयास कर रहा है... विभाग के इंजीनियर का कहना है कि इसकी मरम्मत में 4 महीने लग सकते हैं तब तक इस मार्ग पर भारी वाहन बंद रहेंगे. बाइट 03 अजय कुमार सप्रे - PWD इंजीनियर अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में हुई इस अप्रत्याशित वर्षा ने जन जीवन को खासा प्रभावित किया है, वही लैंडस्लाइड की वजह से धसी हुई सड़कों को सुव्यवस्थित करने में शासन प्रशासन को बड़ा खर्च एवं काफी मसक्कत करनी पड़ेगी.0
0
Report
Advertisement
गंडक नदी खतरे के निशान से ऊपर, बगहा-वाल्मीकिनगर में बाढ़ अलर्ट
Bagaha, Bihar:बिहार डेस्क से खबर। गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर गंडक बराज से 5.1 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है, जिसे आज रात तक बढ़ाकर 6 लाख क्यूसेक तक पहुंचाने की जानकारी पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने दी। हालात को देखते हुए जिलाधिकारी ने गंडक बराज समेत निचले बाढ़ प्रभावित इलाकों का खुद जायजा लिया है। प्रशासन की ओर से बाढ़ में फंसे लोगों को सरकारी वाहनों के माध्यम से राहत शिविर तक पहुँचाया जा रहा है। डीएम ने लोगों से डरने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है। कहा गया है कि आज रात थोड़ी मुश्किल घड़ी हो सकती है, लेकिन कल से हालात सामान्य हो जायेंगे। दूसरी ओर गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर से वाल्मीकिनगर और बगहा समेत आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है; नदी के उफान के कारण विभिन्न इलाकों में तबाही की स्थिति भी देखी जा रही है। NDRF, SDRF, SSB और प्रशासन की टीमें राहत बचाव के लिए जुटी हैं। डीएम के अनुसार रात लगभग 9 से 11 बजे तक बराज से पानी का डिस्चार्ज 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है, और कल से पानी उतरना शुरू होगा। बाढ़ के पानी से कई गांव प्रभावित हुए हैं, जिनमें बगहा 2 प्रखंड के चकदहवा, बिन टोली, झंडू टोला और बंगाली कॉलोनी, लवकुश घाट के लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराए जा रहे हैं। खास बात यह है कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक रसोई कल से शुरू हो चुकी है, जहाँ भोजन, पानी और रहने-सहने की पूरी व्यवस्था के साथ मेडिकल सुविधाएं भी दी जा रही हैं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग, जल संसाधन विभाग, वन विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं; DM, SP, SDM चांदनी कुमारी के साथ मुख्य अभियंता CAMP कर रहे आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं और मॉनिटरिंग में जुटे हैं। बताया गया है कि गंडक के बढ़ते जलस्तर से पश्चिम चंपारण के साथ पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सारण और उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के आसपास के जिलों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। बिहार और यूपी सरकार के अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं。0
0
Report
आभूषण दुकान में हुई चोरी का खुलासा, मुठभेड़ के बाद आरोपी और चार बाल अपचारी गिरफ्तार
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बखरा चौराहे स्थित सृष्टि आभूषण केंद्र में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गौरीबाजार और तरकुलवा पुलिस की संयुक्त टीम ने पुलिस मुठभेड़ के बाद एक आरोपी और चार बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, फायरशुदा खोखा कारतूस के साथ बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में गौरीबाजार और तरकुलवा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर सिरसिया पुलिया के पास घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ के बाद संदीप कुशवाहा पुत्र भरत कुशवाहा निवासी कोटवा बसावन टोला, थाना महुआडीह को गिरफ्तार किया गया। उसके साथ चार बाल अपचारियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार, 23/24 सितंबर की रात बखरा निवासी सतीश वर्मा की सृष्टि आभूषण केंद्र में अज्ञात चोरों ने दुकान का सामान चोरी कर लिया था। चोर चांदी की बिछिया, पायल, नकदी और आर्टिफिशियल आभूषण समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए थे। मामले में 24 सितंबर को गौरीबाजार थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी के आभूषणों की बड़ी खेप बरामद हुई है। बरामद सामान में 24 जोड़ी आर्टिफिशियल कान के झाल, 9 नथलरी, 5 नथ, 14 जोड़ी कान के टप्स, 13 अंगूठियां, 3 कान के सहारे, 3 चैन, 19 लॉकेट, 6 मोती माला, 5 ब्रेसलेट, 2 जोड़ी पैजनिया, 8 जोड़ी बच्चों के कड़े, 4 जोड़ी पुरानी पायल, 27 बिछिया, 80 पंचरत्न, बच्चों की मुंदरी, पायल, ब्रासलेट और अन्य आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा एक छोटी अलमारी और बहीखाता किताब भी बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि बरामद सामान में तरकुलवा थाने में दर्ज मुकदमे से संबंधित चोरी का सामान भी शामिल है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक फायरशुदा खोखा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी और चारों बाल अपचारियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली संयुक्त टीम में गौरीबाजार थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय, उपनिरीक्षक रामेश्वर यादव समेत पुलिसकर्मी तथा तरकुलवा थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सत्यनारायण राय, कांस्टेबल अजीत कुमार और प्रदीप यादव शामिल रहे।0
0
Report
पंचायत भवन में मांस-मछली बनाम विवाद, 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - बाबा गरीब दास आश्रम के बगल स्थिति पंचायत भवन में बन रहे मांस मछली का विरोध करना कुछ ग्रामीणों व महंत दुर्गेश दास को पड़ा महंगा, पंचायत भवन से उपजा विवाद,पंचायत भवन में नॉनवेज बनाने को लेकर उपजा है विवाद जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल पंचायत भवन में मांस मछली बना रहे बुजुर्ग के परिजनों ने विवाद के बाद महंत व एक मीडियाकर्मी समेत 5 लोगों के खिलाफ SC-ST समेत कई धाराओं में मुकदमा हुआ दर्ज, मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, आरोप है की पुलिस ने बिना जांच पड़ताल के ही हम लोगों पर दर्ज किया मुकदमा, भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा गांव का है मामला0
0
Report
Advertisement
गाजीपुर में बीजेपी कार्यकर्ता पर दबंगों का हमला, CCTV में कैद दबंगई
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में बीजेपी कार्यकर्ता पर दबंगों का हमला: नुक्कड़ नाटक के बीच जमकर पिटाई, CCTV में कैद हुई दबंगई. सेवा संकल्प अभियान के तहत चल रहे कार्यक्रम में बवाल. कार्यक्रम बंद कराने और जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. गाजीपुर के सिधौना बाजार में बीजेपी कार्यकर्ता संदीप यादव पर हमला. संदीप यादव की पिटाई और कार्यक्रम बंद कराने की धमकी का आरोप. महिला कलाकारों को जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश का भी आरोप. पूरी वारदात CCTV में कैद, वीडियो वायरल. पीड़ित की तहरीर पर खानपुर थाने में मुकदमा दर्ज. सीओ शुभम वर्मा ने दो आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की. खानपुर थाना क्षेत्र के सिधौना बाजार में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कुछ दबंगों ने हमला बोला. कार सवार लोगों ने गाली-गलौज कर मारपीट की. आरोप है कि कार से उतरे लोगों ने उन्हें घेरकर पिटाई की और कार्यक्रम नहीं होने देने की धमकी दी. आरोपियों पर महिला कलाकारों को जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश का भी आरोप. घटना के बाद कार्यक्रम बाधित हो गया. पीड़ित ने खानपुर थाने में तहरीर दी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.0
0
Report
प्रभारी मंत्री ने विपक्ष पर निशाना, चुनाव आयोग पर सवालों की बौछार
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक प्रभारी मंत्री मनोज कुमार पांडे पहुंचे सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ की बैठक। चुनाव आयोग के सवाल पर विपक्ष पर किया हमला। बोले, विपक्ष सत्ता के लिए कब तक देश के लोगों को गुमराह करेगा,यह दुखद है, विपक्ष लगातार हमारी संवैधानिक व्यवस्था पर हमले पर हमला कर रहा है–प्रभारी मंत्री विपक्ष क्या चाहता है इस देश में बांग्लादेश के लोगों को मतदाता बना दिया जाए,आप क्या चाहते हैं देश से बाहर रहने वाले लोगों को मतदाता बना दिया जाए और देश के लोगों का नाम काट दिया जाए– प्रभारी मंत्री तीनों निर्वाचन आयुक्तों ने अपनी बात को रखा आज विपक्ष बेनकाब हो गया- प्रभारी मंत्री आप हिमाचल जीत जाएंगे,झारखंड जीत जाएंगे तो फुलझड़ियां छोड़ेंगे, लड्डू बाटेंगे और अगर पश्चिम बंगाल हार जाएंगे,हरियाणा हार जाएंगे तो उसका ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ेंगे –प्रभारी मंत्री राहुल जी ने कहा था कि मेरे पास सबूत है चुनाव आयोग को सबूत और तथ्य दीजिए अगर नहीं है तो देश के लोगों से माफी मांगे –प्रभारी मंत्री0
0
Report
उच्च हिमालय में भारी हिमपात से ट्रैकर्स फंसे, राहत टीमों को अलर्ट
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग-जनपद के उच्च हिमालय क्षेत्रों में भारी हिमपात,बड़ी संख्या में फंसे ट्रैकर्स और पोर्टर, हैली सेवा सहित रेस्क्यू टीमों को रखा गया अलर्ट मोड पर. एंकर उत्तरकाशी जनपद में पिछले 24 घंटे से अधिक समय से लगातार बारिश होने का सिलसिला जारी है तो वहीं उच्च हिमालय क्षेत्र गंगोत्री नेशनल पार्क के गोमुख, तपोवन,कालिंदी,सतोपंथ आदि क्षेत्रों में बताया जा रहा है कि करीब 4 से 5 फीट बर्फबारी हो चुकी है और अभी भी बर्फबारी होने का सिलसिला जारी है ऐसे में बीते कुछ रोज पूर्व बड़ी संख्या में गौमुख ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए गए विभिन्न ट्रैकिंग दल कई स्थानों पर फंसे हुए है और जिला प्रशासन लगातार ट्रैकिंग दलों से संपर्क साधने में जुटा हुआ है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आपदा प्रबंधन से जुड़े रेखीय विभाग के साथ बैठक कर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद ट्रेकिंग और पर्वतारोहण के लिए गए ट्रैकर्स एवं पोर्टरों की सुरक्षा को लेकर जरूरी निर्देश दिये है।जिलाधिकारी ने हेली सेवाओं को पूरी तरह अलर्ट रहने एवं सोमवार को हेली रैकी और आवश्यकता पड़ने पर हवाई रेस्क्यू शुरू करने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सकों की टीमें, जरूरी दवाइयां और एंबुलेंस को समीपवर्ती स्थानों पर तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर किसी भी ट्रैकर को तत्काल उपचार मिल सके。 एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, एनआईएम और वन विभाग की टीमें अलर्ट मोड़ में काम कर रही हैं। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से सैटेलाइट संचार के माध्यम से एक्सपीडिशन गाइडों से लगातार संपर्क किया जा रहा है जनपद के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कुल 136 पर्वतारोही, ट्रैकर एवं सहयोगी स्टाफ मौजूद हैं। जिसमें से हाई अल्टीट्यूड एक्सपीडिशन के अंतर्गत कुल 89 तथा हाई अल्टीट्यूड ट्रैकिंग श्रेणी में कालिंदी पास बेस कैंप पर 18 और ऑडिन कोल पास बेस कैंप में 29 सदस्य शामिल हैं। जिला प्रशासन की प्राथमिकता उच्च हिमालय में मौजूद सभी ट्रैकर्स और पोर्टरों को सुरक्षित नीचे लाना है। अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र हर्षिल के लिए रवाना हो गई हैं। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित टीमों को आपसी समन्वय के साथ तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए हैं。0
0
Report
Advertisement
शाजापुर में बिजली मीटर में आग, समय रहते काबू पाने से बड़ा हादसा टला
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर के टेलीफोन टावर के सामने रविवार शाम हाजी यूसुफ पठान की बिल्डिंग स्थित एक दुकान के बिजली मीटर में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और मीटर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शी नासिर भाई ने बताया कि क्षेत्र में सुबह से बिजली लाइन में सुधार कार्य चल रहा था, जिसके कारण सप्लाई बंद थी। शाम को बिजली कर्मचारियों द्वारा लाइन चालू किए जाने के बाद दुकान के मीटर से अचानक तेज चिंगारियां निकलने लगीं और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग लगते ही मीटर के पास खड़ी एक फोर-व्हीलर को स्थानीय लोगों ने तत्काल वहां से हटा दिया। समय रहते वाहन हटाए जाने से वह आग की चपेट में आने से बच गया। घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना देकर तत्काल बिजली सप्लाई बंद कराई गई। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय पर बिजली सप्लाई बंद होने और स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।0
0
Report
फरीदाबाद के सीही गांव में 3 साल की बच्ची बोरवेल से बचाने रेस्क्यू जारी
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद के सीही गांव में सरकारी बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी फरीदाबाद के सीही गांव से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक 3 साल की बच्ची सरकारी बोरवेल में गिर गई, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रशासन और बचाव दल की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। बच्ची की जान बचाने के लिए बोरवेल के अंदर ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। साथ ही कैमरे की मदद से बोरवेल के अंदर बच्ची की सटीक स्थिति का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। रेस्क्यू टीम द्वारा ऑक्सीजन पाइप और कैमरा बोरवेल के अंदर डाला गया है, जिससे बच्ची की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा सके। बोरवेल के अंदर का वीडियो भी सामने आया है। मौके पर तमाम अधिकारी और बचाव कार्य से जुड़ी टीमें मौजूद हैं। फिलहाल प्राथमिकता बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालना है। स्थानीय स्तर पर सरकारी बोरवेल की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हादसे के बाद नगर निगम की लापरवाही के आरोप सामने आए हैं। हालांकि, इस संबंध में प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। कैमरे की नजर बोरवेल के अंदर... ऑक्सीजन के सहारे बच्ची की जिंदगी बचाने की कोशिश... रेस्क्यू टीम पूरी ताकत से जुटी ہوئی है。0
0
Report
बीजापुर में बाढ़ के बीच 80 किमी पैदल नापकर गिरदावरी करने वाले तीन राजस्व कर्मी एयरलिफ्ट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गिरदावरी करने गए दो पटवारी—विजयेंद्र पाल शाह, हरिशंकर यालम और आरआई अनिल भास्कर इंद्रावती नदी में आई भीषण बाढ़ के कारण फंस गए। वापसी का मार्ग पूरी तरह बंद होने के बावजूद तीनों कर्मियों ने विपरीत परिस्थितियों में करीब 80 किलोमीटर पैदल चलकर अपना सर्वे कार्य पूरा किया। 5 दिनों तक फंसे रहने के बाद प्रशासन ने हेलीकॉप्टर के जरिए तीनों को सुरक्षित एयरलिफ्ट किया। रेस्क्यू के बाद सभी को जिला अस्पताल बीजापुर ले जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।0
0
Report
Advertisement
मालशेज घाट में भीषण दुर्घटना, तीनों की मौत, दो घायल
Shirur, Maharashtra:या क्षणाची एक अत्यंत मोठी आणि धक्कादायक बातमी समोर येतेय कल्याण-अहमदनगर महामार्गावरून! माळशेज घाट परिसरातील टोकवडे गावाजवळ, करचौडे फाट्याजवळ एक भीषण आणि काळीज पिळवटून टाकणारा अपघात घडला आहे. कोंबड्यांची वाहतूक करणारा पिकअप आणि समोरून येणाऱ्या जीपमध्ये झालेल्या समोरासमोरच्या जोरदार धडकेत तिघांचा जागीच दुर्दैवी अंत झाला आहे, तर दोघे जण अत्यंत गंभीर जखमी झाले आहेत! आळेफाट्याकडून मुंबईच्या दिशेने कोंबड्यांनी भरलेली पिकअप गाडी वेगाने जात असताना, मुरबाड परिसरातील करचौडे फाट्याजवळ समोरून येणाऱ्या भरधाव जीपने तिला थेट आणि जोरदार धडक दिली. ही धडक इतकी भीषण होती की दोन्ही वाहनांचा अक्षरशः चक्काचूर झाला आहे. या भीषण अपघातात अजित खापरे, राम सपाटे आणि मारुती खापरे या तीन व्यक्तींचा जागीच मृत्यू झाला आहे. तर हाफिस शेख आणि खोकमदास हे दोघे जण गंभीर जखमी असून, त्यांना तातडीने उपचारासाठी रुग्णालयात दाखल करण्यात आले आहे. त्यांची प्रकृती अत्यंत चिंताजनक असल्याची माहिती समोर येत आहे. घटनास्थळी स्थानिकांनी धाव घेत बचावकार्य सुरू केले असून, या भीषण धडकेमुळे महामार्गावरील वाहतूक काही काळासाठी विस्कळीत झाली होती.0
0
Report
यवतेश्वर घाट में ब्रेक फेल बस हादसा, 32 यात्री, चालक को हल्की चोट, यात्री गंभीर
Satara, Maharashtra:सातारा : सोलापूरहून कास पठार पाहण्यासाठी आलेल्या एसटी बसचा परतीच्या प्रवासात यवतेश्वर घाटात ब्रेक फेल झाल्याने अपघात झाला. बसमध्ये ३२ प्रवासी होते. ब्रेक फेल झाल्यानंतर चालकाने प्रसंगावधान राखत बस डोंगराच्या बाजूला घेतल्याने मोठा अनर्थ टळला. या अपघातात चालक किरकोळ जखमी झाला असून एका प्रवाशाला गंभीर दुखापत झाली आहे. घटनेची माहिती मिळताच शाहूबुरी पोलिसांनी घटनास्थळी धाव घेत मदतकार्य सुरू केले.0
0
Report
धोखाधड़ी के मुकदमें में 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, किराए पर गाड़ी ले जाकर करते थे धोखाधड़ी।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री नेमचन्द सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 27.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त धोखाधड़ी के मुकदमों में वांछित व विवेचना से प्रकाश में आये 03 अभियुक्तगण 1. अमन चौधरी पुत्र सुनील चौधरी नि0 ग्राम नंदी फिरोजपुर थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर, 2. शिवराम पुत्र सहेन्द्र सिहं निवासी अनुपम विहार कालोनी दिली रोड थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर व 3. पंकज पुत्र अशोक कुमार नि0 हंगाबली थाना नानौता जनपद सहारनपुर को दिल्ली रोड से छिदबाना कट से न्यू आवास विकास तिराहे से गिरफ्तार किया गया । कब्जे से नैक्सोन गाडी न0 UK08AW7279 रंग ग्रे ,शिफ्ट डिजायर गाडी न0UP17N0081 रंग सफेद ,इर्टिगा न0UP11CS9819 सफेद बरामद । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमो उपरोक्त में वद्धि धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की वृद्धि की गयी । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है0
0
Report
Advertisement
