206122
औरैया में दूल्हा नहीं गिन पाया रुपए, तो टूट गई शादी
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया जिले में हैरान कर देने वाली घटना घटी, जहां एक लड़के का सपना दूल्हा बनने तक ही रहा गया। दरअसल लड़के की शादी पक्की हुई थी, जहां शादी में मिलने वाली रकम से लेकर सब कुछ ठीक ठाक रहा। लेकिन जब लड़की ने लड़के से रूपये गिनने को कहा तो वह नोट नहीं गिन पाया। उसके कम पढ़े-लिखे होने के कारण लड़की ने तत्काल ही शादी से इंकार कर दिया और बारात बिन दुल्हन वापस लौट गई। वहीं इस बात की खबर जैसे ही गांव वालों को लगी तो पूरे गांवभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नगर मछली बाजार में चापड़ से हमला, व्यापारी घायल; पुलिस ने मामला दर्ज
Almora, Uttarakhand:नगर के मछली बाजार क्षेत्र में एक व्यापारी पर चापड़ से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राजपुरा निवासी परवेज खान ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात वह अपनी दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान कुछ लोग सामान खरीदने के लिए दुकान पर आए। आरोप है कि उनके साथ आए मनीष कुमार ने बिना किसी बात के विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि विवाद के दौरान आरोपी ने पास की एक मीट की दुकान से चापड़ उठाकर उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने दुकान के गल्ले से नगदी भी निकाल ली। पीड़ित ने आरोपी से अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मनीष कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
महनार में मॉक ड्रिल से पुलिस की तत्परता और समन्वय दिखा
Hajipur, Bihar:वैशाली पुलिस किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कितनी तैयार है इसकी झलक आज महनार में देखने को मिली। मदन चौक पर पुलिस ने हाई-इंटेंसिटी मॉक ड्रिल कर अपनी त्वरित कार्रवाई और समन्वय क्षमता का प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोग भी इस अभ्यास को देखने के लिए मौके पर जुट गए।वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा के निर्देशन और महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में महनार थाना पुलिस ने मदन चौक पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया, कम समय में घटनास्थल पर पहुंचने, हालात पर नियंत्रण स्थापित करने और विभिन्न पुलिस इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय का अभ्यास किया गया।महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य पुलिस बल की ऑपरेशनल क्षमता को और मजबूत करना है, ताकि विधि-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी चुनौती का पेशेवर तरीके से प्रभावी सामना किया जा सके। मॉक ड्रिल में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हुए। वहीं, मदन चौक पर पुलिस की इस कार्रवाई को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे अभ्यास के दौरान लोगों में उत्सुकता बनी रही और पुलिस ने अपनी तैयारियों का लाइव प्रदर्शन किया।0
0
Report
धनबाद के सोरी टांड में अज्ञात व्यक्ति का सिर कुचला, कार संदिग्ध
Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- धनबाद जिले के ईस्ट बसुरिया ओपी अंतर्गत सोरी टांड के कौशल पुरम के समीप अज्ञात व्यक्ति का सर कुचला हुआ बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना तत्काल ईस्ट बसुरिया पुलिस को दी गई। ईस्ट बसुरिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई। घटना की सूचना पाकर बाघमारा एसडीपीओ अजित कुमार विमल, कतरास थाना इंस्पेक्टर मोहम्मद रुस्तम घटना स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से जानकारी ली। सोरी टांड के कौशल पुरम के समीप शव मिलने से स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण घटना स्थल पर जमा हो गए। बताया जा रहा है कि बरसात के दौरान ही एक कार आकर यहां रुकी थी। उसके बाद ही इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। चर्चा है कि संदिग्ध अवस्था में पाई गई कार या तो मृतक की है या फिर अपराधियों ने उक्त कार का इस्तेमाल अपराध को अंजाम देने के लिए किया होगा । पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया गया है। मौके पर बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने घटना को लेकर बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। प्रथम दृष्टया पत्थर से सर कुचल दिया गया है जिससे व्यक्ति की पहचान नहीं हो पा रही है। घटना स्थल पर एक कार मिली है। सबसे पहले व्यक्ति की पहचान स्थापित किया जाएगा। उसके बाद अपराधी की भी पहचान की जाएगी। जल्द ही अपराधी को पकड़ लिया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
69000 शिक्षक भर्ती आरक्षण पर अभ्यर्थियों का धरना लखनऊ के सरकारी आवास के बाहर
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ लखनऊ में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के सरकारी आवास के बाहर 69000 शिक्षक भर्ती आरक्षण मामले को लेकर अभ्यर्थी कर रहे धरना प्रदर्शन।0
0
Report
सावन में महाकाल मंदिर: हर सोमवार श्रद्धालुओं को निशुल्क फलाहार
Ujjain, Madhya Pradesh:उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था\n\nश्रद्धा के साथ सेहत का भी प्रसाद, महाकाल मंदिर में सावनभर विशेष भोजन व्यवस्था\n\nअन्य दिनों में निशुल्क भोजन, लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ\n\n\u0909\u092a\u0935\u0935\u0935\u093e\u0935\u0940\u0939\u094b\u0902\u0917\u092e\u093e\u0932\u093f\u0930\u0924\u093f\u092e।\u0935\u0930\u092a\u0942\u0915\u0930\u0942\u0924\u0947\u0936\u094d\u0930\u093e\u0924\u0940\u0915\u0947\u0924\u093e\u0928\u093e\u0902 \u0938\u0947\u0932\u094d\u092f \u0935\u093e\u092b\u0923\u0938\u0979\u0902\u0928\u093e\u0902\u092f\u093f\u092f\u093e\u092f\u0924\u093e\u0902\u0924\u0947\u0902\u092f\u092f\u0902\u092a\u093e\u092a\u093e\u0926\u093e\u0932\u0947\u0902\u092f\u093e\u092f\u0902\u0902\u092a\u093e\u0938\u092f\u093e\u092a\u094d\u0935\u0947\u0924\u0947\u0928\u093e\u092f\u0932\u093e\u0928\u093e\u0902\u0923\u0947\u0902\u092f\u092f\u0924\u093e\u0902\u0924\u093e\u0924\u093e\u092f\u0938\u092e\u0947\u0902\u0930\u0915\u0947\u092f\u093e\u0902\u0924\u0947\u0932\u0947\u0928\u093e\u0902\u093e\u0925\u093f\u0930\u093e\u092f\u093f\u0932\u094d\u0932\u093e\u0935\u092e\u093e\u0932\u093e\u092e\u093e\u0938\u093e\u0902\u092a\u0924\u0947\u091f\u093f\u092e।\n\nबाइट -महाकाल मंदिर की उप प्रशासक सिम्मी यादव0
0
Report
जामनेर के अराफत चौक में जीर्ण व्यापारी संकुल ढहा, 4 लोग सुरक्षित
Jalgaon, Maharashtra:जळगावच्या जामनेर येथे अराफत चौकातील नगरपालिका जीर्ण व्यापारी संकुलाची पडदी कोसळली या घटनेत पाऊस सुरू असल्याने संकुलाखाली थांबलेल्या दोन महिला व दोन मुलांना किरकोळ दुखापत झाली असून सुदैवाने बचावले आहे सुमारे ३७ वर्षांपूर्वी बांधलेल्या व्यापारी संकुलाचा काही भाग अचानक कोसळला गेल्या दोन दिवसांपासून सुरू असलेल्या संततधार पावसामुळे संकुलाच्या दुकानावरील छत कमकुवत झाल्याने कोसळल्याची माहिती ही इमारत पालिकेच्या धोकादायक इमारतींपैकी एक होती, आणि संकुल पाडण्याचा ठराव पूर्वीच करण्यात आला होता0
0
Report
Advertisement
भिवंडी में कांग्रेस का जंतर-मंतर विद्यार्थियों के समर्थन में बड़ा प्रदर्शन
Thane, Maharashtra:दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों के लिए भिवंडी में आज काँग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के विरोध में घोषणाएं करते हुए विद्यार्थियों को समर्थन दिया गया। इससे पहले भिवंडी में आंदोलन के दौरान पुलिस के अमानुषिक लाठीचार्ज और दडपशाही के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया, और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रांत कार्यालय पर मोर्चा निकाला। प्रदर्शन में कहा गया कि तानाशाही नहीं चलेगी और विद्यार्थी एकता जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इसके बाद कांग्रेस ने भिवंडी प्रांत कार्यालय में निवेदन दिया और केंद्र सरकार से विद्यार्थियों की मांग मानने की अपील की। क्षेत्र में सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात था ताकि किसी अनुचित घटना से बचा जा सके। देशभर में जंतर-मंतर आंदोलन के प्रभाव पड़े हैं और भिवंडी से भी विद्यार्थियों को समर्थन मिला है; आगे के आंदोलन का संकेत भी दिया गया।0
0
Report
खाद गोदाम पर किसानों को समय से मिल रही खाद, सर्वर समस्या दूर होने से व्यवस्था हुई सुचारु
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी (बरेली)। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड, फिरोजपुर (विकास खंड बहेड़ी) के अंतर्गत गुरसौली स्थित खाद गोदाम पर किसानों को अब समय से खाद उपलब्ध कराई जा रही है। कुछ दिन पहले आधार/आईडी सत्यापन और मशीन में सर्वर संबंधी समस्या के कारण वितरण प्रभावित हुआ था, लेकिन अब व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। किसान रवि सागर ने बताया कि पहले मशीन और सर्वर की दिक्कत के कारण खाद मिलने में परेशानी हो रही थी, लेकिन अब मशीन सुचारु रूप से चल रही है और किसानों को बिना किसी परेशानी के समय पर खाद मिल रही है। किसान रोहिताश कश्यप ने कहा कि गन्ना और धान की फसल के लिए समय पर खाद मिलना किसानों के लिए राहत की बात है। गुरसौली खाद गोदाम पर किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। वहीं ओम प्रकाश ने बताया कि खाद गोदाम पर समय से खाद मिल रही है और यहां का स्टाफ किसानों के साथ अच्छा व्यवहार करता है। समिति के सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि पहले मशीन में तकनीकी समस्या आने से वितरण प्रभावित हुआ था, लेकिन अब मशीन पूरी तरह चालू है और सभी किसानों को समय पर खाद दी जा रही है। उन्होंने बताया कि केवल गुरुवार को ही 100 से अधिक किसानों ने खाद प्राप्त की और कोई भी किसान बिना खाद लिए वापस नहीं लौटा।0
0
Report
जिया मऊ में नजूल जमीन पर अवैध परिसर ध्वस्त, रामपाल विधायक का निर्माण
Lucknow, Uttar Pradesh:जिया मऊ में नजूल जमीन पर अवैध परिसर ध्वस्त, रामपाल विधायक का निर्माण0
0
Report
Advertisement
सीएजी रिपोर्ट से हिल गई बिहार सरकार: मनरेगा और नलजल योजना पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:बिहार विधानसभा में पेश CAG रिपोर्ट में ग्रामीण विकास विभाग और हर घर नल-जल योजना को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। रिपोर्ट में मनरेगा के क्रियान्वयन, मजदूरी भुगतान, योजना निर्माण और मॉनिटरिंग में खामियों का उल्लेख है। वहीं हर घर नल-जल योजना में हजारों करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद कई योजनाओं के बंद होने, रखरखाव की कमी और पानी की गुणवत्ता जांच में लापरवाही की बात कही गई है। इन आरोपों पर जब बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट मनरेगा से जुड़ी है, लेकिन अब व्यवस्था बदली है और मजदूरों को पहले ही राशि उपलब्ध कराई जा रही है तथा रोजगार भी दिया जा रहा है। हालांकि जब उन्हें बताया गया कि CAG रिपोर्ट के अनुसार बड़ी संख्या में ऐसे परिवार थे जिन्होंने काम की मांग की, लेकिन उन्हें रोजगार नहीं मिला, तो मंत्री ने रिपोर्ट पर सीधे प्रतिक्रिया देने के बजाय कहा कि आपके माध्यम से यह जानकारी मिली है। अगर कहीं कुछ मजदूर ऐसे हैं जिन्हें रोजगार या भुगतान नहीं मिला है, तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं हर घर नल-जल योजना को लेकर मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है। अगर कहीं किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है तो उसकी जांच कराई जाएगी। जब मंत्री से पूछा गया कि क्या सरकार CAG की आपत्तियों पर सदन में Action Taken Report (ATR) पेश करेगी, तो उन्होंने इस सवाल का कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और सीधे प्रतिबद्धता जताने से बचते नजर आए।0
0
Report
हमीरपुर में नायब तहसीलदार को धमकी भरे कॉल, 5 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-नायब तहसीलदार को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, नायब तहसीलदार और पत्नी को व्हाट्सएप काल और मैसेज से गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, आरोपियों पर नायब तहसीलदार के आवास और आफिस के आसपास घूमने का भी आरोप, नायब तहसीलदार की शिकायत पर 2 नामजद समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, काल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी, पूर्व में मौदहा में तैनात रहे है नायब तहसीलदार, मौदहा कोतवाली क्षेत्र का मामला。0
0
Report
कौशांबी के कोखराज रेलवे ट्रैक पर युवक का शव: हत्या या आत्महत्या?
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का दो टुकड़ों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक पुणे से अपने घर लौट रहा था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही उसका शव डीएफसी रेलवे लाइन पर मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। घटना कोखराज थाना क्षेत्र के गिरसा गांव की है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय शिव कुमार पुत्र भैयालाल के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक शिव कुमार पुणे में नौकरी करता था और गुरुवार को ट्रेन से घर के लिए निकला था। उसने रास्ते में परिजनों से फोन पर बात भी की थी और शुक्रवार सुबह घर पहुंचने की जानकारी दी थी। शुक्रवार की भोर गिरसा गांव के पास डीएफसी रेलवे लाइन पर उसका शव दो हिस्सों में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोखराज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
इंदौर के दूल्हे का अनोखा जुलूस सोशल मीडिया पर वायरल
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर की सड़कों पर एक दूल्हे का अनोखा जुलूस लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। न तो लंबी बारात दिखी और न ही सैकड़ों बाराती... बल्कि आगे डीजे, सिर पर छाता लिए दूल्हा घोड़ी पर सवार और साथ में सिर्फ दो-चार लोग। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को इंदौर के जवाहर मार्ग का बताया जा रहा है। वीडियो में दूल्हा घोड़ी पर सवार नजर आ रहा है। उसके सिर पर छाता लगाया गया है, आगे डीजे चल रहा है और साथ केवल दो-चार लोग दिखाई दे रहे हैं। आमतौर पर जहां बारात में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं, वहीं यह सादा और अलग अंदाज लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। राहगीरों ने भी इस अनोखे जुलूस को देखकर अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि यह वीडियो कब का हे इस की हम पुष्टि नहीं करते0
0
Report
महराजगंज में घर के बाहर सो रही महिला की हत्या: दो युवा हिरासत में
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ मुरकटिया के टोला लंगड़ी में घर के बाहर सो रही एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह महिला का शव खाट पर मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने गांव के दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है जबकि फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है। जानकारी के मुताबिक श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुड़वा उर्फ मुरकटिया टोला लंगड़ी निवासी रूखमणी (40) पत्नी शिव नारायण गुरुवार रात भोजन करने के बाद घर के बाहर खाट पर सो गई थीं। शुक्रवार सुबह जब परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो वह मृत अवस्था में मिलीं। उनके सिर पर चोट के निशान पाए गए, जिसके बाद हत्या की आशंका जताई गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि गुरुवार रात गांव के दो युवकों से रूखमणी का विवाद हुआ था। विवाद के बाद दोनों ने घर पहुंचकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी थी। इसके कुछ घंटे बाद ही महिला मृत मिली, जिससे परिजन दोनों युवकों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए। मृतका मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती थीं। उनके पति शिव नारायण मंदबुद्धि बताए जाते हैं। परिवार में चार बच्चे हैं, जिनके सिर से मां का साया उठ गया है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।0
0
Report
सतना के कई इलाकों में दूषित पानी से डायरिया-पीलिया, पेयजल संकट गहराया
Satna, Madhya Pradesh:सतना। शहर के भरहुत नगर और धवारी सहित कई प्रमुख इलाकों में नगर निगम द्वारा कीड़े युक्त दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है। इस लापरवाही ने स्थानीय प्रशासन के दावों की पोल खोल कर रख दी है। जिन मध्यमवर्गीय परिवारों के घरों में निजी बोरिंग नहीं है, वे पूरी तरह सरकारी सप्लाई पर निर्भर हैं। अब उनके सामने पीने के साफ पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। जनता का आरोप है कि करोड़ो के स्काडा प्रोजेक्ट के ठेकेदार और लापरवाह अधिकारियों पर कोई सख्त कार्यवाही नहीं हो रही है। अफसरों की इसी मिलीभगत और सुस्ती का खामियाजा आज पूरे सतना शहर की जनता भुगत रही है, प्रदूषित पानी के सेवन से लोग डायरिया, पीलिया और टाइफाइड जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। महामारी फैलने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
